आज की टॉप 10 खबर 06 अगस्त 2025 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
06  अगस्त  2025  बुधवार

✍️मनोज जायसवाल

——————— 
संपादकीय-
समय चक्र आप पर भी आयेगा….
प्राकृतिक आपदाएं कभी बता कर नहीं आती, गाज कहीं भी गिर जाती है। मनुष्य जीवन में भी सुख दुःख का चक्र चलता रहता है। लेकिन जब किसी के साथ कभी गंभीर आर्थिक संकट आए तो कई लोग इसे हंसी का पात्र बनाते हैं। कुछ लोग उन्हें पीठ पीछे डिफाल्टर की उपाधि से नवाजते हैं,जैसे जीवन का चक्र कभी उनके साथ नहीं आएगा। उन्हें सिर्फ यह बात याद रखने की जरूरत है कि अमूमन लोग बुरे नहीं होते जिसके लिए आपके चेहरे पर हंसी है,दरअसल उसका वक्त बुरा होता है। आज जिसके लिए ज्ञान परोस कर हंस रहे हैं,समय का चक्र कभी आपके साथ दुःखद हो तब पता चलेगा कि आपका पैसा आपके जीवन बचाने में कितना कारगर साबित हुआ। दूसरों को ज्ञान देकर जिसका समय खराब हो उसे अज्ञानी समझने की भूल कभी नहीं करना वो अपने बुरे वक्त से परेशान है,तो कभी खुद भी जीवनचर्या में उससे ज्यादा संघर्ष करना पड सकता है।
-मनोज जायसवाल
——————— 

01.  चौथे दिन भी शहर मे यातायात पुलिस ने जारी रखी सख्त कार्यवाही।

—पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  आई. के. एलिसेला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा के निर्देशानुसार,  दीपक साव यातायात प्रभारी कांकेर एवं यातायात टीम के द्वारा शहर मे एवं शहर के बाहर लगातार कार्यवाही को 04 दिन भी जारी रखा गया जिसमे:=
1. 185 mv act. (शराब सेवन कर वाहन चालान करना) जिसमे 08 प्रकारणों को माननीय न्यायलय के समक्ष पेश करने पर माननीय न्यायालय द्वारा 80000/- के अर्थदंड के राशि से दण्डित किया गया
2. तेज गति का 05 प्रकरण राशि 5000/-
3. बिना लाइसेंस में 01 प्रकरण राशि 1000/-
6. प्रेशर हॉर्न में 08 प्रकरण 2400/- व इस प्रकार कुल 22 प्रकरणों मे 88400/- राशि वसूल की गई है एवं शहर के पैराडाइस स्कूल मे जाकर नाबालिक बच्चों को वाहन नहीं चलाने एवं वाहन चलाते हुए हेलमेट का उपयोग करने समझाइस दी गई, शहर के अंदर शाप मेकेनिक और कार गैराज मे एक्स्ट्रा पार्ट व अन्य जगह खड़ी वाहनों को हटाया गया व गाड़ी नहीं रखने समझाइस दिया गया. इसी प्रकार यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी. साथ ही साथ भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार HSRP नम्बर प्लेट बनवाने हेतु आज 4थे दिन भी लोगों की भीड़ यातायात शाखा मे लगे शिविर मे देखने को मिला व आज 15 लोगों का सुधार हेतु रजिस्ट्रेशन किया है व आगे भी लगातर जारी रहेगा।

——————— 

02.कांकेर पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत थाना कांकेर में निगरानी बदमाश, गुण्डा बदमाश, माफी बदमाश एवं आदतन अपराधियों का लिया गया परेड।

—दिनांक 05.08.2025 को विशेष अभियान कार्यवाही के दौरान श्रीमान उ.म.नि./वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई.के.एलिसेला (भा.पु.से.) उ.ब.कंाकेर के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान के मार्गदर्शन में थाना कांकेर में निगरानी बदमाश, माफी बदमाश, गुण्डा बदमाषों का थाना परिसर कांकेर में उपस्थिति कर परेड लिया गया है. जिसमे 1.संदीप ठाकुर पिता स्व.बेनी माधव, 2. प्रकाश लालवानी पिता स्व. बलराम, 3. गणेश तिवारी पिता जगतनाथ तिवारी, 4. मुकेश तिवारी पिता रमाशंकर,5. क्षितिज कैरोशिया पिता पूर्णानंद, 6. पुरूषोत्तम ठाकुर पिता चन्द्रभान, 7. प्रदीप भटट् पिता ओमप्रकाश, 8. राजेश मूर्ति पिता स्व. गोविन्द राम, 9. मनोज शर्मा पिता राजेश्वर शर्मा, 10. बादल सारथी पिता कार्तिक सारथी उपस्थित हुए।जिन्हें किसी भी प्रकार का अपराध नहीं करने का समझाईस दिया गया।साथ ही इनका रहन-सहन के बारे में पुछताछ कर आस-पास के थानों में अपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया, जिसमें उक्त का लम्बे अंतराल में किसी प्रकार की अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने का तथ्य आया है.उक्त बदमाशो और आदतन अपराधियों पर सतत नजर रखी जा रही है.यह विशेष अभियान में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में निरीक्षक.रामकुमार साव उपनिरी.सुरेन्द्र मानिकपुरी, प्रआर कृष्ण यादव, आरक्षक लिखेश्वर साहू, एवं महिला आर.अंजु कोरेटी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

——————— 

03विशेष अभियान में कंाकेर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही । आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही में 12 आरोपी गिरफ्तार।

—मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उ.ब.कांकेर  आई.के. एलिसेला(भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल (भापुसे) भानुप्रतापपुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन में एवं अनु. अधिकारी पुलिस   मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में शहर में दिन में पैदल, बाईक गस्त एवं रात्रि गस्त पेट्रोलिग बढ़ाकर शराबियों, नशेड़ी, गजेड़ियो,नशीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले असामाजिक तत्वो पर सतत् निगरानी रखने एवं जुआ-सट्टा पर आवश्यक कार्यवाही करने के विशेष अभियान आदेश पर शहर में निरन्तर पुलिसिंग गस्त कार्यवाही कर असमाजिक तत्वों एवं अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस थाना कांकेर द्वारा लगातार नागरिकों से संपर्क स्थापित कर शहर में गस्त के दौरान दिनांक 05,06/08/2025 संध्या व रात्रि को जरिये मुखबीर के सूचना पर लगातार   वैधानिक कार्यवाही किया गया ।

——————— 

04.बने खाबो-बने रहिबो अभियान के तहत पखांजूर एवं भानुप्रतापपुर के होटल, ढाबा स्ट्रीट फूड वेंडर्स की जांच,चलित प्रयोगशाला वाहन द्वारा 55 से अधिक सेम्पल लिए गए।

—लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिले में ’’बने खाबो-बने रहिबो’’ के तहत पंखाजूर एवं भानुप्रतापपुर क्षेत्र में भी विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत स्ट्रीट फूड वेंडर्स, खाद्य परोसने वाले संस्थान, रेस्टोरेंट, ढाबा और होटलो का निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम का उल्लघंन पाये जाने जैसे- अखबारी कागज का उपयोग, बासी खाद्य पदार्थो का उपयोग, पिलाये जाने वाले पानी की जांच, वेज-नान वेज का एक कण्टेनर में रख रखाव, खाद्य पदार्थो की अस्वच्छ हैंडलिंग इत्यादि के दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई, साथ ही आम जनता को खाद्य पदार्थो से संबंधित जानकारी दिया गया। खाद्य नमूना के रूप में 06 सेम्पल जांच तथा चलित प्रयोगशाला के द्वारा 55 से अधिक नमूना लिया गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन से प्राप्त जानकारी अनुसार चलित प्रयोगशाला वाहन के द्वारा प्रचार-प्रसार के माध्यम से आम जनता व खाद्य कारोबारियों को जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ फर्मो से अवमानक खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया गया तथा जिन प्रतिष्ठानों में कमियां पाया गया उनको नोटिस जारी किया गया है। कार्यवाही में खाद्य औषधि प्रशासन विभाग कांकेर खाद सुरक्षा अधिकारी भारत भूषण पटेल सहित विभाग की टीम के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।

——————— 

05.अनुविभागीय अधिकारी कांकेर ने ली दुकानदारों की बैठक।  स्कूल परिसरों के आसपास तम्बाखू एवं नशा से संबंधित सामग्रियों का विक्रय नहीं करने के निर्देश।

—कलेक्टर  नीलेश महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कांकेर अरुण वर्मा द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष  अरूण कौशिक की उपस्थिति में पुलिस, नगरपालिका और औषधि प्रसाधन विभाग की अधिकारियों तथा हायर सेकेण्डरी स्कूल नरहरदेव, कन्या शाला तथा घड़ी चौक के आसपास दुकान संचालित करने वाले दुकानदारों की बैठक लेकर स्कूल परिसर एवं उसके 100 मीटर के दायरे के भीतर किसी प्रकार का तंबाकू तथा उससे बने पदार्थ या नशे की सामग्री का विक्रय नहीं करने के लिए निर्देशित किया गया। एसडीएम ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी दुकानदार के द्वारा नशे की कोई सामग्री संग्रहित या विक्रय किया जाता है तो उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाते हुए दुकान आवंटन के निरस्तीकरण के कार्यवाही की जाएगी। नगरपालिका और शिक्षा विभाग को स्कूलों से 100 मीटर की दूरी को स्पष्ट मार्किंग करने के निर्देश दिए गए। नायब तहसीलदार सुश्री दुर्गावती और ड्रग इंस्पेक्टर को एसडीएम ने हर सप्ताह दुकानों की नियमित जांच और उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कोटपा एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही करने हेतु नर्देशित किया है। उल्लेखनीय है कि कांकेर जिले में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही किया जा रहा है। विगत 5 दिनों में नशाबाजी कर उपद्रव करने वाले 30 से अधिक लोगों को पुलिस द्वारा पकड़ा गया है। नगरपालिका अध्यक्ष श्री अरुण कुमार कौशिक द्वारा भी दुकानदारों से अपील किया गया कि कोई भी दुकानदार नशे की सामग्री का संग्रह या विक्रय नहीं करें।

——————— 

06.डिप्लोमा इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए चतुर्थ चरण का पंजीयन 06 से 09 अगस्त तक।

— तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठयक्रमों के प्रथम वर्ष एवं लेटरल (द्वितीय वर्ष) में प्रवेश के लिए तृतीय चरण में प्रवेश के पश्चात रिक्त सीटों के लिए चतुर्थ चरण हेतु पंजीयन 06 से 09 अगस्त तक होगा। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर आधिकारिक वेबसाइट cgdteraipur.cgstate.gov.in/ cgdte.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। इसके बाद आबंटन की घोषणा 11 अगस्त को की जाएगी तथा आबंटन होने के बाद प्रवेश की प्रक्रिया 12 से 14 अगस्त तक चलेगी। सभी छात्र निर्धारित तिथि में आबंटित संस्था में उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते हैं। शासकीय पॉलीटेक्निक के प्राचार्य ने बताया कि पॉलीटेक्निक कांकेर में तीन शाखाओं में डिप्लोमा पाठयक्रम संचालित हैं, इनमें सिविल इंजीनियर, मेकेनिकल इंजीनियर और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर शामिल है। इस संस्था में छात्राओं के लिए शिक्षण शुल्क पूर्णतः निःशुल्क है। छात्रों की सुविधा के लिए संस्था में सुविधा केंद्र की स्थापना की गई है, जहां ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इसका पंजीयन शुल्क 200 रुपए है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से ही भुगतान करना होगा। पंजीयन के समय पीपीटी का स्कोर कार्ड, 10वीं, 12वीं और आईटीआई की अंकसूचियां, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण (यदि लागू हो तो) रखना अनिवार्य है। कांकेर जिले के मूलनिवासी बिना पीपीटी परीक्षा के कक्षा 10वीं उत्तीर्ण के आधार पर भी प्रवेश हेतु पात्र हैं।

——————— 

07.जनपद पंचायत दुर्गुकोंदल अंतर्गत ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित वार्ड पंचों का 01 दिवसीय आधारभूत, अभिमुखीकरण प्रशिक्षण मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेन्द्र बंजारे एवं आर. के. किशोरे वरिष्ठ करारोपण अधिकारी ज.प. मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार 06 अगस्त   को आरंभ हुआ। कार्यक्रम का आरंभ पूजा-अर्चना एवं दीप  प्रज्जवलित कर किया गया।

——————— 

08. दुर्गूकोंदल के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेडो में  04 अगस्त को बाल केबिनेट का गठन किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत मेडो की सरपंच रमशिला कोमरा शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्यारे लाल कोमरा एवं संस्था के प्रभारी प्राचार्य हेमंत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में हुआ। 

——————— 

09. खण्डीघाट शैक्षिक जोन के अंतर्गत एक विशेष शैक्षणिक गुणवत्ता सह प्रेरणादायक समीक्षा बैठक का आयोजन दिनांक 5 अगस्त   को हायर सेकेंडरी स्कूल कोदापाखा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस बैठक का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी एस. पी. कोसरे, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी अंजनी मंडावी, और खंड स्रोत समन्वयक लतीफ सोम ने किया।

——————— 

10. आज दोपहर में लखनपुरी से चारामा के बीच एवं महानदी तटवर्तीय क्षेत्र में  बारिश हुई। तेज गर्मी के चलते खेत सुख रहे हैं‚ खेतों में दरारें आ रही है‚यह पानी संजीवनी का काम करेगी।  अल्प बारिश के चलते कृषि पंप चालू हो गए हैं‚जिससे गावों में लौ—वोल्टेज की समस्या गहराती जा रही है।

—————————-

टीप — खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏 

——————— 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 05 अगस्त 2025 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से…. 05  अगस्त  2025  मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल ———————  विशेष— जिले मे लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लाने हेतु यातायात पुलिस कांकेर द्वारा…

आज की टॉप 10 खबर 04 अगस्त 2025 सोमवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से…. 04  अगस्त  2025  सोमवार ✍️मनोज जायसवाल ——————-  संपादकीय— घुंघरू की तरह बजता ही रहा हूं मैं….. किशोर कुमार(गायक,अभिनेता,निर्माता निर्देशक,लेखक) आभास कुमार गांगुली जो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *