आज की टॉप 10 खबर 01 सितंबर 2025 सोमवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
01  सितंबर  2025  सोमवार

✍️मनोज जायसवाल

————— 
संपादकीय—
पहले भींड से भी चुन लिया जाता था कलाकार और आजॽ

—आज वो समय नहीं है जब निर्माता निर्देशक भींड में ही किसी को देख कर फिल्म के लिए भी चयन कर ले। होता होगा पर बहुत कम। अब फिल्म “नदिया के पार” को ही लीजिए इस फिल्म की हीरोइन साधना सिंह ने यह सोचा भी नहीं था कि वह कभी हीरोइन बनेंगी लेकिन बहन के साथ एक फिल्म की शूटिंग देखने के लिए गई साधना सिंह पर सूरज बड़जात्या की नजर पड़ी और वह इस फिल्म की हीरोइन चुन ली गईं। आज वैसा नहीं रहा। स्पर्धा काफी बढ गई है।इसके साथ कलाकारों की संघर्ष की जिंदगी में भी देखा जाय तो कई लोग तो कलाकार नहीं होते हुए भी कलाकारी को मात दे चुके हैं। अतीत में चयन और आज के चयन में काफी अंतर आ गया है। आज तो आंचलिक फिल्मों में भी काफी कसरतें करनी पडती है तब चयन हो पाता है। लीड रोल के लिए तो काफी टेलेंट होना आवश्यक है। यह भी बताना कि कलाकारों के चयन में किसी प्रकार से चयन में समझाैता करना लाजिमी भी नहीं। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि कुछ छत्तीसगढी फिल्म में लागत लगाने वालों दवारा स्वयं के रिश्‍तेदार या संबंधी को लिये गये। सब जगह राजनीति है यह तो जगजाहिर है। लेकिन इस प्रकार के समझाैते का परिणाम यह रहा कि फिल्म सफल नहीं हो पाई।

—मनोज जायसवाल

—————— 

01.दुर्गूकोंदल में शिवमंदिर प्रांगण में सार्वजनिक नवजोत मां दुर्गोत्सव समिति दुर्गूकोदल का बैठक 30अगस्त को हुई। बैठक में सर्वसम्मति से समिति गठन किया गया। समिति अध्यक्ष दीपक जैन, उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन, रंजन दुग्गा, सचिव शंकर नागवंशी, सहसचिव मुकेश राणा, कोषाध्यक्ष गैन्दलाल लावत्रे, सहकोषाध्यक्ष प्रणय पारख, संरक्षक लालजी राम दुग्गा, मानुराम दुग्गा, शकुंतला नरेटी, श्रीराम बघेल, शिवचरण सिन्हा, आनंद माहवे, बालमुकुंद सिन्हा, विनोद पारख, राजकिशोर पारख,सुमन नाग, पार्वती शोरी, माहरु राम नाग, शिवभुवन सिंह, मेहतरु यादव, शालिक राम शांडिल्य, रमेश विश्वास, सुब्रत विश्वास, शंकर मलिक, चौतू नरेटी, हेमंत श्रीवास्तव, रामदास, दिनेश ठगेल, सोमल जैन, तामेश्वरी जैन, रुमा राय, मुक्तिलाल सेन, हुमन मरकाम, अनिल चौधरी, ओम दुग्गा, श्याम प्रसाद दुबे, एम एल दुर्गे, कार्यकारिणी सदस्य अरविन्द चौधरी, आत्माराम यादव, संतोष साहू, मुकेश देवांगन, मूलचंद यादव, चंद्रविजय जैन, लक्ष्मी नारायण जैन, सतीश मंडावी, दीपिका दर्रो, अविनाश सिन्हा, सूरज दास मानिकपुरी, अनुपम तिवारी, रवींद्र जैन, लोकेश जैन,राहुल नरेटी, हंसू उईके, दीपेश सहारे, कौशल जैन, हरीश मानिकपुरी, राजा कौशिक, अमित कनौजिया, अनूप राय, संजू मलिक, विलास मंडल, पीयूष बनिक, सेवाप्रसाद तिवारी, ज्ञानचंद ठगेल को बनाया गया है। चारामा विकासखंड के भैंसाकट्टा‚बांडाटोला‚पलेवा‚रानीडोगरी‚अरौद आदि जगहों पर नवाखाई पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।

—————— 

02.क्षेत्र के आदिवासी अंचल में महापर्व नवाखाई धूम धाम से मनाया जा रहा है। कल ठाकुर जोहरनी पर्व मनाया जायेगा। मंडा देव की पूजानवाखानी की शुरुआत मंडा देव की पूजा से होती है, जो गोत्र देवता के रूप में जाने जाते हैं।

—————— 

03.धमतरी से बस्तर तक स्वीकृत फोरलेन मार्ग कब बनेगी बस्तरवासी राह तक रहे हैं। लेकिन आज सशक्त पथ संवाद कांकेर टॉप 10 न्यूज की तरफ से विभाग के इंजीनियर से फोन कर स्थिति जानना चाही तो बताया गया कि पहले पहल 50 किमी का डीपीआर भेजा गया है,स्वीकृति पश्चात टेंडर होगा। यानि कि इतना जल्द यह प्रक्रिया कैसे होगी? बताया गया कि संभवतया 2026 के अंदर इस 50 किमी तक की दूरी पर कार्य प्रारंभ हो सकता है। चारामा बायपास के लिए भुमि अधिग्रहण प्रक्रिया भी होगी जो अभी फायनल नहीं हुआ है। अगर इन बातों को लें तो 50 किमी में धमतरी से लखनपुरी तक का कार्य हो सकता है,जैसा कि राजमार्ग 30 चौडीकरण के वक्त हुआ था।

—————— 

04.इधर प्रधानमंत्री सडकों एवं पीडब्ल्युडी सडक की बात करें तो जिले के नरहरपुर विकासखंड के मुरूमतरा, चारामा विकासखंड के चारामा साप्ताहिक बाजार से गिरहोला, राजमार्ग 30 से चिनौरी,तारसगांव से राजमार्ग 30 सहित कई मार्ग की खस्ताहाल स्थिति है।

—————— 

05.लखनपुरी में स्थित एकमात्र पेट्रोल पंप में पिछले तकरीबन 12 दिनों से पेट्रोल नहीं मिल रहा है। पंप बंद होने से आम उपभोक्ता खासे परेशान हो रहे हैं।

———–
विशेष-
आगामी तीन सितंबर को अलोर स्थित लिंगेश्वरी का पट खुलेगा। देश दुनिया में प्रसिद्व बस्तर का एक वो धाम है,जहां एक दिन पूर्व से ही दूर-दूर से संतान की कामना लिए आते हैं,दंपत्ति। स्थान पर दंपत्तियों द्वारा खीरा खाने का विधान।
———–

06. गणेशोत्सव पर्व पर आज की रात्रि जिले के कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। चारामा विकासखंड के लखनपुरी‚अरौद सहित कई जगहों पर इस वक्त कार्यक्रम चल रहा है।

—————— 

07. अरौद ऐतिहासिक दशहरा पर नेंग रस्म की शुरूआत हो चुकी है। ग्रामीणों के मुताबिक अतीत से चली आ रही परंपरा मुताबिक दुगुने जोश से दशहरा पर्व  आगामी तीन अक्टूबर को मनाया जायेगा। 

—————— 

08.ड्राइवर दिवस के अवसर पर आज न्यू बस स्टैंड डोम में ड्राइवर संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में  कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। कार्यक्रम में अपना उद्बोधन दिया।

—————— 

09. चारामा में  मेन रोड पर फिर से स्ट्रीट लाईन नही जलने से  लोग परेशान।  आगे कानापोंड में भी यही स्थिति। रात्रि में अंधेरा होने के चलते हो रहे हादसे। सडक निर्माणी कंपनी ध्यान नहीं दे रही। आज चारामा में दिन में जल रही थी‚स्ट्रीट लाईट।

—————— 

10. चारामा से लखनपुरी तक  सडक निर्माणी कंपनी द्वारा राजमार्ग किनारे बनाये गये नालियों में कई जगह बगैर ढक्कन के चलते हादसों की आशंका।

———————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
———————-

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 1 फरवरी 2026 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   11  फरवरी  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”मंच पर थोथी वाहवाही से अधिक दुवाएं” —यही समय होता है, मानवता दिखाने का!…

आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *