आज की टॉप 10 खबर 08 अक्टूबर 2025 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
08 अक्टूबर 2025 बुधवार

✍️मनोज जायसवाल

——————— 
संपादकीय—

कौन बनेगा, कांकेर जिला कांग्रेस,जिलाध्यक्षॽ

—आगामी 11 अक्टूबर को मध्यप्रदेश विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष एवं बालाघाट विधानसभा की पूर्व विधायक हिना कावरे पर्यवेक्षक के रूप मे कांकेर आ रही है। वे यहां पार्टी कार्यकर्ताओं आम लोगों से रायशुमारी करेंगी पत्रकारों से भी मुखातिब होंगी। चर्चा का दौर जिले के राजनीतिक केंद्र चारामा में अभी से होने लगी है। कौन होगा जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर का जिलाध्यक्ष? क्या चारामा से ही होगा? इस पर भी लोगों की निगाह है,क्योंकि दावेदारों की लिस्ट देखी जाय तो इसमें चारामा विकासखंड के दावेदारों की संख्या अधिक है। इसमें काफी समय से कांग्रेस के सिपाही रहे सदस्य भी है,जो अपने को उपेक्षित मानते आए है। तो पिछली कांग्रेस की सत्ता में युवाओं के साथ रहे सदस्य भी है,जिन्हे प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सदस्य बनाया गया था, तो अविभाजित मध्यप्रदेश काल में चारामा ब्लाक युवक कांग्रेस में काफी समय तक सेवा देने वाले दावेदार के साथ एकमात्र दिग्गज महिला दावेदार भी है। देखना होगा कि पूर्व में किस तरह कांग्रेस पार्टी के अनुशासन में रह कर निष्ठापूर्वक कार्य किए और अपने विकासखंड के साथ जिले में लोगों के बीच अपने को लोकप्रिय बनाए रखते हुए लोगों को अपने साथ लेकर चला गया। भाजपा की सत्ता में भानुप्रतापपुर विधायक के साथ चलने वाले तो दो दावेदार सशक्त रहे हैं,लेकिन विचार मंथन के बाद कौन बनेगा जिला कांग्रेस अध्यक्ष यह तो घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा। आम लोगों की परिभाषा में तो यही है कि कांकेर जिला कांग्रेस कमेटी का वो जिलाध्यक्ष बने जो सबको लेकर चलने वाला हो,साफ स्वच्छ छवि वाला हो।

✍️मनोज जायसवाल

——————

———————

01.रोजगार मेला एवं प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 10 अक्टूबर को लाइवलीहुड कॉलेज में  किया जायेगा।

— छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला, प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह मेला शुक्रवार 10 अक्टूबर को प्रातः 11 से अपरान्ह 03 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज, गोविंदपुर कांकेर में आयोजित होगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 624 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, फील्ड ऑफिसर, स्पेशल गार्ड, सिक्योरिटी ट्रेनर, रिलेशनशिप ऑफिसर, सहायक रिलेशनशिप ऑफिसर, ब्रांच मैनेजर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, टीम मैनेजर के पद शामिल हैं। इच्छुक आवेदक अपना सम्पूर्ण बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं पहचान पत्र के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ताओं द्वारा प्राथमिक चयन एवं साक्षात्कार किया जाएगा, जिसकी सूचना आवेदकों को दूरभाष के माध्यम से दी जाएगी। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस रोजगार मेले में भाग लेकर निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं और अपने कैरियर को दिशा दें।

———————

02.“बस्तर राइजिंग” का कारवां जिले के ग्राम गोटीटोला से शुरू। टीम ने देखीं प्राचीन शैलचित्र की अद्भुत कलाकृतियां।

— छत्तीसगढ़ शासन जनसम्पर्क विभाग और बस्तर संभाग के तहत जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से ‘बस्तर राइजिंग‘ नामक विशेष अभियान का आज से जिले के ग्राम गोटीटोला हुआ। अभियान के प्रथम दिन हिमाचल प्रदेश से आए नवाचारी दल के द्वारा आज चारामा विकासखण्ड के ग्राम गोटीटोला की पहाड़ियों में स्थित प्राचीन शैलचित्र की एलियननुमा कलाकृतियों का अवलोकन किया गया। इस अभियान में शामिल टीम के सभी सदस्यों ने वहां मौजूद प्राचीन शैलचित्रों (रॉक पेंटिंग्स/शैलाश्रय चित्र) का गहन अवलोकन किया और स्थानीय साझेदारी में इसका महत्त्व उजागर किया। शैलचित्रों की विशेषता है कि वे “जोगड़ा देव” नामक शैलाश्रय से संबंधित माने जाते हैं। इन चित्रों में मानव आकृतियों, हाथों की हथेलीनुमा छाप, पग-चिन्हों, पशु रूपों एवं अन्य प्रतीकात्मक आकृतियों को देखा गया है। खास बात यह है कि कुछ चित्रों में मानव आकृतियां लाल और पीले रंगों में बनी हैं, और समय के साथ भी आज तक इनका रंग फीका नहीं पड़ा। एक दिलचस्प पहलू यह भी बताया जाता है कि कुछ आकृतियां एलियन जैसे स्वरूप की प्रतीत होती हैं। इनमें सिर पर विशेष आकार, पैरों एवं हाथों में तीन-तीन उंगलियों का चित्रण आदि शामिल है। इन शैलचित्रों के संबंध में ग्रामीणों की मान्यता है कि ये चित्र 5 हजार से अधिक वर्ष पुराने हो सकते हैं। यह शैलखण्ड “रामगुड़ा” नामक वृत्ताकार चट्टान पर स्थित है, जो गोटीटोला क्षेत्र की पहाड़ियों पर फैली है। सात सदस्यीय टीम में ‘प्लेसेज ऑफ पॉसिबिलिटीज़‘ के संस्थापक प्रतुल जैन सहित परीना सिंघल, पलक चौधरी, आयुषी कपूर, निष्ठा जोशी, सदफ अंजुम, फ्रानो डिसिल्वा शामिल थे। टीम के सदस्यों को इनक्रेडिबल छत्तीसगढ़ के संस्थापक धीरज कटारा ने स्थानीय विशेषताओं से अवगत कराया। इस अवसर पर जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त संचालक सुरेंद्र ठाकुर भी मौजूद थे।

———————

03. जिले के चारामा विकासखंड के महानदी क्षेत्र में  देर शाम से फिर से बारिश। टांहकापार सब स्टेशन की हालात यह है कि जरा सी बारिश और रात भर बिजली बंद का सिलसिला लगातार जारी। बिजली उपभोक्ता परेशान‚ हो सकते हैं लामबंद।

———————

04. चारामा मुख्यालय में  गत 6 अक्टूबर को देर रात्रि  सड़क पर बैठे 7 गौ वंशों को एक ट्रक ने रौंद दिया। 6 गौ वंशों की मौके पर ही मृत्यु हो गई  थी‚ जिसमें 3 गाय और 3 बछड़े थे । एक गौ वंश ने आज दम तोड दिया। जबकि 3 गौ वंश भी बुरी तरह घायल है जिनका इलाज जारी है।

———————

05.कल 09 अक्टूबर को चारामा से लगे जैसाकर्रा मेन रोड स्थित साहू सदन में सर्व पिछडा वर्ग समाज चारामा की एक अत्यावश्यक बैठक रखी गई है,जिसमें सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित किया गया है। इसके साथ ही 10 अक्टूबर को नरहरपुर में भी बैठक रखी गई है। आगामी 17 अक्टूबर को भानुप्रतापपुर में सर्व पिछडा वर्ग का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है,जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन हो रहा है। इस आयोजन में सर्व पिछडा वर्ग समाजजनों की उपस्थिति के लिए सर्व पिछडा वर्ग संगठन के जिलाध्यक्ष माधेश्वर जैन द्वारा हल्बी में दिये जा रहे निवेदन वायरल हो रहा है। सनद रहे सर्व  पिछडा वर्ग की मांगों में 27 प्रतिशत आरक्षण की मुख्य मांगे है।

———————

06.कल सर्किट हाउस कांकेर में प्रदेश संगठन मंत्री  पवन साय   के नगर आगमन पर   कांकेर विधायक आशा राम नेताम के साथ  भाजपा के सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर  स्वागत किया।

———————

07.

08.

09.

10.

——————— 

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।शुभ रात्रि… 🙏

—————-

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 05 दिसंबर 2025 शुक्रवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   05  दिसंबर  2025 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ————————– संपादकीय— ख्यातिप्राप्त और सुन्दर अभिनेत्रियों में से एक ”नादिरा”  आज  जन्म दिवस पर सादर ….…

आज की टॉप 10 खबर 04 दिसंबर 2025 गुरूवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   04  दिसंबर  2025 गुरूवार ✍️मनोज जायसवाल ————————– संपादकीय— 60–70 के दशक में धुम मचाने वाले मशहुर अभिनेता शशि कपुर  आज 8 वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *