
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
07 जुलाई 2025 सोमवार
✍️मनोज जायसवाल
—————–
01.किसानों के लिए ऑनलाइन पंजीयन हेतु एग्रीस्टैक पोर्टल जारी।
—भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए ऑनलाइन पंजीयन हेतु एग्रीस्टैक नामक पोर्टल जारी किया गया है, जिसमें किसानों का ई-पंजीयन कराना अनिवार्य है। एग्रीस्टैक पर छत्तीसगढ किसान रजिस्ट्री ¼CGFR) एक डिजिटल पटल है, जिसका उद्देश्य छत्तीसगढ में किसानों के लिए सरकारी योजनाओं तक पारदर्शी, कुशल और त्वरित पहुंच सुनिश्चित करना है। CGFR पोर्टल ¼cgfr.agristack.gov.in½ के माध्यम से किसान ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि और पीएम किसान, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा और राज्य सरकार की कृषि सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकते हैं। कांकेर जिले में कुल पी.एम. किसान संख्या 121357 है, जिसमें 81271 किसान एक्टिव पी.एम. किसान है। जुलाई तक 60592 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है जो एक्टिव पी.एम. किसान के आधार पर 74.55 प्रतिशत तथा कुल पी.एम किसान के आधार पर 49.93 प्रतिशत किसानों के द्वारा एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन कराया गया है।
एग्रीस्टैक पर किसान रजिस्ट्री के लाभ –
विशिष्ट किसान पहचान पत्र आधार, भूमि रिकार्ड और बैंक विवरण को जोड़ता, सरकार योजनाओं तक आसान पहुच किसान, पी.एम. किसान, के.सी.सी., राशनकार्ड और सब्सिडी के लिए डिजिटल रूप से आवेदन कर सकते है,. प्रत्यक्ष लाभ अंतरण सरकारी सब्सिडी सीधे बैंक खातों में जमा, भुईयां सी.जी के साथ एकीकरण किसान भूमि स्वामित्व का सत्यापन और अभिलेख अद्यतन करना, आगामी खरीफ वर्ष में धान उपार्जन में सुविधा हो सकता है।
पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज-.
आधार कार्ड, भुइयां सी.जी. भूमि रिकार्ड (बी-1/ खसरा खतौनी), बैंक पासबुक, मोबाईल नम्बर, पासपोर्ट साईज का फोटो, एग्रीस्टैक में पंजीयन सुविधा हेतु किसान नजदीकी चॉइस सेंटर या लोकसेवा केन्द्र एवं सहकारी समितियों में सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ जाकर पंजीयन करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में कुल 650 लोकसेवा केन्द्र एवं 70 लैम्पस में यह सुविधा उपलब्ध है। आगामी खरीफ वर्ष 2025-26 में एग्रीस्टैक में पंजीकृत किसान ही अपना धान समितियों में विक्रय कर सकेगें। इसी पोर्टल में पंजीयन के आधार पर ही छत्तीसगढ शासन द्वारा किसानों से धान की खरीदी की जायेगी। इसलिए इस पोर्टल में किसानों का पंजीयन कराना अनिवार्य है।
—————-
02.एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 16 जुलाई को
—एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोडेजुंगा कांकेर में 16 जुलाई को सुबह 11 से अपरान्ह 03 बजे तक किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा कुल 271 रिक्तियां के आधार पर भर्ती की जाएगी। उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सिक्युरिटी गार्ड के 200 पद, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 10, गनमेन के 10, बीमा सखी (महिला) के 25, वेल्डर के 10, फिटर के 06 और हेल्फर के 10 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना पृथक से फोन के माध्यम से आवेदक को दी जाएगी।
—————–
03.12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत।
— कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए सर्प काटने, गड्ढे में गिरने और नहर-नाली के पुल के नीचे गड्ढे में गिरने से मृत्यु होने के तीन प्रकरणों में चार-चार लाख रूपए की मान से 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। तहसील भानुप्रतापपुर के ग्राम कुंआपानी निवासी 47 वर्षीय जयबती पुजारी की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर उनके आश्रित श्री ईश्वर को चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार कोयलीबेड़ा तहसील के ग्राम उदनपुर निवासी 45 वर्षीय रामचरण नेताम की गड्ढे में गिरने से मृत्यु के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती चमरीन बाई के लिए चार लाख रूपए और सरोना तहसील अंतर्गत 45 वर्षीय देवेन्द्र साहू की नहर-नाली के पुल के नीचे गड्ढे में गिरने से मृत्यु के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती सृकृति के लिए चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
——————
04.’मोर गांव, मोर पानी’ विशेष अभियान : जल संरक्षण और भू-जल संवर्धन पर जोर।
—छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में ’मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान के तहत जल संरक्षण और भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जल संवर्धन के लिए विभिन्न संरचनाओं का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। इसके तहत जिले के हर ग्राम पंचायतों में यह अभियान प्रारंभ हो चुका है, जो 10 जुलाई तक चलाया जाएगा।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी द्वारा बताया गया कि इस महाभियान के तहत कई महत्वपूर्ण गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है तथा ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा श्रमदान व जनसहयोग के माध्यम से विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। इसके तहत सामुदायिक स्थानों और निजी हितग्राहियों के लिए सोकपिट का निर्माण, सामुदायिक और प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों के लिए वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का निर्माण, सामुदायिक स्थलों, अमृत सरोवरों और प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों के यहां वृक्षारोपण किया जा रहा है। इन कार्यों की योजना बनाने और कार्यान्वयन में आधुनिक जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इसकी मदद से रिज टू वैली (पहाड़ी से घाटी तक) सिद्धांत पर आधारित स्ट्रक्चर्स की प्लानिंग की गई है, ताकि बारिश का पानी व्यवस्थित तरीके से संरचनाओं में एकत्र हो और अधिकतम जल संचयन हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में इन क्षेत्रों में वर्षा जल के बहाव से बड़े पैमाने पर मिट्टी कटाव की समस्या उत्पन्न होती थी। अब इन संरचनाओं के निर्माण से न केवल जल संरक्षण होगा, बल्कि मिटटी कटाव की समस्या पर भी स्थायी समाधान मिलेगा। नालों का बहाव धीमा होगा और पानी धीरे-धीरे भूमि में रिसकर भू-जल भंडार को समृद्ध करेगा। उन्होंने जिले के युवाओं, जनप्रतिनिधियों और महिलाओं से इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है। साथ ही यह श्रमदान और जनसहयोग के माध्यम से होने वाले कार्यों में सबकी भागीदारी आगामी परियोजनाओं के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।
—————–
05.आगामी 09 जुलाई बुधवार को न्यु कम्युनिटी हाल कांकेर में 11 बजे से शाम 5.00 बजे तक महिला स्व-सहायता समूह द्वारा महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में मुख्य अतिथि श्रीमती पुर्णिमा कावडे,जनपद अध्यक्ष जनपद पंचायत कांकेर, श्रीमती जागेश्वरी भास्कर,अध्यक्ष जनपद पंचायत चारामा होंगी। मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती माधुरी यदु,श्रीमती मोनिका शाह,सौरभ श्रीवास्तव, मिशन प्रबंधक अर्बन,श्रीमती गोविंदा उधरे क्षेत्रीय प्रबंधक रूलर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती टिकेश्वरी सिन्हा करेंगी जो मुख्य आयोजनकर्ता है। यह आयोजन महिला स्व-सहायता समूह को समर्पित है,जहां इस आयोजन में काफी संख्या में विशिष्ट अतिथिगण एवं महिलाएं शामिल हो रही है।
चित्र—आगामी 09 जुलाई को नगर में आयोजित महिला सशक्तिकरण आयोजन के लिए आमंत्रण ।
—————–
06. नरहरपुर विकासखंड के ग्राम डब्बीपानी में भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। आयोजन में इस अवसर पर कार्यक्रम में महेश जैन , संजू गोपाल साहू जी, ग्राम के सरपंच, पंच व बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
चित्र— नरहरपुर के डब्बीपानी में भुमिपूजन करते विधायक‚ग्रामवासी एवं अन्य जनप्रतिनिधीगण।
—————–
07.जिले में अब तक 3375 मिलीमीटर वर्षा दर्ज।
—जिले में 01 जून से अब तक कुल 3375 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक सर्वाधिक वर्षा बांदे तहसील में 448.2 मिलीमीटर तथा सबसे कम कोयलीबेड़ा तहसील में 131.9 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार कांकेर तहसील में 177.6 मिलीमीटर, भानुप्रतापपुर तहसील में 333.4 मिलीमीटर, दुर्गूकोंदल में 413.8 मिलीमीटर, चारामा़ में 294 मिमी., अंतागढ़ में 394, पखांजूर में 306.3, नरहरपुर में 260.2, सरोना में 235 मिलीमीटर और आमाबेड़ा में 379.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में चारामा तहसील में सबसे अधिक 62.5 मिलीमीटर और कोयलीबेड़ा तहसील में सबसे कम 24.7 मिलीमीटर वर्षा आंकी गई है।
08. कल 6 जुलाई रविवार को महा प्रभु जगन्नाथ स्वामी अपने रथ पर सवार होकर अपने घर राजापारा चले गये।
चित्र—महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी अपने घर राजापारा मंदिर रथ में सवार होकर चले गये।
———————–
विशेष—
“जन सहयोग” को वन विभाग का सहयोग ,
सैकड़ों पौधों का वितरण
– समाज सेवी संगठन “जन सहयोग” को आज वन विभाग का भी सहयोग मिला जिसके फल स्वरूप शहर में सैकड़ों पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया । उल्लेखनीय है कि वन विभाग द्वारा 1 जुलाई से वन महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसका मुख्य कार्यक्रम वृक्षा- रोपण तथा पौधा वितरण है। आज यह पवित्र कार्य जन- सहयोग तथा वन विभाग ने मिलकर किया। इसमें भूतपूर्व सैनिकों का भी सहयोग रहा। सुबह सवेरे से ही “जन सहयोग” तथा वन विभाग की टीम शहर के मुख्य मार्गो के भ्रमण पर निकल पड़ी और जो भी नागरिक संपर्क में आते गए, सबको फलदार, छायादार वृक्षों के पौधे सप्रेम भेंट किए गए तथा उनसे इन पौधों की रक्षा का वादा भी लिया गया। शहर वासियों ने बड़ी प्रसन्नता के साथ पौधों के उपहार ग्रहण किया और “जनसहयोग” तथा वन विभाग को धन्यवाद दिया। आज के इस कार्यक्रम में वन विभाग की ओर से चेतन राव पवार, हिमालय खड़हा, हेमंत वट्टी, दीपक, ताराचंद्र तथा देवनारायण ने भाग लिया।अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला कांकेर टी के जैन सोमेश यादव ,मनीष दुबे,कौशल सिंन्हा उपस्थित थे , जन- सहयोग के संरक्षक नरेंद्र दवे वकील साहब, अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा बल्लू राम यादव ,डॉक्टर श्याम देव, धर्मेंद्र देव ,जितेंद्र तिवारी, प्रवीण गुप्ता, करण नेताम ,शैलेंद्र देहारी, भूपेंद्र यादव, सागर देव, बसंत प्रधान, आदि वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पूर्ण उत्साह के साथ पौधा वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। निःशुल्क पौधा वितरण से आम जनता में बहुत प्रसन्नता है क्योंकि अनेक व्यापारी बाहर से पौधे लाकर बहुत महंगे दामों में शहर में बेचते हैं ,जिन्हें खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं होती। आशा की जाती है कि जन सहयोग तथा वन विभाग के इस निःशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम से जनता में जागरूकता आएगी और लोग पेड़ों को बचाने तथा पर्यावरण की सुरक्षा हेतु सकारात्मक प्रयास करेंगे।
———————–
09. मौसम विभाग द्वारा कांकेर जिले में भी भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। बीती 6 जुलाई की रात्रि चारामा एवं नरहरपुर विकासखंड में रात भर बारिश हुई। अभी खबर लिखे जाने तक मौसम खराब है‚हल्की हवाएं भी चल रही है। हालांकि अभी तक महानदी में बाढ नहीं आई है‚लेकिन लगातार बारिश होती है‚ तो बाढ देखने मिलेगी।
——————
10.एक पेड़ मां के नाम पर शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल दमकसा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित।
—विकास खंड दुर्गूकोदल अंतर्गत ग्राम पंचायत दमकसा में आज शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल दमकसा में एक पेड़ मां के नाम में अध्यक्ष संतोष दुग्गा जनभागीदारी समिति शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल दमकसा एवं यूथ एंड इको क्लब के द्वारा एवं शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य श्रीमति कुमुद ध्रुव की उपस्थिति में एक पेड़ मां के नाम पर आज साला प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया
——————-
शुभ रात्रि……
—————–
टीप — खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
——————-