आज की टॉप 10 खबर 04 दिसंबर 2025 गुरूवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
  04  दिसंबर  2025 गुरूवार

✍️मनोज जायसवाल

————————–

संपादकीय—

60–70 के दशक में धुम मचाने वाले मशहुर अभिनेता शशि कपुर 

आज 8 वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन….
—हिन्दी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता  शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज कपूर है। इनका जन्म जाने माने अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के घर पर हुआ।शशि कपूर ने40 के दशक से ही फ़िल्मो में कम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कई धार्मिक फ़िल्मो में भूमिकाये निभाई। इन्होने मुंबई के डोन बोस्की सकूल से पदाई पूरी की।वर्ष 2011 में उनको भारत सरकार ने पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। वर्ष 2015 में उनको 2014 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया। इस तरह से वे अपने पिता पृथ्वीराज कपूर और बड़े भाई राजकपूर के बाद यह सम्मान पाने वाले कपूर परिवार के तीसरे सदस्य बन गये।अकेला ‚पुलिस कमिश्नर‚रईसज़ादा‚फर्ज़ की जंग‚इंस्पेक्टर विक्रम‚जायदाद वकील ‚मेरी ज़बान‚तौहीन‚हम तो चले परदेस‚सिंदूर‚प्रोफेसर विजय चौधरी‚नाम-ओ-निशान‚अंजाम‚प्यार की जीत‚न्यू देहली टाइम्स‚स्वाति‚इलज़ाम ‚बेटी‚बेपनाह‚अलग अलग‚पिघलता आसमान भवानी जंकशन आँधी तूफान‚ज़मीन आसमान‚यादों की ज़ंजीर‚पाखंडी‚घर एक‚ मन्दिर‚उत्सव‚बंधन कच्चे धागों का‚विजेता विनोद‚वकील बाबू ‚नमक हलाल‚बेज़ुबान‚कलयुग‚एक और एक ग्यारह‚बसेरा‚क्रोधी‚सिलसिला ‚क्रांति मान गये उस्ताद‚काली घटा‚ प्रेम‚दो और दो पाँच‚गंगा और सूरज स्वयंवर‚शान काला पत्थर‚ सुहाग एहसास हीरालाल पन्नालाल‚तृश्णा‚अपना कानून‚सत्यम शिवम सुन्दरम‚दो मुसाफ़िर आहूति त्रिशूल जुनून हीरा और पत्थर चक्कर पे चक्कर ‚फरिश्ता ईमान धर्म चोर सिपाही फकीरा आप बीती कभी कभीखन्ना‚शंकर दादा शंकर दादा जय बजरंग बली नाच उठे संसार‚दीवार सलाखें अनाड़ी प्रेम कहानी चोरी मेरा काम चोर मचाये शोर मिस्टर रोमियो रोटी कपड़ा और मकान पाप और पुण्य आ गले लग जा प्रेम जानवर और इंसान शर्मीली बॉम्बे टॉकीज़ अभिनेत्री सुहाना आदि हैं। आज के ही दिन 04 दिसंबर को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने कला जगत सहित दुनियां को अलविदा कह दिया… पर वो आज भी दर्शकों के दिलों पर जिंदा है। आज 8 वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन…

✍️मनोज जायसवाल

———————— 

01. ’पूना पर्रियान : नई उड़ान’ से मिली वेटलिफ्टिंग की प्रेरणा, नजर अब बड़ी प्रतियोगिताओं पर जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक स्पर्धा में राकेश प्रथम, अब संभागीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम।

— जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम चिहरो के राकेश कुमार चुरेंद्र ने वेटलिफ्टिंग में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए बस्तर ओलंपिक की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 22 वर्षीय राकेश ने बताया कि वेटलिफ्टिंग की प्रेरणा उन्हें जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘पूना पर्रियान : नई उड़ान’ पहल से मिली, जहां कोच श्री रिखीराम साहू से उन्हें उत्कृष्ट प्रशिक्षण मिला। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले राकेश की बस्तर ओलंपिक में सफलता पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है।

युवा श्री चुरेन्द्र ने बताया कि वे रोजाना सुबह 7 बजे से 9 बजे तक नियमित अभ्यास करते हैं। संसाधनों की कमी के बावजूद राकेश ने दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाते हुए सीमेंट से भरे वजन और लकड़ी के बार के सहारे अपना अभ्यास जारी रखा। इस तरह उन्होंने जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 65 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अपनी सफलता से गौरवान्वित व उत्साहित युवा श्री चुरेन्द्र ने अपने संघर्ष व मेहनत को याद करते हुए बताया कि आर्थिक स्थिति और उपकरणों की कमी ने कई बार मुश्किलें पैदा की, परन्तु उन्होंने हार मानने के बजाय अपने लक्ष्य को साधने की दिशा में हर संभव प्रयास करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

श्री चुरेन्द्र अब जगदलपुर में आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, जिसे लेकर वे बेहद उत्साहित हैं। बस्तर ओलंपिक की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जीत हासिल करना तथा आगे चलकर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर चिहरो गांव और कांकेर जिले का नाम रोशन करना अब उनका एकमात्र लक्ष्य बन गया है। वे क्षेत्र के अन्य युवाओं को प्रेरित करते हुए कहते हैं कि अगर लक्ष्य मजबूत और मेहनत सच्ची हो तो साधन की कमी आड़े नहीं आ सकती।   राकेश की प्रेरणादायी कहानी बस्तर के युवाओं के लिए संदेश है कि इच्छाशक्ति, कड़ी मेहनत और ईमानदार प्रयास के दम पर बड़े सपने भी पूरे किए जा सकते हैं। 

 ——————–

02.  जिले में अधिसूचित उद्यानिकी फसलों का बीमा 31 दिसम्बर तक।  

  — जिले में प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान से किसानों को राहत दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ में पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना संचालित की जा रही है, जिससे प्राकृतिक आपदाओं से फसल प्रभावित होने पर उन्हें क्षतिपूर्ति मिल सके। उद्यानिकी विभाग द्वारा रबी वर्ष 2025 के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को पंजीयन आगामी 31 दिसम्बर तक कराना होगा। इस संबंध में सहायक संचालक उद्यान ने बताया कि अधिसूचित क्षेत्र में अधिसूचित फसल लेने वाले सभी किसान इसका लाभ ले सकते हैं। ऋणी किसान जो योजना में शामिल नहीं होना चाहते, उन्हें भारत सरकार द्वारा जारी प्रपत्र अनुसार हस्ताक्षरित घोषणा पत्र रबी के लिए आगामी 31 दिसम्बर तक संबंधित वित्तीय संस्थान में अनिवार्य रूप से जमा करना होगा, अन्यथा संबंधित बैंक द्वारा स्वीकृत-नवीनीकृत की गई अल्पकालीन कृषि ऋण को अनिवार्य रूप से बीमाकृत किया जाएगा। ऋणी कृषक बीमित फसल में परिवर्तन करा सकते हैं। इसके लिए रबी मौसम में नामांकन की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2025 से 7 दिवस पूर्व इसकी सूचना संबंधित बैंक शाखा में दे सकते हैं। इस संबंध में बताया गया कि अधिसूचित फसल लगाने वाले सभी अऋणी किसान को प्रस्ताव पत्र के साथ नवीनतम आधार कार्ड, नवीनतम भूमि प्रमाण पत्र (बी-1, पी-2) की कॉपी, बैंक पासबुक के पहले पन्ने की छायाप्रति जिस पर अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड, बैंक का पता साफ दिख रहा हो, फसल बोआई प्रमाण पत्र अथवा प्रस्तावित फसल बोने के आशय का स्व घोषणा पत्र, किसान का मोबाइल नंबर, बटाईदार, काश्तकार, साझेदार, किसानों के लिए फसल साझा, काश्तकार का घोषणा पत्र प्रस्तुत करना होगा। जिले में उद्यानिकी फसलों के बीमा के लिए भारतीय कृषि बीमा कंपनी को अधिकृत किया गया है। रबी 2025 में उद्यानिकी फसलों एवं उनकी प्रीमियम राशि के संबंध में तथा अन्य विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय सहायक संचालक उद्यानिकी से संपर्क किया जा सकता है।

  ———————

03. डीईओ कार्यालय घेराव से दूरी बनाए रखेगा सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, कहा– बहकावे में न आएं शिक्षक। पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र पूरी होने का दावा, आंदोलन का समर्थन करने से संगठन ने किया इंकार।

-जिला कांकेर में प्राथमिक प्रधान पाठक पदोन्नति भर्ती की मांग को लेकर शिक्षक संगठनों में मतभेद की स्थिति स्पष्ट दिखाई दे रही है। इसी क्रम में टीचर्स पदोन्नति संघर्ष मोर्चा द्वारा आगामी 8 दिसंबर को जिला शिक्षा कार्यालय (डीईओ) कांकेर घेराव के अल्टीमेटम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सहायक शिक्षक, समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला कांकेर ने इस आंदोलन से स्वयं को अलग कर लिया है।

फेडरेशन के जिलाध्यक्ष निर्भय कोवाची ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम कहा कि संगठन इस घेराव आंदोलन का समर्थन नहीं करता तथा किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि फेडरेशन की रणनीति संवाद और सकारात्मक वार्ता पर आधारित है, न कि टकराव पर।उन्होंने कहा कि प्राथमिक प्रधान पाठक पदोन्नति भर्ती की प्रक्रिया को लेकर फेडरेशन पिछले कई माह से निरंतर जिला एवं संभागीय कार्यालय के संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर रहा है। उसी का परिणाम है कि 27 नवंबर 2025 को जारी संभागीय एवं जिला स्तरीय पत्राचार में पदोन्नति प्रक्रिया की प्रगति साफ झलक रही है।

श्री कोवाची ने दावा किया कि फेडरेशन के प्रयासों से पदोन्नति संबंधी कार्रवाई शीघ्र पूर्ण होने जा रही है, इसलिए आवश्यकता से अधिक आक्रामक कदम उठाने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षक एकजुट रहकर संगठन पर विश्वास बनाए रखें, तो जल्द ही सकारात्मक परिणाम सभी के सामने होंगे। उन्होंने जिले के सभी सहायक शिक्षकों एवं समग्र शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि वे अन्य संघों के बहकावे में न आएँ तथा संघर्ष मोर्चा के बैनर तले होने वाले आंदोलन में शामिल न हों। उनका कहना है कि आंदोलन के कारण अनावश्यक तनाव और भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है, जबकि समाधान वार्ता से ही संभव है।
फेडरेशन का यह रुख शिक्षक वर्ग में चर्चा का विषय बना हुआ है।

  ———————

04. विधानसभा सत्र हेतु अपर कलेक्टर नोडल अधिकारी नियुक्त । 

—छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का सप्तम (शीतकालीन) सत्र 14 दिसम्बर से 17 दिसम्बर 2025 तक आहूत किया गया है। विधानसभा सत्र के दौरान त्वरित जानकारी प्राप्त करने के लिए कलेक्टर   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा अपर कलेक्टर  जितेन्द्र कुमार कुर्रे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को विधानसभा प्रश्नों का उत्तर समय-सीमा के भीतर शासन को प्रेषित करने नोडल अधिकारी को अवगत कराना सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।

———————–

05.  चारामा में 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, राष्ट्र जागरण, युग संदेश एवं प्रज्ञा पुराण की कथा का आयोजन 14 से 17 दिसंबर 2025 को। जोरशोर से तैयारी जारी। चारामा नगर के डीजे मार्केट की साफ सफाई की गई। कल से तैयारी में और तेजी। टेंट लगाने  का कार्य भी प्रारंभ होगा।   

—जिले के चारामा में 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, राष्ट्र जागरण, युग संदेश एवं प्रज्ञा पुराण की कथा का आयोजन 14 से 17 दिसंबर 2025 तक नगर के बैंक ऑफ बडोदा के सामने डीजे मार्केट मेन रोड में हो रहा है। यह वृहत आयोजन अखिल गायत्री से जुडे जिला समन्वय समिति, गायत्री प्रज्ञा पीठ एवं समस्त नगरवासी के सौजन्य से होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में भक्तों के लिए आवास,भोजनालय एवं वाहन पार्किंग व्यवस्था धमतरी रोड पर राजमार्ग 30 किनारे ज्ञान रश्मि हायर सेकेण्डरी स्कूल के सामने रखी गई है। पूरे आयोजन के लिए भारतीय वेशभूषा में कार्यक्रम में भागीदारी रखने, संस्कार हेतु पहले से पंजयन कराने की जानकारी दी जा रही है। सभी संस्कार निःशुल्क सम्पन्न होंगे। आयोजन की बात करें तो 14 दिसंबर को सुबह से कलश यात्रा निकलेगी। द्वितीय दिवस 15 दिसंबर को सामुहिक जप,ध्यान,पज्ञा योग,व्यायाम,देवपूजन,गायत्री महायज्ञ,प्रज्ञा पुराण एवं युग संदेश,संगीत प्रवचन,सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा तृतीय दिवस सामुहिक जप,ध्यान,प्रज्ञा योग,व्यायाम,गायत्री महायज्ञ एवं विभीन्न संस्कार प्रज्ञा पुराण एवं युग संदेश, संगीत,प्रवचन,सम्मान एवं संकल्प दीप महायज्ञ। चतुर्थ दिवस गायत्री महायज्ञ एवं विभीन्न संस्कार,पुर्णाहुति एवं टोली की विदाई सम्पन्न होगी।

चारामा में होने वाले गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ भूमि पूजन के बाद आज स्थल साफ सफाई जारी है। अखिल गायत्री परिवार के पिपरौद,लखनपुरी निवासी धनंजय साहू द्वारा अपने ट्रैक्टर वाहन एवं मजदूर लाकर आज कार्य को गति प्रदान की। समिति प्रभारी द्वारका प्रसाद साहू ,हीरालाल साहु,श्रीदुर्गासी अपना योगदान दे रहे हैं।कुण्ड बनाने के लिए यहां रेत, मिट्टी,ईंट लाया जा चुका है। कार्यकर्ताओं के आने के बाद कुण्ड बनाने का कार्य भी शुरू हो जायेगा।

इसके साथ ही कथावाचक पं. रामानुज युवराज पाण्डेय के श्रीमुख से शिव महापुराण कथा का आयोजन भी इसी डीजे मार्केट ग्राउण्ड में 24 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक आयोजित है। इसकी भी तैयारी पूरे जोरशोर से चल रही है।

———————

06 .सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व जनपद अध्यक्ष जीवन ठाकुर की 02 दिसंबर को  8 बजे सेंट्रल जेल में उपचार के समय मौत हो गई। दो दिनों पूर्व ही उन्हें कांकेर जेल से रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल(मेकाहारा) लाया गया था। ईलाज के दौरान मौत पर परिवारजनों तथा समाज कें आक्रोश व्याप्त है। भानुप्रतापपुर की विधायक ने सवाल करते कहा कि  किसकी अनुमति से तबियत खराब होते हुए भी रायपुर जेल रिफर किया और  तबियत इतनी खराब थी तो परिजनों को अवगत क्यों नहीं करायाॽ  समाज न्यायिक स्तर पर जांच की मांग शासन प्रशासन से कर सकता है।   ऐसा कहना है कि यदि न्याय नहीं  मिला तो समाज उग्र आंदोलन करेगा।

———————–

07. शहीद वीरनारायण सिंह मिनी स्टेडियम चारामा में आयोजित विकास खण्ड स्तरीय महिला खेल एवं युवा महोत्सव के समापन में विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी जी के साथ सम्मिलित होकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए।

———————–

08.

———————–

09.

———————–

10.

 ———————–

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 ———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 28 मार्च 2026 शनिवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  28 मार्च 2026 शनिवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय प्रिया राजवंश(अभिनेत्री) — 64-80 दशक की खुबसूरत अभिनेत्री रही। कुदरत,साहेब बहादुर,हँसते जख्म,चन्दा,हिन्दुस्तान की…

आज की टॉप 10 खबर 27 मार्च 2026 शुक्रवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  27 मार्च 2026 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय प्रिया राजवंश(अभिनेत्री) — 64-80 दशक की खुबसूरत अभिनेत्री रही। कुदरत,साहेब बहादुर,हँसते जख्म,चन्दा,हिन्दुस्तान की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *