आज की टॉप 10 खबर 09 अप्रेल 2026 गुरूवार

———————-

‘संपादकीय-

हिन्दी साहित्य के जनक माने जाने वाले महापण्डित

”राहुल सांकृत्यायन ”

आज जन्मदिवस पर सादर प्रणाम……

-राहुल सांकृत्यायन जी का जन्म 9 अप्रैल, 1893 को पन्दहा ग्राम, ज़िला आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) में हुआ।पिता का नाम गोवर्धन पाण्डे और माता का नाम कुलवन्ती था।घुमक्कड़ शास्त्र, ‘सतमी के बच्चे’, ‘जीने के लिए’, ‘सिंह सेनापति’, ‘वोल्गा से गंगा’ आदि उनकी प्रमुख रचनाएं हैं। आपको साहित्य अकादमी पुरस्कार (1958), पद्म भूषण (1963), त्रिपिटिका चार्य से अलंकृत किया गया है। 14 अप्रेल 1963 को आपका निधन हो गया और साहित्य जगत सहित दुनियां को अलविदा कह दिया।

✍️मनोज जायसवाल

———————-

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 
09  अप्रेल 2026गुरूवार

✍️मनोज जायसवाल

———————-

01. मां कर्मा जयंती महोत्सव पेटोली में शामिल हुए कांकेर विधायक आशा राम नेताम।

—आज ग्राम पेटोली में ग्रामीण साहू समाज द्वारा आयोजित माँ कर्मा महोत्सव कार्यक्रम में कांकेर विधानसभा के विधायक आशा राम नेताम शामिल हुएं। इस मौके पर उन्होंने वरिष्ठजनों, माताओं-बहनों और युवा साथियों से आत्मीय मुलाकात हुई। आयोजन में साहू ग्रामीण साहू समाज के पदाधिकारियों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन शामिल हुए।

———————–

02.मावा मोदोल कोचिंग सेंटर में प्रवेश हेतु काउंसलिंग 10 एवं 11 अप्रैल को

— जिला कलेक्टर   निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार मावा मोदोल परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों के लिए 10 एवं 11 अप्रैल को मावा मोदोल निशुल्क कोचिंग सेंटर कांकेर और भानुप्रतापपुर में सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। सभी चयनित अभ्यर्थियों के लिए काउंसिलिंग में शामिल होना अनिवार्य है। इस प्रक्रिया के माध्यम से विद्यार्थियों को सीट अलॉटमेंट सुनिश्चित करने का अवसर मिलेगा। निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों का सीट पर दावा स्वतः निरस्त कर दिया जाएगा। काउंसलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। इनमें कक्षा 10वीं और 12वीं की अंकसूची, स्नातक, स्नातकोत्तर प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा जाति एवं निवास प्रमाण पत्र शामिल हैं। सभी दस्तावेजों का सत्यापन काउंसलिंग के दौरान किया जाएगा।
कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इस अवसर को गंभीरता से लें और समय पर उपस्थित होकर काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण करें। काउंसिलिंग प्रक्रिया विद्यार्थियों के भविष्य को दिशा देने और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के छात्रों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। उन्हांने सभी चयनित अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने और किसी भी असुविधा से बचने कहा है।

 ———————

03.महतारी वंदन योजना के तहत हितग्राहियों का ई-केवाईसी कराने की अपील

—राज्य शासन द्वारा समस्त हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों का ई-केवाईसी कराये जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की महतारी वंदन योजना के तहत लाभान्वित समस्त महिलाओं का ई-केवायसी कराया जाना है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिले में महतारी वंदन योजना के तहत लगभग 01 लाख 80 हजार महिलाओं को प्रतिमाह लाभान्वित किया जा रहा है, इनमें से लगभग 27 हजार महिलाओं का ई-केवायसी पूर्ण हो चुका है। इस प्रकार जिले में महतारी वंदन योजना से लाभान्वित लगभग 01 लाख 53 हजार हितग्राहियों का ई-केवायसी कराया जाना है। इन महिलाओं के नाम, सूची संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के महतारी वंदन एप के लॉगिन आईडी में उपलब्ध है। केवल इन्हीं महिलाओं का ई-केवायसी निकट के कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर निःशुल्क कराया जा सकता है। महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा राज्य स्तर से चिप्स को नोडल एजेंसी बनाते हुए उनके अधीनस्थ संचालित कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से उक्त कार्य निःशुल्क कराये जाने के निर्देश दिये गए हैं। साथ ही सभी परियोजनाओं में व्हीएलई एवं पर्यवेक्षकों का संयुक्त प्रशिक्षण भी आयोजित किया जा चुका है। महतारी वंदन योजना से लाभान्वित ऐसी समस्त महिलाएं जिनका ई-केवायसी नहीं हुआ है उन्हें आवश्यक अभिलेखों जैसे अद्यतन आधार कार्ड की मूलप्रति एवं आंगनबाडी कार्यकर्ता से महतारी वंदन योजना का हितग्राही पंजीयन क्रमांक प्राप्त कर निकट के कॉमन सर्विस सेंटर सीएससी में अपना ई-केवायसी कराने कहा गया है, ताकि उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत निरन्तर लाभान्वित किया जा सके। उल्लेखनीय हैं कि महतारी वंदन योजना से लाभान्वित जिन महिलाओं का ई-केवायसी 2-3 माह पूर्व कराया जा चुका है उन्हें पुनः ई-केवायसी कराये जाने की आवश्यकता नहीं है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए निकट की आंगनबाडी कार्यकर्ताओं एवं पर्यवेक्षक से संपर्क किया जा सकता है।
————————

04. नगर पंचायत उप निर्वाचन पखांजूर निर्वाचक नामावली तैयार करने कार्यक्रम जारी।

– छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा नगर पंचायत पखांजूर के उप निर्वाचन को सम्पन्न कराये जाने के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके अनुसार रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति 09 अप्रैल तक किया जाकर निर्वाचक नामावली की प्रारंभिक प्रारूप तैयार करने हेतु कर्मचारियों का चयन एवं प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पखांजूर, तहसीलदार पखांजूर तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत पखांजूर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग के विधानसभा की अद्यतन निर्वाचक नामावली प्राप्त करने के बाद विधानसभा की निर्वाचक नामावली को वार्डवार पृथक कर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी तथा प्रचलित परिसीमन के आधार पर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्वाचक नामावली को वार्डवार एवं भागवार मार्किंग की जाएगी। वार्डवार एवं भागवार चिन्हित निर्वाचकों को सॉफ्टवेयर के माध्यम से दर्शित वार्ड के संबंधित भाग के अनुभाग में 10 अप्रैल तक शिफ्ट किया जाएगा तथा 11 अप्रैल तक निर्वाचक नामावली के पीडीएफ तैयार करके जांच कर त्रुटि का सुधार किया जाएगा एवं चेकलिस्ट संशोधन पश्चात प्रारूप निर्वाचक नामावली मुद्रण हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा और जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा 13 अप्रैल तक निर्वाचक नामावली का मुद्रण कराया जाकर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा। निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावे तथा आपत्तियां 13 अप्रैल से 20 अप्रैल के दोपहर 03 बजे तक प्राप्त की जाएगी। दावा आपत्ति निपटारे की अंतिम तारीख 23 अप्रैल निर्धारित की गई है। प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल शुक्रवार निर्धारित की गई है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पखांजूर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा तहसीलदार पखांजूर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और अपर कलेक्टर अंतागढ़ को अपील प्राधिकारी के कृत्यों के संपादन के लिए पदाभिहित अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 ————————

05 . कांकेर पुलिस ने आई. टी. एक्ट के प्रकरण में किया आरोपी को गिरफ्तार । सोशल मिडिया के माध्यम से बदनाम करने की नियत से किया था आपत्तिजनक फोटो एवं मैसेज वायरल । मामले का संक्षिप्त विवरण:- इस प्रकार है कि थाना चारामा में प्रार्थीया द्वारा दिनांक 25.03.26 को थाना में

  ————————

06. ”कॉप ऑफ द मन्थ” सम्मान जिला उ०ब०कांकेर– ‘उत्कृष्ट सेवा का गौरव’

–पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा को सम्मानित करने हेतु माह फरवरी 2026 के लिए “Cop of the Month” सम्मान प्रदान किया गया।सम्मानित अधिकारी/कर्मचारियों में निरीक्षक जितेन्द्र गुप्ता, थाना कोरर– अपराध निराकरण एवं स्थाई वारंट की तामील कार्यवाही में विशेष भूमिका। उप निरीक्षक आलोक सुबोध, थाना अंतागढ़ – थाना अंतागढ़ के अपराध क्रमांक 14/26 एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में बरामदगी एवं विवेचना कार्यवाही में विशेष भूमिका। सहायक उप निरीक्षक गंगाराम शोरी चौकी दुधावा-थाना नरहरपुर के अपराध क्रमांक 30/26 हत्या के प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी व विवेचना में विशेष भूमिका।

सहायक उप निरीक्षक बुधारू राम मरकाम थाना नरहरपुर- थाना नरहरपुर के अपराध क्रमांक 12, 20, 43/2026 हत्या के प्रकरण में उत्कृष्ट विवेचना हेतु। आर.क्र. 1054 चंदन कुलदीप थाना गोण्डाहुर -थाना गोण्डाहुर के अपराध क्रमांक 06/26 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम व आर्म्स एक्ट के प्रकरण में विशेष भूमिका। आर.क्र. 1241 यशवंत मंडावी, थाना बांदे – मादक पदार्थ गांजा एवं आबकारी एक्ट के प्रकरण में विशेष भूमिका। पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला पुलिस कांकेर अपने कर्मठ एवं समर्पित पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाने एवं उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।

  ————————

07. क्राइम मीटिंग आयोजित : जिला पुलिस कप्तान ने अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए सख्त निर्देश।

– पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की क्राइम मीटिंग आहूत की गई। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं प्रभावी पुलिसिंग को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से जोर दिया गया
– लंबित प्रकरणों में शीघ्र चालान प्रस्तुत कर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
– महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कारवाही के निर्देश।
– स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली हेतु विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए गए।
– हिस्ट्रीशीटर, निगरानी बदमाश एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखते हुए आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
– थाना स्तर पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
– क्षेत्र में विजिबल पुलिसिंग बढ़ाने, नियमित पेट्रोलिंग करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने एवं बीट पुलिसिंग करने निर्देश दिए गए।
– सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को सुदृढ़ कर अफवाह फैलाने वालों पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।
– विवेचना की गुणवत्ता में सुधार करते हुए न्यायालय में दोषसिद्धि प्रतिशत बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
अंत में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्पष्ट किया गया कि अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

 ————————

08. 

 ————————

09 .

 

————————

10.

————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 08 अप्रेल 2026 बुधवार

———————- ‘संपादकीय- ”साफ छवि वालों को भी मिला माफिया का तमगा” –महानदी के रेत के नाम पिछले तकरीबन 20 वर्षों से चारामा विकासखंड में क्या-क्या नहीं हुआ? पर जो हुआ…

आज की टॉप 10 खबर 07 अप्रेल 2026 मंगलवार

———————- ‘संपादकीय- राजनीति अपनी जगह रिश्तों के संबंध अपनी जगह’ -रायपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बयान का पालन किया जाता है,तो सभी जगह ऐसा दिखायी देगा कि लोग बंटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *