आज की टॉप 10 खबर 03 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
  03 फरवरी  2026 मंगलवार

✍️मनोज जायसवाल

 ———————— 

संपादकीय

 रीमा लागू (अभिनेत्री)

—नये जमाने में  माँ  की सशक्त भूमिकाओं को चरितार्थ करने वाली जानीमानी कलाकार।,मैने प्यार किया,वास्तव,साजन,हम आपके हैं कौन,हम साथ साथ हैं।कयामत से कयामत तक,पत्थर के फूल,नाजायज,मैं प्रेम की दीवानी हूं,जिस देश में गंगा रहता है,जुड़वां,रंगीला,कुछ कुछ होता है आदि फिल्में दर्शकों को हमेशा याद रहेंगी। महान अदाकारा को आज जन्म दिवस पर  प्रणाम…सादर नमन….
—मनोज जायसवाल
————————
1 .  चारामा पुलिस ने किया जुआ सटटा खिलाने वाले खाईवाल को किया गिरफ्तार।आरोपी से एण्ड्राईड मोबाईल फोन एवं नकदी रकम एवं हजारो रूपये की सटटा पटटी जप्त।
थाना चारामा पुलिस की कार्यवाही। 
— पुलिस जानकारी के अनुसार पूर्व में दिनांक 27.01.26 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ था कि एक व्यक्ति परमेश्चर यादव निवासी वार्ड क्रमांक 04 शीतलापारा चारामा पान ठेला के बगल में अंको पर पैसों का दांव लगाकर सटटा लिखकर हारजीत का जुआ खिला रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों को साथ लेकर रवाना होकर मुखबिर के बताये अनुसार परमेष्वर यादव पिता झुमुकलाल यादव उम्र 57 साल निवासी वार्ड क्रमांक 04 शीतलापारा, थाना चारामा जिला कांकेर के पास से एक कागज का पर्ची जिसमें अंको पर पैसा का दांव लिखा हुआ, डाट पेन, नगदी रकम 2330.00 रू बरामद कर जप्त किया गया। मामले में आरोपी के विरूद्व अपराध धारा 6 छ0ग0 जुआ (प्रतिषेध) अधिनिम 2022 का घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 22/26 पंजीबद्व किया जाकर माननीय न्यायालय कांकेर में पेश किया गया।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी परमेश्वर यादव के बताये अनुसार नरू सेठ उर्फ नरेश बच्छाणी पिता स्व रेवा सिंग उम्र 50 साल निवासी बंगलापारा वार्ड क्रंमांक 13 थाना चारामा के कहने पर अंको पर पैसों का दांव लगा कर हारजीत का सट्टा लिखना बताया था जिस पर मामले में नरू सेठ उर्फ नरेष बच्छाणी पिता स्व रेवा सिंग उम्र 50 साल निवासी बंगलापारा वार्ड क्रंमांक 13 थाना चारामा का पता तलाश किया जा रहा था, जो दिनांक 03.02.26 को गिरफ्तार किया जाकर उसके कब्जे से एण्ड्राईड मोबाईल एवं नगदी रकम तथा हजारो रूपये का सट्टा-पटटी लिखा मिला जिसे जप्त किया गया उक्त प्रकरण में धारा 112(2) बीएनएस जोड़ा गया।

ऽ वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चारामा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अपराध मुक्त समाज अभियान के तहत के जुआ सटटा खिलाने वालों एवं अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्यवाही करते हुए नगर चारामा से 01 आरोपी खाईवाल को गिरप्तार कर मोबाईल, नगदी रकम व हजारो रूपये का सटटा पटटी जप्त किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण एवं आपराधिक रिकार्ड:-
ऽ नरू सेठ उर्फ नरेश बच्छाणी पिता स्व रेवा सिंग उम्र 50 साल निवासी बंगलापारा वार्ड क्रंमांक 13 थाना चारामा जिला-उत्तर बस्तर कांकेर ।
ऽ आरोपी नरू सेठ उर्फ नरेश बच्छाणी  के विरूद्ध थाना चारामा में पूर्व अपराधिक रिकार्ड इस्त. क्रमांक 01/18 धारा 110 जा.फौ,(02) अपराध क्रमांक 202/18 धारा 13 जुआ एक्ट (03) इस्त. क्रमंाक 12/18 धारा 151 जा.फौ, 41/18 धारा 107,116(3) जा.फौ, (04)इस्त. क्रमंाक 34/18धारा 151 जा.फौ, 185/18 धारा 107,116(3) जा.फौ (05) अपराध क्रमंाक 65/18 धारा 4(क) जुआ एक्ट(06)इस्त. क्रमाक 02/2020धारा 110 जा.फौ प्रकरणों में अपराध दर्ज किया जा चुका है, जो माननीय न्यायालय में विचाराधीन है।

———————— 

02. कौड़ोसाल्हेभाट में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर स्थगित

—कलेक्टर   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा जिले के कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कौड़ोसाल्हेभाट के हाई स्कूल प्रांगण में बुधवार 04 फरवरी को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है।

  ———————

03. आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत।

—कलेक्टर   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते हुए नदी में डूबने एवं गड्ढे में गिरने व डूबने से मृत्यु होने के दो प्रकरण में मृतक के आश्रितों लिए चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। सरोना तहसील अंतर्गत ग्राम ठेमा निवासी 75 वर्षीय नवल राम विश्वकर्मा की नदी में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके पुत्र कृष्णा और नकुल के लिए चार लाख रूपए तथा कांकेर तहसील के ग्राम तेलावट निवासी 23 वर्षीय योगेश्वर कुमार निषाद की गड्ढे में गिरकर डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित राजेन्द्र निषाद एवं श्रीमती परमिला निषाद के लिए संयुक्त रूप से चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।

 ———————

—कांकेर पुलिस की अपील—

———————— 

04. एकलव्य आदर्श विद्यालय में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 07 फरवरी तक आमंत्रित।

— जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 07 फरवरी तक मंगाए गए हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयां में शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन www.eklavya.cg.nic.in के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भरे गए ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार 08 से 10 फरवरी तक की जा सकती है। चयन परीक्षा 01 मार्च 2026 दिन रविवार को प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जायेगा। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश चयन परीक्षा हेतु पात्रता रखने वाले इच्छुक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने एवं सहयोग हेतु जिले के सभी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों एवं मंडल संयोजक, कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत से सम्पर्क कर सकते हैं।

 ———————

05. जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित

— कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-02 के अनुक्रमांक-04 के नियम-08 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नवाखाई त्यौहार 21 सितम्बर सोमवार, दशहरा (महाअष्टमी) 19 अक्टूबर सोमवार और दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 09 नवम्बर सोमवार को सम्पूर्ण कांकेर जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन कांकेर जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में स्थानीय अवकाश रहेगा। उक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय व उपकोषालय के लिए लागू नहीं होगा।

  ———————–

06. सामान्य प्रशासन एवं सामान्य सभा की बैठक स्थगित।

— जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी की अध्यक्षता में जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन की बैठक 03 फरवरी एवं सामान्य सभा की बैठक 05 फरवरी को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की जानी थी। उक्त बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है तथा आगामी बैठक की सूचना पृथक से जारी की जाएगी।

 ———————–

07. जिला युवक कांग्रेस कांकेर के नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में शामिल होकर पदाधिकारियों को सम्मानित किया।

———————

08. आज इच्छापुर खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह मेंकांकेर विधानसभा के विधायक आशा राम नेताम   शामिल हुए।

———————

09. नवागांव आमागढ़ में छेरका कोलाग नृत्य उत्सव, गोंडवाना परंपरा का  प्रदर्शन।

—दुर्गूकोदल अंतर्गत ग्राम नवागांव आमागढ़ में हानपतरी के छेरका कोलाग नृत्य का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आदिवासी समाज के पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-नगाड़ों की थाप पर जबरदस्त उत्साह के साथ नृत्य करते नजर आए। पूरे गांव में आदिवासी संस्कृति, परंपरा और एकता का अद्भुत नजारा देखने को मिला।सांस्कृतिक उत्सव में ग्राम नवागांव हिगनपुरी के गायता नवल सिंह कल्लो, गायता मोतीलाल नरेटी, चिहरो सर्कल अध्यक्ष धरम सिंह नरेटी, सचिव शिवलाल ध्रुव, गोंड ब्लॉक दुर्गूकोदल के उपाध्यक्ष रामचंद्र कल्लो, जोहन गावड़े, ग्राम अध्यक्ष अशोक ध्रुव, जयराम कोमरा, बृजलाल सलाम, देवराज गावड़े, रामसिंह नुरुटी, श्याम प्रसाद, नम्मू राम, प्रेमसिंह मरकाम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।छेरका कोलाग महोत्सव टीम का नेतृत्व ग्राम गायता हानपतरी बंशीलाल नरेटी, सरीद नरेटी एवं जयराम कोमरा ने किया।

  ———————

10. दुर्गूकोंदल में अग्नि से वनों को बचाने प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित।

— भानुप्रतापपुर वनमण्डल अंतर्गत वन परिक्षेत्र दुर्गूकोंदल में वनों को आग से बचाने एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अग्नि से वनों को बचाने संबंधी प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विकासखंड दुर्गूकोदल के साधुमिचगांव मोड़ पर जन-जागरूकता अभियान के तहत आयोजित हुआ। कार्यशाला में उपवनमण्डलाधिकारी आई. पी. गेंद्रे एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। आयोजन में सिद्धार्थ भारती, एकता कर, अखंड प्रताप तिवारी, डोमार सिंह पटेल, श्रीकान्त यदु, वनपाल हेमलता नरेटी, सतीश कुमार ठाकुर, संजय सेवता, सिताप सिंह नरेटी, लोकेश कुमार उइके सहित समस्त वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 ———————-

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

आज की टॉप 10 खबर 09 फरवरी 2026 सोमवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   09  फरवरी  2026 सोमवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  ”जीवन को कैसे स्मार्ट बनायेगी ये स्मार्ट मीटर” लगातार महंगाई से त्रस्त लोगों के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *