
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
02 जून 2025 सोमवार
✍️मनोज जायसवाल
—————
-आज के हमारे मेहमान ठाकुर राम कश्यप–
–ठाकुर राम कश्यप चारामा के जानेमाने युवा नेता हैं। शिक्षाकाल के बाद उनका आज पर्यंत उनका जीवन जनसेवा को समर्पित रहा । यही कारण है कि 12 वीं कक्षा की पढाई के बाद वे जनप्रतिनिधी बन गये। पीछे मुडकर ना देखा आगे बढते रहे। उनके ग्राम चारभाठा में वर्ष 2000 से 2010 तक सरपंच पद पर लगातार जनसमर्थन से निवार्चित हुए। इतने ही वर्ष वे सरपंच संघ चारामा के अध्यक्ष पद पर भी आसीन रहे 2010 से 2015 तक जिला पंचायत सदस्य के रूप में जनता का आशीर्वाद मिला और सेवा की। 2015 से 2020 तक जनपद पंचायत चारामा में उपाध्यक्ष बनाये गये। वर्तमान 2025 में पुनः उन्हें जनपद पंचायत उपाध्यक्ष का कार्यभार सम्हाल रहे हैं। राजनीतिक जीवन में संगठन में 16 साल तक ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे। ग्राम पटेल संघ ब्लाक चारामा के अध्यक्ष बनाये गये। पारिवारिक पृष्ठभूमि में जनप्रतिनिधित्व के क्षेत्र में वर्ष 2000 से आगे 2030 तक एक ही कश्यप परिवार में सरपंच के रूप में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस दौरान उपचुुनाव सरपंच के लिए एक बार फिर निर्वाचित हुए। वर्तमान तक 06 आम चुनाव में सरपंच पद के रूप में प्रतिनिधित्व किया। इसके साथ उनके राजनीतिक जीवन वर्तमान तक संगठन में दबदबा कायम है। उन पर कई आरोप भी लगाये गये लेकिन पूर्ण ईमानदारी निष्ठा के साथ हौसला बनाये रखा और ग्राम पंचायत के साथ ब्लाक तथा कांग्रेस संगठन में सबके चहेते बने हुए हैं। ऐसे लोकप्रिय‚ मिलनसार‚कर्मठ व्यक्तित्व से 89595 74210इस मोबाईल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है‚वे सबके फोन उठाते हैं‚सबसे बात करते हैं।
—————–
01.विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को दी जा रही है कृषि के नवीन तकनीकों की जानकारी। अंतागढ़ के ग्राम पंचायत उसेली एवं भानुप्रतापपुर के बैजनपुरी में हुआ आयोजन।
-खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रति वर्ष की भॉति इस वर्ष भी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण योजनांतर्गत जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 01 से 30 मई तक आयोजित किया गया। जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन 30 दिवसीय खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के क्रीडांगन में मुख्य अतिथि विधायक आशाराम नेताम, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, नगरपालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक के सानिध्य में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें राष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में उभरने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अपने आप को फिट रखने के लिए खेल गतिविधियॉ एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करना अति आवश्यक है। कार्यक्रम में भरत मटियारा ने बच्चों को शासन द्वारा हर स्तर पर सहयोग प्रदान करने एवं जिले में विभिन्न खेलों के आयोजन करने की बात कही। इस अवसर पर सभी सम्मानित प्रशिक्षकों को ट्रैक-सूट एवं प्रशिक्षणार्थियों को टी-शर्ट, प्रमाण पत्र तथा फुटबॉल विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की गई। जिला खेल अधिकारी संजय जैन ने बताया कि ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर विभाग द्वारा संचालित किया गया, जिसमें खिलाड़ी खेल विधाओं की बारीकियों से रूबरू हुए। शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के खेल मैदान में आयोजित शिविर में फुटबॉल में सतीश यादव, कराटे में राकेश साहू, खो-खो में राजकुमार कोरेटी, एथेलटिक्स में डॉ. मंजू शर्मा, श्रीमती प्रभा जैन, हैण्डबॉल में श्नीमती नमिता साहू, सुश्री परवीन सिद्दिकी, व्हालीबॉल में अनुप जैन, श्रीमति सुनीता रावटे, क्रिकेट में राहुल नाग, संतोष शर्मा और बैडमिंटन में विकास गजबल्ला के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। खेल प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों के लिए पेयजल, पौष्टिक आहार आदि समस्त व्यवस्था विभाग द्वारा किया गया। उक्त प्रशिक्षण शिविर में लगभग 105 बालक एवं बालिकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह के अवसर पर पुरूष वर्ग का फुटबाल मैच का आयोजन किया गया, जिसमें सरोना फुटबाल क्लब और पुसवाड़ा फुटबाल क्लब ने भाग लेकर सरोना को प्रथम एवं पुसवाड़ा को द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने एवं मंच संचालन हेतु खेल अधिकारी ने कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
—————————
02.जनपद पंचायत विकास निधि योजनांतर्गत 103.20 लाख रूपये जारी।
-वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु जनपद पंचायत विकास निधि योजनांतर्गत कुल 01 करोड़ 03 लाख 20 हजार रूपये की राशि जारी की गई है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी ने बताया कि प्राप्त आबंटन की राशि जनपद पंचायत सदस्यों के अनुसार अध्यक्ष हेतु 02 लाख रूपये, उपाध्यक्ष हेतु 01 लाख 20 हजार रूपये एवं प्रति सदस्यों हेतु 80 हजार रूपये के मान से जारी की गई है। प्राप्त आबंटन की राशि के अनुसार विकासखण्ड अंतागढ़ के लिए 12 लाख रूपये, भानुप्रतापपुर के लिए 12 लाख 80 हजार रूपये, चारामा हेतु 15 लाख 20 हजार रूपये, दुर्गूकोंदल के लिए 10 लाख 40 हजार रूपये, कांकेर हेतु 14 लाख 40 हजार रूपये, कोयलीबेड़ा के लिए 21 लाख 60 हजार रूपये और जनपद पंचायत नरहरपुर के लिए 16 लाख 80 हजार रूपये जारी किए गए हैं।
——————————
03.शासकीय पॉलिटेक्निक प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु 15 जून तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा।
– शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में प्रवेश के प्रथम चरण के लिए अभ्यर्थियों को 11 से 15 जून तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के पश्चात् आबंटित सीटों पर प्रवेश कार्य 21 से 24 जून तक सम्पन्न होगा। शासकीय पॉलिटेक्निक प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों के समस्या निवारण के लिए अभ्यर्थी सुविधा केंद्र बनाया गया है। डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में प्रथम वर्ष में प्रवेश पीपीटी या दसवीं के आधार पर होगी, जबकि डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स के द्वितीय वर्ष (लैटरल एंट्री) में प्रवेश दो वर्षीय आईटीआई या 12वीं उत्तीर्ण के आधार पर ऑनलाईन कांउसलिंग द्वारा होगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में मेकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रानिक्स एण्ड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के डिप्लोमा कोर्स संचालित है। अधिक जानकारी के लिए संचालनालय तकनीकी शिक्षा रायपुर छत्तीसगढ़ के वेबसाइट www.cgdteraipur.cgstate.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है। सुविधा केन्द्र शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर से भी संपर्क किया जा सकता है।
——————————
04.अतिशेष शिक्षकों की काउंसिलिंग तिथि में संशोधन, अब 04 जून को होगा।
– छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार अतिशेष की श्रेणी में आए शिक्षकों की पदस्थापना हेतु काउंसिंलिंग 02 जून को रखी गई थी, जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए ओपन काउंसिलिंग अब 04 जून बुधवार को प्रातः 09 बजे से शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरदेव कांकेर में रखा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि संबंधित अतिशेष शिक्षक काउंसिलिंग में उपस्थित नहीं होंगे, उनकी पदस्थापना रिक्त पद अनुसार किया जाएगा।
——————————
05.टास्क फोर्स समिति द्वारा बाल श्रम रोकने चलाया जा रहा है विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
– राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा श्रम विभाग के माध्यम से जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है। उक्त संबंध में बचाव और पुनर्वास पर किए गए छोटे और बड़े प्रतिष्ठानों से बाल एवं किशोर श्रम के उन्मूलन की दिशा में कार्य किया जा रहा है। बाल एवं किशोर श्रम के लक्ष्य तक पहुंचने के लिये तिमाही आधार पर बचाव एवं पुनर्वास विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला श्रम अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त अभियान के अंतर्गत जिले में गठित टास्क फोर्स के सभी सदस्यों सहित व अन्य संबंधित विभाग तथा स्वयंसेवी संस्था (एनजीओ) के साथ संयुक्त निरीक्षण करते हुये जिले में स्थित छोटे-बड़े प्रतिष्ठानों जैसे कारखाना, ढाबा, उद्योगों, होटलों, दुकानों, ईंट भट्ठे निर्माण स्थल, संगठित और असंगठित क्षेत्रों जैसे खदानों सहित विभिन्न बाल श्रम प्रवृत्त क्षेत्रों से श्रम में लगे बच्चों और किशोरों को बचाने के लिए 12 जून तक बचाव एवं पुनर्वास अभियान आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय गठित टीम में श्रम निरीक्षक श्रम विभाग, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, उप निरीक्षक जिला बाल अपराध शाखा, पुलिस विभाग, ए.पी.सी. जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्रभारी चाईल्ड लाईन आदि सम्मिलित है।
——————————
06. यातायात टीम द्वारा पुराना बस स्टैंड से ज्ञानी ढाबा चौक तक यातायात पार्किंग व्यवस्था जिसमें दुकानों के बोर्ड. आवारा मवेशियों और स्पीड बाइक मॉडिफाइड साइलेंसर मे कुल 13 चालानी कार्रवाही कर रोड क्लियर कराया गया एवं बाजार स्थल मे व्यवस्थित पार्किंग कराया गया।
07. चारामा विकासखंड के ग्राम टिकरापारा‚हल्बा में श्रीसत्य साई प्रवाहिनी रथ का ग्रामीणों ने स्वागत किया। आरती उतार कर पूजा अर्चना कर वंदन किया गया। इस मौके पर श्रीसत्य साई समिति के जिलाध्यक्ष आर.डी .वट्टी ग्राम के प्रबुद्वजीवी कांशी जैन मौजूद रहे।
08.कांकेर जिले के सबसे बडे दुधावा जलाशय की मछलियों की पहचान अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो गई है। यहां की मछलियों का निर्यात दूर देश अमेरिका तक होने से इससे जुडे लोगों में हर्ष व्याप्त है।
09. चारामा विकासखंड के महानदी तटवर्तीय गावों नरहरपुर तक के गावों में बीएसएनएल की लचर व्यवस्था से आम उपभोक्ताओं में नाराजगी। जब चाहे तब बंद होता है‚मोबाईल टावर।
10.कांकेर जिले के पीएमश्री नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अतिशेष सहायक शिक्षक, प्रधान अध्यापक एवं व्याख्याता की काउंसिलिंग सुबह 9 बजे आयोजित की गई थी,किंतु काउंसिलिंग से एक दिन पूर्व अतिशेष सुची में सैकडों त्रुटियों के कारण नाराज शिक्षकों ने अतिशेष सुची रद्द किये जाने की मांग को लेकर जबर्दस्त नारेबाजी करते हुए काउंसिलिंग का बहिष्कार करते हुए प्रवेश द्वार पर ही धरने पर बैठ गये।
शुभ रात्रि……….
——————-
टीप — खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
——————-