आज की टॉप 10 खबर 08 सितंबर 2025 सोमवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
08  सितंबर  2025  सोमवार

✍️मनोज जायसवाल

————— 
संपादकीय—
लीला चिटनिस(अभिनेत्री)

—तब के दशक की खुबसुरत अभिनेत्री जिन्होंने मां की भुमिकाओं को जीवंत किया।अपने कैरियर में फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार, देव आनंद,राजकपूर की मां की भुमिकाओं में अपना ऐसा किरदार निभाया जो सिने जगत में हमेशा याद किए जाते रहेंगे। पहली भारतीय अभिनेत्री कहा जाता है,जिन्होंने 1941 में लक्स साबुन के लिए एड किया। 14 जुलाई 2003 को कला जगत सहित दुनिया को अलविदा कह दिया पर सिने कला जगत में यादें अमिट रहेंगी। 9 सितंबर को जन्म दिवस पर सादर……

—मनोज जायसवाल
————–
 
01.आज केशकाल विधानसभा अंतर्गत शासकीय आदर्श उ.मा.वि. फरसगांव में आयोजित “मेरा लक्ष्य- मेरा अभिमान” कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुये। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम उपस्थित रहे।
चित्र—“मेरा लक्ष्य- मेरा अभिमान” कार्यक्रम फरसगांव में कांकेर विधायक आशा राम नेताम
————–
02. अवैध तरीके से गौ तस्करी के मामले में 03 आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार। आंध्रप्रदेश ले जा रहे 02 पीकअप वाहन पुलिस की गिरफ्त में।
—कांकेर पुलिस जानकारी मुताबिक मामले संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शैलेंद कुमार साहू पिता रामेश्वर सिंह साहू उम्र 35 वर्ष निवासी गोविंदपुर थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर ने आज दिनांक 08.09.25 को गौ तस्करी के संबध में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वाहन क्रमाक सीजी 05 एएस 9764 और सीजी 04 पीडी 6388 वाहन पीकअप सफेट रंग का बहुत तेजी से चालक के द्वारा चलाते हुये पटौद ओर भागने लगा उपरोक्त गाडी में मवेशियों का परिवहन कर रहे है कहकर हम लोग अपने नीजी वाहन से गाड़ियों को पीछा करके ओवरटेक कर ग्राम पटौद के पास गाड़ियों को घेरकर रोके उसके बाद दोनो गाड़ी ढका हुआ था खोलकर देखने पर वाहन क्रमाक सीजी 05 एएस 9764 में 10 नग गाय, सीजी 04 पीडी 6368 वाहन पीकअप सफेद रंग के वाहन में 08 नग गाय था हम लोग गाड़ियों में बैठे चारो आदमी जिसमें 1. प्रियेस साहू 2. दिवस कुमार नाग, 3. कवल सिंह नेताम एवं विधि से संघर्षरत बालक से पुछे कि आप लोगों के पास मवेशी ले जाने का कागजात है तो गोल मोल बात करने लगे उसमें से प्रियेस साहू बोला कि हम लोग मवेशी का व्यापार करते है और कृर्षि पशु को धमतरी से अवैध रूप से आंध्रप्रदेश के लिये ले जा रहे है कि रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध 331/2025 धारा 6.10 छ.ग.कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004, धारा 11 (1)घ पशु कुरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। आज दिनांक 08.09.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड लिया गया सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, के नेतृत्व में, सउनि सोमेन्द्र सिंह, प्रआर गितेश्वर कुलदीप, आरक्षक लक्ष्मीनारायण शोरी, देवेन्द्र मंडावी का अहम भूमिका रहा है।
चित्र—कांकेर पुलिस गौ तस्करी मामले में आरोपियों को किया गिरप्तार।
————–
03.राज्य स्तरीय रोजगार मेला के लिए ऑनलाईन पंजीयन शिविर। 10 एवं 11 सितम्बर को महिला आईटीआई कांकेर में।
—राज्य में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी संस्थानों में नियोजित करने के उद्देश्य से रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए सत्र 2022, 2023, 2024 एवं 2025 में उत्तीर्ण सभी दसवीं, बारहवीं, आईटीआई एवं डिप्लोमा धारक विद्यार्थी रोजगार कार्यालय के वेबसाइट erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में 10 एवं 11 सितम्बर 2025 को पंजीयन शिविर का आयोजन रखा गया है। आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी जिनका पंजीयन नहीं हुआ है। ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी अपना शैक्षणिक दस्तावेज, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर उपस्थित हो सकते हैं। जिले के सभी आईटीआई में राज्य स्तरीय रोजगार मेला हेतु पंजीयन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी संस्थानों में नियोजित करने के उद्देश्य से 09 एवं 10 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन रायपुर किया जाना प्रस्तावित है। इस मेले में राज्य एवं राज्य से बाहर काम कर रही 114 कंपनियां युवाओं को 8 से 10 हजार जॉब देंगी।
—————

04.लाईवलीहुड कॉलेज से बेरोजगार युवकाें को मिला रोजगार एवं स्व-रोजगार का सुनहरा अवसर।

— जिले के बेरोजगार युवकों के भविष्य को बेहतर बनाने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जिले में उपलब्ध संसाधनों एवं रोजगार की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में इलेक्ट्रिशियन, जल वितरण संचालक, सोलर तकनीशियन कोर्स में प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है तथा उक्त कोर्स में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी विकासखण्डों से चयनित युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान निःशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को इलेक्ट्रिशियन, जल वितरण संचालक, सोलर तकनीशियन कोर्स में घरेलू विद्युत मरम्मत, घरेलू उपकरणों को सुधारने, नल-जल संबंधित मरम्मत कार्य और सोलर पैनल इस्टॉलेशन और देख-रेख करने का प्रशिक्षण एवं जानकारी दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले की युवतियां भी आगे बढ़कर हिस्सा ले रहीं हैं। सहायक परियोजना अधिकारी लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर ने बताया कि युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान होने वाली चुनौतियों से डंटकर मुकाबला करने और व्यक्तित्व विकास के गुर सिखाने के लिए अनुभवी प्रशिक्षकों के माध्यम से शिक्षण-प्रशिक्षण हेतु लाइवलीहुड कॉलेज निरंतर प्रयासरत है। प्रशिक्षण से युवाओं को जोड़ने के लिए निरंतर काउसिलिंग भी किया जा रहा है। वर्तमान में रिटेल सेल्स एवं सुरक्षा गार्ड में प्रशिक्षण के लिए युवाओं से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। जिले के अन्य युवा भी इस प्रशिक्षण से जुड़कऱ अपना भविष्य संवारना चाहते हैं तो वे अंकसूची, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ एवं निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में संपर्क कर सकते हैं।

चित्र—रोजगार की संभावनाओं तले जिले में रोजगार के अवसर।

—————

05.प्रदेश के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप द्वारा जगदलपुर में एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के साथ मारपीट करने के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। इसी सिलसिले में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्गूकोंदल ने बस स्टैंड परिसर में मंत्री का पुतला दहन किया।  यह विरोध प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शोपसिंह अचला एवं जनपद अध्यक्ष गोपी बढ़ाई के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि जनता और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  कांग्रेस  ने मांग में कहा—मारपीट की घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए।दोषी मंत्री पर तुरंत कड़ी कार्रवाई हो।  प्रदेश सरकार जनता और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर स्पष्ट रुख अपनाए।  शोपसिंह आचला ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। कांग्रेस के जनपद अध्यक्ष गोपी बढ़ाई, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं संयुक्त सचिव मुन्ना सिंहा, राजू,सगोडिया सरपंच राम गावड़े, नरेंद्र जैन महात्मा दुग्गा सोमदेव कोरेटी जनपद सदस्य हेमलता उयके तुषार शांडिल्य पुरुषोत्तम देहारी हृदय बघेल,राजकुमार दरो दीनदयाल पटेल अमर जाडे राहुल श्रीवास्तव रामजी पुडो घनश्याम ठाकुर एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए और सरकार व मंत्री के खिलाफ जमकर नारे लगाए गये ।

—————

06. विकास खंड दुर्गूकोदल अंतर्गत जंगोरायतर विधा केतुल शिक्षण शोध दमकसा के संस्थापक गोंडी धर्माचार्य शेर सिंह आचला ने बताया है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 8 सितम्बर 2025 को दोपहर 12:00 स्थान कला संस्कृति संग्रहालय दमकसा दुर्गूकोदल में अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन जंगोरायतार विद्या केतुल शिक्षण एवं शोध संस्थान दमकसा में रखा गया।

—————

07.धर्मांतरण रोकने के लिए जिले में साईन या नोटिस बोर्ड लगाने का सिलसिला आगे बढ रहा है, इस तारतम्य सुलंगी गांव में भी धर्मांतरण रोकने पादरी को गांव में प्रवेश ना देने तथा जो धर्मांतरित हैं,उन्हें ंवापसी हेतु नोटिस बोर्ड लगाया गया है। गांव में एक परिवार की घर वापसी पर पगडी बांध कर पीला चांवल टीका कर वापस हिंदु धर्म में स्वागत किया।

—————

08.नगर की छात्रा कु. रानु गुप्ता का कांकेर जिला स्तर पर निफा संस्था मुख्य कार्यालय दिल्ली के द्वारा अवार्ड के लिए चयन किया गया है। सम्मान के लिए दिल्ली में आगामी 21 से 24 सितंबर तक आयोजन होगा। भारत मंडपम दिल्ली में कार्यक्रम रखा गया है,जिसमें युवा अवार्ड चेंज मेकर अवार्ड एवं विश्व रिकार्ड ऑफ एक्लीलेंस सर्टिफिकेट मिलेगा।

चित्र—सम्मान के लिए चयनित कांकेर की छात्रा कु. रानु गुप्ता।

—————

09.चारामा विकासखंड के महानदी तटवर्ती ग ग्राम हाराडुला में श्री हरि गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक झांकी कार्यक्रम में भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावी के साथ कांग्रेस के पूर्व गौ सेवा आयोग सदस्य नरेंद्र यादव,हिरवेंद्र साहू एवं ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए।

चित्र—हाराडुला(चारामा) में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन।

—————

10.तीन दिवसीय विभाग स्तरीय खेल समारोह सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़पिछवाड़ी कांकेर में संपन्न हुआ।

— इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक आशाराम नेताम उपस्थित थे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी के द्वारा किया गया। विशेष आतिथ्य के रूप में कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, जिला पंचायत सीओ हरीश मंडावी, कांकेर नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, कांकेर शिक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष एल सी लालवानी, वर्तमान अध्यक्ष भरत मटियारा, व्यवस्थापक अशोक राठी उपस्थित थे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन करने के पश्चात स्वागत का कार्यक्रम संपन्न हुआ। तत्पश्चात विभाग समन्वयक संगम लाल पांडे ने खेल समारोह की संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर पूरे अखिल भारतीय स्तर पर अपनी शैक्षिक गतिविधियांँ संचालित करता है।

पूरे देश में लगभग पैंतीस लाख से अधिक बच्चे इस विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करते हैं एवं दो लाख आचार्य शिक्षा के इस पुण्य काम को अंजाम दे रहे हैं। सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षा के साथ-साथ नैतिक, आध्यात्मिक, बौद्धिक एवं शारीरिक गतिविधियां भी संचालित की जाती है तथा खेल को विशेष महत्व देते हुए ऐसे आयोजन रखे जाते हैं। इस विभागीय खेल समारोह में कोंडागांव, कांकेर व नारायणपुर जिले से कुल पन्द्रह विद्यालयों से चार सौ बाइस बच्चे शामिल हुए थे। नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक ने इस अवसर पर कहा कि मुझे अत्यंत हर्ष है कि इस विद्यालय के बच्चे खेल के माध्यम से अपनी एक पहचान बना रहे हैं। खेल जीवन में अनुशासन लाता है। मैं सभी बच्चों के लिए मंगल कामना करता हूंँ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीओ हरीश मंडावी ने कहा कि इस खेलकूद स्पर्धा में कई विद्यार्थी विजेता बने एवं कई उप विजेता रहे। मुझे यहांँ आकर अपने समय की याद ताजा हो गई। मैं सरस्वती शिशु मंदिर का ही विद्यार्थी रहा हूंँ। सरस्वती शिशु मंदिर में शैक्षिक के साथ-साथ अनेक संस्कार पूर्ण शिक्षा दी जाती है। मंत्रों के उच्चारण के माध्यम से संस्कार विकसित किए जाते हैं। यहांँ तक कि भोजन करते समय भी इस विद्यालय के बच्चे भोजन का सम्मान करते हुए भोजन मंत्र बोलते है। इस विद्यालय में रहते हुए ही मैं संस्कार के अनेक गुण विकसित किये और आज पूरी लगन एवं मेहनत से अध्यापन कार्य करते हुए इस मुकाम पर पहुंँचा हूंँ। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने कहा कि इस खेल स्पर्धा में जीतने वाले सभी को मैं बधाई देता हूंँ एवं जो नहीं जीत पाए उन्हें भी आगे मेहनत करते हुए जीतने का विश्वास जगाना है। मैं सरस्वती शिशु मंदिर के शैक्षिक गतिविधियों से परिचित हूंँ। यह एक ऐसा विद्यालय है जहांँ हमें अच्छे संस्कार मिलते हैं। पुण्य एवं धर्म का कार्य यहांँ पर होता है। जीवन में आगे बढ़ने व अच्छे संस्कार विकसित करने के लिए इस विद्यालय के शिक्षक सदैव बच्चों को प्रेरित करते होते है। व्यवस्थापक अशोक राठी ने इस अवसर पर कहा कि खेल सदैव अनुशासन में रहकर आगे बढ़ना सिखाता है। सभी विजयी बच्चो को मैं बधाई देता हूँ एवं हारने वालो को अपना लक्ष्य निर्धारित करने आशावान बनने कहता हूँ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक आशाराम नेताम ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। शिशु मंदिर में यहांँ के आचार्य यहांँ के विद्यार्थियों की विशेष चिंता करते हैं। यह श्रेष्ठ शिक्षा व संस्कार प्रदान करने वाला विद्यालय है। इस विद्यालय से पढ़कर निकलने वाले विद्यार्थी निश्चित ही देश की सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों में भी एक समर्पण का भाव सदैव देखा गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करती हुई जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी ने कहा कि सभी ने बहुत ही सुंदर खेला है। मैं सभी सफल बच्चों को बधाई देती हूंँ। जो कुछ नंबर से पीछे रह गए, वह भी आने वाले समय में निश्चित ही अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगे। ऐसी शुभकामनाएँ देती हूँ। खेल का स्थान जीवन में सर्वोपरि है। विभागीय खेल संयोजक सोमदेव नायक ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त व्यक्त किया। इस अवसर पर कांकेर शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष राम शरण जैन, सह सचिव अजय जैन, कोषाध्यक्ष राजगोपाल कोठारी, विद्यालय के प्राचार्य कैलाश कुमार तारक, सदस्य ललित गांधी, जनपद सदस्य, कमलेश उसेंडी, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, शिव सिंह भदौरिया, उत्तम यादव, खेल प्रमुख संत लाल यादव, महेश भौशल आदि अतिथि गण उपस्थित थे। समूह एवं व्यक्तिगत खेल के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किया।

वीडियो— सरस्वती शिशु मंदिर गढ पिछवाडी‚कांकेर  द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कांकेर कलेक्टर अपना उद्बोधन देते हुए।

—————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏

———————-

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 11 फरवरी 2026 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   11  फरवरी  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”मंच पर थोथी वाहवाही से अधिक दुवाएं” —यही समय होता है, मानवता दिखाने का!…

आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *