कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
07 सितंबर 2025 रविवार
✍️मनोज जायसवाल
—————
संपादकीय—
झूठे रोने वाले बाजी मार जाएंगे
— कुछ लोग इस प्रकार से चाटुकारिता में लगे होते हैं, कि खुद पर ध्यान नहीं होता कि वे क्या कर रहे हैं। सुबह से शाम तक नजदीकी के नाम पर कुछ मध्यमवर्गीय कहीं भौतिक रूप से तो कहीं सोशल में भी लगे होते हैं। खुद का अपने परिवार के किसी सदस्य का या अपने पिता का जन्म दिवस इन्हें याद नहीं होता लेकिन तथाकथित वो बड़े आदमी जिनके नाम होने की शुमार होने की बात इनके मस्तिष्क पटल में बैठ गई है,पीछे लगे होते हैं। खुद की क्या पहचान है और अपने पहचान के लिए ये क्या कर रहे हैं खुद में ज्ञात नहीं होता। कई ऐसे लोग हैं,जो खुद की पहचान किसी सियासी पद से देते हैं। आजीविका के कार्यों से नहीं। जबकि कभी कामकाज किसी के जानने की उत्कंठा हो तो किसी के आजीविका कार्य से होता है। कई बार तो ये लोगों की थोथी प्रशंसा भी कर रहे होते हैं। लोगों को लगता है कि मेरा बडा हितैषी है। संज्ञान लें जब खुद के खून के रिश्ते बेमानी हो जाते हों मित्रता के नाम गद्दारी की खबरें हों वहां हितैषी की बातें कितने प्रतिशत हो सकता है अनुमान लगाने की बात होगी। सोशल मीडिया में झूठी स्नेह प्यार के कितने किस्से हैं। यह बात न सिर्फ आज का अपितु कालान्तर में इस बात को भी जाने माने साहित्यकार हरिशंकर परसाई ने भांप लिया था और कहा था कि जब मैं प्राण त्याग करूंगा तब इस बात की आशंका होगी कि झूठे रोने वाले सच्चे रोने रोने वालों से बाजी मार ले जाएंगे। आज के परिपेक्ष्य में यह आशंका सत्य भी साबित हो रहा है। भौतिक रूप से परिजनों से मिलने तक जाने वालों की संख्या नगण्य में है और सोशल पटल पर ऐसे आंसु बहाने वालों की संख्या हजारों में। कहावत में घड़ियाली आंसु बहाने का मुहावरा भी प्रचलन में है। आंसुओं के नाम भौतिक जीवन में बह जाने वाले भी धोखे का शिकार हुए हैं। जिनमें भावनाएं नहीं है, वे यह अपना ही देश है जहां टेन के शाैचालय में रखे प्लास्टिक की बाेतल भी गायब हाे जाती है, पीने के पानी के लिए संकल से बांधे रखना पड़ता है। प्यास से बेहाल लाेग कैदी की भांति पानी पीना पड़ता है। ट्रेन के दर्पण भी नहीं बच पाते और ताे और स्क्रू तक नहीं बच पाता और वहां अनाप शनाप लिख दिया जाता है। अब ताे इंतहा हाे गई जब नेताओं द्वारा बैठने के लिए लाया गया खाट भी नहीं बचा। एक तरफ चीन काे देख रहे हैं और वहां के बुलेट टेन तथा वहां की साफ सफाई काे यह वही टृेन है जहां टीटीई लेवल के अधिकारी उस डिब्बे की साफ सफाई करते चलते हैं वहीं हम यहां जहां मर्जी हाे वहां कचरा फेंक देते हैं। शाैचालय के नाम पर अरबाें राशि खर्च हाेने के बाद भी अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे और गंदगी फैला रहे हैं। हम आगे बढ़ना चाहते हैं। हमें अागे बढ़ने से काेई नहीं राेक सकता। हकीकत बात कि हमें आगे बढ़ने के लिए स्वयं अपने आप काे राेक रहे हैं। जब तक स्वमेव साफ सफाई से लेकर देश हित की नहीं साेचेंगे कैसे आगे बढ़ेंगे? बात बात पर सरकार काे काेसना और राजनीतिक गंदे शब्दावली का प्रयाेग किए जाने के चलते अपनी स्वयं की विचारधारा स्वयं सामने रख रहे हाेते हैं। आज अपने ही संसाधन अमूल्य खनिज ले जाने वाले देश की देखाे और अपने ही देश ताे क्या अपने प्रदेश भी दूर की बात वह क्षेत्र जहां से खनिज ले जाया जा रहा है वहां की स्थति देखें क्या स्थिति है।इस खेल में माहिर होते हैं।
![]()
01.खतरे का सबब बने कोमलदेव अस्पताल के सामने गड्ढे को जन सहयोग द्वारा पाट कर दुरूस्त कर परेशानियां दूर की।
-विगत कुछ दिनों की भारी वर्षा के कारण शहर के शासकीय कोमल देव अस्पताल के मेन गेट के सामने ही एक बहुत बड़ा गड्ढा हो गया था, जिसके कारण न केवल मरीज़ों को आने-जाने में असुविधा हो रही थी बल्कि वाहन दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी, क्योंकि नेशनल हाईवे से लगी होने के कारण यह सड़क रात- दिन खुली रहती है। आकस्मिक किसी दुर्घटना से बचाव हेतु जन सहयोग समाजसेवी संस्था ने आज सुबह- सवेरे उपरोक्त गड्ढे को तीन-चार गाड़ी मलबा लाकर पाट दिया। इसके साथ ही अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के नेतृत्व में जन सहयोग के सदस्यों ने आसपास की सफ़ाई भी अच्छी तरह कर दी, ताकि कोई भी दुर्घटना न हो सके। इस नेक कार्य के लिए अस्पताल स्टॉफ तथा गणमान्य नागरिकों ने जन सहयोग संस्था की अत्यंत प्रशंसा की।
ये थे उपस्थित
उक्त श्रमदान में उत्साह पूर्वक सहयोग देने वालों में अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा योगेंद्र बघेल, रवि चंद्रवंशी, सुंदर वर्मा, पारस पाल, आदु राम सार्वा, विनोद वाल्मीकि, सेलू देहारी, डॉक्टर श्याम देव, प्रवीण गुप्ता, एवं अमृतलाल जवरानी के नाम उल्लेखनीय हैं।
वीडियो— शासकीय कोमलदेव अस्पताल गेट के सामने गढ्ढे को दुरूस्त करते जन सहयोग के सदस्य।
——————
02.कांकेर शहर में विराजे सभी गणेश पंडालों में सभी भाजपा कार्यकर्ता के साथ श्री गणेश जी का कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया। सभी गणेश समितियों से भी मुखातिब हुए।

चित्र—कांकेर विधायक गणेश समितियों से मुखातिब होते हुए।
——————
03.रजत जयंती अवसर पर नगर चारामा में चावल उत्सव मनाया ।
— नगर पंचायत चारामा में प्रदेश अध्यक्ष रामदेव सिन्हा एवं पार्षद उत्तम साहू के उपस्थिति में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में राशन कार्ड धारियों के साथ रजत जयंती समारोह एवं चावल उत्सव मनाया गया। जहां सरकार के खाद्य विभाग के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। जिसमें रामदेव सिन्हा,पार्षद उत्तम साहू,नरोतम वैष्णव,लखन साहू अनिल यदु एवं लाभान्वित परिवार वार्डवासी उपस्थित रहे।

चित्र— छत्तीसगढ रजत जयंती एवं चांवल उत्सव चारामा में लोगों के बीच मनाया गया।
————
विशेष-
इस वक्त छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर में झमाझम बारिश हो रही है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य हिस्सों पर भी बारिश का दौर जारी है।
————
04.शासकीय आदर्श आदिवासी कन्या आश्रम सिंगारभाट में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन अवसर पर शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण टीका एवं पुष्प कुछ भेंट करके दिया अगरबत्ती के साथ वंदन करके की गई। छात्राओं ने शिक्षिकाओं का पुष्पगुच्छ, नारियल, पेन भेंट कर स्वागत किया। संचालन श्रीमती काकोली देवनाथ वरिष्ठ व्याख्याता ने किया। कार्यक्रम में व्याख्याता विद्या ठाकुर ,हेमलता देहारी ,गंगा नाग ,अर्चना थापा, गायत्री दुबे, प्रधान अध्यापिका पुष्पा नागवंशी संतोषी महाजन खापर्डे ,भोज साहू, शकुंतला बोरकर, संकुल समन्वयक शीतला प्रसाद पांडे एवं आश्रम अधीक्षीका सुश्री अनामिका कोमरे व कन्या आश्रम हाई स्कूल की छात्राएं उपस्थित रही

चित्र—नगर से सटे सिंगारभाट स्थित शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम में बच्चों के बीच शिक्षक दिवस मनाया गया।
——————
05.पूरे 11 दिनों तक जिले में गणेशोत्सव पर्व पर भक्तिमय वातावरण बना था। आज भी चारामा,नरहरपुर नगर सहित कई गावों में सुबह से ही प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

——————
06. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमकसा(दुर्गूकोंदल) में सुश्री हेमलता वाडिया ने विद्यालय के प्राचार्य पद का विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्रीमती कुमुद ध्रुव एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सुश्री वाडिया का पुष्पगुच्छ एवं फूलमाला भेंट कर एवं शुभकामनाएं देकर उनका हार्दिक स्वागत किया।

चित्र—पदभार ग्रहण करने के बाद नये प्राचार्य सुश्री हेमलता वाडिया का स्वागत करते हुए शाला स्टाफ।
——————
07.जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थितग्राम पंचायत पुसवाडा में आज 103 लाख के लागत राशि के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर कांकेर विधायक आशा राम नेताम, मत्स्य आयोग के अध्यक्ष भरत मटियारा,जिले के कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर,जिला पंचायत सीईओ तथा श्रीकोर्राम,ग्राम के सरपंच एवं अन्य पंचायत जनप्रतिनिधी सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

चित्र—ग्राम पुसवाडा में विकास कार्यो का भुमिपूजन किया गया।
——————
08.चारामा नगर में आदर्श गणेशउत्सव समिति ब्लॉक कालोन द्वारा आयोजित गणेश उत्सव में विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावी शामिल हुई। उन्होंने इस मौके पर पंडाल में विराजमान भगवान श्रीगणेश जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कांग्रेस के नरेंद्र यादव,हिरवेंद्र साहू तथा आदर्श गणेशोत्सव समिति के समस्त सदस्य एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

चित्र—आदर्श गणेशोत्सव समिति चारामा के पंडाल पर क्षेत्रीय विधायक एवं कार्यकर्ता।
——————
09.नगर पंचायत चारामा में श्री श्री सब्जी मण्डी व्यापारी संघ उत्सव समिति द्वारा आयोजित गणेश उत्सव में क्षेत्र की विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावी ने श्रीगणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया। पंडाल में भोले की बारात एवं सोमनाथ मंदिर मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर नरेन्द्र यादव पूर्व सदस्य गौ सेवा आयोग,कमलेश रानू सेन पार्षद,प्रेमलता सुखदेवे अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस महिला,अंजू सिन्हा अध्यक्ष शहर महिला कॉंग्रेस,महेंद्र नायक एनएसयूआई प्रदेश महासचिव,कैलाश कठोलिया सहित समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे।

चित्र—श्री सब्जी मण्डी व्यापारी संघ उत्सव समिति चारामा में विधायक ।
——————
10. बारिश की स्थिति अच्छी होने के चलते जिले में इस बार धान के फसल की अच्छी स्थिति। अभी गंभीर बीमारी का प्रकोप नहीं।
——————
शुभ रात्रि … हमारी प्रस्तुति कैसा लग रहा है‚कृपया अवगत करावें…
——————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
———————-






