आज की टॉप 10 खबर 03 अप्रेल 2026 शुक्रवार

———————-

———————-

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 
03  अप्रेल 2026 शुक्रवार

✍️मनोज जायसवाल

———————-

01. हनुमान जयंती समारोह जेपरा(चारामा) आयोजन पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी ने श्रीहनुमान कक्ष के लिए पांच लाख की घोषणा के साथ 11 हजार की नगद सहयोग राशि प्रदान की। 

– चारामा विकासखंड के ग्राम जेपरा में श्रीहनुमान जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर रात्रि में आयोजित जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती किरण नरेटी(अध्यक्ष- जिला पंचायत कांकेर) थी। उन्होंने आयोजन मंच से उपस्थित जन को संबोधित किया। मंच से ही नलकूप खनन और श्रीहनुमान कक्ष के लिए पांच लाख की लागत राशि से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष बनाये घोषणा की। ग्राम की श्रीहनुमान समिति को 11 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग,राशि प्रदान की।

आयोजन में रेणुका सिन्हा, जागेश्वरी भास्कर, तेजेश्वरी सिन्हा, शोहद गंगासागर, अमिता बंजारे, संतोषी सिन्हा, सत्कार पटेल, चिंता राम साहू, हरवंश सिंह मिरी, गणेश कांगे, रोहित जैन, हेम मंडावी, राजेंद्र सलाम सहित अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। नागपुर से आये कला जगत के साथियों ने सुंदर भाव भक्ति का गायन किया।

 ————————

02. कांकेर में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित भव्य शोभा यात्रा में कांकेर विधानसभा के विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

 ———————

03.कलमकारों की नगरी‚ उत्तर बस्तर कांकेर में सर्जना के मंच पर आगंतुक महान साहित्यिक विभुतियाें के हाथों सम्मानित होंगी छत्तीसगढ के कलमकार। आयोजन को लेकर साहित्य कला जगत परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण।

—आने वाले 10 मई को छत्तीसगढ में महिला कलमकारों की जानीमानी साहित्यिक संस्था ”सर्जना महिला साहित्य समिति” कांकेर द्वारा वार्षिक अधिवेशन का आयोजन करने जा रहा है,जहां छत्तीसगढ सहित देश की नामचीन विभुतियां शिरकत करने जा रही है।यह आयोजन पूर्व की तरह ही नगर के कांकेर सिटी मॉल में आयोजित होगा। आगंतुक अतिथि साहित्य कला विभुतियों में आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’, विश्ववाणी हिन्दी संस्थान जबलपुर, हास्य व्यंग्य के कवि स्व.सुरेंद्र दुबे की धर्म पत्नी डॉ. शशि दुबे रायपुर, छत्तीसगढ के वरिष्ठ साहित्यकार,गीतकार चितरंजन कर एवं देवदास के आने की स्वीकृति संस्था को मिल चुकी है।

————————

04. विनोबा के अनुयायियों का चारामा नगर आगमन विधायक ने उनके विचारों को सुना।

—राष्ट्रीय राजमार्ग 30 स्थित विनोबा आश्रम जैसाकर्रा ( चारामा ) में विनोबा विचार सद्भावना यात्रा के पहुंचने पर आयोजित कार्यक्रम में भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी शामिल हुई। उन्होंनेआचार्य विनोबा के अनुयायियों के विचारों को सुना। इस अवसर पर,हिरवेन्द्र साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी चारामा, सत्तार खान पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत चारामा,रवि नायक सरपंच जैसाकर्रा , महेंद्र नायक उप सरपंच एवं छात्र छात्राएं एवं उनके पलकगण आदि उपस्थित रहे।

 ————————

05 . सेन भवन कांकेर में कल 04 अप्रेल को सेन समाज जिला कांकेर का शपथ ग्रहण समारोह। कांकेर विधायक होंगे मुख्य अतिथि।

– सेन भवन कांकेर में कल 04 अप्रेल को सेन समाज जिला कांकेर का शपथ ग्रहण समारोह। कांकेर विधायक आशा राम नेताम मुख्य अतिथि की आसंदी से पधारेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुनीत राम सेन, प्रदेश अध्यक्ष सेन समाज, विशिष्ट अतिथि भानुप्रतापपुर की विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी के साथ ही कई नाम हैं,जिनकी उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न होगा।

 ————————

06. राज्यसभा में टीईटी छूट सम्बन्धी बिल का स्वागत। सेवारत शिक्षकों की होगी सेवा सुरक्षा व चिंता होगी दूर – एसोसिएशन। 

-पखांजूर । छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश प्रदेश संयोजक वाजिद खान,प्रदेश महासचिव हेमेंद्र साहसी, जिलाध्यक्ष कांकेर स्वदेश शुक्ला, जिला सचिव, संतोष जायसवाल, मीडिया प्रभारी कृष्णेंदु आइच ने कहा है कि केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने टीईटी के मामले में हमेशा शिक्षकों के हित में ही बयान दिया,कभी भी शिक्षकों के विरोध में बयान जारी नहीं किया।भारत सरकार के शिक्षा मंत्री   धर्मेंद्र प्रधान ने विगत दिनों एक सभा में तथा मीडिया में कहा था कि टीईटी के संबंध में हम कोई न कोई रास्ता निकाल लेंगे, शिक्षकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री  गजेन्द्र यादव  ने भी अपने बयान में स्पष्ट कहा है कि शिक्षकों का नुकसान नहीं होने देना चाहते, सरकार इसका रास्ता निकालेगी,इसके लिए विचार विमर्श किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने राज्यसभा में टीईटी के संबंध में शिक्षकों के सेवा सुरक्षा को लेकर प्रस्तुत बिल का स्वागत करते हुए कहा है कि अगर संसद में यह बिल आया है कि शिक्षा के अधिकार नियम लागू होने के पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी करने की आवश्यकता नही है,साथ ही टीईटी के बिना अनिवार्य सेवानिवृत्ति नही किया जा सकता,सेवारत शिक्षकों को इससे छूट मिलेगी। एसोसिएशन के विकासखण्ड अध्यक्ष भोला प्रसाद ठाकुर,गोरखनाथ ध्रुव,धर्मराज कोरेटी,बोधन साहू,सत्यनारायण नायक,अनुप पुरबिया,खम्मन नेताम ने कहा कि हम शिक्षक वर्ग यही तो कहते रहे है कि शिक्षा का अधिकार नियम के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट के लिए बाध्य नही किया जा सकता,साथ ही पूर्व नियम से नियुक्त शिक्षकों की सेवा समाप्त नही किया जा सकता, शिक्षकों की भर्ती तत्समय प्रचलित नियमो के अनुसार की गई है,यह बिल, विधेयक शिक्षकों की भावना के अनुसार है,आखिर लंबी शिक्षकीय सेवा से शिक्षक दक्ष हो जाते है,बिल स्वागतेय है,विधेयक के पक्ष में केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सांसद भी है,विरोध में कोई नही है, अतः इससे अब शिक्षकों की चिंता दूर हो गई है। 

 ————————

07. मेडिकल संचालक सहित नशीली सीरप बेचने वाले 03 आरोपियों को कांकेर पुलिस ने किया गिरफ्तार। लाभ अर्जित करने नशीली सीरप जिला धमतरी से लाकर कांकेर शहर में बिक्री करना पडा भारी। अवैध रूप से नशीली सीरप बेचने वाले मेडिकल संचालक हुआ गिरफतार एंव मेडिकल को किया गया सील। 

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि— अवैध नशा के खिलाफ जिला में चलाये जा रहे उजियारा अभियान के तारतम्य मे दिनांक 01.04.2026 को सूचना मिला कि दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ नशीली प्रतिबंधित सिरप रखकर नया गोविंदपुर ग्राउण्ड में बिक्री करने ग्राहक तलाश कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल कुमार राखेजा द्वारा आरोपियो के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।

जिस अनुक्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एंव एसडीओपी मोहसीन खान के पर्यवेक्षण मे थाना प्रभारी कांकेर बनसोडे प्रतिक दादासाहेब(भापुसे) के नेतृत्व मे हमराह निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू व सायबर स्टाफ सहित मुखबीर की सूचना के आधार पर कार्यवाही हेतु एक विशेष टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान पहुंचकर तस्दीक करने पर ग्राउण्ड नया गोविंदपुर कांकेर में 02 व्यक्ति खड़े होकर आपस में कुछ बातचीत कर रहे थे जो पुलिस वाहन को देखकर इधर उधर भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़कर अभिरक्षा में लेकर नाम पता पुछने पर उन्होंने अपना नाम क्रमशः 01.हर्ष कदम पिता प्रदीप राव कदम उम्र 27 वर्ष गोविन्दपुर कांकेर, 2.आकाश कुमार गजभिये पिता स्व.विजयकांत गजभिये उम्र 33 वर्ष निवासी उदयनगर कांकेर जिला उ.ब. कांकेर थाना कांकेर केे होना बताये।

स्थानीय ड्रग इंस्पेक्टर एंव कार्यपालिक दंण्डाधिकारी द्वारा मेडिकल दुकान पर रेड एवं सर्च कार्यवाही कर सील किया गया है। आरोपियों के द्वारा अवैध नशीली प्रतिबंधित सिरप को लाभ अर्जित करने के लिए बिक्री करते पाये जाने पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 121/2026 धारा- 21,22,29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर विधिवत् कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस टीम का विवरणः– थाना प्रभारी बनसोडे प्रतिक दादासाहेब(भापुसे0), उप.निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, आर.511 ईश्वर साहू , आर. 1350 राजकुमार नेताम, सायबर सेल से निरीक्षक यशवंत श्याम, जितेन्द्र साहू, सउनि भकेश पटेल, आरक्षक 1013 राम रतन निषाद, आरक्षक 1338 जितेन्द्र नाग

————————

08. नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सल द्वारा पूर्व मे लगाया आईईडी को डिफ्यूज किया गया। ग्राम मुरूसुलनापा जंगल-पहाड़ क्षेत्र से 02 नग प्रेशर कुकर आईईडी डिफ्यूज। जिला पुलिस/बीएसएफ बलों की संयुक्त कार्यवाही।

 

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  सुन्दरराज पी.(भापुसे) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर के मार्ग दर्शन  दीपक तिवारी उप महानिरीक्षक बीएसएफ भानुप्रतापपुर,   निखिल कुमार राखेचा (भापुसे) पुलिस अधीक्षक कांकेर,  अरूण सिंह गंगवार सेनानी 83 वी वाहिनी बीएसएफ पखांजूर के निर्देशन में जिले में नक्सल अभियान संचालित के साथ-साथ नक्सलियों द्वारा पूर्व मे लगाये IED व डम्प किए गए सामाग्री की बरामद हेतु लगातार कार्यवाही किया जा रहा है,इसी तारतम्य मे जिला पुलिस/बीएसएफ की संयुक्त टीम थाना परतापुर जिला कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र आज दिनांक 03.04.2026 को ग्राम मुरूसुलनापा जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से 02 नग प्रेशर कुकर IED लगभग 05-05 कि० ग्रा० बरामद किया गया। बीएसएफ की BDS टीम द्वारा मौके पर IED को डिफ्यूज कर नष्ट किया गया। थाना परतापुर में वैधानिक कार्यवाही कि जा रही है।

————————

09 .यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सुरक्षा उपकरणों का वितरण।

—पुलिस जानकारी के अनुसार  इस बाबत  संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में जिला कांकेर में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस अभियान के तहत जिले के समस्त थाना एवं चौकी में ड्यूटी के दौरान उपयोग हेतु रेडियम पट्टी युक्त जैकेट, बेटन लाइट एवं सोल्डर लाइट का वितरण किया गया है।

 जिला कांकेर पुलिस द्वारा यह पहल मुख्य रूप से निम्न उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए की गई है—
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना।
यातायात नियंत्रण को अधिक प्रभावी बनाना।
 रात्रिकालीन ड्यूटी को सुरक्षित एवं सुगम बनाना।
 वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना।

उपकरणों का विवरण एवं उपयोगिता
 रेडियम पट्टी युक्त जैकेट
रात्रि एवं कम दृश्यता (फॉग/अंधेरा) की स्थिति में पुलिसकर्मी दूर से ही स्पष्ट दिखाई देंगे। इससे वाहन चालक समय रहते सतर्क हो सकेंगे, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी।
 बेटन लाइट
इस लाइट के माध्यम से पुलिसकर्मी वाहन चालकों को रुकने, आगे बढ़ने या दिशा बदलने के स्पष्ट संकेत दे सकेंगे। विशेष रूप से रात्रि के समय यातायात नियंत्रण में यह अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।
 सोल्डर लाइट
चेकिंग के दौरान बेहतर रोशनी उपलब्ध कराकर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सुरक्षित एवं प्रभावी जांच सुनिश्चित करेगी। यह उपकरण अंधेरे क्षेत्रों में ड्यूटी को आसान बनाता है।

कांकेर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है
 यातायात नियमों का पालन करें।
 वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें।
 रात्रि में हाई बीम का अनावश्यक उपयोग न करें
 पुलिस द्वारा दिए गए संकेतों का पालन करें।

————————

10. कांकेर पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाले एक विधि से संर्घरत बालक सहित 02 आरोपी गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से कुल 05 किलो 200 ग्राम गांजा , 01 नग मोटर सायकल एवं 01 नग मोबाईल बरामद। गांजा कीमती 2,60,000 रूपयें व मो.सा. कीमती 50000 रूपयें कुल जुमला किमती 310000 रूपयें व एक नग मोबाईल जप्त।  

–पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  निखिल राखेचा (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर जिला में चल रहे उजियारा अभियान के तहत् दिनांक 02.04.2026 के तारतम्य मे सिटी कोतवाली थाना कांकेर को सूचना मिला कि ग्राम देवकोगेंरा जाने मार्ग पुलिया के आगे दो व्यक्ति मोटर सायकल क्रमांक सीजी 19 बी ई 2016 में हैं जो अलग-अलग झोला में मादक पदार्थ गांजा अवैध रूप से बिक्री करने रखे हैं, जारिये मुखाबीर कि सूचना पर थाना प्रभारी बनसोडे प्रतिक दादासाहेब(भापुसे0) द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना कांकेर से उपनिरीक्षक दयालू राम साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबीर के बताये स्थान ग्राम देवकोगेंरा पुलिया के आगे चारों ओर से घेराबंदी कर पकडे गये जो अपना नाम 01.आर्यन श्रीवास्तव पिता निखिल श्रीवास्तव उम्र 22 वर्ष, 02. विधि से संघर्षरत बालक दोनो निवासी ग्राम आतुरगांव थाना कांकेर जिला उ.ब.कांकेर का होना बताये, तलासी के दौरान आरोपी आर्यन श्रीवास्तव के कब्जे से पकडे कपडा का थैला(झोला) में गांजा 04 किलो 930 ग्राम 2,46,500 रूपयें व मोटर सायकल क्रमांक सीजी 19 बीई 2016 किमती 25,000 रूपयें एवं एक नग मोबाईल एवं विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से पकडे थैला(झोला) में गांजा 270 ग्राम किमती 13,500 रूपये कुल गांजा 05 किलो 200 ग्राम व मोटर सायकल कुल जुमला किमती 2,85,000 रूपये एवं एक नग मोबाईल को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 122/2026 धारा- 20(बी) एनडीपीएस एक्ट की के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में विधिवत् कार्यवाही की जा कर आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया।

 पुलिस टीम का विवरणः- थाना प्रभारी बनसोडे प्रतिक दादासाहेब(भापुसे0), उप.निरीक्षक डी.आर.साहू, म.प्र.आर. 478 सावित्री मरकाम आरक्षक 103 राधेश्याम कुंजाम, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक यशवंत श्याम, प्रधान आरक्षक 44 सचिन शोरी, पर्वत पोया, आरक्षक प्रणय यादव।

————————

विशेष-

-आज वल्लेकनार्र ( सेमरगांव ) में आयोजित लिंगो पेन कर्रसाड़ में सम्मिलित होकर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी एवं कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग के साथ पेन ब्यवस्था को करीब से जाना और पेन शक्तियों से आशीर्वाद लेते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि हेतु कामना किये। इस अवसर पर नरेन्द्र यादव (पूर्व सदस्य, गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़), गणेश सोनी (उपाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी), सुनाराम तेता (अध्यक्ष, जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर), निर्मला कावड़े (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर), सरोज मरकाम (सदस्य, जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर), बृजलाल मंडावी (अध्यक्ष, कांग्रेस मंडल कोरर) एवं सुन्हेर गजेन्द्र (उपसरपंच, हेटारकसा) सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

————————

चैतराई पर्व में शामिल होकर भानुप्रतापपुर विधायक ने अहाता‚टीना शेड का लोकार्पण की।

आज ग्राम उड़कुड़ा ( लखनपुरी ) में चैतराई पर्व पर सम्मिलित होकर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी  के साथ टीनाशेड एवं आहता का लोकार्पण किए । इस अवसर पर   रामनाथ जुर्री,आनंद गावड़े,तिहारु राम दर्रो, रामप्यारा कावड़े,लखन जुर्री, कुबेर कुंजाम,लखनू जुर्री,कमल कोमरा,मीलाराम जुर्री, सुखदेव जुर्री,चेतन जुर्री,बोधी सलाम आदि उपस्थित थे।

————————

विजय पटेल बने दुर्गूकोंदल ब्लॉक अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग समाज में खुशी की लहर

– सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के संगठनात्मक विस्तार को मजबूती देते हुए एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। समाज की आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से विजय पटेल को दुर्गूकोंदल ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस निर्णय से समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में उत्साह का माहौल देखा गया। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष विजय पटेल के चयन पर उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने बताया कि विजय पटेल लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं और पिछड़ा वर्ग समाज के हितों के लिए निरंतर कार्य करते रहे हैं। उनके अनुभव और सक्रियता को देखते हुए ही उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना गया है।

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ साहू सहित मुन्ना सिन्हा, अशोक जैन, मनीष टेम्पा योगी, ज्वाला जैन, जागेश्वर जैन, भगवानी सिन्हा, हरेश चक्रधारी, तुका पटेल, सियाराम जैन, कृष्णा नागवंशी, सुखचंद प्रजापति, नरेंद्र जैन, हेमनारायण सिन्हा, सोमल जैन, रामकिशोर सिन्हा, गन्नू राम सिन्हा, हरेश दास, बीरेंद्र जैन, सतीश जैन एवं मुक्तेश्वर सिन्हा सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन समाज की एकजुटता और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

————————

प्रदेश भा.ज.पा.सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की वर्चुअल बैठक सम्पन्न

-भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश पदाधिकारियों,कार्यसमिति सदस्यों,सभी जिला संयोजकों एवं सह संयोजको की। वर्चुअल बैठक आज 04 अप्रेल  को संपन्न हुई,जिसमें आगामी भाजपा स्थापना दिवस,अम्बेडकर जयंती सहित विभिन्न विषयों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई,बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश संयोजक अनुपम पाल ,सह संयोजक गणों में, शरद श्रीवास्तव‚ शरद अग्रवाल‚बी जयराम‚,रवि शर्मा ,श्रीमती उर्वशी साहू प्रदेश कोषाध्यक्ष मुकेश जोशी  ,प्रदेश कार्यालय प्रभारी तरल सोलंकी हिंदुस्तानी,प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी जीवन मिश्रा  ,प्रदेश मीडिया प्रभारी  निशु पांडे जी,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी  सत्येंद्र सोनी ,प्रदेश कार्यक्रम प्रभारी  तेजराम साहू  ,प्रदेश कार्यक्रम सह प्रभारी श्रीमती सुतापा पाल जी,प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी रवि जग्गी ,प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी रामानंद त्रिपाठी ,सभी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सभी जिलों के संयोजक एवं सह संयोजक जिसमें धमतरी,कवर्धा,खैरागढ़,छुईखदान,गोंडई,बस्तर, नारायण पुर, बिलासपुर, बिलासपुर ग्रामीण,कोंडागांव,जांजगीर,चांपा,कोरबा, मुगेली,रायगढ़,सक्ति, मनेंद्रगढ़,साऱगढ़, राजनांदगांव, बलौदाबाजार,आदि उपस्थित रहे।

————————

-आज कांकेर के उदय नगर वार्ड में 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित संस्कृति भवन का लोकार्पण कांकेर विधायक आशा राम नेताम द्वारा किया गया। इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 07 अप्रेल 2026 मंगलवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  07  अप्रेल 2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- 01. आज भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस पर नगर से सटे…

आज की टॉप 10 खबर 06 अप्रेल 2026 सोमवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  06  अप्रेल 2026 सोमवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- 01. आज भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस पर नगर से सटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *