कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
09 अक्टूबर 2025 गुरूवार
✍️मनोज जायसवाल
———————
संपादकीय—
कैसा हो,कांकेर जिला कांग्रेस जिलाध्यक्षॽ
—कौन बनेगा कांकेर जिला कांकेर जिलाध्यक्ष से पहले कैसा होना चाहिए जिला काग्रेस जिलाध्यक्ष? इस बात पर मंथन ज्यादा जरूरी है। इस बात पर भी गंभीरता से सोच होना चाहिए कि कैसे एक मजबूत एवं सशक्त पार्टी के वो कार्यकर्ता भी भारी मन लेकर ना चाहते हुए भी इस कांग्रेस परिवार से अलग हो गए। अविभाजित मध्यप्रदेश काल में सत्ता संगठन का स्मरण करें तो पार्टी की मजबूती,कामकाज स्वतः उस स्वर्णिम युग की यादों में वो कार्यकर्ता खो सकता है। लेकिन इस दशक के बाद कैसे गांव-गांव के दिग्गज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हुई, उपेक्षा के बावजूद वो कांग्रेस में ही जुडे रहे, चुनाव में बगैर किसी तामझाम दिखावे के शांत बैठकर भी पार्टी के लिए महती योगदान दिया। लेकिन लगातार उपेक्षाओं के चलते अपने तकलीफों के वक्त में उन्हें सर्पोट करना शुरू कर दिया जो उनके कठिन दिनों में सर्पोट किया। ऊंचे पदों पर बैठकर आज सोशल मीडिया में फोटो चेंप कर वाहवाही लेना,बडे नेताओं के आगमन पर आगे पीछे होते अंतिम सिरे तक के कार्यकर्ताओं के बीच अपने को बडा कहलाने का भाव पैदा कर किसी कार्यकर्ताओं को आगे बढने का मौका ना देना, किसी बरगद के पेंड सा अपने को तो स्थापित किया लेकिन जमीनी मेहनत पसीने बहाने वाले कार्यकर्ताओं का नाम तक आने से रहा। स्थिति तो इतना रहा कि प्रदेश में सत्ता आने के बाद खुद पार्टी के कार्यकर्ता बडे नेता से मिलने के लिए तरसते रहे। इससे बडा दुर्भाग्य किसी कर्मठ,निष्ठावान कार्यकर्ता के लिए और क्या हो सकता है? लेकिन यह वो कटू सत्य है,जिसे स्वीकार तो करना ही पडेगा! चाहे वोे किसी भी पार्टी का जिलाध्यक्ष हो,यह पद काफी मायने रखता है,यह कार्यकर्ताओं की पसंद का ही होना चाहिए। आज भी यदि वही सोच हो कि कोई नामी व्यक्ति विशेष को ऊपर से सर्पोटेड मानसिकता हो तो यह कतई उचित नहीं होगा। लेकिन लगातार सत्ता संगठन में कमजोर स्थितियों को देखते हुए निश्चित रूप से किसी भी पार्टी का जिलाध्यक्ष वो हो जो मीडिया मात्र में हवाहवाई की लोकप्रियता नहीं अपितु जमीन के साथ हर कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले। अपने आदेश पालन करवाने की भाव ही ना हो अपितु स्वयं मैदान में उतर कर कार्य करे।
—✍️मनोज जायसवाल



———————
01. चारामा में सम्पन्न हुई पिछडा वर्ग की बैठक‚ भानुप्रतापुर में आयोजित पिछडा वर्ग स्थापना दिवस पर जहां मुख्यमंत्री का आगमन हो रहा है‚की तैयारियों पर चर्चा हुई।

—आज जैसाकर्रा,चारामा स्थित साहू सदन में पिछडा वर्ग समाज की बैठक संपन्न हुई। इसमें आगामी 17 अक्टूबर को भानुप्रतापपुर में आयोजित पिछडा वर्ग स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। लगातार पिछडा वर्ग द्वारा बैठक का सिलसिला चल रहा है।संदर्भ कल 10 अक्टूबर को पिछडा वर्ग के जिलाध्यक्ष माधेश्वर जैन नरहरपुर आ रहे हैं,वे यहां पिछडा वर्ग समाज द्वारा आयोजित बैठक में भाग लेंगे। आज चारामा में हुई बैठक में मुख्य रूप से चारामा ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार साहू, गोरी शंकर साहू, जितेंद्र साहू, बृजलाल साहू सहित काफी संख्या में पिछडा वर्ग समाज के समाजवासी उपस्थित हुए।

———————
02.केन्द्र सरकार की अतिरिक्त सचिव ने किया मावा मोदोल एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय का दौरा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और मूक बधिर बच्चों से हुईं रूबरू। कहा- विद्यार्थी प्रदेश ही नहीं, देश और विदेशों में भी अपनी पहचान स्थापित करें।
— भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव सुश्री कैरेलिन खोंगवार देशमुख (भा.प्र.से. 1996) ने आज आकांक्षी जिला कांकेर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन की विशेष पहल पर स्थापित किए गए मावा मोदोल कोचिंग संस्थान और सेंट्रल लाइब्रेरी कांकेर का अवलोकन किया। तदुपरांत वे ग्राम कोदाभाट स्थित शासकीय श्रवण बाधितार्थ विशेष विद्यालय में जाकर निःशक्त बच्चों से रूबरू हुईं और उनसे चर्चा की।नीति आयोग के निर्देशानुसार भारत सरकार की अतिरिक्त सचिव सुश्री देशमुख आज सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय कांकेर पहुंचीं, जहां से उन्होंने सेंट्रल लाइब्रेरी का कार्य देखा। इस दौरान कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने उन्हें बताया कि स्थानीय युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुकूल वातावरण एवं स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेंट्रल लाइब्रेरी की स्थापना की गई है, जहां प्रतिदिन महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं विभिन्न विषयों पर आधारित पुस्तकों का अध्ययन करते हैं। इस पर अतिरिक्त सचिव ने जिला प्रशासन की उक्त पहल की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने लाइब्रेरी के विजिटर्स रजिस्टर में अपने हस्ताक्षर भी किए। इसके बाद मावा मोदोल कोचिंग संस्थान के अध्ययन कक्ष में जाकर विद्यार्थियों से चर्चा की। कलेक्टर ने उन्हें बताया कि सुदूर आदिवासी अंचल के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर ढंग से तैयारी करने व कैरियर गाइडेंस देने के लिए इसकी स्थापना की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि कांकेर जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को सीजी पीएससी, एसएससी, व्यापम सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के योग्य तैयार करने जिला प्रशासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। अतिरिक्त सचिव सुश्री देशमुख ने उक्त कार्य की सराहना करते हुए मौके पर उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह जिला प्रशासन की बहुत ही उत्कृष्ट और सराहनीय पहल है, जहां युवाओं को समुचित ढंग से गढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। यहां के विद्यार्थियों का न सिर्फ प्रदेश की लोक सेवाओं में चयन हो, बल्कि अपनी मेहनत और संस्थान के उच्च मार्गदर्शन में देश और विदेशों में भी सेवाओं के जरिए अपनी पहचान स्थापित करें। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से उनके भविष्य की रणनीति के बारे में जानकारी लेते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। कांकेर प्रवास के दौरान भारत सरकार की अतिरिक्त सचिव सुश्री देशमुख मावा मोदोल कोचिंग संस्थान के भ्रमण पश्चात ग्राम कोदाभाट स्थित शासकीय श्रवण एवं दृष्टि बाधितार्थ विशेष विद्यालय पहुंचीं, जहां पर विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग विद्यार्थियों ने साइन लैंग्वेज के साथ स्वागत किया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों ने स्वागत गीत गाया तथा खुद के द्वारा तैयार की गई पेंटिंग्स उन्हें भेंट की। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती क्षमा शर्मा द्वारा विद्यालय से संबंधित जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि 50 सीटर उक्त विद्यालय में बारहवीं तक की कक्षाएं संचालित हैं तथा कुल 45 छात्र अध्ययनरत हैं, जिनमें 33 श्रवण बाधित और 12 दृष्टिबाधित बच्चे सम्मिलित हैं। यह भी बताया गया कि विशेष विद्यालय परिसर में सभी छात्रों के लिए निःशुल्क आवासीय एवं भोजन सुविधा उपलब्ध है तथा निकट भविष्य में जिला प्रशासन के सहयोग से स्मार्ट क्लासेस संचालित करने की योजना है। इस दौरान अतिरिक्त सचिव ने यहां उपलब्ध साधनों एवं संसाधनों की सराहना करते हुए शिक्षा के साथ-साथ बच्चों की रूचि के अनुरूप विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण देने की बात कही, ताकि यहां के बच्चे बड़े होकर आत्मनिर्भर बन सकें। इस अवसर पर कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, संयुक्त सचिव आदिवासी विकास अनुपम त्रिवेदी, जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी, एसडीएम कांकेर अरूण वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

———————
03.अतिरिक्त सचिव श्रीमती कैरेलिन खोंगवार देशमुख ने किया आकांक्षी जिला व आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रमों में प्रगति की समीक्षा।
—भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अपर सचिव श्रीमती कैरेलिन खोंगवार देशमुख ने आज जिला कार्यालय कांकेर में बैठक लेकर भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि, वित्तीय समावेशन एवं बुनियादी ढांचा जैसे प्रमुख विषयों पर सूचकांकवार प्रगति की विस्तृत समीक्षा किया। सूचकांकों में प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जिले की रैंकिंग में और सुधार लाने के लिए योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। नवाचार और जनभागीदारी को प्राथमिकता दी जाए, दूरस्थ अंचलों तक सेवाओं की पहुँच को और मजबूत करने के लिए विभागीय समन्वय और निगरानी प्रणाली को सुदृढ़ किया जावे। दूर दराज इलाकों में जन जागरूकता अभियान चलाया जाकर लोगों को शासन के कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जावे। हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में विद्यार्थियों के ड्रॉप आउट के दर को कम करने का प्रयास किया जावे तथा स्कूल-स्तर पर निगरानी और परामर्श की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। महिला स्वसहायता समूहों को खाद्य एवं वनोपज के पैकेजिंग व ब्रांडिंग के लिए कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर उन्हें बाजार से जोड़ने का प्रयास किया जावे। अपर सचिव ने श्रीमती देशमुख ने आकांक्षी ब्लॉक दुर्गूकोंदल एवं कोयलीबेड़ा में किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की तथा कोयलीबेड़ा के दूरस्थ अंचल में नेटवर्क की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए नेटवर्क पहुंच वाले स्थानों में जाकर पोषण ट्रेकर में जानकारी भरने की समझाईश संबंधित अधिकारियों को दिए। बाल विवाह को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने भी कहा गया। आकांक्षी जिला व आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली बार जब मैं कांकेर आई थी और अब की तुलना में जिले के प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। उन्होंने अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की और आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने कांकेर जिले की भौगोलिक स्थिति, प्रशासकीय ढांचा एवं जिले के जनसंख्या में लिंगानुपात की जानकारी देते हुए बताया कि कांकेर जिले की लिंगानुपात बहुत अच्छा है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जिले की जनसंख्या में एक हजार पुरूषों पर एक हजार छह महिलाओं का लिंगानुपात है। आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम को जिले में बेहतर ढंग से क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने अवगत कराया कि भारत सरकार के नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत लक्षित सूचकांकों- स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कांकेर जिले को रजत पदक प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं सामाजिक विकास के सूचकांकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कोयलीबेड़ा ब्लॉक को स्वर्ण पदक तथा दुर्गूकोंदल ब्लॉक को रजत पदक से सम्मानित किया गया है। उन्होंने जिले में संचालित बेस्ट प्रैक्टिस “मावा मोदोल ” की जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से जिले के छात्रों को प्रतयोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जा रही है। शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के लिए हमर लक्ष्य अभियान संचालित की जाती है, जिसके परिणामस्वरूप बोर्ड परीक्षाओं में कांकेर जिले का बेहतर प्रदर्शन रहा है। बैठक में संयुक्त सचिव आदिवासी विकास विभाग रायपुर अनुपम त्रिवेदी, डीएफओ भानुप्रतापपुर हेमचंद पहारे, जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं नीति आयोग के अधिकारीगण मौजूद थे।
———————
04.जिला स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की द्वितीय बैठक आयोजित।
—आयोग के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र कुर्रे की अध्यक्षता में बुधवार को मतदाता सूचियों के आगामी गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदान केन्द्रवार बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने के संबंध में जिला स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की द्वितीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को बूथ लेवल एजेंट नियुक्ति से संबंधित निर्धारित प्रपत्र उपलब्ध कराते हुए आयोग के निर्देशों का गंभीरतापूर्वक पालन करने कहा गया। साथ ही समय-सीमा में बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति की कार्यवाही पूर्ण कर सूची उपलब्ध कराने के लिए सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया। बैठक में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

———————
05.लैब टेक्नीशियन की भर्ती हेतु दस्तावेज सत्यापन 24 अक्टूबर को।
—जिले में संचालित आईसीटीसी केन्द्र में 01 रिक्त पद लैब टेक्नीशियन की संविदा भर्ती हेतु 24 अक्टूबर को प्रातः 10.30 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय कांकेर में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समयावधि पश्चात प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन उसी दिन उपस्थित होकर कराना अनिवार्य होगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाईट www.kanker.gov.in पर उपलब्ध है।
———————
06.तुमसनार में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित।
—छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के प्रावधानों के तहत ग्राम पंचायत तुमसनार में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान आवंटन हेतु इच्छुक पात्र एजेंसियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अंतागढ़ ने बताया कि आवेदन वृहत्ताकार आदिम जाति बहुद्देशीय सहकारी समिति (लेम्पस), महिला स्व सहायता समूह, वन सुरक्षा समिति, अन्य सहकारी समितियां तथा राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रमों से आमंत्रित किए गए हैं। महिला स्व सहायता समूह का पंजीयन जनपद पंचायत अंतागढ़ में आवेदन पत्र प्रस्तुत करने के कम से कम तीन माह पूर्व का होना आवश्यक है। साथ ही समूह को सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव होना चाहिए और उनका कार्यक्षेत्र जनपद पंचायत अंतागढ़ के अंतर्गत होना चाहिए। इसी प्रकार, सहकारी समितियों का पंजीयन छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम के अधीन कम से कम तीन माह पूर्व होना अनिवार्य है। इच्छुक पात्र एजेंसियां अपना आवेदन 15 अक्टूबर की सायं 05 बजे तक निर्धारित प्रपत्र में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अंतागढ़ के कार्यालय में कार्यालयीन समय में (अवकाश दिवस को छोड़कर) प्रस्तुत कर सकती हैं। नियत तिथि एवं समय के बाद प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
———————

———————
07रजत जयंती के उपलक्ष्य पर लाईवलीहुड कॉलेज में रोजगार मेला एवं काउंसिलिंग का आयोजन।
— छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती वर्ष 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन के द्वारा जिले के बेरोजगारों को रोजगार एवं स्व-रोजगार से जोड़ने के लिए लाईवलीहुड कॉलेज कांकेर में जल वितरण संचालक, रिटेल सेल्स, सोलर पैनल तकनीशियन, असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, सुरक्षा गार्ड कोर्स में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदाय के लिए 10 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से काउंसिलिंग का आयोजन जाएगा। जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार स्व-रोजगार की संभावनाओं से उन्हें सक्षम बनाने के लिए शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत स्व-रोजगार हेतु उपलब्ध ऋण सुविधा से अवगत कराया जाएगा। इच्छुक युवाओं आवेदन प्राप्त करने एवं युवाओं को कौशल प्रशिक्षण हेतु प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम काउंसिलिंग, रोजगार मेला, प्रमाण पत्र वितरण, ऋण मेला, उद्योगों के विशेषज्ञों का व्याख्यान, लोन के संबंध मे कार्यशाला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। अधिक से अधिक युवा इसमें शामिल होकर कार्यक्रम का लाभ उठा सकते हैं।
———————
08.कलेक्टर ने कोसरोंडा में मेंड़की नदी पर निर्माणाधीन उच्चस्तरीय पुल व सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण।
—जिले के कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर अंतागढ़ क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अंतागढ़ के ग्राम पोटगांव से टेमरूपानी तक की सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने मौके पर निर्माण कार्य की तकनीकी जानकारी ली तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य को गुणवत्ता को उचित मापदण्डानुसार पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मण्डावी भी उपस्थित थे। तदुपरांत अधिकारी द्वय ने मावा मोदोल योजना अन्तर्गत निर्माणाधीन कोचिंग सेन्टर का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात् उनके द्वारा कोसरोंडा-कोयलीबेड़ा के मध्य मेंड़की नदी पर प्रगतिरत उच्च स्तरीय पुल का निरीक्षण किया गया, जिसे समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अंतागढ़ के अपर कलेक्टर ए.एस. पैकरा, कार्यपालन अभियंता, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित अन्य अधिकारीगण मौके पर मौजूद थे।

09.जिला स्तरीय आयुष निःशुल्क चिकित्सा शिविर 12 अक्टूबर को।
—आयुष विभाग कांकेर द्वारा छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव 2025 के उपलक्ष्य में क्षेत्र की नारी शक्ति को सम्मान में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ के केन्द्रीय लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु 12 अक्टूबर दिन रविवार को शासकीय कोमलदेव जिला चिकित्सालय परिसर कांकेर में एक दिवसीय निःशुल्क जिला स्तरीय आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा स्त्री रोग, शिशुरोग, किशोरी व युवतियों की बीमारी, वयस्क व युवा जन, सियान व वयोवृद्ध जन व्याधियों का आयुर्वेद पद्धति, होम्योपैथी पद्धति, यूनानी पद्धति, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से चिकित्सा एवं परामर्श सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर में विशेष रूप से पंचकर्म सेवाएं, कपिंग थेरेपी, अग्नि कर्म पद्धति, एक्युपंचर चिकित्सा, एकल द्रव्य प्रदर्शनी, रक्त जांच एवं नेत्र जांच, स्वर्ण प्राशन, गैर संचारी रोग क्लीनिक की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। जनसामान्य से प्रातः 09 बजे से सायं 04.30 बजे तक शिविर में उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं।
———————
10.आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने आरसेटी दे रहा राजमिस्त्री प्रशिक्षण। कलेक्टर एवं जिला सीईओ ने प्रशिक्षण कार्य का लिया जायजा।
—कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर एवं जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मण्डावी द्वारा जिले के सुदूर वनांचल ब्लॉक अंतागढ़ का दौरा बुधवार 08 अक्टूबर को किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत टेमरूपानी में आरसेटी कांकेर द्वारा संचालित किए जा रहे राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्य का जायजा लिया। उक्त प्रशिक्षण 35 प्रशिक्षणार्थियों द्वारा 30 दिवसीय ऑफ कैंपस प्रशिक्षण लिया जा रहा है। आरसेटी कांकेर से ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण उपरांत इन सभी प्रशिक्षुओं को प्रधानमंत्री आवास एवं पंचायत के अन्य निर्माण कार्यों में लगाकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में राज मिस्त्रियों की कमी को देखते हुए आरसेटी कांकेर एवं ग्राम पंचायत के सहयोग से उक्त प्रशिक्षण को सफल बनाया जा रहा है। इसके पश्चात आरसेटी कांकेर द्वारा ऑन कैंपस प्रशिक्षण जिला मुख्यालय कांकेर में भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवास के कार्य में गति आएगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अंतागढ़ एएस पैकरा, जनपद पंचायत की सीईओ सुश्री साहू सहित प्रशिक्षुगण उपस्थित थे।

———————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। शुभ रात्रि… 🙏
—————-







