आज की टॉप 10 खबर 01 अक्टूबर 2025 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
01 अक्टूबर 2025 बुधवार

✍️मनोज जायसवाल

——————— 
संपादकीय—

जलाशय तट पर ऐसे ही आने राजी नहीं हुई मां अंगारमोती

वर्तमान में अथाह जनरश्मि और अतीत में महानदी के तट वाली जगह पर विराजित रही मां अंगारमोती को जब गंगरेल बांध के डूब प्रभावित वाली जगह से अन्य जगह ले जाने के तमाम प्रयास किए जाते रहे सब विफल हो जाते। इतने बड़ी पत्थर को जब बैलगाड़ी से खींचने का प्रयास होता रहा। कई आदमी का समुह इसे उक्त स्थल से निकालने का भरसक प्रयास करते रहे विफल ही होता रहा। काफी मान मनौव्वल के बाद कि माता जलाशय निर्माण के बाद तट पर भक्तों द्वारा वैसा ही सेवा किया जायेगा जैसा कि यहां होता रहा है। आपके द्वारा जारी जो भी शर्तों का ससम्मान पालन किया जायेगा। बहुत सारी बातें सामने आयी। प्रथम बार में इसी गंगरेल तट के बायीं ओर स्थापित किया गया था। फिर क्या हुआ कि वहां भी बात नहीं बना और इसे वर्तमान में जो स्थान है यहां स्थापित किया गया लेकिन बावजूद एक शर्त और था कि मैं खुले में रहना पसंद करूंगी। इसी का परिणाम है कि ज्योति कक्ष तो बनाये गये पर माता की आज्ञा न होने से आज भी खुले में मां अंगारमोती सबको दर्शन दे रही है। आज नजदीक से दर्शन करो या दूर से यह जगह ही पवित्र बन गया है,जहां आपका कदम पड़े यही काफी है। माता अंगारमोती की मिट्टी लिये जाने के बाद छत्तीसगढ़ के भखारा के पास गांव तथा चारामा विकासखंड के गीतपहर गांव में भी मुर्ति स्थापित की गयी है। जहां वार्षिक मेले का आयोजन होता है। यही नहीं यदि इन क्षेत्रों के जो भक्त जो अपनी निजी कामवश नहीं जा पा रहे हैं वो इन जगहों पर पूजा अर्चना करते हैं। यहां किया गया पूजा अर्चना भी मां को स्वीकार्य है। माता की कृपा ही है कि छत्तीगढ़ का प्रमुख पं. रविशंकर सागर परियोजना यानि गंगरेल जलाशय को कभी किसी की काली नजर नहीं लगी। अतीत में जैसा सुरक्षित था वह वैसा ही सुरक्षित है और रहेगा। न बांध अपितु करूणा इतना कि इनके भक्तों की हमेशा रक्षक रही है। इनकी महिमा का गुणगान युं ही संभव नहीं है। कला जगत में माता अंगारमोती के जस सेवा गीत पूरे छत्तीसगढ़ में न नवरात्रि पर्व अपितु हर शुभ अवसरों पर गुजायमान होते हैं। छत्तीसगढ़ या देश के किसी भी कोने से आप हों जरूर आईये और माता का दर्शन का लाभ उठावें। धमतरी शहर से हर समय आवाजाही की सुविधा उपलब्ध है।

✍️मनोज जायसवाल
——————

——————

01.कांकेर पुलिस द्वारा नकली नोट खपाने के फिराक में लगे 02 विधि से संघर्षरत बालकों क़ो पकड़ा गया। विधि से संघर्षरत बालकों से 100-100 के कुल- 5300 रूपये मूल्य के 53 नोट बरामद।

— पुलिस जानकारी अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.09.25 को मुखबीर से सुचना मिला कि दो व्यक्ति काला नीला रंग का पुराना टी शर्ट पहने हुये व्यक्ति 100-100 रूपये के नकली नोट रखकर सामान खरीदने के लिये दुकान-दुकान घुम रहे है की सूचना प्राप्त हुई. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक   आई. के. एलीसेला (भापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक   दिनेश कुमार सिन्हा की निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी   मोहसिन खान के मार्गदर्शन में कांकेर पुलिस स्टॉफ मौके पहुंचकर रेड कार्यवाही कर विधि से संर्घषरत बालकों का तलासी के नियमो का पालन करते हुये विधिवत तलासी लिया गया। तलासी दौरान 1.विधि से संर्घषरत बालक के पहने हुये काला रंग के लोवर के दाहिने जेब में रखे 100-100 रूपये कुल 18 जाली नोट एव 2.विधि से संर्घषरत बालक के पहने नीला रंग के जींस के बायें जेब में रखे 100-100 के 28 जाली नोट कुल जुमला 4600 रूपये का जाली नोट एवं मेमोरण्डम लेने पर मौके से 07 जाली नोट और इस तरह कुल 53 जाली नोट संदेही विधि से संर्घषरत बालकों से बरामद किया गया.उक्त विधि से संर्घषरत बालकों का कृत्य पर थाना कांकेर में धारा 179,180 बीएनएस अपराध दर्ज किया गया है एवं घर में घुसकर चोरी करने की नियत से होने के कृत्य पर धारा 305, 331(4) बीएनएस जोड़ी गई जो थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 358/2025 धारा 179, 180,3(5) 305, 331(4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लेकर विधि से संर्घषरत बालकों आज दिनांक 01.10.2025 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में उपनिरी.दयालु राम साहू प्रआर.जीवधन यादव, आर.राधेश्याम कुजांम, राजकुमार नेताम का अहम भूमिका रहा।

——————– 

02.वृद्धजनों की मौजूदगी परिवार और समाज का मनोबल बढ़ाती है : विधायक  आशा राम नेताम। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विधायक ने वृद्धजनों के पैर धोकर किया सम्मान। समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायक उपकरण वितरित किए गए।

—अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन प्रतिवर्षानुसार समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में आज नरहरदेव पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम ने वृद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि बुजुर्ग परिवार की नींव होते हैं। उनकी मौजूदगी से परिवार और समाज का मनोबल बढ़ता है और यह बात आज की पीढ़ी को समझने की जरूरत है। उनके जीवन के दीर्घकालिक अनुभव और मार्गदर्शन समाज की दशा व दिशा में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।अपने उद्बोधन में कांकेर विधायक श्री नेताम ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा वृद्धजनों के कल्याण के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बुजुर्गों के स्वास्थ्य एवं समुचित देखभाल की चिंता अब सरकार कर रही है।

उन्होंने समाज कल्याण विभाग को सतत शिविर आयोजित कर वृद्धजनों के जरूरतों के अनुरूप योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं का लाभ लेने की अपील उन्होंने इस दौरान की। मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष   भरतलाल मटियारा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी ने भी वृद्धजन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बुजुर्गों को सच्चे मार्गदर्शक और परिवार का सबसे महत्वपूर्ण सदस्य बताया। कलेक्टर   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने अपने उद्बोधन में आयुष्मान भारत योजना तथा प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के तहत अनिवार्य रूप से पंजीयन कराने की बात कही, जिससे उन्हें वृद्धावस्था में विभिन्न बीमारियों का उपचार कराने की सुविधा मिल सके। उन्होंने वृद्धजनों को जिला प्रशासन की ओर से हर संभव मदद देने की बात भी कही।कार्यक्रम में विधायक श्री नेताम ने मौके पर मौजूद वृद्धजनों के पैर धोकर तथा शॉल एवं श्रीफल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया, साथ ही उनकी समस्याओं से वे रूबरू हुए। समाज कल्याण विभाग द्वारा सभी उपस्थित बुजुर्गों को छड़ी और शॉल-श्रीफल वितरित की गई। इसके अलावा वृद्धजन कल्याण के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्प लगाकर 35 वृद्धजनां का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यकतानुसार औषधि निःशुल्क वितरित की गई। इस अवसर पर नगरपालिका कांकेर के अध्यक्ष   अरूण कौशिक, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मृदुला भास्कर, जनपद पंचायत कांकेर के उपाध्यक्ष  संजूगोपाल साहू, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले, पद्मश्री से सम्मानित अजय मंडावी, नागरिक  महेश जैन सहित एसडीएम कांकेर   अरूण वर्मा, उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती क्षमा शर्मा के अलावा काफी संख्या में बुजुर्गजन मौजूद रहे।

——————– 

03.मतदाता जागरूकता हेतु महाविद्यालयों में आयोजित की जाएंगी विविध गतिविधियां।

— भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार स्वीप कार्ययोजना के तहत जिले में मतदाता जागरूकता लाने एवं युवाओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से जिले के सभी उच्च शैक्षणिक सस्थानों में विविध अकादमिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने उच्च शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों को पत्र लिखकर मतदाता जागरूकता के लिए अलग-अलग विषयों पर गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि स्वीप गतिविधियों के पहले भाग में परिचर्चा, निबंध प्रतियोगिता, नुक्कड़ और अन्य प्रतियोगिताएं कराने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तरह भाग दो नारा लेखन एवं वीडियो प्रस्तुति प्रतियोगिता, विद्यार्थियों द्वारा मतदान एवं भयमुक्त वातावरण में लोकतंत्र के अधिकार पर आधारित मौलिक स्वलिखित नारे तैयार करने तथा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में उपर्युक्त गतिविधियों को अपलोड व पोस्ट कराने के निर्देश सभी संस्था प्रमुख को दिए गए हैं। उक्त प्रतियोगिता 01 से 15 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों को वीडियो को पोस्ट करते समय #GoRegister#GoVerfiy का उपयोग करना होगा तथा वीडियो को अपलोड करते हुए @CEOChhattisgarh को टैग करना होगा। श्रेष्ठ प्रविष्टियों को सम्मानित किया जाएगा एवं मतदाता जागरूकता अभियानों में प्रदर्शित किया जाएगा। राज्यभर से सर्वश्रेष्ठ वीडियो अपलोड करने वाले प्रतिभागी को डिजिटल सर्टिफिकेट भी प्रदाय किया जाएगा। इसके तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु प्रत्येक महाविद्यालय में नियुक्त कैम्पस एम्बेसेडर एवं प्रोफेसर नोडल अधिकारी स्वीप की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं।

——————– 
04. कल  02 अक्टूबर को आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभा में आदि कर्मयोगी अभियान पर फोकस कलेक्टर ने बैठक लेकर परस्पर समन्वय के साथ आयोजित करने अधिकारियों को दिए निर्देश।

—भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर जिले की सभी चिन्हांकित 552 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने मंगलवार 30 सितम्बर को समय-सीमा बैठक के दौरान सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को परस्पर समन्वय के साथ विकासखण्ड एवं ग्राम स्तर पर गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि यह अभियान ’होल ऑफ गवर्नमेंट एप्रोच पर आधारित है, जिसमें सक्रिय भागीदारी नेतृत्व एवं समन्वय से ही इस अभियान का ध्येय ’सेवा, समर्पण एवं संकल्प’ प्राप्त किया जा सकेगा। आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त द्वारा बैठक में बताया गया कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत् जिले के सभी चिन्हांकित 552 ग्रामों में विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। इस दौरान आदि सेवा केन्द्रों में सभी विभागों की शासकीय योजनाओं को दर्शाया जाएगा तथा समस्याओं का निदान, शिकायत निवारण एवं सेवाओं जैसे आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड वन अधिकार पत्र, भू-अभिलेख आदि से संबंधित कार्यों का क्रियान्वयन किया जाएगा। साथ ही विशेष ग्राम सभा में प्रत्येक ग्राम में तैयार किये गये विलेज एक्शन प्लान पर चर्चा एवं अनुमोदन की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी दिन आयोजित विशेष ग्राम सभा में मुख्यमंत्री द्वारा आदि कर्मयोगी अभियान पर ग्रामों को प्रेषित की जाने वाली पाती का वाचन किया जाएगा। साथ ही आदि सहयोगी, आदि साथी एवं ग्राम सभा के सभी सदस्यों एवं अन्य सहभागियों को अपने ग्राम को विकसित करने हेतु आदि शपथ भी दिलाई जाएगी।

——————– 

05.कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा हेतु आंतरिक समिति गठित करने के निर्देश।

—महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 ¼POSH Act½ के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी अशासकीय कार्यालयों, संस्थाओं एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को आंतरिक समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर   निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने सभी कार्यालयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों तथा फर्मों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि ऐसे सभी संस्थान, कार्यालय जहां 10 या उससे अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, वहां POSH Act 2013 के अंतर्गत आंतरिक शिकायत समिति का गठन करना अनिवार्य है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्रत्येक नियोक्ता की जिम्मेदारी है कि समिति गठन का आदेश जारी कर उसकी प्रति एवं निर्धारित प्रारूप में अद्यतन जानकारी एक सप्ताह के भीतर जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, कलेक्टोरेट परिसर कांकेर को हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी के साथ ई-मेल dwedkanker@gmail.comपर प्रेषित करें।माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा 12 अगस्त 2025 को पारित आदेश के अनुसार गठित सभी आंतरिक शिकायत समितियों का महिला एवं बाल विकास विभाग भारत सरकार के She Box पोर्टल पर 10 अक्टूबर 2025 तक ऑनबोर्डिंग किया जाना अनिवार्य है। इसके लिए संबंधित संस्थानों को पोर्टल https://shebox.wcd.gov.in पर Private Head Office Registration विकल्प में जाकर पंजीयन करना होगा। कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि तक आंतरिक शिकायत समिति का गठन एवं उसकी जानकारी पोर्टल पर दर्ज न करने वाली संस्थाओं, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर POSH Act 2013 की धारा-26 के तहत 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। उन्होंने सभी संस्थानों, कार्यालयों को निर्देशित किया गया है कि उक्त कार्यवाही तत्काल पूर्ण कर जिला कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित करें।

——————– 

06. महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती आर. वट्टी 36 वर्ष की सेवा उपरांत हुईं सेवानिवृत्त।

— दुर्गूकोंदल अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी श्रीमती आर. वट्टी आज अपने 36 वर्ष 4 माह की दीर्घ सेवाओं के उपरांत सेवानिवृत्त हुईं। इस अवसर पर विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विशेष रूप से पर्यवेक्षिका श्रीमती राजेश्वरी मंडावी, श्रीमती सुमित्रा सलाम, सुश्री देवकुमारी परिहार, सुश्री मनीषा, श्रीमती सरिता एल्मा, सुश्री दशोदा जैन, श्रीमती चंद्रकांता, श्रीमती देवकी सिंहा, श्रीमती भानुमति राणा, लेखापाल श्री अब्दुल जिकर खान, दिनेश कुमार नरेटी,  अखिलेश भारद्वाज, कुमारी संतोषी तारम, और कुमारी शहाबती यादव उपस्थित रहे।समारोह का समापन सौहार्द और भावुक पलों के साथ हुआ, जब सभी ने मिलकर श्रीमती वट्टी को विदाई दी और उनके सुखी जीवन की मंगलकामना की। 

——————– 

07.कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा हेतु आंतरिक समिति गठित करने के निर्देश।

—महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 POSH Act  के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी अशासकीय कार्यालयों, संस्थाओं एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को आंतरिक समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।  कलेक्टर  निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने सभी कार्यालयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों तथा फर्मों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि ऐसे सभी संस्थान, कार्यालय जहां 10 या उससे अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, वहां POSH Act 2013 के अंतर्गत आंतरिक शिकायत समिति का गठन करना अनिवार्य है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्रत्येक नियोक्ता की जिम्मेदारी है कि समिति गठन का आदेश जारी कर उसकी प्रति एवं निर्धारित प्रारूप में अद्यतन जानकारी एक सप्ताह के भीतर जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, कलेक्टोरेट परिसर कांकेर को हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी के साथ ई-मेल dwedkanker@gmail.comपर प्रेषित करें। माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा 12 अगस्त 2025 को पारित आदेश के अनुसार गठित सभी आंतरिक शिकायत समितियों का महिला एवं बाल विकास विभाग भारत सरकार के She Box पोर्टल पर 10 अक्टूबर 2025 तक ऑनबोर्डिंग किया जाना अनिवार्य है। इसके लिए संबंधित संस्थानों को पोर्टल https://shebox.wcd.gov.in पर Private Head Office Registration विकल्प में जाकर पंजीयन करना होगा। कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि तक आंतरिक शिकायत समिति का गठन एवं उसकी जानकारी पोर्टल पर दर्ज न करने वाली संस्थाओं, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर POSH Act 2013 की धारा-26 के तहत 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। उन्होंने सभी संस्थानों, कार्यालयों को निर्देशित किया गया है कि उक्त कार्यवाही तत्काल पूर्ण कर जिला कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित करें।

——————– 

08. कांकेर नगर  के कई  दुर्गा पंडालों में पहुंचकर कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।   उन्होंने कहा— सभी समितियों ने अपने श्रम, सेवा और समर्पण से भव्य पंडाल एवं अलौकिक प्रतिमाएं स्थापित कर सनातन संस्कृति की महिमा को और भी ऊंचा किया है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और संस्कार की नींव मजबूत होती है।मैं सभी समिति सदस्यों को हृदय से धन्यवाद और शुभकामनाएं देता हूं ।

चित्र—दुर्गा पंडाल पर पहूंच कर कांकेर विधायक सहयोग करते हुए।

——————- 

09.नगर में नवरात्रि पर्व पर आने वाले समय में ना भुलने वाली उत्साह इस 2025 के दुर्गोत्सव से भर दिया है। खासकर गरबा उत्सव में इस वर्ष काफी उत्साह देखने मिला। उत्साह की बानगी नीचे वीडियो में देखी जा सकती है।

चित्र—नगर में नवरात्रि पर्व पर गरबे का उत्साह देखते बना।

——————- 

10.आज नगर पालिका सभा कक्ष में विजया दशमी पर्व को लेकर शांतिपूर्ण आयोजन हेतु आयोजित शांति समिति की बैठक में  कांकेर विधायक शामिल हुए।     उन्होंने  नगरवासियों की सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने हेतु समाज प्रमुखों, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की।

————
विशेष
कांकेर जिले का ऐतिहासिक अरौद दशहरा उत्सव 04 अक्टूबर को आयोजित है। इसमें मुख्य अतिथि भानुप्रतापपुर क्षेत्र की विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी होंगी। इसके साथ ही तमाम जनप्रतिनिधी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। पिछले महीने भर से अरौद दशहरे की तैयारियां चल रही है। अरौद दशहरा देखने ना सिर्फ क्षेत्रवासी अपितु दूर-दूर से लोग आने बेताब होते हैं।  सुबह से तेज धुप‚तपिश के बाद दोपहर होते  मौसम के बदलते मिजाज से  दशहरा समिति चिंतित तो है‚लेकिन  यह  हौसला और आशा भी है कि तब तक मौसम ठीक हो जायेगी। 
————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।शुभ रात्रि… 🙏

—————-

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 11 फरवरी 2026 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   11  फरवरी  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”मंच पर थोथी वाहवाही से अधिक दुवाएं” —यही समय होता है, मानवता दिखाने का!…

आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *