आज की टॉप 10 खबर 04 अप्रेल 2026 शनिवार

———————-

संपादकीय
परवीन बाबी (अभिनेत्री)
आज 4 अप्रेल को जन्मदिवस पर सादर….

—महानायक अमिताभ बच्चन के साथ तकरीबन 8 फिल्में की दशक में तब यह जोड़ी खुब पसंद की जाती रही। 4 अप्रेल 1949 को जूनागढ़ गुजरात में जन्म हुआ था। सन 1973 से चरित्र अभिनय से कैरियर की शुरूआत की थी। मजबूर,दीवार,अमर अकबर एंथनी,सुहाग,कालिया,मेरी आवाज सुनो,नमक हलाल,खुद्दार जैसे तकरीबन 10 फिल्मों में पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पांच दशकों तक दर्शकों के दिलों में राज करने वाली परवीन बाबी ने 20 जनवरी 2005 को कला जगत सहित दुनियां को अलविदा कह दिया। पर तब के दशक की फिल्में आज भी लोग घर घर टीवी चैनलों पर इन फिल्मों का आनंद लेते हैं….

 ✍️मनोज जायसवाल

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 
04  अप्रेल 2026 शनिवार

✍️मनोज जायसवाल

———————-

01. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अन्तर्गत रिक्त पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा की समय सारिणी संशोधित। 

– स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अन्तर्गत 45‌ प्रकार के 179 रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए लाइवलीहुड कालेज गोविंदपुर कांकेर और पी एम श्री शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 06 से12 अप्रैल तक आयोजित होने वाला कौशल विकास एवं लिखित परीक्षा के समय सारिणी में संशोधन किया गया है। अब यह परीक्षा संशोधित समय सारिणी के अनुसार 11 अप्रैल से आयोजित किया जाएगा।

———————–

02. उजियारा अभियान के तहत मार्च माह में कांकेर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही ।अपराधों पर सख्त नियंत्रण : कांकेर पुलिस का एक्शन मोड।अवैध शराब, जुआ और मादक पदार्थों पर प्रहार हेतु कांकेर पुलिस।

—निखिल राखेचा (भापुसे) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे ‘उजियारा अभियान’ के अंतर्गत माह मार्च 2026 मे विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन एवं प्रभावी कार्यवाही की गईं।

 अभियान के दौरान पुलिस द्वारा:
अवैध महुआ शराब एवं देशी/विदेशी शराब की बिक्री पर रोक।
ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सघन दबिश ।
लगातार पेट्रोलिंग एवं चेकिंग अभियान ।
सार्वजनिक स्थलों एवं छिपे हुए अड्डों पर छापामार कार्यवाही।
जुआ संचालित करने वाले गिरोहों पर सख्ती।
त्योहार/भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी
रखी गई।

जिसके तारतम्य में जिले के विभिन्न थाना/ चौकी क्षेत्र में आबकारी मामलों के कुल 61 प्रकरण ,जप्त मात्रा –लगभग 478.850 लीटर अवैध शराब,कुल अनुमानित मूल्य ₹1,01,410/- एवं जुआ मामलों के कुल 08 प्रकरण जिसमें कुल 36 आरोपियों से ₹72,570/-रकम जप्त कर प्रभावी कार्यवाही की गई।

कांकेर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि:–
 अवैध शराब, जुआ एवं मादक पदार्थ से संबंधित जानकारी अपराधिक हेल्प लाईन नंबर 9479155125 तत्काल पुलिस को दें।
 समाज को सुरक्षित एवं अपराध मुक्त बनाने में सहयोग करें ।

 ———————

03. हाराडुला एनीकट का पानी खोल दिया गया। शंका रेत तस्करों पर। एनीकट खोलने का अधिकार सिर्फ विभाग को। पर दुधावा जलाशय से खोले गए पानी जो एनीकट में भरा था‚जिसके भरे होने से रेत पर डाका नहीं डाला जा सकता। शंका सिर्फ रेत तस्करों पर जा रही है‚वरना  किसी को क्या तकलीफ हैॽ

—पिछले वर्ष भी इस प्रकार की घटना घटी थी‚जिसके बाद विभाग ने गेट लगवाए थे। कि फिर से वही रवैया शुरू हो गया है। किसानों के खेतों की प्यास बुझाने के लिए दुधावा से खोली गई पानी रेत तस्करों को संभवतया नागवार गुजरा होगा और रात में इस प्रकार का गंदा कृत्य किया गया। अवैध तरीके से रेत खनन कर परिवहन किये जाने के चलते महानदी का पुल ढह गया। बावजूद सेटिंग का बडा खेला चल रहा है। जहां चाहे उस घाट पर देर रात्रि में भी रेत खनन किया जा रहा है‚ तो जहां चाहे वहां बगैर पीटपास के बिना घर बनाने के नाम पर लखनपुरी‚ बासनवाही क्षेत्र में रेत डंपिंग किया जा रहा है।

————————

04. कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने  सेन समाज छात्रावास भवन के लोकार्पण के साथ जिला स्तरीय सेन समाज के पदाधिकारियों काे शपथ दिलायी।

—आज सेन समाज जिला कांकेर भवन का लोकार्पण एवं शपथ ग्रहण समारोह गरिमामयी सभा के रूप में सम्पन्न हुआ। जिसमें सेन समाज के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों सहित जिला सेन समाज से काफी संख्या में समाजवासी उपस्थित हुएं। मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर विधानसभा के विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए।

सेन समाज भवन के उद्घाटन मौके पर विधायक ने कहा यह केवल एक भवन नहीं वरन सेन समाज की एकजुटता और उज्जवल भविष्य की नींव रखे जाने का ऐतिहासिक मौका है। उन्होंने समाजवासियों की मांग पर 20 लाख की लागत से बनने वाले नये सामाजिक भवन के लिए बैठकर विचार करते हुए मांग को पूरा किये जाने का आश्वासन दिया।  नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रूखम सेन सहित अन्य पदाधिकारियों को विधायक ने शपथ दिलायी। इस मौके पर मुख्य रूप से मत्स्य आयोग के चेयरमेन भरत मटियारा‚ नगरपालिका  अध्यक्ष अरूण कौशिक सहित काफी संख्या में समाज की महिला पदाधिकारी मौजूद थी। आगंतुक अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र  प्रदान किया गया। मंच संचालन प्रधुमन श्रीवास ने किया।

 ————————

05 . चारामा में राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम का भव्य स्वागत। 

-चारामा में आज उस समय राजनीतिक उत्साह चरम पर पहुंच गया, जब राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया।स्वागत समारोह में सिहावा विधायक अंबिका मरकाम सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे पूरे नगर का माहौल उत्सवमय हो गया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के अध्यक्ष बसंत यादव, गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़ के पूर्व सदस्य नरेन्द्र यादव, जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चारामा के अध्यक्ष हिरवेन्द्र साहू, जिला कांग्रेस महामंत्री कृष्णा टेकाम, उपाध्यक्ष गणेश सोनी और कोषाध्यक्ष गोपाल राठी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा युवक कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेन्द्र नायक,  जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मंजू सोनकर, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ तारम, राजेन्द्र सलाम और चन्द्र कुमार कांगे ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में सोपसिंग आंचला, सत्तार खान, मैना ध्रुव, ऊषा ओट्टी सहित अनेक पूर्व पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बना दिया। महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष अंजू नाग, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुधांशु पांडे, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष समीर बंछोर सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 ————————

06. कुर्रूभाट में आयोजित त्रिदिवसीय मानसगान महोत्सव में विधायक श्रीमती सावित्री जी के साथ सम्मिलित हुआ। गोविन्द पटेल अध्यक्ष कांग्रेस मंडल टांहकापार, रमशीला मंडावी कृषि सभापति जनपद पंचायत चारामा, महेन्द्र नायक अध्यक्ष युवा कांग्रेस,आयोजन समिति के अध्यक्ष थानूराम साहू, नाथूराम साहू, भुनेश्वरी गुरुपंचायन, रामगोपाल साहू, जगजीवन साहू, यशवंत साहू, ललेश्वर साहू, कामेश्वर साहू, तेजराम साहू,टीकम साहू,दीपक साहू आदि उपस्थित थे।

  ————————

07. तुषार ठाकुर की आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के पत्रकार, आंदोलन की चेतावनी 

—भानुप्रतापपुर में पार्षद तुषार ठाकुर द्वारा पत्रकारों के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी ने पूरे पत्रकार समाज में गहरी नाराजगी पैदा कर दी है। सूत्रों के अनुसार, यह विवाद 2 अप्रैल 2026 को आयोजित “एसडीओपी हटाओ” प्रदर्शन के दौरान तब उत्पन्न हुआ, जब पार्षद तुषार ठाकुर ने सार्वजनिक मंच से पत्रकारों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें “दलाल एवं चोर” कहा।

इस टिप्पणी के कारण पत्रकार समाज की छवि धूमिल हुई और स्थानीय समुदाय में गलत संदेश गया। यह बयान संघ और पत्रकारों ने मानहानिकारक बताते हुए इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के प्रति अनादर करार दिया। भानुप्रतापपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष अजय साहू ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो पत्रकार संघ उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
संघ के सचिव अभिषेक पाण्डेय ने भी इस टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे पत्रकार समुदाय का अपमान है। उन्होंने साफ़ किया कि दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

————————

08.आज ग्राम भुईगांव ( चारामा ) में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में सम्मिलित होकर भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी    ने कथा ब्यास पंडित   कृष्ण कुमार तिवारी  के श्रीमुख से कथा अमृत का रसपान किया। इस अवसर पर रत्ना कोवाची सरपंच बासनवाही, नरेन्द्र यादव पूर्व सदस्य गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़, हिरवेन्द्र साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी चारामा, देवेन्द्र सोनी सचिव जिला कांग्रेस कमेटी, पप्पू टंडन उपसरपंच बासनवाही, ग्राम पटेल शारदा प्रसाद मरकाम,शीतम साहू,पुरन कौशल,देवचरण साहू, रोहित नेताम आदि उपस्थित रहे।

 ————————

09 . ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विकासखंड दुर्गूकोंदल को नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस (एम्बुलेंस) की सौगात मिली है। इस अत्याधुनिक एम्बुलेंस का विधिवत शुभारंभ भाजपा मंडल महामंत्री रामचंद्र कल्लो ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र सिंह भदौरिया (आयुर्वेदिक चिकित्सक), डॉ. संदीप साहू (चिकित्सा अधिकारी, दमकासा), मनोज दुग्गा, राहुल राय, सरपंच तुलसी मतलामी (पाउरखेड़ा), मनोज उसेंडी, शबाना टंडिया, कमलेश्वरी, रुपेश सहित 108 एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारी उपस्थित रहे।

————————

10. भारतीय जनता पार्टी मंडल दुर्गूकोंदल में आगामी 6 अप्रैल को मनाए जाने वाले स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इस संबंध में मंडल स्तर पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में जानकारी दी गई कि भारतीय जनता पार्टी इस वर्ष अपना 46वां स्थापना दिवस मनाते हुए 47वें वर्ष में प्रवेश करेगी। 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में पार्टी की स्थापना हुई थी, जहां स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। इस ऐतिहासिक अवसर को उत्साहपूर्वक मनाने के लिए 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी तो नहीं?

(मनोज जायसवाल) -भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में आशा राम नेताम उतने ही लोकप्रिय, जितना कांकेर विधानसभा क्षेत्र में। युथ की पहली पसंद! कहना है,विधायक हो तो आशा राम नेताम जैसा। आने…

आज की टॉप 10 खबर 03 अप्रेल 2026 शुक्रवार

———————- ———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  03  अप्रेल 2026 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- 01. हनुमान जयंती समारोह जेपरा(चारामा) आयोजन पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *