कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
07 नवंबर 2025 शुक्रवार
✍️मनोज जायसवाल
————————–
संपादकीय—
”सशक्त प्रेम” की बानगी,सुलक्षणा हमेशा याद रहेंगी…

—हिन्दी सिने कला जगत बालीवुड में प्रेम के नाम पर वर्तमान दौर में कई हिंसात्मक वारदातें हुई है, तो यहां आत्मिक प्रेम के कई स्वरूप भी देखने मिलता है,जो एक बडा संदेश है। फिल्म अभिनेता संजीव कुमार जिनका मूल नाम हरीभाई जरीवाला था, की मृत्यु आज से 40 वर्ष पूर्व 06 नवंबर 1985 को हुआ था। 70-80 दशक की अभिनेत्री सुलक्षण पंडित जो उनसे असीम प्रेम रखती थी,शादी के लिए प्रपोज किया। लेकिन उन्हें संजीव कुमार की ओर से इंकार झेलना पडा। प्यार में असफलता मिलने पर उन्होंने तुमसे नहीं तो और किसी से नहीं की कसमें खाते किसी और से शादी नहीं करने का फैसला लेते हुए सुलक्षणा पंडित हमेशा अविवाहित जीवन जीया। इसे संयोग कहें या प्रेम की वो सशक्त स्वरूप कि कल बीते 06 नवंबर को ही सुलक्षणा पंडित ने संगीत,कला जगत सहित दुनिया को अलविदा कह दिया। फिल्म जगत की इस महान अभिनेत्री को जिनकी प्रेम कहानी हमेशा याद की जायेगी सादन नमन…श्रद्वांजलि….
—✍️मनोज जायसवाल
————————
01. कांकेर जिले के 22 वें थाने सरोना का कांकेर विधायक आशाराम नेताम के मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ।
– काकेर जिला मुख्यालय से 20 किमी पर स्थित कई गावों का केंद्र सरोना मुख्यालय में बहुप्रतीक्षित थाना का शुभारंभ आज कांकेर विधायक आशाराम नेताम के हाथों विधिवत शुभारंभ हुआ। थाने खुलने पर लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है।

बताते चलें सरोना थानांतर्गत क्षेत्र के 35 गांव आएंगे, यह क्षेत्र लंबे समय से नक्सल प्रभावित क्षेत्र का नाम लिया जाता था। यह बात भी कही जाती रही कि सरोना से लगे रावस क्षेत्र को नक्सलियों द्वारा क्रॉसिंग जोन के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। इस वक्त पूरे देश में मार्च तक नक्सल खात्मे की रणनीति पर कार्य होते सफाया हो रहा है। थाना खुलने से कानून व्यवस्था और सृदृढ होगी।

शुभारंभ समारोह में विधायक आशाराम नेताम ने कहा- वंदे मातरम गीत का 150 वां वर्ष है,इस शुभ दिवस पर यहां सरोना में थाना खुलने जा रहा है,यह तारीख भी ऐतिहासिक होगा। “सरोना और आसपास के 35 से अधिक गांवों के लोग लंबे समय से थाना की मांग कर रहे थे, जो हमने अथक प्रयासों से पूरा किया है। अब थाना खुलने से न केवल अपराध पर रोक लगेगी, बल्कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रहेगा। उन्होंने मंच से जिला सीईओ को तहसील कार्यालय भवन को भी पूरा किये जाने का निर्देश दिया और कहा कि जल्द ही यहां तहसील मुख्यालय का भी लोकार्पण किया जायेगा।

आयोजन की समाप्ति के बाद पूर्व पंचायत प्रतिनिधी उप सरपंच रहे कांग्रेस के अब्दुल गफ्फार मेमन ने सशक्त पथ संवाद से कहा कि नये थाने के शुभारंभ पर खुशी है,लेकिन इसके लिए हमने भी लडाई लडी है। तब तात्कालीन मुख्यमंत्री रहे भूपेश बघेल ने क्षेत्र के बादल में आगमन पर थाने की हमने मांग की जिस पर उन्होंने घोषणा की थी। खुशी है कि इस सत्ता काल में थाने का शुभारंभ हुआ जिससे सबको खुशी है, पर आयोजन में कुछ निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं हुआ जिससे वे नाराज है।
ये थे, उपस्थित
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष तारा ठाकुर, जनपद उपाध्यक्ष संजू भाजपा मंडल अध्यक्ष टेकेश्वर सिन्हा जनपद उपाध्यक्ष संजू गोपाल साहू, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष यशवंत सूरोजिया जीवन नेताम जनपद सदस्य ,भाऊ राम भास्कर, भानु नेताम, सरपंच दीपिका वट्टी, उप सरपंच दिनेश सहारें पूर्व सरपंच सुरज कोराम, पूर्व उपसरपंच अब्दुल गफ्फार मेमन पुष्कर साहू, ग्राम पटेल मोहन नेताम, पूर्व, पूर्व जनपद सदस्य किशोर भास्कर,भरत निषाद, संजय गोलछा, तुकाराम नेताम, निलेश गोलछा,अशोक निषाद,अनिल गजपाल,फैजल मेमन , कांकेर पुलिस अधीक्षक आई. कल्याण एलिसेला जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी,यातायात प्रभारी दीपक साव, सरोना थाना प्रभारी, मलिक राम निषाद दुधावा चौकी प्रभारी योगेंद्र वर्मा, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी, और स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
———————–
02. विधायक आशा राम नेताम ने किया विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन।
—छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिक के सहयोग एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद रायपुर के सौजन्य से डाईट कांकेर में जोन स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, पश्चिम भारत विज्ञान मेला का आयोजन किया गया, जिसका अवलोकन विधायक आशाराम नेताम द्वारा आज किया गया। उन्होंने कांकेर, धमतरी एवं नारायणपुर जिलों से पहुंचे बाल वैज्ञानिकों द्वारा लगाए गए मॉडल प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जोन स्तरीय बाल मेला में नारायणपुर जिले से 11 तथा धमतरी एवं कांकेर जिले से 46-46 स्कूली बच्चों द्वारा अपने विज्ञान मॉडल का प्रदर्शनी किया गया। सतत कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प, हरित ऊर्जा, उभरती हुई प्रौद्योगिक, मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य और स्वच्छता तथा जल संरक्षण और प्रबंधन विषय पर आधारित इस विज्ञान मेला का विधायक श्री नेताम ने तारीफ की तथा लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने के लिए बाल वैज्ञानिकों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने अनुसंधान और विज्ञान को लगातार आगे बढ़ाते रहे, ताकि समाज को नई दिशा मिले। स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील भी उनके द्वारा की गई। कार्यक्रम को महेश जैन ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी, एसडीएम कांकेर अरूण वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद, डाईट के उप प्राचार्य भुवन जैन, विज्ञान मेला के नोडल अधिकारी श्रीमती पुष्पांजलि ठाकुर सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी मौजूद थे।

———————
03.मानसिक स्वास्थ्य पर परामर्श एवं मार्गदर्शन सत्र का आयोजन।
— शासकीय पॉलीटेक्निक में गुरूवार को विद्यार्थियों एवं स्टॉफ के लिए मानसिक स्वास्थ्य हेतु मनोवैज्ञानिक परामर्श एवं मार्गदर्शन विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सहायक प्राध्यापक मनोविज्ञान श्रीमती जयश्री पंचागम शासकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय धमतरी रहीं। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, जीवन में तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच तथा आत्म नियंत्रण के उपायों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रश्नोत्तर के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित अपने शंकाओं का समाधान प्राप्त किया। वक्ता द्वारा दिए गए सुझाव विद्यार्थियों के व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जीवन में निश्चित रूप से उपयोगी सिद्ध होगा। शासकीय पॉलीटेक्निक के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सत्र विद्यार्थियों में मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। इस अवसर पर संस्थान के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
———————–
04.नगर पंचायत चारामा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 15 लाख रूपए की स्वीकृति।
— विधानसभा क्षेत्र भानुप्रतापपुर की विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी की अनुशंसा पर कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने नगर पंचायत चारामा के विभिन्न वार्डों में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। नगर पंचायत चारामा अंतर्गत हल्बापारा चारामा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 05 लाख रूपए, सोनकरपारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 03 लाख रूपए, मुस्लिमपारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 05 लाख रूपए तथा पेंशनर भवन चारामा में सामुदायिक भवन जीर्णोद्धार हेतु 02 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त निर्माण कार्य के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत चारामा को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।
———————–
05. जनपद पंचायतों में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 11 से 20 नवम्बर तक निजी क्षेत्र में 500 रिक्त पदों के लिए होगी भर्ती ।
— कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार सभी जनपद पंचायतों और जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोड़ेजुंगा कांकेर में 11 से 20 नवम्बर तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 500 रिक्तियों के आधार पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना पृथक से फोन के माध्यम से आवेदक को दी जाएगी।जिला रोजगार अधिकारी बी.आर. ठाकुर ने बताया कि तकनीकी तथा गैर तकनीकी श्रेणी अंतर्गत सिक्युरिटी गार्ड में भर्ती हेतु 11 नवम्बर को जनपद पंचायत चारामा और 12 नवम्बर को जनपद पंचायत नरहरपुर में प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 13 नवम्बर को जनपद पंचायत कांकेर में, 14 नवम्बर को जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर, 17 नवम्बर को जनपद पंचायत अंतागढ़, 18 को जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा, 19 नवम्बर को जनपद पंचायत पखांजूर तथा 20 नवम्बर को रोजगार कार्यालय परिसर कांकेर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। उक्त प्लेसमेंट कैम्प प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक आयोजित होगी।
———————–
06. विधानसभा क्षेत्र विकास योजनांतर्गत निर्माण कार्यों के लिए 16.71 लाख रूपए की स्वीकृति।
— विधानसभा क्षेत्र कांकेर के विधायक श्री आशाराम नेताम की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत टीना शेड एवं चबूतरा निर्माण के लिए 16.71 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। नरहरपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत रिसेवाड़ा के आश्रित ग्राम भैंसमुण्डी में टीना शेड निर्माण के लिए 02 लाख रूपए और ग्राम पंचायत सरोना नर्सरीपारा में चबूतरा निर्माण के लिए 01 लाख 96 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार कांकेर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत माटवाड़ा मोदी में सांस्कृतिक भवन के पास टीना शेड निर्माण हेतु 09 लाख 78 हजार रूपए तथा ग्राम पंचायत पुसावण्ड आवासपारा में टीना शेड निर्माण के लिए 02 लाख 97 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त निर्माण कार्य हेतु संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।
———————–
07. जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से गाया राष्ट्रीय गीत‘वंदे मातरम्’।
-जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने आज सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जिले की सभी शासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में सामूहिक राष्ट्रीय गीत गायन का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय कांकेर के शासकीय पीएमश्री नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक कांकेर आशाराम नेताम, पूर्व विधायक शिशुपाल शोरी, महेश जैन, अनिरूद्ध साहू तथा जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी, एसडीएम कांकेर अरूण वर्मा, सहित गणमान्य नागरिकों एवं विद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कांकेर आशाराम नेताम ने कहा कि राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ हमें राष्ट्र प्रेम की शिक्षा देता है। यह गीत हमारे देश की आजादी का नारा बन गया था।

आज से 150 वर्ष पहले बंकिमचन्द्र चट्टोउपाध्याय ने ‘वंदे मातरम्’ को संस्कृतनिष्ठ बंगाली में रचा था। यह गीत उनके उपान्यास ‘आनंद मठ’ का एक अंश था, जो सबसे पहले धारावाहिक के रूप में बंगदर्शन में प्रकाशित हुआ था। यह उपन्यास 1770 के दशक में हुए सन्यासी विद्रोह पर आधारित था, आनंद मठ बाद में 1882 में एक पुस्तक के रूप में प्रकाशित हुआ। इस अमर गीत के रचयिता बंकिम चटर्जी को स्मरण करते हुए विधायक श्री नेताम ने कहा कि हमारा देश समृद्ध हो और खुशहाल बनें, इसके लिए हम सभी को संगठित होकर कार्य करना होगा। राष्ट्रीय गीत हमें राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है, हम सब अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए देश की विकास में भागीदार बनें। कार्यक्रम को पूर्व विधायक शिशुपाल शोरी और महेश जैन ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मां भारती को समर्पित देश भक्ति और आध्यात्मिकता के भाव से भरा यह गीत हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद द्वारा किया गया।

———————–
8. भाजपा की नई कार्यकारिणी पूरे ऊर्जा के साथ कार्य करेगी – यशवंत जैन
— मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, जनजातीय गौरव दिवस, भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वी जयंती, वन्दे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों आदि विषयों को लेकर आज भाजपा कार्यालय कमल सदन कांकेर में कार्यशाला आयोजित की गई ।कार्यशाला मे मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया, भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने की ।कार्यशाला प्रारंभ होने से पहले भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान करते उन्हें नये दायित्व के लिए बधाई, शुभकामनाएं दी गई व नवगठित कार्यकारिणी के नेतृत्व में संगठन को जिले में अधिक से अधिक लोगों तक पहूंचाने का संकल्प पारित किया गया।भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भाजपा संगठन के प्रति कर्तव्यपूर्वक व ईमानदारी से अपने दायित्वों को पूर्ण करने की निष्ठा दोहराई।
नवनियुक्त भाजपा जिला कार्यकारिणी को बधाई देते व मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बारे मे बताते हुए प्रदेंश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है । इस प्रक्रिया के तहत सभी को अपना परिगणना फार्म भरकर बीएलओ को जमा करना होगा। इस अभियान के तहत मृत व्यक्तियों का नाम हटाना, फर्जी मतदाताओं का नाम हटाना, शुद्ध, स्वच्छ व पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करना, किसी व्यक्ति का दो स्थानों पर पंजीकरण हटाना शामिल है।देश की आजादी का तराना वन्दे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्र सरकार द्वारा साल भर पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे । उन्होने कहा कि आज 7 नवम्बर को राष्ट्रगीत वन्दे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूर्ण हो रहे है । इस अवसर पर भारत सरकार ने साल भर राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव मनाने का फैसला किया है । उन्होने कहा कि वन्दे मातरम सिर्फ गीत नही बल्कि एक शब्द, एक मंत्र, एक ऊर्जा, एक संकल्प है । इसी कड़ी में 9 नवंबर से भाजपा मण्डलों में कार्यशाला आयोजित किये जायेंगे।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया ने जनजातीय गौरव दिवस व भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंती मनाने हेतु कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा जो कि 1 नवंबर से 15 नवंबर तक चलाया जा रहा है भारत के जनजातीय नायकों, उनकी संस्कृति और योगदान का सम्मान करने वाला एक राष्ट्रीय उत्सव है जिसका समापन 15 नवंबर को जनजातिय गौरव दिवस के रूप मे होता है । यह दिवस भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है।उन्होने बताया कि इस उत्सव का मुख्य उददेश्य भारत के जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत और योगदान का उत्सव मनाना । विद्यार्थियों को जनजातीय कला, संस्कृति और धरोहर से प्रेरित करना । एकता, सांस्कृतिक गौरव और जागरूकता को बढ़ावा देना । पूरे देश के जनजातीय विद्यार्थियों में रचनात्मकता और सहभागिता को प्रोत्साहित करना ।श्री लाटिया ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा को श्रद्धांजलि देने के साथ ही देश भर के 497 एकल्व्य माडल आवासीय विद्यालयों के लगभग 1.5 लाख विद्यार्थी इस पखवाड़े के दौरान शैक्षणिक, सांस्कृतिक, और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेंगे व अन्य कार्यक्रमों में पदयात्राऐं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रदर्शनियां, प्रतियोगिताएं एवं कार्यशालाऐं, सम्मान समाराहे आयोजित किये जायेंगे ।भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने नवनियुक्त भाजपा जिला पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों का अपनी टीम में स्वागत करते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह नई कार्यकारिणी मेरे साथ कंघे से कंघा मिलाकर चलेगी व संगठन के उदेश्यों व प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिये गये कार्यो को पूरा करने में ईमानदारी से कार्य करेगी। यह टीम अनुभवी व युवा ऊर्जा से भरपूर है जो आगामी चुनाव में भाजपा संगठन को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी ।उन्होने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी में जगह नही मिल पाई उन्हें निराश होने की जरूरत नही है क्योंकि भाजपा सिर्फ एक पार्टी नही एक परिवार है और परिवार में जिम्मेदारी और दायित्वों में परिवर्तन होते रहता है हमें जो भी दायित्व मिला है उसे कर्तव्यनिष्ठ से करते रहे । आज मैं संगठन का नेतृत्व कर रहा हूं आगे दायित्व किसी और को मिल सकता है । उन्होने अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को नये दायित्व के लिए बधाई, शुभकामनाऐं दी ।कार्यशाला एवं सम्मान समारोह का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश चौहान ने व आभार प्रदर्शन नवनियुक्त जिला महामंत्री राजा पाण्डेय ने किया ।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता टेकेश्वर जैन, पूर्व सांसद मोहन मण्डावी, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, शिशुपाल शोरी, जिला महामंत्री जितेन्द्र मरकाम, जिला उपाध्यक्ष राजा देवनानी, अरविंद जैन, दीपांकर दत्ता, रामबाई गोटा, जिला मंत्री अनूप सिंह राठौर, संजय सिन्हा, अनिता सोनी, अमिला बंजारे, हेमप्रभा कटबेर, कोषाध्यक्ष बृजमोहन तिवारी, कार्यालय मंत्री प्रदीप जायसवाल, उगेश्वरी उइके, प्रवक्ता राजीव लोचन सिह, सह मीडिया प्रभारी शंकर सरकार, मनोज जैन, नगर पालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक, ईश्वर कावड़े, मनोज ध्रुव, राधेलाल नाग,मुकेश संचेती, बांके बिहारी, विजय मण्डावी, अंकित जैन, तारा ठाकुर, पूर्णिमा कावड़े, जागेश्वरी भास्कर, हेम मण्डावी, ओमप्रकाश साहू, डिगेश खापर्डे, पीयुष कश्यप, हेम मण्डावी, चंद्रप्रकाश ठाकुर, स्वपन तरफदार, महेश उइके, मनोहर यादव, रामेश्वर मण्डावी, राजेश कलिहारी, अंजू नेगी, सुनिता मण्डल, नरेन्द्र आंचले, लकी ठाकुर, मनोरमा मण्डावी, संतोष नाहर, दीपांकर सिन्हा, सपन श्रीवास्तव, टेकेश्वर सिन्हा, योगेश साहू शंकर यादवउत्तम यादव, गिरधर यादव, मंजू सारथी, श्यामवती मण्डावी, मीरा सलाम, जयना तारम, रघुनंदन साहू, राजीव श्रीवास, दशरथ साहू, दीपांकर राय, शिवानंदन मण्डल, कल्पना जैन, प्रमिला मण्डावी, तेजश्वरी सिन्हा, मीना उके, सुषमा गंजीर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
———————–
09.कांकेर जिला अस्पताल में डेंटल विभाग में महीनों से व्हील चेयर खराब होने से असुविधा का सामना करना पड रहा है। महीनों से बंद होने की वजह से कई मरीज वापस लौट जा रहे हैं। तत्काल डेंटल चेयर का सुधार कर दांत के मरीजों के हित में व्यवस्था दुरूस्त की जानी चाहिए।
———————–
10.दुर्गूकोदल अंतर्गत ग्राम एड़गूड़ में आयोजित पाँच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर ग्रामीणों और खिलाड़ियों ने पारंपरिक तरीके से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय युवाओं द्वारा ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया था।समारोह में किरण नरेटी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए।

———————–
विशेष-
जिले में कल रात्रि में जबर्दस्त ठंड की शुरूआत हो चुकी है, हेल्दी सीजन के चलते मार्निंग वाक में निकलने वालों की संख्या भी बढ गई है,लेकिन लोग जंगली जानवर भालुओं की डर से समुह में निकलने लगे हैं। इधर जिले में चारामा विकासखंड के अरौद से 28 नवंबर से मेले मंडई की शुरूआत हो रही है,इसके बाद भैंसाकट्टा,कुर्रूभाट,कोटेला सहित नियमित रूप से अनेक गावों में वार्षिक मेले मंडई का आयोजन होगा।
———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। शुभ रात्रि… 🙏
———————–






