कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
02 अक्टूबर 2025 गुरूवार
✍️मनोज जायसवाल
———————
संपादकीय—
माँ अंगारमाेती की पूजा के साथ गंगरेल बांध में सैर का आनंद लें

देश की आजादी के इन्हीं तकरीबन 70 वर्षाें में तब अविभाजित मध्यप्रदेश काल अब वर्तमान छत्तीसगढ़ राज्य में बनाया गया पं. रविशंकर सागर परियोजना। जिसे सीधे सरल रूप से गंगरेल बांध कहा जाता है। राजधानी रायपुर से नियमित रूप से बस सेवा उपलब्ध है,जहां प्रदेश के बस्तर,दुर्ग भिलाई सभी तरफ से जुड़ा हुआ है। 22 राजस्व ग्राम 3 वन ग्राम पुर्ण रूप से तथा 27 राजस्व ग्राम आंशिक रूप से प्रभावित हुए। जहां कई प्रभावितों को अन्य ग्रामों की ओर कूच करना पड़ा वहीं कुछ ग्राम के लोगों को आंशिक रूप से प्रभावित होना पड़ा यानि उन्हें अन्य गांव नहीं जाना पड़ा। जलग्रहण क्षमता 3670 वर्ग किमी पुर्ण जल स्तर 348.70 मीटर व अधिकतम जल स्तर 350.70 मीटर है। भिलाई स्टील प्लांट,रायपुर नगर निगम सहित धमतरी को भी जलप्रदाय किया जाता है। महानदी जलाशय परियोजना की नींव 1972 में तात्कालीन प्रधानमंत्री रही स्व. इंदिरा गांधी द्वारा 5 जून को रखी गयी जो 8 साल में बन कर तैयार हुई और उद्घाटन 1980 में हुआ। देश की आजादी के बाद छत्तीसगढ़ में बनाया गया यह जलाशय जो आज पूरे छत्तीसगढ़ की जीवन रेखा के रूप में महानदी पानी को संग्रहित करते हुए प्यास बुझा रही है। आज जलाशय में मोटरबोट से लेकर मोटल,गार्डन आदि की सुविधाएं उपलब्ध होते प्रमुख पर्यटन क्षेत्र के रूप में जाना जा रहा है। यही नहीं इसी जलाशय तट में विराजी क्षेत्र की अराध्य माता अंगारमोती विराजी है, जो कि अतीत में जलाशय डूब क्षेत्र में थी। नवरात्रि पर्व पर हजारों की संख्या में आस्था की ज्योत श्रद्वालुओं द्वारा जलाये जाते हैं।। इस जलाशय का केनाल प्रदेश के दूरस्थ इलाकों तक विस्तारीत है,जिनसे किसान फसल ले रहे हैं इसके साथ जल स्तर बनाये रखने में केनाल में चलने वाले पानी की अहम भुमिका है। जलाशय में माेटरबाेट, मानव एडवेंचर,गार्डन,माेटल में कुछ देर विश्रांति कर आनंद ले सकते हैं। कल 3 अक्टूबर काे पंचमी पर यहां काफी भींड रहेगी। इन दिनाें माता अंगारमोती के द्वार सहित इस पुरे क्षेत्र में माता जस गीत से गुंजायमान होते आप देख सुन सकते हैं। नवरात्रि ही नहीं आपको जब मन चाहे पर माता अंगारमोती के दर्शन का अवश्य लाभ उठायें। ऐसा कहा जाता है कि माता के दर पर आज कोई भी खाली हाथ नहीं गया है,वह सुनती है और सबकी सुनती है।

———विज्ञापन————

———विज्ञापन————

———————
01.बड़गांव मुठभेड़ में शामिल महिला माओवादी गिरफ्ता। महिला नक्सल सदस्या रावघाट एलओएस मे सक्रिय थी। गिरफ्तार महिला नक्सल सदस्या पर एक लाख रुपए का ईनाम घोषित है। पुलिस-बीएसएफ की संयुक्त कार्यवाही।
-पुलिस जानकारी अनुसार सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर, अमित तुकाराम कांबले (भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर, विपुल मोहन बाला उप महानिरीक्षक बीएसएफ सेक्टर कन्हारगांव भानुप्रतापपुर के मार्गदर्शन, आई.के.एलिसेला (भा.पु.से.) उप महानिरीक्षक,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में नक्सल उन्मुलन के तहत लगातार जिले में सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के विरूद्ध अभियान संचालित किया जा रहा है।22 सितंबर को थाना कोयलीबेडा क्षेत्रांतर्गत ग्राम बड़गांव-टेकापानी के जंगलो में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में महिला नक्सली सदस्या रेशमा उर्फ पांडे हिचामी पिता पाडगे हिचामी उम्र 20 साल निवासी ग्राम कोरंजेड़ थाना मददेड़ जिला बीजापुर (छ.ग. ) शामिल थी। रावघाट एरिया कमेटी अंतर्गत रावघाट एलओएस सदस्या के रूप मे सक्रिय थी। मुठभेड़ के दौरान महिला नक्सली रेशमा हिचामी घायल हालत में फरार हो गई थी। 26 सितंबर को पुलिस-बीएसएफ संयुक्त टीम द्वारा थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र के ग्राम आठखड़ियापारा से पकड़ा गया। महिला नक्सल सदस्या घायल होने से जिला अस्पताल कांकेर मे उपचार कराया गया। डॉक्टर के रिपोर्ट एवम महिला नक्सल सदस्या का स्वास्थ्य ठीक होने पर 01 अक्टूबर को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है।

——————
02. गांधी जयंती मनाया गया।
— आज 2 अक्टूबर को गाँधी जयंती के पुण्य तिथि पर कुष्ठ जागरूकता सप्ताह का आयोजन शासकीय सामुदायिक अस्पताल चारामा में किया गया। कुष्ठ जागरूकता सप्ताह आगामी 8अक्टूबर तक मनाया जायेगा, जिसमे समस्त ग्रामसभा में कलेक्टर का सन्देश वाचन एवं शपथ विकासखंड चारामा के समस्त ग्रामों मे किया जाना है। जिसका शुभारम्भ आज 2 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चारामा में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी, कर्मचारियों के बीच कलेक्टर का शपथ एवं सन्देश वाचन खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ. पी. शंखवार एवं नोडल ओ. पी. मिश्रा के द्वारा किया गया। आगामी 8अक्टूबर तक कुष्ठ सम्बन्धी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में होना है‚जिसकी भी तैयारी की गई है।

चित्र—शासकीय सामुदायिक अस्पताल चारामा में गांधी जयंती अवसर पर।
——————
03. नगर के नरहरदेव स्कूल में विजयादशमी पर्व पर रावण‚मेघनाथ‚कुंभकर्ण के पुतले दहन के लिए तैयार पर असमय बारिश के चलते किरकिरी हुई।
——————
04. आगामी 04 अक्टूबर को कांकेर जिले का ऐतिहासिक अरौद दशहरा उत्सव। इलेक्ट्रानिक पद्वति से होता है‚यहां रावण के विशाल पुतले का दहन। उत्सव को देखने लोग दूर—दूर से आते हैं। इस बार 86 वाँ आयोजन होगा। इस बार भी पिछले एक महीने से चल रही तैयारी पूरी हुई लेकिन असमय बारिश के चलते साया मंडरा रहा है। पर अतीत से चली आ रही परंपरा को अक्षुण्ण बनाये रखने अरौद ऐतिहासिक दशहरा उत्सव समिति का हौसला बरकरार है‚चाहे बारिश हो या ओले गिरे रावण जरूर दहन होगा। रात्रिकालीन सांस्कृतिक आयोजन की प्रस्तुती रात्रि 10.00 बजे प्रारंभ होगी। दशहरा मैदान की अच्छी तरह साफ सफाई की गई है। सुरक्षा व्यवस्था यहां हमेशा सृदृढ रही है‚ जहां स्थानीय युवा भी सहयोग में आगे होते हैं।जगह—जगह पार्किंग स्थल बनाये गये है। कांकेर से सीधे आने वाले नारा‚कुरना—शाहवाडा से सीधे अरौद पहूंचे जिससे लोग ट्रेफिक की समस्या नही रहेगी। आयोजन स्थल से पूर्व ही अपने दोपहिया‚चारपहिया वाहन खडी कर सकते हैं।

—————–
05.आज चारामा नगर के वार्ड क्रमांक 13 नगर पंचायत समता रंग मंच चारामा में विराजमान आदि शक्ति मॉं दुर्गा का आज विसर्जन डबरी माता तालाब में किया गया। चारामा में आज विसर्जन के तारतम्य बस स्टैण्ड से आगे यातायात की व्यवस्था सृदृढ रखी गई।

—————–
06. आगामी 18 अक्टूबर को सर्व पिछडा वर्ग का स्थापना दिवस धुमधाम से मनाये जाने की तैयारी की जा रही है। यह आयोजन जिले के भानुप्रतापपुर मुख्यालय में होगा जहां जिले भर से समाज के लोग आयेंगे। मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं विशिष्ट अतिथिगणों में मंत्री‚विधायकगण शामिल होंगे।
—————–
07.ब्लॉक काँग्रेस कमेटी चारामा के द्वारा गाँधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर विधायक निवास चारामा में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवम पूर्व प्रधानमंत्री स्व लालबहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम एवं सशक्त भारत के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर नगर के अमूमन कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चित्र—आज चारामा में विधायक निवास पर मनाया गया गांधी जयंती।
—————–
08. चारामा विकासखंड के गावों में अब शाम होने से पूर्व ही भालुओं की आमद होने लगी है। गोटीटोला में सरोवर धाम‚ अरौद‚भैंसाकट्टा‚पलेवा‚नारा‚रानीडोंगरी‚हल्बा‚गीतपहर‚जेपरा आदि गावों में आम रूप से भालु देखे जा सकते हैं।
वीडियो— गोटीटोला(चारामा) में स्थित सरोवर धाम मंदिर आसपास दिन में अब भालु आने लगे हैं।
—————–
09. त्यौहार के मद्देनजर यातायात पुलिस मुस्तैद। आज यातायात व्यवस्था बनाये रखने तगडी व्यवस्था दिखायी दी।
—————–
10.नवजोत मां दुर्गाउत्सव समिति, दुर्गूकोदल के तत्वावधान में शारदीय नवरात्र पर्व का 30वां वर्ष धूमधाम और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। 9 दिनों तक दुर्गा धाम में धार्मिकता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखरी रही। प्रत्येक दिन रामधुनी, मानस गान, जगराता, गरबा एवं अन्य सांस्कृतिक आयोजन हुए। समिति द्वारा हवन, पूजन और भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें
————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।शुभ रात्रि… 🙏
—————-







