आज की टॉप 10 खबर 07 जून 2025 शनिवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
07 जून 2025 शनिवार

✍️मनोज जायसवाल

—————

—विशेष—
– चारामा महानदी रेत खदानों पर हमेशा तनाव की स्थिति एवं चलन इसलिए है कि यहां से बालोद‚दुर्ग‚भिलाई‚राजनांदगांव के साथ ही महाराष्ट्र नजदीक पडता है‚यहां उच्च क्वालिटी के रेत को शहरों में पसंद किया जाता है‚ट्रांसपोर्टिंग की कम लागत पर मिल जाती है‚क्योंकि ये शहर से कम दूरी पर चारामा स्थित है। यहां एकाएक रेत का उत्खनन कभी बंद नहीं हुआ। बंद हुआ तो चालू होते देर नहीं लगता। अभी चारामा से सटे खदान रास्ता नहीं मिलने के चलते बंद पडे हैं। तो दूरस्थ खदानों में बचे 08 दिन जितना उत्खनन हो सके करें ऐसा माफियाें  की लालसा है। अब ऐसा नहीं लगता कि 8 दिन के बाद रेत उत्खनन बंद हो जायेगा। तमाम तरह के बहाने‚ तमाम तरह की बातें यहां चलती है। रेत खदान अब तो साख का विषय भी बन गया है।
—————

01. चारामा में सर्व ब्राम्हण समाज तहसील इकाई का गठन करते एकता का परिचय दिया।

-सर्व ब्राह्मण समाज तहसील इकाई चारामा ने कल 6 जून को पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से संरक्षक कृष्ण दत्त दुबे,अध्यक्ष दाऊ लाल तिवारी, सचिव मिथलेश शर्मा, उप सचिव नंद किशोर उपाध्याय,कोषाध्यक्ष विनय पांडेय,उप कोषाध्यक्ष शेष नारायण अवस्थी,मिडिया प्रभारी देव प्रसाद तिवारी, संगठन मंत्री उत्तम दुबे, चारामा (शहरी)से उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मेहता, चारामा( ग्रामीण)से कमलेश पांडेय, लखनपुरी क्षेत्र से फलेंद्र धर दीवान, गितपहर हल्बा क्षेत्र से घनश्याम शुक्ला,मुड़खुसरा क्षेत्र से आशीष तिवारी चुने गए। पदाधिकारी गठन उपरांत शासकीय अस्पताल में जाकर विप्र समाज ने मरीजों,परिवार जनों तथा स्टॉफ में फल नास्ता आदि वितरण किये। इस कार्यक्रम में पदाधिकारी के साथ साथ विप्र समाज के गणमान्य नागरिक -प्रभा शंकर जोशी, सुशील शर्मा,राधेश्याम दुबे, मुकेश शर्मा, सरजू दुबे, अम्बिका पाण्डेय, दिलीप तिवारी, अजीत चौबे, नीतेश जोशी, नोमेश्वर शुक्ला, पवन पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, विकास दुबे, सुधांशु पाण्डेय, जितेन्द्र शर्मा, माता- बहने, युवा वर्ग भी उपस्थित रहे।

चित्र— चारामा में सर्वब्राम्हण समाज तहसील इकाई का गठन उपरांत समस्त पदाधिकारीगण।

————————-

02. गढचिरौली में नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण।

03. जिला मुख्यालय से सटे कोडेजुंगा से देवरी  सडक की बदहाल खस्ताहाल स्थिति  पर सडक बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चक्का जाम किया। आवाजाही में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है।

04.  लखनपुरी में देर  शाम कांकेर से चारामा की ओर जा रहे ई—आटो में मोटर सायकल की टक्कर से घायल बाईक सवार को  अस्पताल किया गया। मोटर सायकल में सवार उनके लोगों ने  ड्रायवर के  कहीं चले जाने पर यहां के श्रीराम रेस्टारेंट के कर्मी की जबर्दस्त पिटाई कर दी उन्हें भी अस्पताल में  भर्ती किया गया। मामले की सुचना चारामा थाने में दिए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित जांच में जुट गई है।

05.वयोवृद्ध ग्राम बागडोंगरी (कोटतरा) निवासी जो सबसे अधिक उम्र वाले  रत्तीराम कोर्राम जी का उम्र 98 वर्ष का निधन आज 07.जून को हो गया है। वे ग्राम के प्रतिष्ठित एवं दिन-दुखियों के मदद करने वाले सेवाभावी व्यक्ति थे ।

चित्र—रत्तीराम कोमरा‚बागडोंगरी(कोटतरा) जिनका आज स्वर्गवास हो गया।

06. रेत खदानों में तनाव के साथ ही मारपीट हिंसात्मक घटनाएं हो रही है। पडोसी बालोद जिले में पुरूर पुलिस ने भैंसमुंडी रेत खदान में रात में हुई चाकुबाजी की घटना में आरोपी को विभीन्न धाराओं के तहत रिमांड पर  जेल भेज दिया है।

07. इधर कांकेर जिले में सभी वार्ड पार्षदों द्वारा मोर्चा  खोल दिए जाने के बाद रास्ता बंद कर दिए जाने के चलते गाडियां नहीं चल रही है। रेत संचालन में संचालकों को जहां काफी घाटा उठाना पड रहा है‚वहीं आम लोगों को रेत के लिए परेशानी का सामना करना पड रहा है।

08. चारामा नगर से सटे महानदी के रेत खदानों के बंद होने से अब रेत माफिया उपरी खदानों में हाथ डाल रहे हैं‚जहां  चिनौरी मार्ग पर लगातार हाईवा ट्रकें  चल रही है। भुईगांव से निकलने वाली रेत पर ग्राम बासनवाही के ग्रामीणों ने मोर्चा खोल रहे हैं। कब ग्रामीणों का गुस्सा फुटेगा नहीं कह सकते। टांहकापार से नियमित रेत का परिवहन जारी है।

09. चारामा विकासखंड में कई  विकास कार्य मानक के अनुरूप नहीं बनाये जा रहे। इस्टीमेट के अनुसार कार्य नहीं हो रहा है‚भ्रष्टाचार चरम पर दिखायी दे रहा है।

10. आज चारामा विकासखंड के महानदी उस पार टांहकापार एवं अन्य सब स्टेशन से निकलने वाली फीडरों में लंबे समय तक बिजली बाधित रही। ग्राम खरथा के ए.बी.स्वीच के पास फाल्ट बताया जाता है‚जो तकरीबन  01 बजे बहाल हुई।

 

———————-

शुभ रात्रि ….

———————-

टीप — खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
——————-

  • Related Posts

    आज की टॉप 10 खबर 28 मार्च 2026 शनिवार

    ———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  28 मार्च 2026 शनिवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय प्रिया राजवंश(अभिनेत्री) — 64-80 दशक की खुबसूरत अभिनेत्री रही। कुदरत,साहेब बहादुर,हँसते जख्म,चन्दा,हिन्दुस्तान की…

    आज की टॉप 10 खबर 27 मार्च 2026 शुक्रवार

    ———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  27 मार्च 2026 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय प्रिया राजवंश(अभिनेत्री) — 64-80 दशक की खुबसूरत अभिनेत्री रही। कुदरत,साहेब बहादुर,हँसते जख्म,चन्दा,हिन्दुस्तान की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *