आज की टॉप 10 खबर 02 अप्रेल 2025 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
02  अप्रेल 2025 बुधवार

✍️मनोज जायसवाल

——————————-

01. नगर का पुराना बस स्टैण्ड एक तरह से  वाहन पार्किंग बन गया  है‚जिस पर  कभी—कभी पुलिसिया कार्रवाई तो  हुई पर  फिर से उसी ढर्रे पर आ  जाने से लोग भी बेलौस हो गये हैं और अपने वाहन यत्र तत्र‚ बेतरतीब  खडे कर यहां के होटलों में खानपान को चले जाते हैं‚या शहर में मार्के र्टिंग में निकल जाते हैं। ऐसे में आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। कभी—कभी तो वाहन को मोडने में काफी दिक्कतों का सामना करना पडता है। नगर को एक अच्छे पार्किंग  की सख्त जरूरत है। 

02. भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2025 हेतु वेबसाईट www.joinindionarmy.nic.in पर ऑनलाईन आवेदन 10 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अग्निवीर की भर्ती जनरल तकनीकी क्लर्क, ट्रेड्समैन आठवीं, दसवीं पास, महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्मगुरू नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों के लिए जारी किया गया है। अभ्यर्थी इस बार अग्निवीर के दो पदों के लिए अपनी योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर क्लर्क के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) के समय टायपिंग टेस्ट भी देना होगा तथा परीक्षा आगामी जून में होने की संभावना है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212, 0771-2965214 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

03. मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत जिले में संचालित प्रयास बालक-बालिका आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्कचयन परीक्षा का आयोजन 20 अप्रैल दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे किया जाएगा। आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने बताया कि —

 

04. परीक्षा को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए जिले में 15 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें पं. विष्णुप्रसाद शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविन्दपुर कांकेर, पीएमश्री शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर, शासकीय प्रेक्टिसिंग कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांझापारा कांकेर और सेंट माईकल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविन्दपुर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इसी प्रकार नरहरपुर विकासखण्ड हेतु पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरपुर तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरपुर, चारामा विकासखण्ड हेतु शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चारामा और शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चारामा तथा भानुप्रतापपुर विकासखण्ड हेतु एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय फरसकोट भानुप्रतापपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भानुप्रतापपुर एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संबलपुर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। अंतागढ़ विकासखण्ड के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लामकन्हार अंतागढ़, कोयलीबेड़ा हेतु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोयलीबेड़ा तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पखांजूर और दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गूकोंदल को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। उक्त प्रवेश प्राक्कचयन परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र विभागीय वेबसाइट https//eklavya.cg.nic.in पर डाउनलोड कर निकाल सकते हैं।

 

05. कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पहल “पूना पर्रियान“ (नई उड़ान) के तहत क्षेत्र के ऐसे युवा छात्र जो सेना अग्निवीर, जल, थल, वायु सेना भर्ती, पुलिस एसआई भर्ती, पुलिस आरक्षक भर्ती, वनरक्षक भर्ती या अन्य परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए विकासखंड भानुप्रतापपुर मुख्यालय से 2 किमी की दूरी पर ग्राम चौगेल (मुल्ला) में पूर्व से संचालित कैम्प में शारीरिक दक्षता हेतु फिजिकल गतिविधियां कराई जा रही हैं।

 

06. कांकेर विधायक आशा राम नेताम की मेहनत रंग लायी कांकेर नरहरपुर मार्ग के लिए भारी  राशि पास होने पर सडक बनायी जाने से अब अल्प समय में  तहसील मुख्यालय नरहरपुर का जिला मुख्यालय से संपर्क होगा। लोगों में खुशी की लहर।

07. दुधावा जलाशय से महानदी में जलधार छोे जाने से  गर्मी की फसल लगाये किसानों को राहत।

 

08. बारिश‚ठंड‚गर्मी में सर्वाधिक  रहने वाले कांकेर नगर में खूब गर्मी पड रह है। गर्मी के दिनों में गढिया पहाड में पत्थरों के गर्म होने से रात्रि में  उमस भरी गर्मी चलती है। मौसम में परिवर्तन के चलते तापमान  बढा है।

 

09. नल जल योजना से अभी  तक ऐन गर्मी के वक्त भी एक बुंद पानी नहीं आने  योजना को फैल करने में जवाबदेही वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आने वाले साेमवार को कलेक्टर से शिकायत करेंगे ग्राम पंचायत पिपरौदवासी।

 

10. आने वाले 06 अप्रेल को चैतरई पर्व पर  सिंगारभाट गोडवाना भवन से भीरावाही तक भव्य बाईक रैली का आयोजन  समाज द्वारा किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

टीप- 1. खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏

  • Related Posts

    आज की टॉप 10 खबर 28 मार्च 2026 शनिवार

    ———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  28 मार्च 2026 शनिवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय आनंद बक्शी (गीतकार) बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा, सलामत रहे दोस्ताना हमारा…… सदी…

    आज की टॉप 10 खबर 27 मार्च 2026 शुक्रवार

    ———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  27 मार्च 2026 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय प्रिया राजवंश(अभिनेत्री) — 64-80 दशक की खुबसूरत अभिनेत्री रही। कुदरत,साहेब बहादुर,हँसते जख्म,चन्दा,हिन्दुस्तान की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *