संपादकीय
दिव्या भारती(अभिनेत्री)

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
05 अप्रेल 2026 रविवार
✍️मनोज जायसवाल
———————-
01. अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले व्यक्ति पर की गई आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही। आरोपी के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब व बिक्री रकम 100 रूपयें कुल जुमला 1600 रूपयें को बरामद किया गया। थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस व्दारा की गई कार्यवाही।
— पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि निखिल राखेचा (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर जिला में चल रहे ‘उजियारा अभियान’ के तहत् दिनांक 04 04.2026 को सिटी कोतवाली थाना कांकेर को मुखबीर से सूचना मिला कि अघन नगर कांकेर में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से हाथ भट्टी का देशी महुआ शराब रखकर ब्रिकी करता है कि सुचना पर थाना प्रभारी प्रतिक। दादासाहेब(भा.पु.से) के आदेश पर विशेष टीम गठित कर मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही कर आरोपी विवेक कुमार नेताम के कब्जे से 15 लीटर देशी शराब व बिक्री रकम 100 रूपयें कुल जुमला रकम 1,600 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमाक 126/202़ धारा- 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत् कार्यवाही किया गया।
पुलिस टीम का विवरणः-
थाना प्रभारी प्रतिक बनसोडे दादासाहेब(भा.पु.से), महिला प्रधान आरक्षक 15 हितेश्वरी चेलक, महिला, प्रधान आरक्षक 560 किरण परिहार,महिला आरक्षक 622 मनोरमा सुरोजिया, आरक्षक 711 ईश्वर साहु, आरक्षक 1471 रोशन राठौर,
———————–
02. ईश्वर छाटा को धोबी समाज बस्तर संभाग का संभागीय सलाहकार नियुक्त किया गया ।

—सर्व धोबी समाज के संभागीय बैठक ग्राम हल्बा, चारामा में आज 05 अप्रेल को आयोजित किया गया, जिसमें संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं समाजहित में प्रभावी कार्यों को गति देने के उद्देश्य से ईश्वर प्रसाद छाटा को बस्तर संभाग का संभागीय सलाहकार नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि श्री ईश्वर छाटा अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं समाज के प्रति समर्पण भाव से संगठन को नई दिशा प्रदान करेंगे। उनके मार्गदर्शन में समाज के उत्थान, शिक्षा, सामाजिक एकता एवं विकास से जुड़े कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

नव-नियुक्त संभागीय सलाहकार ईश्वर छाटा ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर समाजहित में कार्य करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।समाज के विभिन्न वर्गों एवं संभागीय अध्यक्ष दिनेश रजक, संभागीय संरक्षक गोपाल दुर्गासी पूर्व संभागीय अध्यक्ष शंकर रजक, संभागीय पदाधिकारी रविशंकर नागे, मनराखन कोशरिया, देवेन्द्र सिंहसार, भारत रजक, ललित रजक, पल्टुराम रजक, विनोद रजक व समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भी ईश्वर छाटा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
———————
03.चारामा विकासखंड के हल्बा से लगे टिकरापारा के ग्राम पटेल पद के लिए संतोष शोरी को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

—चारामा वि.खं. के हल्बा से लगे टिकरापारा में ग्राम विकास समिति अध्यक्ष बलराम जैन सेवा निवृत लेखापाल की अध्यक्षता में संतोष कुमार शोरी को सर्व सम्मति से टिकरापारा का ग्राम पटेल मनोनीत किया गया है। उक्त अवसर पर ग्राम के गणमान्य नागरिक काशी जैन कृपा राम शोरी परमानंद सिन्हा बिसंभर साहू चिंताराम लोहार बाबूलाल सिन्हा पवनजैन ईश्वर सिंह टेकाम सहित महिला मण्डल युवा मंडल के सदस्य वार्ड पंच ग्राम पंचायत रानिडोंगरी उपस्थित थे।
————————
04. जिला स्तरीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का सम्मान समारोह आयोजित करते हुए सम्मान किया गया।

————————
05 . महानदी के अरौद रेत खदान से बगैर पीटपास के बाहर को ले जा रहे दो हाईवा ट्रकों पर प्रशासन द्वारा झिपाटोला के पास कार्रवाई की गई,जिससे इस प्रकार रेत माफियों में भी हडकंप मच गया है। आज अपरान्ह सीजी 08 ए एक्स 6299 तथा दूसरी ट्रक सीजी 08 बीबी 5999 पर कार्रवाई की गई।
————————
06. आज कांकेर में दो ट्रकों में आमने सामने टक्कर हो गई,जिससे ट्रक के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। किसी जनधन की हानि नहीं हुई।

————————
07.तीन कुंडीय गायत्री महायज्ञ ग्राम चारभाठा बच्चों का विद्या राम संस्कार पुंसवन संस्कार नशा मुक्ति रैली ग्राम वासियों के द्वारा संपन्न किया गया जिसमें व्यक्तित्व निर्माण सिविर कार्यक्रम के माध्यम से इसकी सूचना भी दिए मार्च 1 से नारी जागरण शिविर ग्राम आवरी आश्रम में होने वाला है आवरी आश्रम में संपन्न होने जा रहा है,तत्संबंध में ग्रामवासियो को जानकारी दिया गया।

————————
08. महतारी वंदन ई-केवाईसी के नाम प्रति हितग्राही 50 रूपये लिये जाने की खबर।
-शासन की महती महतारी वंदन के लिए महिला हितग्राहियों का ई-केवाईसी किया जा रहा है, तत्संबंध में केवाईसी पूर्व ही जिले के सीएससी संचालकों को सभी तहसील मुख्यालयों पर ट्रेनिंग दी गई है,जहां स्पष्ट बताया गया है कि इस कार्य के लिए किसी भी महिला हितग्राही से पैसा नहीं लेना है, लेकिन चारामा विकासखंड के अरौद से ही सबसे पहले खबर सोशल मीडिया में वायरल हुई कि महतारी वंदन ई केवाईसी के नाम 50 रूपये प्रति हितग्राही सीएससी संचालक द्वारा वसुला जा रहा है। इसे लेकर महिलाओं में नाराजगी व्याप्त है,जिस पर तत्काल कार्रवाई होना चाहिए। क्योंकि इस कार्य के लिए शासन द्वारा सीएससी संचालक के खाते में उनकी मेहनताना राशि देने का प्रावधान बताया गया है।
————————
09 . कहीं कहीं बेमौसम बारिश का दिखा असर। सुबह 9 बजे के बाद तेज धूप उमस से परेशान रहे लोग। जिला मुख्यालय में काफी देर तक बाधित रही बिजली।
————————
10. चारामा विकासखंड के ग्राम कुर्रूभाट में पूरे हर्षोल्लास के साथ मानस गान कार्यक्रम का समापन। तीन दिनों तक चले आयोजन के बाद आज गांव सुना सुना लगा।
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————





