
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
03 जुलाई 2025 गुरूवार
✍️मनोज जायसवाल
—————–
-संपादकीय-
जन्म दिवस के नाम…
-आम जीवन में आज सोशल मीडिया के पूरी तरह बस जाने के बाद जीवन का महती जन्म दिवस मनाये जाने का प्रचलन छा गया। कभी-कभी ऐसा भी लगता है कि सोशल मीडिया के चलते महत्ता बढी। लेकिन लोग उद्वेश्यों से भटक गये। वे जिनके पेट पहले से ही बढे हुए हैं, वे जो आम लोगों के बीच अपने को लोकप्रिय मानने की प्रतिस्पर्धा में चल रहे हैं,वे ही जन्म दिवस मनाये जाने वालों के मेहमान बन गये। दिल में रश्क पालते सोशल मीडिया में दीर्घायु जीवन की कामना की जा रही है। निःस्वार्थ,नेक दिल से जन्म दिवस मनाते तो उन झोपड पट्यिों वालों को एक दिन अपने जन्म दिवस पर खुशी दे देते…! जिनके लिए अच्छा खाना पीना कभी नसीब नहीं होता। बिना मोल दिल से आपको दुवा भी मिलती! उन्हें कौन सी दुनियां में लोकप्रियता हासिल करनी है,उन्हें तो उनके पेट को जो तृप्त कर दे उनके लिए वो ईश तुल्य है,और उनके लिए ये जरूर दिल से दुवा करते देखे जा सकते हैं। इस कलम से जरूरी किसी को तंज लगे पर इससे भी कटू सत्य यह है कि मृत्यु लोक में चलते हुए इस बात का दुःख मनायी जाना चाहिए कि ईश्वर ने जितने उम्र अपनी जिंदगी में लिख दी है,उसमें से एक साल आज कम हो गया।
-मनोज जायसवाल
——————-
01.आज नगर में तेन्दूपत्ता संग्राहकों के लिए चरण पादुका वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां कांकेर विधायक आशा राम नेताम,नगरपालिकाध्यक्ष अरूण कौशिक के साथ ही कई महिला जनप्रतिनिधी शामिल हुई ।
चित्र—आक्सीवन‚कांकेर में आज वृक्षारोपण‚चरणपादुका कार्यक्रम का आयोजन अवसर पर।
——————
02.समाज सेवी संगठन “जन सहयोग” ने एक बार फिर पहल करते हुए मरणासन्न हालत में पड़े हुए एक मनोरोगी को अस्पताल पहुंचवाया और इलाज करवा कर हर तरह से सहायता पहुंचा कर उसे नवजीवन प्रदान किया।
—घटना इस प्रकार बताई जाती है कि ग्राम गढ़ पिछवाड़ी निवासी गुरुजी रामशरण जैन ने फोन पर “जन सहयोग” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी को सूचना दी कि कृषि विज्ञान केंद्र के पास एक वृद्ध भूखा प्यासा मरणासन्न स्थिति में पड़ा हुआ है। शीघ्र राहत नहीं मिलने पर उसकी जान जा सकती है। इस समाचार के मिलने पर अजय पप्पू मोटवानी ने तत्काल क़दम उठाते हुए पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी एवं कोमलदेव अस्पताल को सूचित किया तथा अपनी टीम के साथ उस व्यक्ति की सेवा के लिए पहुंच गए । उसे अस्पताल में पहुंचाया, जहां मेडिकल स्टाॅफ ने तत्काल अपनी सेवा भावना का परिचय देते हुए “जन सहयोग” के अध्यक्ष तथा सदस्यों सहित मरणासन्न व्यक्ति को प्रभावी इलाज देते हुए उसे खतरे से बाहर कर दिया। अत्यधिक कमजोरी के कारण व्यक्ति ठीक से कुछ बोल भी नहीं पा रहा है, कभी सरोना तो कभी धमतरी शहर का नाम उसके मुख से सुना गया है। प्रयुक्त स्थान में यदि मरीज के कोई परिचित हों तो वे कोमलदेव अस्पताल काँकेर से संपर्क कर सकते हैं । आशा की जाती है कि “जन-सहयोग” तथा अस्पताल स्टाॅफ के सहयोग से नई ज़िंदगी पाने वाला वह व्यक्ति शीघ्र ही पूर्ण स्वस्थ होकर सरोना जा सकेगा। उपर्युक्त सेवा कार्य में “जन सहयोग ” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ,करण नेताम, पुलिस विभाग के प्रवीण ठाकुर तथा धनेश ध्रुव कांस्टेबल, कोमल देव अस्पताल की मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर प्रीति पैकरा, स्टाॅफ नर्स संध्या नेताम, स्टाॅफ नर्स राजेश्वरी कश्यप, स्टाॅफ नर्स चंद्रकला साहू ,वार्ड बॉय लिमेन्द्र अरोसिया तथा वार्ड बॉय लक्ष्मण मंडावी आदि ने वृद्ध मनोरोगी की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। संवेदनशील मानवीय व्यवहार एवं सेवा भावना की इस घटना की शहर में प्रशंसा की जा रही है।
वीडियो—मरणासन्न रोगी को जिला चिकित्सालय में ईलाज करवा रहे समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी।
——————
03.जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 04 जुलाई को, सांसद श्रीनाग होंगे मुख्य अतिथि।
—जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव शुक्रवार 04 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे से पीएमश्री शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर में आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा क्षेत्र कांकेर सांसद भोजराज नाग शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांकेर विधायक आशाराम नेताम तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेण्डी, भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावी, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, नगरपालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष अरूण कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, नगरपालिका उपाध्यक्ष उत्तम यादव, जनपद पंचायत कांकेर की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा ईश्वर कावड़े, उपाध्यक्ष श्री तारूणी ठाकुर, राजीव लोचन सहित जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्यगण मौजूद रहेंगे।
——————
04.डीएपी खाद की कमी पूर्ति हेतु वैकल्पिक अन्य उर्वरकों का उपयोग करने किसानों को दी गई तकनीकी सलाह।
—जिले के भानुप्रतापपुर विकासखण्ड में किसानों को डीएपी (क्।च्द्ध खाद की कमी पूर्ति हेतु अन्य वैकल्पिक खाद फास्फोरस एवं नत्रजन जैसे पोषक तत्वों का उपयोग करने की तकनीकी सलाह दी गई। इसके अलावा किसानों को डीएपी के विकल्प के रूप में नैनो डीएपी का भी छिड़काव करने की सलाह दी गई।
भानुप्रतापपुर कृषि के अनुविभागीय अधिकारी श्रीनाग ने बताया कि डीएपी एक ऐसी खाद है, जो भारत में नहीं बनती है। इसके लिए अन्य देशों से आयात पर निर्भर रहना पड़ता है और आयात सामान्य से कम हुआ है। ऐसी स्थिति में डीएपी खाद की सप्लाई पर्याप्त मात्रा में नहीं हो रही है, यदि किसानों को डीएपी खाद नहीं मिलता है तो किसान इसके विकल्प के रुप में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा बताए गए अनुशंसित मिक्स खाद का उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने किसान भाईयों को बेहतर फसल उत्पादन के लिए फास्फोरस एवं नत्रजन पोषक तत्वों की पूर्ति हेतु अन्य उर्वरकों का उपयोग करने की तकनीकी सलाह दी।वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि धान जल्दी पकने वाली व देशी किस्म हेतु 24 किलोग्राम नत्रजन, 16 किलोग्राम स्फूर एवं 8 किलोग्राम म्यूरेट ऑफ पोटाश की प्रति एकड़ आवश्यकता होती है, जिसकी पूर्ति 52 किलोग्राम यूरिया, 100 किलोग्राम सुपर फास्फेट, 13 किलोग्राम म्यूरेट ऑफ पोटाश या 50 किलोग्राम एनकेपीके, 39 किलोग्राम यूरिया या 80 किलोग्राम कॉम्प्लेक्स कॉम्प्लेक्र उर्वरक एनपीकेएस, 18 किलोग्राम यूरिया एवं 13 किलोग्राम म्यूरेट ऑफ पोटाश से की जा सकती है। इसी प्रकार धान की बौनी किस्में 141 दिन से अधिक हेतु 32 किलोग्राम नत्रजन, 20 किलोग्राम स्फूर एवं 12 किलोग्राम म्यूरेट ऑफ पोटाश की प्रति एकड़ आवश्यकता होती है। जिसकी पूर्ति 70 किलोग्राम यूरिया, 125 किलोग्राम सुपर फास्फेट, 20 किलोग्राम म्यूरेट ऑफ पोटाश या 62 किलोग्राम एनकेपीके (12 : 32 : 16), 54 किलोग्राम यूरिया व 4 किलोग्राम म्यूरेट ऑफ पोटाश या 100 किलोग्राम कॉम्प्लेक्स उर्वरक एनपीकेएस, 26 किलोग्राम यूरिया एवं 20 किलोग्राम म्यूरेट ऑफ पोटाश से किया जा सकता है। इसके अलावा धान की बौनी किस्में मध्यम अवधि 126-140 दिन हेतु 40 किलोग्राम नत्रजन, 24 किलोग्राम स्फूर एवं 16 किलोग्राम म्यूरेट ऑफ पोटाश की प्रति एकड़ आवश्यकता होती है।
इसी तरह मक्का हाईब्रिड किस्में हेतु 40 किलोग्राम नत्रजन, 24 किलोग्राम स्फूर एवं 16 किलोग्राम म्यूरेट ऑफ पोटाश की प्रति एकड़ आवश्यकता होती है. जिसकी पूर्ति 87 किलोग्राम यूरिया, 150 किलोग्राम सुपर फास्फेट, 27 किलोग्राम म्यूरेट ऑफ पोटाश या 75 किलोग्राम एनकेपीके, 67 किलोग्राम यूरिया व 7 किलोग्राम म्यूरेट ऑफ पोटाश या 120 किलोग्राम कॉम्प्लेक्स उर्वरक एनपीकेएस, 35 किलोग्राम यूरिया एवं 27 किलोग्राम म्यूरेट ऑफ पोटाश से किया जा सकता है।
——————
05.राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार हेतु पंजीयन 13 जुलाई तक।
—भारत सरकार नई दिल्ली के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2025 के लिए 13 जुलाई तक पंजीयन किया जा सकता है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि राज्य, केन्द्र शासन से मान्यता प्राप्त विद्यालयों (प्राइमरी, मिडिल, हाई एवं हायर सेकेण्डरी) के शिक्षक पात्र होंगे। सेवा निवृत्त शिक्षक, संविदा शिक्षक, शिक्षा मितान, शैक्षिक प्रशासक एवं निरीक्षक पात्र नहीं होंगे। पात्र शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित पोर्टल ww.nationalawardstoteachers.gov.in में पंजीयन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है। किसी आवेदन की हार्ड कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी।
——————
06.सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को बीज और उर्वरक की बेहतर उपलब्धताअब तक लगभग 8 हजार क्विंटल बीज वितरित।
—जिले में किसानों को समय पर बीज और उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए सहकारी समितियों द्वारा भण्डारण और वितरण कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। इस वर्ष धान बीज वितरण का लक्ष्य 12,690.80 क्विंटल निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध समितियों में 10,908 क्विंटल बीज का भण्डारण किया गया है। कृषि विभाग के उप संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए आईआर-64, एमटीयू-1010, एमटीयू-1001, स्वर्णा, विक्रम टीसीआर, एमटीयू-1156, सोनागाठी, डीआरआर-42 सहित विविध किस्मों का भंडारण किया गया, जिनमें से अब तक 7,999.20 क्विंटल बीज का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि कलेक्टर श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार उर्वरक वितरण में भी समितियाँ सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। खाद बीज की उपलब्धता के आधार पर जिले के किसानों को मांग के आधार पर तत्काल वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। यूरिया, डीएपी, एसएसपी, एमओपी व एनपीके सहित विभिन्न प्रकार के उर्वरकों का कुल 29,488 मीट्रिक टन भंडारण किया गया, जिसमें से 24,427 मीट्रिक टन उर्वरक किसानों को वितरित किए जा चुके हैं। यह व्यवस्था सुनिश्चित करती है कि जिले के किसानों को खेती के लिए जरूरी संसाधन समय पर मिलें और वे उत्पादन में किसी प्रकार की बाधा महसूस न करें। जिला प्रशासन और सहकारी समितियों की यह पहल कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
——————
08. जिला जेल में निरीक्षण को पहूंचे कांकेर विधायक आशा राम नेताम।
—जिला जेल में महिला प्रहरियों द्वारा सहायक जेल अधीक्षक रेणु ध्रुव एवं उनके पति पर लगाए गए भ्रष्टाचार तथा मानसिक प्रताडना के गंभीर आरोप बाहर आते ही प्रशासन में खलबली मच गई। मामले की खबर लगते ही कांकेर विधायक आशा राम नेताम स्वयं जिला जेल का निरीक्षण पर जेल पहंूचे। यहां उन्होंने निरीक्षण कर अधिकारियों से मुखातिब हुये। प्रकरण को गंभीर प्रकरण को देखते जगदलपुर के वरिष्ठ जेल अधीक्षक आर.आर. राय भी कांकेर पहुचे। आरोपों से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी ली जहां यहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की स्थिति और व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
चित्र— जिला जेल कांकेर में विभीन्न बिंदुओं पर जानकारी लेते विधायक आशा राम नेताम।
——————
09.‘मोर गांव मोर पानी’ महाअभियान : जिले में जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण कार्य को मिलेगा बढ़ावा 05 से 10 जुलाई तक चलाया जाएगा अभियान।
— कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिले में ‘मोर गांव मोर पानी’ महाभियान के तहत जल संरक्षण और भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य किया जा रहा है। साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान 2.0’ के तहत वृक्षारोपण के कार्य भी किया जा रहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी ने बताया कि जिले में इसे अभियान के रूप में 05 से 10 जुलाई तक ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों द्वारा श्रमदान व जनसहयोग के माध्यम से सामुदायिक स्थानों एवं निजी हितग्राहियों के लिए सोकपिट निर्माण, सामुदायिक व प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों हेतु वाटर हार्वेस्टिंग संरचना का निर्माण, सामुदायिक स्थल, अमृत सरोवर, प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों के यहां वृक्षारोपण का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा जिले को हरित पर्यावरण के प्रति संवेदनशील और टिकाऊ विकास की दिशा में अग्रसर करना है। उन्होंने बताया कि जनभागीदारी को प्राथमिकता देते हुए ये अभियान स्थानीय समुदायों को पर्यावरण संरक्षण के महाअभियान से जोड़ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में हरित आवरण बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना है। यह अभियान पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ ही वृक्षारोपण कार्य से वर्षा जल के बहाव से बड़े पैमाने पर मिट्टी का कटाव की समस्या पर भी स्थायी समाधान मिलेगा। जिले में जल संवर्धन के लिए विभिन्न संरचनाओं का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा युवाओं, जनप्रतिनिधियों और महिलाओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।
——————
10.कांकेर में केराओके गीत प्रतियोगिता का आयोजन होगा प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किये जायेंगे।
—कांकेर में केराओके गीत प्रतियोगिता का आयोजन होगा प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किये जायेंगे। यह आयोजन कांकेर ऑइडल एकल गीत सरस्वती कला मंच बैनर तले सम्पन्न होगा। आयोजन—31 जुलाई पार्श्वगायक स्व. मोहम्मद रफ़ी की स्मृति में किया जायेगा। जिसके लिए आडीशन ऑडीसन 26 जुलाई 2025 को तय किया गया है।
1 प्रथम पुरस्कार 7001 रु. नकद
2 द्वितीय पुरस्कार 5001 रु. नक़दव
3 तृतीय पुरस्कार 3001 रु. नकद
अन्य सांत्वना 10 श्रेष्ठ गायकों को प्रत्येक गायक को 501 रु. नकद सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
फॉर्म सिमित है फॉर्म भरने और अन्य जानकारी के लिए नीचे नंबरों पर सम्पर्क करें ।
9424274853,9131177230,7987618384, 9826531282,8103034121
——————
शुभ रात्रि……
—————–
टीप — खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
——————-