कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
04 सितंबर 2025 गुरूवार
✍️मनोज जायसवाल
—————
संपादकीय—
संतान प्राप्ति के लिए देश विदेश से दर्शन को आते हैं‚ अलोर स्थित लिंगई माता के द्वार …..

— बस्तर में कोण्डागांव जिले के राजमार्ग स्थित फरसगांव मुख्यालय से तकरीबन 8किमी पर बसे ग्राम अलोर में 03 सितंबर को अलसुबह 3 बजे से दर्शन प्रारंभ हो गया। वर्ष में सिर्फ एक दिन खुलने वाले इस स्थल जहां शिव एवं शक्ति दोनों स्वरूप में स्वयंभु शिवलिंग है,को दर्शन करने वाले दर्शनार्थी देश विदेश से आते हैं। खासकर वे दंपत्ति जो संतान सुख से वंचित हैं, गुफा तक पहूंचते हैं,जहां झुक कर या लेट कर प्रवेश किया जाता है। जहां शिवलिंग है‚वहां ऊपरी भाग किसी कटोरे को उल्टा किये जैसी है‚यानि गुंबद के रूप में जो अद्भुत है। आज से महज 5-8 वर्षों पूर्व महज कुछ लोग दर्शन करने जाते थे,आज दिनों दिन मॉं लिंगई के दर्शन के लिए लोगों की संख्या बढती जा रही है। इस साल भी तकरीबन 20 हजार की भीड दर्शन की,जो रात्रि तक जारी रहा। देर शाम बारिश होने के चलते सडकों पर जाम की स्थिति रही। स्थानीय लोगों,जनप्रतिनिधियों के पूर्ण सहयोग से यहां भवन के साथ ही गुफा तक पहूंचने वालों के लिए सुंदर शेड का निर्माण किया गया है,जो धूप,बारिश से बचाती है। कल के इस आयोजन में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम,कांकेर सांसद भोजराज नेताम एवं अन्य जनप्रतिनिधी पहूंचे थे। विधायक द्वारा यहां सुलभ शौचालय की मांग को पूरा किया। यहां पहाडी के नीचे मेला का आयोजन भी होता है,जिसका लोग आनंद लेते हैं। भक्तों के लिए निरंतर खीच प्रसादी स्वादिष्ट खिचडी फरसगांव के कांग्रेस के जानेमाने नेता रवि घोष के सौजन्य से सहयोग किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अपार सहयोग से दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की तकलीफ नहीं होती। आपके लोकप्रिय पोर्टल चैनल ”सशक्त पथ संवाद” कांकेर टॉप 10 न्यूज में खबर कव्हरेज के लिए प्रस्थान कर स्वयं भी दर्शन किया। तकरीबन एक घंटे की जाम के चलते कांकेर आते तक एवं घर पहूंचते तक 11 बजे के समय होने के चलते कल 03 सितंबर को हम कांकेर टॉप 10 न्यूज नहीं दे पाये।
—मनोज जायसवाल
——————
-जिले के आदिवासी समाज के पदाधिकारियों नेे आज राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आगामी 14 सितंबर को नरहरपुर मुख्यालय में नवाखाई,ठाकुर जोहरनी हेतु आमंत्रण सौंपा,जिसे मुख्यमंत्री से सहर्ष स्वीकार किया।
——————
01. चार आरोपियों के कब्जे से कुल देशी प्लेन शराब 53 नग पौवा कुल 13.250 लीटर जिसकी कुल किमती 4240 रूपये बरामद किया गया ।
—पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उ.ब.कांकेर आई.के. एलिसेला(भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल (भापुसे) भानुप्रतापपुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में एवं अनु. अधिकारी पुलिस मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में शहर में दिन में पैदल, बाईक गस्त एवं रात्रि गस्त पेट्रोलिग बढ़ाकर शराबियों, नशेड़ी, गजेड़ियो, अवैध शराब बिक्री, नशीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले असामाजिक तत्वो पर सतत् निगरानी रखने एवं जुआ-सट्टा पर आवश्यक कार्यवाही कर शहर में निरन्तर पुलिसिंग गस्त कार्यवाही कर असमाजिक तत्वों एवं अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस थाना कांकेर द्वारा लगातार नागरिकों से संपर्क स्थापित कर शहर में गस्त के दौरान वैधानिक कार्यवाही किया गया –
(1) आबकारी एक्ट के तहत् सार्वजनिक स्थान पण्डरीपानी चौक के पास सेें शराब बिक्री करने जा रहे की सूचना पर आरोपी नोहर सिंह दुग्गा के कब्जे से कुल देशी प्लेन शराब 10 नग पौवा कुल 2.00 लीटर जिसकी कुल कीमती 800 रूपये को बरामद किया गया आरोपी नोहर सिंह दुग्गा के विरूध थाना कांकेर में धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण में आरोपी नोहर सिंह दुग्गा पिता मंगलुराम दुग्गा उम्र 35 वर्ष पता ग्राम कांवागांव थाना ईरागांव को गिरफ्तार कर विद्यिवत कार्यवाही किया गया
(2) आबकारी एक्ट के तहत् सार्वजनिक स्थान मोखला मांझी चौक अन्नपूर्णापारा कांकेर के पास सेें शराब बिक्री करने जा रहे की सूचना पर आरोपी अजित कुमार कुजांम के कब्जे से कुल देशी प्लेन शराब 12 नग पौवा कुल 2.500 लीटर जिसकी कुल किमती 960 रूपये को बरामद किया गया आरोपी अजित कुमार कुजांम के विरूध थाना कांकेर में धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण में आरोपी अजित कुमार कुजांम पिता चमरूराम कुजांम उम्र 31 वर्ष पता ग्राम पुरियारा को गिरफ्तार कर विद्यिवत कार्यवाही किया गया
(3) आबकारी एक्ट के तहत् ग्राम मालगांव कोसम पेड़ मेन रोड़ के पास से शराब बिक्री करने जा रहे की सूचना पर आरोपी राजेन्द्र कुमार नेताम के कब्जे से कुल देशी प्लेन शराब 20 नग पौवा कुल 4.00 लीटर जिसकी कुल किमती 1600 रूपये को बरामद किया गया आरोपी राजेन्द्र कुमार नेताम के विरूध थाना कांकेर में धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण में आरोपी राजेन्द्र कुमार नेताम पिता स्व नवल सिंह नेताम उम्र 30 वर्ष पता ग्राम मोदे थाना कोरर को गिरफ्तार कर विद्यिवत कार्यवाही किया गया
(4) आबकारी एक्ट के तहत् सार्वजनिक स्थान पुराना कम्युनिटी हाल कांकेर शराब बिक्री करने जा रहे की सूचना पर आरोपी मंगलु कोमरा के कब्जे से कुल देशी प्लेन शराब 11 नग पौवा कुल 2.100 लीटर जिसकी कुल कीमती 880 रूपये को बरामद किया गया आरोपी मंगलु कोमरा के विरूध थाना कांकेर में धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण में आरोपी मंगलु कोमरा पिता सक्कु राम कांमरा उम्र 20 वर्ष पता ग्राम चंगारीे थाना आमाबेड़ा को गिरफ्तार कर विद्यिवत कार्यवाही किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में उनि.मनोरथ जोशी, सउनि भुनेश्वरी भगत, प्रआर.फलेश्वर कुदराम ओम प्रकाश कृषान, सत्य प्रकाश सिंह आर.सक्ती सिंह, रामरतन निषाद, विनोद साहू एवं थाना कांकेर पेट्रोलिंग टीम आरक्षक देवेन्द्र मंडावी, लक्ष्मीनारायण शोरी का अहम भूमिका रहा है।

——————
02.यूरिया की कालाबाजारी पर कृषि विभाग ने की बड़ी कार्यवाही गोदाम सील।
— कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले में कृषि आदान विक्रय की कालाबाजारी को रोकने के लिए उपसंचालक कृषि जितेन्द्र सिंह कोमरा के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है तथा कालाबाजारी की शिकायत पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम भानबेड़ा क्षेत्र के किसानों से मेसर्स पटेल कृषि केंद्र भानबेड़ा के संचालक व प्रोपराईटर द्वारा यूरिया की किल्लत का नाजायज फायदा उठाते हुए महंगे दाम पर तथा बिना पॉस मशीन के तीन से चार गुना कीमत पर यूरिया खाद बेचने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत प्राप्त होते ही जांच टीम के सदस्यों खाद एवं उर्वरक निरीक्षक अमिनेश गावड़े, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कुलदीप साहू, किरण भंडारी, प्रवीण कवाची द्वारा कृषि केंद्रों के गोदाम में आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा यूरिया खाद की बिक्री के बारे में मौके पर मौजूद किसानों से पूछताछ कर छानबीन की गई। किसानों ने बताया कि व्यापारी के द्वारा एक बोरी यूरिया खाद एक हजार के दर से बिक्री किया जा रहा है। मौके पर कृषि सेवा केंद्र के संचालक पंकज पटेल को बुलाया गया तो उन्होंने भानबेड़ा से बाहर होने की जानकारी दी तथा कुछ देर बाद फोन से पुनः संपर्क करने पर कृषि सेवा केन्द्र के संचालक का मोबाईल स्विच ऑफ बताया गया। संचालक के कृषि सेवा केन्द्र नहीं पहुंचने पर निरीक्षण टीम द्वारा ग्राम पंचायत सरपंच ममता ठाकुर, उपसरपंच खेमलाल साहू, ग्राम पटेल दुर्योधन नरेटी एवं नाराज किसानों की उपस्थिति में आगामी आदेश तक व्यापारी का गोदाम सील किया गया।कृषि अधिकारियों ने दी कड़ी कार्यवाही की चेतावनी कृषि अधिकारियों ने कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा उर्वरकों की एक निर्धारित कीमत तय की गई है, जिसका पालन करना सभी विक्रेताओं के लिए अनिवार्य है। कालाबाजारी बर्दास्त नहीं की जाएगी। अधिक दर पर खाद बेचने वाले दुकानदार किसानों के अधिकारों का हनन करते हैं, जो किसानों को आर्थिक रूप से कमजोर करता है, इससे उनकी खेती और आय दोनों प्रभावित होती है। सरकार किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अधिक दर पर उर्वरक खाद विक्रय की जानकारी मिलने पर कृषि विभाग को सूचित करें ताकि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई किया जा सके।

——————
03.रामलला दर्शन योजनांतर्गत जिले के 72 दर्शनार्थी हुए रवाना।
—जिले के 72 दर्शनार्थियों एवं 02 अनुरक्षक सहित 74 यात्रियों को श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) यात्रा योजना अंतर्गत आजीविका महाविद्यालय गोविंदपुर कांकेर से राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया। सभी यात्री तीन सितम्बर को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम दर्शन के लिए रवाना हुए। दर्शनार्थियों को कांकेर से रवाना करने के अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक एवं उपाध्यक्ष उत्तम यादव, जनपद पंचायत कांकेर के उपाध्यक्ष श्रीमती तारिणी ठाकुर सहित जनपद पंचायत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

——————
04. जिला खनिज संस्थान न्यास निधि की बैठक 05 सितम्बर को।
—जिला खनिज संस्थान न्यास निधि के शासी परिषद की बैठक 05 सितम्बर को दोपहर 01 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। उक्त बैठक में सम्मिलित होने के लिए सभी संबंधितों से आग्रह किया गया है।
————–
विशेष—
गंभीर अस्वस्थ ताराबाई को जन सहयोग ने अस्पताल पहुंचाया
— नगर के सेन चौक से आगे एक खंडहर में डेरा डाले हुए अवध रवानी तथा ताराबाई रवानी को “जन सहयोग” समाजसेवी संस्था ने एक बार फिर से सहारा देते हुए कोमलदेव जिला अस्पताल पहुंचा दिया, जहां समर्पित सेवा भावी डॉक्टरों तथा स्टाॅफ द्वारा उनकी सेवा तथा इलाज की व्यवस्था यथासंभव की गई है। समय पर पहुंचा दिए जाने के कारण अवध रवानी की तबीयत अब लगभग ठीक है, किंतु उनकी पत्नी ताराबाई की हालत इतनी ख़राब थी कि फौरन ऑक्सीजन देने की ज़रूरत पड़ गई । “जन सहयोग” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने बताया कि विगत शनिवार को हमारी संस्था ने वृद्ध दंपति के खंडहर की सफ़ाई की थी और उनके भोजन, वस्त्र, बिस्तर आदि का प्रबंध किया था। अब हम लोग उनकी चिकित्सा का भी प्रबंध कर रहे हैं ।अगर डॉक्टर की सलाह मिली तो उच्च स्तर के इलाज हेतु हम लोग इन्हें रायपुर भी पहुंचा सकते हैं। आज के इस सेवा कार्य में जन सहयोग संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा आशुतोष देव तथा करण नेताम ने भी उल्लेखनीय सेवा की। ज़िला कोमलदेव अस्पताल के संवेदनशील डॉक्टर संदीप नाग, डॉक्टर प्रीति पैकरा , स्टाॅफ नर्स खुमेश्वरी, स्टाॅफ नर्स, विनीता विश्वास, प्राची साहू, वार्ड ब्वाय हितेश्वर तथा बिंदेश्वरी ने उत्साह पूर्वक मरीज़ ताराबाई को तत्परता से उचित इलाज प्रदान किया। आशा की जाती है कि अवध रवानी की तरह उनकी पत्नी ताराबाई भी शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ कर लेगी।
—————-
05.“अल्टरनेट फाइनेंस“ विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला 09 सितम्बर को।
—छत्तीसगढ़ में रेजिंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस योजना के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कांकेर द्वारा 09 सितम्बर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, एनएसई सिडबी एवं इनवॉइस मार्ट के सहयोग से “अल्टरनेट फाइनेंस“ विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन होटल आनंदम, सिटी सेंटर माल कांकेर में प्रातः 10ः बजे से आयोजित किया जाएगा।महाप्रबंधक टंकेश्वर देवांगन ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य एमएसएमई महिला उद्यमियों, महिला स्व-सहायता समूहों एवं पारंपरिक कारीगरों को ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के माध्यम से अपने उत्पादों की बाज़ार पहुँच बढ़ाने, विपणन सहायता प्राप्त करने, नेटवर्किंग के अवसर समझने, उत्पादों की दृश्यता में वृद्धि तथा लॉजिस्टिक्स समर्थन के बारे में जानकारी देना है। यह कार्यशाला विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, महिला उद्यमी एवं स्वयं सहायता समूह, हस्तशिल्प, हथकरघा, खाद्य प्रसंस्करण, वनोपज आधारित उद्यम तथा ऐसे कारीगर एवं उत्पादक जो ऑनलाइन बिक्री के इच्छुक हैं के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि आनबोर्डिंग हेतु 03 वर्ष पुरानी इकाई जिसकी औसत वार्षिक टर्न ओवर राशि 30 करोड़ रूपए से अधिक होना चाहिए। उन्होंने जिले के एसे सभी इच्छुक उद्यमियों एवं लाभार्थियों को इस कार्यशाला में उपस्थित होने के लिए आग्रह किया गया है।
——————
06.जीपीडीपी पर केन्द्रित कार्यशाला में “टुगेदर टुवर्ड्स ट्रांसफॉर्मेशन“ विषय पर परिचर्चा पंचायतों के वास्तविक विकास के लिए अधिकारी परस्पर समन्वय से कार्य करें : कलेक्टर
—ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम (जीपीडीपी) के तहत निचले स्तर पर इसके बेहतर क्रियान्वयन हेतु पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन अंतर्गत जिला प्रशासन एवं गैर शासकीय संगठन के संयुक्त के तत्वावधान में आज एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में विभिन्न प्रकार के बिंदुओं का समावेश कर स्वसहायता समूहों को अधिक सशक्त बनाने और योजनाओं के क्रियान्वयन में ग्राम पंचायतों की सक्रिय सहभागिता व समन्वय पर आधारित विस्तृत परिचर्चा हुई, जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, आयुक्त मनरेगा तारण प्रकाश सिन्हा और संचालक पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती प्रियंका महोबिया ने वीडियो कान्फेसिंग के माध्यम से हिस्सा लिया।शहर के एक निजी होटल में जिला प्रशासन और ‘प्रदान’ संस्था के तत्वावधान में ‘टुगेदर टुवर्ड्स ट्रांसफॉर्मेशन’ विषय पर आयोजित कार्यशाला में डिस्कस पैनल के अंतर्गत परिचर्चा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती सिंह ने अपने वर्चुअली उद्बोधन में कहा कि जीपीडीपी का ग्राम स्तर पर वास्तविक क्रियान्वयन बहुत जरूरी है। जब तक ग्रामों में इसकी पहुंच सुनिश्चित नहीं होती, तब तक सही मायने में यह अधूरा है। उन्होंने जिले के नरहरपुर ब्लॉक में स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार की गई मैपिंग की प्रशंसा की। इसी तरह मनरेगा आयुक्त श्री सिन्हा ने कांकेर जिले में जीपीडीपी के उल्लेखनीय क्रियान्वयन की सराहना करते हुए कहा कि प्राचीनकाल से ही बस्तर लोकतांत्रिक विकेन्द्रीकरण का केंद्र रहा है। संचालक श्रीमती महोबिया ने भी समूहों के सशक्तिकरण के लिए विभाग द्वारा तैयार की जा रही कार्ययोजना के संबंध में संक्षिप्त जानकारी देते हुए बताया कि पंचायतों को डिजिटल साक्षरता के तहत क्यूआर कोड भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इस दौरान परिचर्चा में उपस्थित—

कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने प्रश्नोत्तरी सत्र के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि ग्राम पंचायतों की भूमिका सिर्फ निर्माण कार्यों पर केन्द्रित नहीं होनी चाहिए, अपितु समस्याओं एवं मांगों का स्थानीय स्तर पर निराकरण किया जाना भी जरूरी है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका जैसे मूलभूत कार्यों में सृजनात्मक एवं सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। कार्यशाला में कलेक्टर ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीपीडीपी का वास्तविक क्रियान्वयन तभी संभव है, जब पंचायत निकायों और विभागीय अधिकारियों को परस्पर समन्वय के साथ शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को निचले स्तर पर ईमानदारी पूर्वक लागू करना होगा। कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों के विकास के लिए ‘सोशल कैपिटल’ की अवधारणा को लागू करने पर जोर दिया। इस अवसर पर डीएफओ भानुप्रतापपुर श्री हेमचंद पहारे और जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी ने भी ग्रामीण विकास एवं महिला सशक्तिकरण एवं सहभागिता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इसके पहले कार्यशाला में विभिन्न ग्रामों से आई स्व सहायता समूह की महिलाओं ने समूह विकास, आजीविका तथा आर्थिक सशक्तिकरण पर अपने अनुभव साझा करते हुए फील्ड में आई समस्याओं और उनके समाधानकारक प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही ऑनलाइन क्वेश्चनेयर के दौरान विभिन्न विषयों पर उपस्थित लोगों से ई-फीडबैक भी लिया गया। इस दौरान जीपीडीपी पर आधारित पुस्तिका का विमोचन कलेक्टर एवं मंचस्थ अतिथियों के द्वारा किया गया। इसके अलावा जीपीडीपी पर उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूहों की महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर संस्था की डॉ. हर्षा सहित जिला स्तर के विभागीय अधिकारी, जनपद पंचायतों के सीईओ और बड़ी संख्या में विभिन्न स्वसहायता समूह की महिलाएं मौजूद थीं।क्यूआर कोड के एक क्लिक से मिलेगी पंचायत की जानकारीकार्यशाला के समापन सत्र में आज कलेक्टर एवं जिला सीईओ द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों को क्यूआर कोड वितरित किया गया। अब ग्रामीणों को सिर्फ क्यूआर कोड पर एक क्लिक से पंचायत में संचालित योजनाओं एवं विभिन्न प्रकार के कार्यों जैसे मनरेगा सहित विभिन्न गतिविधियों को और अधिक पारदर्शी व सहभागी बनाया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि स्मार्ट फोन से उक्त क्यूआर कोड को स्कैन करने पर पिछले तीन वर्षों के दौरान संबंधित पंचायत में मनरेगा के कार्य, उस पर खर्च हुए राशि, जॉब कार्डधारी, कुल सृजित मानव दिवस, व्यय आदि की रियल टाइम जानकारी इससे मिल सकेगी। पंचायतों को सूचना प्रौद्योगिकी से जोड़ने की यह अनूठी पहल सिद्ध होगी। जिला सीईओ ने बताया कि जिले के सभी ग्राम पंचायतों को यूनिक क्यूआर कोड उपलब्ध कराया जा रहा है।

——————
07.आज सुबह 9 बजे से तकरीबन 3 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग 30 जाम रहा। मोदी की गारंटी के तहत अपनी मांगों को लेकर राजधानी रायपुर जा रही मितानिनों,सुपरवाईजरों को जो प्रदर्शन को जा रहे थे,जिन्हें मचांदुर नाके पर रोके जाने के बाद जबर्दस्त नारेबाजी करते राजमार्ग चक्का जाम कर दिया। मितानिनों ने बताया कि -मितानिन हेल्प डेस्क फेसिलिटेटर,ब्लाक कोआर्डिनेटर को एनएचएम को 50 प्रतिशत वेतन क्षतिपूर्ति का घोषणा किया गया था,जो सिफर है। मितानिन कार्यक्रम को सरकार एनजीओ को देने की तैयारी है। यह ठेका प्रथा बंद हो,जिसका वे विरोध कर रहे हैं। भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी द्वारा मितानिनों को समर्थन दिया गया। आज हुई चक्का जाम के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पडा। जगदलपुर से आने वाली कई बसों को कांकेर तो रायपुर की ओर से आ रही बसों को धमतरी में रोका गया था।
वीडियो—मचांदुर(चारामा) नाके पर प्रदर्शन करते मितानिन संगठन को समर्थन देते कांग्रेस कार्यकर्ता।
—————
08.नीति आयोग के राज्य नोडल अधिकारी ने बैठक लेकर की समीक्षा।
—भारत सरकार नीति आयोग द्वारा प्रायोजित आकांक्षी जिला/ब्लॉक कार्यक्रम के तहत राज्य नोडल अधिकारी श्री शिवम मिश्रा जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने मंगलवार 02 सितम्बर को सुबह 11 बजे से मावा मोदोल सेंट्रल लाईब्रेरी कांकेर सहित प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला अन्नपूर्णा पारा का निरीक्षण किया। तत्पश्चात् अपरान्ह में अकांक्षी ब्लॉक एवं जिला स्तर के अधिकारियों की जिला पंचायत के सभाकक्ष में बैठक लेकर इसके क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने बैठक में आकांक्षी जिला/ब्लॉक कार्यक्रम के तहत् स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, जल संसाधन एवं आधारभूत संरचना विभिन्न सूचकांकां में प्रगति के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली, साथ ही विभिन्न सूचकांकों में प्रगति हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। प्रवास के दूसरे दिन आज 03 सितम्बर को जनपद पंचायत दुर्गकोंदल के विभिन्न ग्रामों में जाकर स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण कार्यक्रम की जमीनी हकीकत से अवगत हुए। उन्होंने ग्राम डांगरा हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, ग्राम दुर्गूकोंदल की लाईब्रेरी, ग्राम आंधेवाड़ा आंगनबाड़ी क्र.01, ग्राम हुलगांव (कोंडे) स्कूल भवनो का निरीक्षण एवं जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा में सिविल हॉस्पिटल पखांजूर का निरीक्षण कर आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

——————
09. आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण।
—“आदि कर्मयोगी अभियान” के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन आज हस्तशिल्प कला बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी ने ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी ने कहा कि हमारा जिला विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में अग्रणी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास सहित सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिले में बेहतर क्रियान्वयन के लिए कार्य किए जा रहे हैं। आदि कर्मयोगी अभियान में भी हमारा जिला अग्रणी बने, इसके लिए सभी लोग उत्कृष्ट कार्य करेंं। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं पहुंचाने के लिए आदि कर्मयोगी अभियान एक अच्छा अभियान है। इसके माध्यम से हम दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को भी सरकार योजनाओं से जोड़ सकते हैं। सभी लोग उत्साहपूर्वक कार्य करते हुए सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित करें।उल्लेखनीय है कि इस अभियान के अंतर्गत कांकेर जिले के 552 जनजातीय बाहुल्य ग्राम शामिल किए गए हैं। अभियान के तहत् जिला एवं ब्लॉक स्तर पर मास्टर ट्रेनर्स तथा ग्राम स्तर पर कैडर अशासकीय संस्थाएं, स्व-सहायता समूह, पंचायत सचिव, युवा, पंच, फ्रंटलाईन कर्मचारी, एवं सेवाभावी संगठन, स्वयंसेवक तैयार किये जाएंगे। ये सभी जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में विभिन्न योजनाओं जैसे- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, पीएम जनमन योजना, मूलभूत सुविधाएं जैसे- आवास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार आदि के क्रियान्वयन, उपलब्धता एवं संतृप्तिकरण तथा भविष्य में आदिवासी ग्रामों के विकास हेतु ग्राम स्तर पर योजना तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। इस अभियान के तहत् लाईन विभागों-वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ आदि कर्मयोगी अभियान पर उन्मुखीकरण एवं क्रियान्वयन हेतु आवश्यक पहल की जा रही है। इस अभियान अंतर्गत चिन्हांकित प्रत्येक ग्राम में “आदि सेवा केन्द्र” की स्थापना किया जाएगा।इस अभियान के अंतर्गत “सेवा पर्व एवं आदि कर्मयोगी सेवा अभियान” का आयोजन 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक किया जाना प्रस्तावित है। इसका उद्देश्य ”सेवा, समर्पण एवं सुशासन“ की भावना के साथ जमीनी स्तर के अधिकारी-कर्मचारियों को सशक्त कर नेतृत्व क्षमता को बढ़ाना तथा ग्राम स्तर पर शासकीय सेवाओं की प्रदायगी को सशक्त करना है। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक चयनित ग्राम हेतु 02 अक्टूबर 2025 के पूर्व ट्रायबल विलेज विजन-2030 का निर्माण, जनभागीदारी के तहत् विशेष जागरूकता अभियान, शिकायत निवारण एवं सेवा प्रदाय हेतु शिविरों का आयोजन, प्रत्येक पखवाड़े में ”आदिवासी सेवा दिवस“ एवं प्रत्येक सप्ताह (सोमवार) ”आदिवासी सेवा हेतु निश्चय समय” का आयोजन किया जाएगा। आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स कपिल भट्ट, खुलेश साहू, संजय वस्त्रकार, पंकज कुमार सिन्हा एवं राजेश हिरकने द्वारा ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
—————
10.रोजगार स्थापना हेतु ऋण प्राप्त करने 15 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित।
—जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कांकेर द्वारा जिले में निवासरत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों से स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए ऋण सहायता हेतु 15 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बैंक प्रवर्तित योजनांतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के लिए अंत्योदय स्वरोजगार योजना और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आदिवासी स्वरोजगार योजना के तहत् ऋण प्रदाय किया जाएगा।जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि ऋण प्राप्त करने हेतु आवेदक को संबंधित जाति वर्ग तथा जिले का मूल निवासी होना चाहिए। आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में 01 लाख 50 हजार रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। राजस्व अधिकारी द्वारा प्रमाण-पत्र जारी नहीं होने पर सरपंच एवं पटवारी द्वारा जारी प्रमाण-पत्र मान्य होगा। आवेदक की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक आवेदक को जन्मतिथि दर्शित पांचवी, आठवीं व दसवीं की अंकसूची, आधार कार्ड, पेन कार्ड, राशन कार्ड एवं मतदाता परिचय पत्र, 02 पासपोर्ट साईज की फोटो, बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ 10 रूपए के स्टाम्प पर किसी भी बैंक या वित्तीय संस्था से ऋण अनुदान का लाभ नहीं लेने का शपथ पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। उपरोक्त पात्रता एवं शर्तें रखने वाले आवेदक जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कांकेर, कलेक्ट्रेट कम्पोजिट भवन के प्रथम तल, कक्ष क्रमांक 06 में कार्यालयीन समय में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
—————–
विशेष—
प्राथमिक शाला बेल्दो के प्रधान पाठक निलंबित
— जिले के दुर्गूकोंदल विकासखण्ड की शाला प्राथमिक शाला बेल्दो के प्रधान पाठक हेमलाल कोमा को जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी निलंबन आदेश में उल्लेख किया गया है कि उक्त प्रधान पाठक द्वारा शराब सेवन कर खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थित रहने की पुष्टि संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई थी। तत्संबंध में बीईओ दुर्गूकोंदल से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने उक्त कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उप नियम 1, 2, 3 के प्रतिकूल होने पर कदाचरण की श्रेणी में मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोयलीबेड़ा नियत किया गया है। निलंबन अवधि में श्री कोमा को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
राज्य स्तरीय रोजगार मेला हेतु ऑनलाइन पंजीयन
— राज्य में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी संस्थानों में नियोजित करने के उद्देश्य से 09 एवं 10 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए सत्र 2022, 2023, 2024 एवं 2025 में उत्तीर्ण सभी दसवीं, बारहवीं, आईटीआई उत्तीर्ण एवं डिप्लोमा धारक युवा रोजगार कार्यालय के वेबसाइट erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। प्रभारी सयुंक्त संचालक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाएं जगदलपुर से मिली जानकारी के अनुसार शासकीय आईटीआई जगदलपुर में 09 एवं 10 सितम्बर 2025 तक पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया है जो भी आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी पंजीयन नही करवाएं हैं ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी अपना शैक्षणिक दस्तावेज, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर उक्त शिविर में पंजीयन करवा सकते हैं। बस्तर संभाग के सभी आईटीआई में ई-रोजगार पंजीयन किया जा रहा है। अधिक जानकारी हेतु संस्था के प्लेसमेंट अधिकारी पहाड़ सिंह बारिक मोबाइल नंबर 9479248524 से सम्पर्क किया जा सकता है।
विभाग स्तरीय खेल स्पर्धा 5 सितंबर से
कांकेर । सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़पिछवाड़ी कांकेर में उत्तर बस्तर विभाग का खेल कूद स्पर्धा का आयोजन रखा गया हैं। यह खेल कूद स्पर्धा 5 सितंबर से 7 सितंबर तक चलेगी, जिसमें उत्तर बस्तर के कोंडागांव, कांकेर व नारायणपुर जिले के सभी विद्यालयो के विद्यार्थी शामिल होंगे। उक्त खेल कूद स्पर्धा में विभिन्न एथलेटिक्स के खेल,एकल, व समूह के खेल होंगे। यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर वरिष्ठ आचार्य संतोष श्रीवास्तव ने दी है।
—————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
———————-






