आज की टॉप 10 खबर 04 नवंबर 2025 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
  04 नवंबर  2025 मंगलवार

✍️मनोज जायसवाल

————————–

संपादकीय—

सामाजिक सत्ता….

अपने को समर्थ और लोकप्रिय  तथा दूसरों को  कमतर समझने की बडी भूल…

— गुटीय राजनीति अभी तक हावी रहा लेकिन अब सामाजिक सत्ता में गुटीय राजनीति कुछ ज्यादा ही हावी होता जा रहा है,जो समाज के लिए बेहद चिंता का विषय है। अपने को प्रबुद्वजीवी,राजनीति से दूर तो कई लोगों द्वारा मान लिया जाता है,मंच पर लोकलुभावन,मीठी मीठी बातें तो उनके मुख से सुनने मिलता है,लेकिन कई दफा उनकी असली औकात उनके संकीर्ण विचारों से सामने आ जाता है। कई बार तो ऐसा होता है,कि जीवनभर नौकरशाह बन कर बॉस के नीचे काम किया जाता है,लेकिन सेवानिवृत्ति पर उनके पास खुब पैसा होता है,तो वे गावों,समाज में अपने को नेता बनने की ख्वाहिश रखता है,लेकिन उनका सलूक चार लोगों के साथ बैठकर रोजमर्रा,जीवनचर्या,सामाजिक क्षेत्र में आदती नहीं होने से संकीर्णता से ग्रसित होने के चलते लोग स्वीकार नहीं करते। यही कारण है कि उन्हें पुरी तरह गंभीर होकर पूरे धैर्य रखने और जनता के सामने झुकने और उनके विचारों को स्वीकार करने की बात पर वे फैल हो जाते हैं। स्वयं को ज्यादा सामर्थवान,लोकप्रिय,आर्थिक संपन्न समझने की भूल अमूमन उनकी असफलता का कारण बनता है। कई दफा स्वयं जो अपने को समर्थ और लोकप्रिय समझता है,उनकी समाज में किस तरह फजीहत है, यह स्वयं को समझ नहीं आता। कई दफा तो लोग सामाजिक मंचों पर जलील होकर भी बडी बेशर्मी से लोगों के बीच पुनः जाते है,यह सोच कर कि जनता नहीं जानती! जबकि जनता रग रग से किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व उनकी भावनाओं,मंसुबों को जानती है।

✍️मनोज जायसवाल

———————— 

01. सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती  अतिथि  लिस्ट में  स्थानीय जनपद सदस्य‚प्रबुद्वजीवी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा ।

क्षेत्र के ग्राम पलेवा में सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती समारोह का आयोजन रखा गया है,जहां सामाजिक बंधुओं की संख्या कम होने को लेकर इस वर्ष अरौद,भैंसाकट्टा,पलेवा को मिला कर आयोजन रखने विचार किया गया। जिसमें सबने हामी भरी, लेकिन यह उक्त कार्ड जिसमें जानबुझ कर भेदभाव कर खुद जनता के बीच चुने जनप्रतिनिधी एवं पत्रकार को भी नीचे दिखाने खराब नीयत दिखाया गया । उक्त कार्ड अरौद में बांटे जाने के बाद से ही नाराजगी देखा गया। कई लोगों ने इस आयोजन में नहीं जाने का निर्णय लिया है। चुन-चुन कर जनप्रतिनिधियों को रखने की फेहरिस्त में बिना समाज के लोगों के बीच बनाये गये इस आमंत्रण में सभी गावों के सरपंचों को स्थान दिया गया लेकिन जिले के स्वावलंबी ऐतिहासिक दशहरा ग्राम अरौद  के युवा जागरूक,मुखर सरपंच को भी स्थान नहीं दिया गया। जिसके चलते कल 05 नवंबर के इस आयोजन में अभी से किरकिरी हो गई है। सोशल मीडिया में खबर चलने के बाद यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

 ———————–

02. कृषि यन्त्रों के परिचालन एवं महत्व पर कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

—कृषि क्षेत्र में कृषि यंत्रीकरण का उपयोग विभाग फार्म मशीनरी एवं पावर इंजीनियरिंग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना की अनुसूचित जाति उपयोजना अंतर्गत कृषि यंत्रीकरण का उपयोग विषय पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में प्रशिक्षण कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बीरबल साहू ने कृषि अभियांत्रिकी का कृषि में महत्व के बारे में जानकारी दी। तत्पश्चात प्रमुख परियोजना अन्वेषक एवं विभागाध्यक्ष फार्म मशीनरी एवं पावर इंजीनियरिंग, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर डॉ. राजेश कुमार नायक द्वारा खेत की तैयारी एवं बुवाई हेतु विभिन्न कृषि यंत्रों का उपयोग के संबंध में चर्चा की गई। उन्होंने कृषकों को जानकारी देते हुए बताया कि खेत में मिट्टी के बेलों को तोड़कर भुरभुरी करने हेतु रोटावेटर, नाली या मेड़ बनाने हेतु रीजर, मिट्टी को फोड़ने हेतु कल्वेटर, कम्बाईनड हार्वेस्टर आदि यंत्रों का उपयोग कर सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सहायक कृषि अभियांत्रिकी  प्रवीण वर्मा ने कहा कि कृषकों को श्रमिकों के अनुपलब्धता को ध्यान में रखते हुए सभी कृषकों को यंत्रीकरण अपनाने की नितांत आवश्यकता है।

कृषि केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. नरेन्द्र हरिदास तायडे़ ने भी कृषि उपयोगी यंत्रों के परिचालन एवं रखरखाव के संबंध में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में कृषकों को उपयोगी कृषि यंत्र प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में शाहवाड़ा, पुसावण्ड एवं कोटेला के अनुसूचित जाति वर्ग के 52 कृषक सम्मिलित हुए।

———————-

03. राज्यपाल ने आकांक्षी ब्लॉक में प्रगति की वीसी के माध्यम से की समीक्षा कलेक्टर ने दी जिले में क्रियान्वयन की जानकारी।

— छत्तीसगढ़ के राज्यपाल   रमेन डेका ने आज वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से बस्तर संभाग के सभी सातों जिलों में नीति आयोग द्वारा घोषित आकांक्षी विकासखण्डों में निर्धारित एजेण्डों के संबंध में क्रियान्वयन और प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने कांकेर जिले में क्रियान्वयन के बारे में बताया। वर्चुअल बैठक में राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि आकांक्षी ब्लॉकों में विशेष तौर पर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार की आवश्यकता है, जिस पर बस्तर के सभी जिले बेहतर ढंग से प्लानिंग करें और लक्ष्य को प्राप्त करें।आज सुबह 11.00 बजे से आयोजित वी.सी. में उन्होंने सभी कलेक्टरों को कहा कि बस्तर जनजातीय बाहुल्य होने के कारण उनमें स्वास्थ्य तथा शिक्षा की दिशा में अतिरिक्त फोकस करने की आवश्यकता है। शत-प्रतिशत ग्रामीणों की टीबी एवं सिकलसेल्स स्क्रीनिंग का कार्य सुनिश्चित हों। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पशुपालन से भी जोड़ने के ठोस प्रयास हों और मवेशियों का सतत् टीकाकरण किया जाए। इसी तरह शाला त्यागी विद्यार्थियों को भी स्कूल लाने हेतु हरसंभव प्रयास किए जाएं। इसके अलावा महिलाओं को स्वसहायता समूहों से जोड़ने तथा युवाओं के लिए आजीविकामूलक प्रशिक्षण सतत् संचालित करने के निर्देश दिए। वी.सी. में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना ने एजेण्डावार तथा जिलावार प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने बताया कि कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल और कोयलीबेड़ा ब्लॉक को आकांक्षी विकासखण्ड के तौर पर चयनित किया गया है, जहां विभिन्न मापदण्डों पर विभागों के मैदानी अमलों के द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण में तेजी लाने के लिए इन ब्लॉकों के युवाओं को राजमिस्त्री का प्रशिक्षण आरसेटी के जरिए प्रदान किया जा रहा है। कलेक्टर ने बताया कि लगातार बारिश होने की वजह से कुछ योजनाओं के क्रियान्वयन में परेशानी हुई, किन्तु अब विशेष अभियान चलाकर लंबित कार्यों को जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणामों में कांकेर जिला पूरे राज्य में द्वितीय स्थान पर रहा है। इसके अलावा विभिन्न विषयों पर कलेक्टर ने एजेण्डावार प्रगति के संबंध में जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत के सी.ई.ओ. श्री हरेश मण्डावी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

———————–

04.कृषि विज्ञान केंद्र (कांकेर) सिंगारभाट में आयोजित कृषक संगोष्ठी सह-सामग्री वितरण कार्यक्रम में  कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। 

— नगर से सटे कृषि विज्ञान केंद्र‚सिंगारभाट कांकेर में आयोजित कृषक संगोष्ठी एवं  सामग्री वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर  विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। इस अवसर  पर  उन्होंने  सभा को संबोधित किया। मत्स्य आयोग के अध्यक्ष भरत मटियारा‚  भाजपा किसान मोर्चा के  जिलाध्यक्ष  विजय मंडावी उपस्थित थे।

———————–

05. ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती परीक्षा 09 नवम्बर को। 498 परीक्षार्थी होंगे शामिल, नोडल अधिकारी नियुक्त। 

— छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती परीक्षा आगामी 09 नवम्बर दिन रविवार को पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग 498 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी एवं सहायक संचालक जिला शिक्षा  लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उक्त परीक्षा के आयोजन के लिए शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर एवं शासकीय इंदरू केंवट कन्या कॉलेज भीरावाही रोड अलबेलापारा कांकेर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

———————–

06.  किराया वाहन हेेतु निविदा आमंत्रित।

— जिला पंचायत कांकेर के लिए इनोवा वाहन किराया पर लेने हेतु 24 नवम्बर के दोपहर 02 बजे तक निविदा आमंत्रित किया गया है। निविदा की शर्तें जिला पंचायत के सूचना पटल पर चस्पा की गई है, साथ ही कांकेर जिले के वेबसाइट kanker.gov.in से डाउनलोड कर जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।
———————–

07.  बिलासपुर से कोरबा मार्ग में हुई मेमू ट्रेन और मालगाड़ी दुर्घटना पर लोगों ने दुःख व्यक्त किया।

———————–

 8. मौसम साफ होने के बाद धान फसल कटाई में आई तेजी। कई जगह हार्वेस्टर तो कई जगह हाथों से की जा रही कटाई। 

———————–

09. छत्तीसगढ राज्योत्सव रायपुर  में  स्काई शो देखने गांव—गांव से लोग जा रहे।  

———————–

10. चारामा विकासखंड के अरौद से डोंडकावाही  प्रधानमंत्री सडक में  पेचवर्क या सफाई के नाम सडक किनारे थुक पालिस कार्य।

  ———————-

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। शुभ रात्रि… 🙏

———————–

 

  • Related Posts

    आज की टॉप 10 खबर 28 मार्च 2026 शनिवार

    ———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  28 मार्च 2026 शनिवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय प्रिया राजवंश(अभिनेत्री) — 64-80 दशक की खुबसूरत अभिनेत्री रही। कुदरत,साहेब बहादुर,हँसते जख्म,चन्दा,हिन्दुस्तान की…

    आज की टॉप 10 खबर 27 मार्च 2026 शुक्रवार

    ———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  27 मार्च 2026 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय प्रिया राजवंश(अभिनेत्री) — 64-80 दशक की खुबसूरत अभिनेत्री रही। कुदरत,साहेब बहादुर,हँसते जख्म,चन्दा,हिन्दुस्तान की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *