
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
05 जुलाई 2025 शनिवार
✍️मनोज जायसवाल
—————–
01.आज पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विधालय पटौद में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में विधायक आशा राम नेताम‚ मत्स्य आयोग के अध्यक्ष भरत मटियारा भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन शामिल हुए। उन्होंने नए शिक्षण सत्र की शुरुआत कर रहे बच्चों को आत्मीय स्वागत किया। सभी विद्यार्थियों को पुस्तकें, गणवेश और अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई।
चित्र—बच्चों को गणवेश एवं शैक्षणिक सामग्री भेंट करते कांकेर विधायक आशा राम नेताम।
——————-
02.विधायक आशा राम नेताम की उपस्थिति में नगरपालिकाध्यक्ष कांकेर अरूण कौशिक के साथ संयुक्त रूप से सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं, सुविधाओं एवं आमजन को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया गया।
चित्र—शासकीय अस्पताल का निरीक्षण करते जनप्रतिनिधीगण।
—————–
03. कल 4 जुलाई केा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, कांकेर में शीतल पेयजल सुविधा हेतु वाटर कूलर का लोकार्पण किया। भीषण गर्मी में आम नागरिकों को राहत पहुंचाने की दिशा में यह एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम है।
चित्र— जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कांकेर में वाट कुलर लोकार्पित करते जिला कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधीगण।
—————–
05. दंडवत यात्रा पर निकले साधु बाबा का कांकेर नगर में समाजसेवी पप्पू मोटवानी को बाबा ने दिया आशीर्वाद।
—”जन सहयोग” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी को एक महान साधु बाबा से आशीर्वाद प्राप्त हुआ है ,जो गंगोत्री धाम से गंगाजल लेकर कन्याकुमारी तक की दंडवत प्रणाम यात्रा पर निकले हुए हैं । इनका संकल्प है कि गंगोत्री के अति पावन जल से भारत क पवित्र धाम रामेश्वरम पहुंचकर शिव जी का जलाभिषेक करेंगे। अनेक तीर्थ स्थानों से होती हुई उनकी यात्रा लगभग 2000 किलोमीटर तक चलेगी ,जिसका आधा भाग उन्होंने तय कर लिया है और काँकेर पहुंच चुके हैं । अब तक की यात्रा दंडवत चलते हुए 25 माह में तय हुई है और रामेश्वरम तथा कन्याकुमारी पहुंचने तक 2 वर्ष और अधिक लगने की संभावना है लेकिन साधु बाबा का संकल्प अत्यंत दृढ़ है, वे इसे पूर्ण करके ही वापस लौटेंगे। बाबा का नाम भूपेंद्र दास जी महाराज है और वह बैजनाथ धाम के रहने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी साधु बाबाओं का एक दल दंडवत प्रणाम यात्रा करते हुए काँकेर से गुज़रा था लेकिन इस वर्ष काँकेर पधारने वाले भूपेंद्र दास महाराज वृद्धावस्था में भी अकेले ही दंडवत यात्रा कर रहे हैं। “जन सहयोग”अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने अपने जन सहयोग के साथी सामाजिक कार्यकर्ता करण नेताम के साथ बाबा के पुण्य दर्शन करते हुए उनके साथ बड़ी देर तक चर्चा की और उनसे आशीर्वाद भी प्राप्त किया। तात्कालिक आवश्यक सहयोग के विषय में पूछने पर बाबा ने बड़ी विनम्रता से कुछ सहयोग मांगा, जो उन्हें तत्काल प्रदान किया गया।
चित्र—दंडवत यात्रा पर रामेश्वरम को निकले बाबा का कांकेर नगर में समाजसेवी पप्पू मोटवानी आशीर्वाद लेते हुए।
——————-
06. थाना परतापुर क्षेत्र से ईनामी 01 नक्सली सीएनएम सदस्य सहित 01नक्सल सहयोगी गिरफ्तार। महिला नक्सली सीएनएम सदस्य पर शासन द्वारा 50,000/रूपये ईनाम घोषित। 04 नग भरमार बंदुक एवं अन्य नक्सल सामग्री बरामद। बीएसएफ/पुलिस बलों की संयुक्त कार्यवाही।
— सुन्दरराज पी.(भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर, अमित तुकाराम कांबले (भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर, विपुल मोहन बाला उप महानिरीक्षक बीएसएफ कन्हारगांव सेक्टर के मार्गदर्शन,श्री आई.के. एलिसेला (भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों के विरूद्ध लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। दिनांक 03.07.2025 को बीएसएफ 40 वीं वाहिनी, 47वीं वाहिनी बीएसएफ/पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा नक्सल गस्त सर्चिंग के दौरान थाना परतापुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम मिण्डी के जंगल पहाडी क्षेत्र से
(01) नक्सल सीएनएम सदस्य सुकमी उर्फ लखमी पद्दा पिता पाण्डू पद्दा उम्र 25 वर्ष निवासी रावनदी थाना छोटेबेठिया नक्सल उन्मूलन के तहत 50,000/ रूपये ईनाम घोषित है।
(02) नक्सल सहयोगी लखमू पददा स्व. मिलू पद्दा उम्र 45 वर्ष निवासी रावनदी थाना छोटेबेठिया
को गिरफ्तार करने में सफलता मिला।
बरामद सामग्री की सूची:-
01. भरमार बंदुक-04 नग
02. सुतली बल- 45 नग
03. लीड मेटल राड- 03 नग
04. इलेक्ट्रीक वायर- लगभग 200 मीटर
05. गन पाउडर- लगभग 300 ग्राम
06. बैटरी- 02 नग
07. FM रेडियो- 02 नग
08. मल्टी चार्जर- 01 नग
09. सोलर पैनल- 01 नग
10. खाली टिफिन बॉक्स- 01 नग
11. लाल कपड़ा नक्सली बैनर के लिए इस्तेमाल- 04 नग
12.मोबाईल फोन- 02 नग
13. नक्सली वर्दी- 02 जोड़ी
14. नक्सल पिट्ठू बैग-02 नग
15. नक्सल साहित्य
16. बड़ी मात्रा में दवाईयां व अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री।
——————-
07. जमीन संबंधी मामले पर आज भी गोटीटोला(चारामा) के ग्रामीण चारामा थाने में नजर आए। राजस्व का मामला होने के चलते संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए मामला भेजा गया है।
——————-
08. आज जगन्नाथ महाप्रभु स्वामी की आरती में नगर पालिकाध्यक्ष अरूण कौशिक सपरिवार शामिल हुए।
चित्र—जगन्नाथ महाप्रभु की आरती में सपरिवार आरती की नपा अध्यक्ष अरूण कौशिक।
——————-
09. धमतरी से जगदलपुर फोरलेन का डीपीआर बना कर भेजी जा रही है। सब कुछ सही समय पर हुआ तो बारिश के बाद टेंडर प्रक्रिया होने के बाद शुरू हो सकती है। सशक्त पथ संवाद से एनएचआई के उच्चाधिकारी ने दी जानकारी।
——————-
10. चारामा में बाईपास अभी तक तय नहीं। कितने किमी की होगी बायपास। बायपास होगी तो नैनी नदी में बनेगी नये पुल।
——————-
शुभ रात्रि……
—————–
टीप — खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
——————-