आज की टॉप 10 खबर 09 नवंबर 2025 रविवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
  09 नवंबर  2025 रविवार

✍️मनोज जायसवाल

————————–

संपादकीय—

”राज्योत्सव”, आमंत्रण के काबिल भी नहीं महिला  साहित्यकार

—-चलो राज्योत्सव तो समाप्त हो गया पर आयोजन में अदद आमंत्रण कार्ड का नहीं दिया जाना चर्चा का विषय बना। कई पत्रकारों को आमंत्रण नहीं मिला। कला जगत से आमंत्रण भले ही बंटा हो पर साहित्य जगत से यहां के वरिष्ठ साहित्यकार,ज्योतिष मनीषी डॉ. गीता शर्मा, जिन्होंने विदेशी जमीं से स्वर्ण मुकुट अपने नाम कर कांकेर का शान बढाया हो उन्हें कार्ड नहीं मिला। पता नहीं अब साहित्य विधा से जुडे लोग भी यदि प्रशासन के संपर्क में रहे होंगे तो डॉ. गीता शर्मा का नाम कैसे आगे नहीं किये होंगे भला! डॉ. गीता शर्मा ने कुछ दिन पहले ही इस प्रतिनिधी के हाथों अपनी साहित्यिक कृति इस प्रतिनिधी के हाथों जिले के कलेक्टर को भिजवायी थी,जिसे सप्रेम प्रदान किया गया था। निश्चित रूप से साहित्यिक प्रतिभाओं को इस प्रकार आमंत्रण नहीं दिये जाने से वे अपने को अपमानित महसूस कर रहे हैं। उनका साफ कहना है कि उन्हें मंच पर सम्मान होने की मांग तो नहीं है,लेकिन राज्योत्सव पर आमंत्रण की आस जरूर होती है। साहित्य क्षेत्र में स्वयं के शिष्यों को सम्मानित  होते  देखना और गुरू को उपेक्षित किया जाना जरूर एक बडा दंश जरूर है।

✍️मनोज जायसवाल

———————— 

01. उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे युवाओं से किया प्रत्यक्ष संवाद।बहुआयामी कौशल प्रशिक्षण देकर आजीविकामूलक कार्यों से जोड़ने के दिए निर्देश।

—प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री  विजय शर्मा आ08 अक्टूबर को शाम कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम मुल्ला के पुनर्वास केन्द्र का आकस्मिक प्रवास कर वहां पर हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे युवाओं को दिए जा रहे कौशल विकास प्रशिक्षण का जायजा लिया तथा युवाओं से प्रत्यक्ष संवाद कर उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उप मुख्यमंत्री ने मौके पर युवाओं से संवाद करते हुए प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली तथा उन्हें प्रतिदिन कम से कम दो व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रशिक्षण सत्र में एक से अधिक पाठ्यक्रम में ट्रेनिंग दी जाए, जिससे उन्हें अपेक्षाकृत अधिक कुशल बनाया जा सके जिससे उनके जीवन में दीर्घकालिक रोजगार मुहैया हो सके।शनिवार शाम को ग्राम मुल्ला पुनर्वास केन्द्र पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने युवाओं की शिक्षा-दीक्षा और खेती के संबंध में जानकारी ली, साथ ही उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात के संबंध में पूछताछ किया और उनके परिवार के सदस्यों से पुनर्वास केन्द्र में मुलाकात करवाने की व्यवस्था कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बनवाने के लिए भी कहा गया, साथ स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के निर्देश भी दिए। हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे युवाओं को परिवार की सहमति होने पर पुनर्वास केंद्र में ही सामूहिक विवाह की व्यवस्था कराने के लिए कहा गया। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें विधानसभा सत्र के दौरान रायपुर भ्रमण कराए जाने हेतु कार्ययोजना तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।उल्लेखनीय है कि माओवाद विचारधारा से मुख्यधारा में लौटे युवक-युवतियों को वर्तमान में कौशल प्रशिक्षण केंद्र मुल्ला भानुप्रतापपुर में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। केंद्र में काष्ठ शिल्प, राज मिस्त्री तथा इलेक्ट्रिशियन जैसे एडवांस ट्रेड्स में कुल 66 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया गया है, जिसमें 52 आत्मसमर्पित युवक एवं 14 प्रभावित परिवारों के सदस्य शामिल हैं। काष्ठ शिल्प प्रशिक्षण में 36 युवा, राज मिस्त्री में 15 तथा इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में 15 युवाओं ने प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे स्वावलंबी होकर अपने परिवार एवं समाज के आर्थिक विकास में योगदान दे सकें व आत्मनिर्भर बन सकें। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, कलेक्टर   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री इंदिरा कल्याण एलेसेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीमाली, जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी, एसडीएम भानुप्रतापपुर जी.डी. वाहिले, कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर राहुल रजक, लाइवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य सूनील नेताम सहित जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारीगण उपस्थित थे।

——————–

02. विधायक आशा राम नेताम ने किया विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन।

—छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिक के सहयोग एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद रायपुर के सौजन्य से डाईट कांकेर में जोन स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, पश्चिम भारत विज्ञान मेला का आयोजन किया गया, जिसका अवलोकन विधायक  आशाराम नेताम द्वारा आज किया गया। उन्होंने कांकेर, धमतरी एवं नारायणपुर जिलों से पहुंचे बाल वैज्ञानिकों द्वारा लगाए गए मॉडल प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जोन स्तरीय बाल मेला में नारायणपुर जिले से 11 तथा धमतरी एवं कांकेर जिले से 46-46 स्कूली बच्चों द्वारा अपने विज्ञान मॉडल का प्रदर्शनी किया गया। सतत कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प, हरित ऊर्जा, उभरती हुई प्रौद्योगिक, मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य और स्वच्छता तथा जल संरक्षण और प्रबंधन विषय पर आधारित इस विज्ञान मेला का विधायक श्री नेताम ने तारीफ की तथा लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने के लिए बाल वैज्ञानिकों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने अनुसंधान और विज्ञान को लगातार आगे बढ़ाते रहे, ताकि समाज को नई दिशा मिले। स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील भी उनके द्वारा की गई। कार्यक्रम को  महेश जैन ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी, एसडीएम कांकेर  अरूण वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद, डाईट के उप प्राचार्य भुवन जैन, विज्ञान मेला के नोडल अधिकारी श्रीमती पुष्पांजलि ठाकुर सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी मौजूद थे।

 ———————

03.कांकेर में संपन्न हुई 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता ओवरऑल चैंपियन बना बस्तर जोन

— शासकीय पीएमश्री नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर में आज 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बस्तर, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर एवं सरगुजा जोन के 280 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कांकेर विधायक  आशाराम नेताम थे तथा विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष  भरत मटियारा और पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले विशेष रूप से उपस्थित थे। क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक   आशाराम नेताम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और उसमें आगे बढ़ें। आपने इस प्रतियोगिता के माध्यम से जो पहचान बनाई है, उसे आगे भी बनाए रखना है। प्रतियोगिता में जो विजेता बने हैं उन्हें शुभकामनाएँ और जो विजयी नहीं हुए हैं वे निराश न हो, क्योंकि असफलता ही सफलता की सीढ़ी होता है तथा अनुशासन और लगन से आगे सफलता मिलती है।छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा ने कहा कि खेल से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है, आपने इस क्रीड़ा प्रतियोगिता में खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं। पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले और  महेश जैन ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी तथा खेल को दैनिक जीवन में आवश्यक बताया। कार्यक्रम में सचिव एवं जिला शिक्षा अधिकारी  रमेश निषाद ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और आयोजकों के प्रति आभार प्रकट किया।25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के परिणाम – क्रिकेट बालिका 17 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर – सरगुजा जोन, द्वितीय – बिलासपुर जोन और तृतीय – दुर्ग जोन रहा। इसी प्रकार हैंडबॉल बालिका 17 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम – बस्तर जोन, द्वितीय – रायपुर जोन तथा तृतीय – सरगुजा जोन। खो-खो बालिका 19 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम – दुर्ग जोन, द्वितीय – बस्तर जोन एवं तृतीय – बिलासपुर जोन तथा खो-खो बालक 19 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम – बस्तर जोन, द्वितीय – दुर्ग जोन एवं तृतीय – बिलासपुर जोन रहा। बस्तर जोन को ओवरऑल चैंपियन का खिताब मिला।समापन समारोह कार्यक्रम में जेपी इंटरनेशनल स्कूल एवं कन्या आश्रम सिंगारभाट द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। वहीं शासकीय स्व. रामकुमार कन्या आवासीय विद्यालय कांकेर व शासकीय कन्या आश्रम सिंगारभाट के छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पार्षदगण, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पीटीआई शिक्षक, सभी पांच जोन के प्रभारी अधिकारी तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
———————–

04.औषधीय पौधों की खोज यात्रा कार्यक्रम का आयोजन ।

— कांकेर वनमण्डल के वन परिक्षेत्र कोरर अंतर्गत शनिवार को उप परिक्षेत्र हाटकर्रा के परिसर बनोली में बी.एम.सी. समितियों का औषधीय पौधों की खोज यात्रा कार्यक्रम रखा गया, जिसमें वन मंडलाधिकारी कांकेर श्री रौनक गोयल, उप वनमंडलाधिकारी कोरर जसवीर सिंह मरावी, वन परिक्षेत्र अधिकारी कोरर बी.एस. सूर्यवंशी की उपस्थिति में वैद्यराज व अन्य प्रोफेसर के माध्यम से जड़ी बूटियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जैव विविधता और उससे जुड़े ज्ञान का संरक्षण, जैविक संसाधनों का संतुलित उपयोग, संसाधनों का प्रबंधन, सर्वेक्षण और दस्तावेजीकरण से संबंधित मामलों पर चर्चा की गई।
———————–

06.

07.

08.

09.

10.

———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। शुभ रात्रि… 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 28 मार्च 2026 शनिवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  28 मार्च 2026 शनिवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय प्रिया राजवंश(अभिनेत्री) — 64-80 दशक की खुबसूरत अभिनेत्री रही। कुदरत,साहेब बहादुर,हँसते जख्म,चन्दा,हिन्दुस्तान की…

आज की टॉप 10 खबर 27 मार्च 2026 शुक्रवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  27 मार्च 2026 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय प्रिया राजवंश(अभिनेत्री) — 64-80 दशक की खुबसूरत अभिनेत्री रही। कुदरत,साहेब बहादुर,हँसते जख्म,चन्दा,हिन्दुस्तान की…