आज की टॉप 10 खबर 01 नवंबर 2025 शनिवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
  01 नवंबर  2025 शनिवार

✍️मनोज जायसवाल

————————–

संपादकीय—

”राज्य उदय के साथ आज रजत जयंती पायदान पर हमारा छत्तीसगढ”
कांकेर की विकास यात्रा पर एक नजर….

— छत्तीसगढ राज्य उदय होने और हमारे कांकेर जिला गठित होने के बाद जिला मुख्यालय सहित नगरों का काफी विकास हुआ है। जहां एक गांव से दुसरे गावों तक आवाजाही के लिए अदद धुल धुसरित हुआ करते थे, वहां आज प्रधानमंत्री सडकों के बनाये जाने से आवागमन में क्रांति आई है। आवागमन की इस सुविधा के चलते न एक दुसरे गांव अपितु जिला मुख्यालय से सीधे जुडाव हुआ है। महानदी में अनेक पुलियों के निर्माण से आवागमन की उस क्रांति को और बढा दिया है। सर्वप्रथम 132 के.व्ही. सब स्टेशन के निर्माण से बिजली की स्थिति सृदृढ हुई तो लगातार जिले में बढ रहे लोड उपभोक्ताओं कृषि पंपों के चलते चारामा विकासखंड के जंवरतरा में भी 132 के.व्ही. उपकेंद्र की स्थापन की गई। चारामा के महानदी क्षेत्र में टांहकापार,हल्बा के बाद नरहरपुर तहसील से सटे ग्राम डुमरपानी,नरहरपुर में भी सब स्टेशन बनायी गई। इसी वर्ष नरहरपुर में मुख्यमंत्री के आगमन पर उन्होंने नरहरपुर के लिए एक और सब स्टेशन की घोषणा की। गावों में आवागमन मे साथ ही गांव गांव में अति आवश्यक चीजें मिल रही है। शिक्षा क्षेत्र में आईटीआई एवं पालिटेक्निक कालेज प्रारंभ हो गए हैं। हालांकि इसकी सुविधा बडे शहरों में छत्तीसगढ में पुर्व से थी,सो यहा वर्तमान में सुलभ हो सकी। चारामा में अनेक विषय कालेज में प्रारंभ हुए तो सरोना को तहसील एवं थाने का दर्जा मिला। कालेज तो पूर्व में ही सौगात मिल चुकी है। कई जगह हाई स्कूल हायर सेकेण्डरी स्कूल नहीं थे वहां स्कूल एवं चिकित्सा सुविधा मिल रही है। संस्कृति के क्षेत्र में जिले में श्अरौद दशहरा संस्कृति कुंभश् श् एवं गढिया महोत्सव जिसके चलते जिले का नाम रौशन हो रहा है बताने की बात नहीं रह गई है। जनहित की सुविधाओं के तारतम्य कांकेर में बाईपास का निर्माण हुआ। धमतरी से जगदलपुर तक फोरलेन सडक बजट में आया हालांकि कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है,लेकिनं आज विकास के इस चरण में चलते हुए रेल की सुविधा से जिला मुख्यालय के साथ चारामा विकासखंड सहित क्षेत्र पिछडा महसुस किया जा रहा है। रेल के मुदृदे पर भी कई दफा कहा सुना जा रहा है,अभी तक इस रूट के लिए राजनीतिक महात्वाकांक्षा की कमी दिखायी दी।

✍️मनोज जायसवाल

x—–विज्ञापन———–x

 

01.प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का हुआ सामूहिक गृह प्रवेश

—छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं रजत जयंती के अवसर पर आज प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के करकमलों प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत राज्यभर के 3.51 लाख हितग्राहियों का सामूहिक गृह प्रवेश संपन्न हुआ। जिनमें कांकेर जिले के 6801 हितग्राही भी शामिल हैं। जनपद पंचायत चारामा के अंतर्गत ग्राम पंचायत जैसाकर्रा में आज सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे कलेक्टर   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  हरेश मंडावी भी शामिल हुए।प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही सहदेव, हिरामन, दुलारी और बिरन के नवनिर्मित घरों में पारंपरिक रीति-रिवाज़ के अनुसार पूजा-अर्चना कर गृह प्रवेश कराया गया एवं फीता काटकर खुशियों की चाबियाँ सौंपीं गई।इस अवसर पर कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने हितग्राहियो को गृह प्रवेश की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से ग्रामीणों के “पक्का घर का सपना” साकार हो रहा हैं। शासन की यह योजना प्रत्येक पात्र परिवार को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान कर रही है।सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों नें अपनी समस्याओं से भी कलेक्टर को अवगत कराया जिस पर उन्होंने नियमानुसार कार्यवाही का भरोसा दिया।इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी नें बताया की चारामा विकासखंड अंतर्गत वर्ष 2024-25 में 123 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 80 आवास पूर्ण कर लिए गए हैं तथा शेष आवास प्रगतिरत हैं।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच रविलाल नायक, उपसरपंच महेन्द्र नायक जनपद सदस्य श्रीमती नीलू बेगम,तहसीलदार कृष्ण कुमार पाटले, जनपद पंचायत चारामा के सीईओ गोपाल सिंह कंवर, एसडीओ (आरईएस) खिलेश कुमार साह, पंचगण, ग्राम पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे ।

 ———————–

02. छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के नायक शहीद विद्याचरण शुक्ल को दी श्रद्धांजलि

—छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पृथक छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद श्री विद्याचरण शुक्ल के अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए एक विचार गोष्ठी का आयोजन 31 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे, शुक्ल भवन, बूढ़ापारा में किया गया।कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, आंदोलनकारियों एवं बुद्धिजीवियों ने शहीद श्री विद्याचरण शुक्ल की स्मृतियों को नमन करते हुए उनके योगदान को नए सिरे से रेखांकित किया।“विद्याचरण शुक्ल और रविशंकर शुक्ल — छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के आधारस्तंभ” : अमितेष शुक्लविचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल ने कहा कि पृथक छत्तीसगढ़ राज्य की प रिकल्पना और इसकी वास्तविकता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ल तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री शहीद श्री विद्याचरण शुक्ल की दूरदृष्टि का परिणाम है।उन्होंने कहा कि जब बस्तर को आंध्रप्रदेश में मिलाने की कवायद चल रही थी, तब पं. रविशंकर शुक्ल के प्रखर विरोध के कारण ही वह मध्यप्रदेश का हिस्सा बना रहा — और यही भविष्य में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण की नींव बनी।अमितेष शुक्ल ने बताया कि शहीद श्री विद्याचरण शुक्ल ने जनभावनाओं को स्वर देते हुए ‘छत्तीसगढ़ संघर्ष मोर्चा’ का गठन किया, जिसके माध्यम से रायपुर, दुर्ग, महासमुंद सहित विभिन्न जिलों में जेल भरो आंदोलन, छत्तीसगढ़ महाबंद जैसे ऐतिहासिक अभियानों का नेतृत्व किया गया।उनके नेतृत्व में दिल्ली में विशेष ट्रेन द्वारा पहुँचे 10 हजार से अधिक आंदोलनकारियों ने संसद का घेराव किया। आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज, जल बौछार एवं अश्रुगैस का प्रयोग हुआ, जिसमें सैकड़ों लोग घायल हुए, किंतु सभी ने निर्भीकता से गिरफ्तारी दी।

“राज्य की वर्षगांठ में असली नायकों को याद किया जाना चाहिए”

पूर्व मंत्री ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती तो धूमधाम से मना रही है, लेकिन जिन्होंने राज्य निर्माण के लिए संघर्ष किया — उन शहीदों, नेताओं और आंदोलनकारियों को विस्मृत किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक अन्याय है, जिसे सुधारने की आवश्यकता है।

संघर्ष की यादें और आने वाले आयोजन

परिषद के महामंत्री रामअवतार देवांगन ने अपने संबोधन में संघर्ष मोर्चा की नींव रखने और आंदोलन की उस कठिन यात्रा को साझा किया जब राज्य की मांग को राष्ट्रीय स्तर पर उठाना चुनौतीपूर्ण था।

गोष्ठी में उपस्थित अन्य वक्ताओं — अखिल भारतीय हिन्दू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे, संगठन महामंत्री गणेश तिवारी,नितिन कुमार झा, चन्द्रशेखर शुक्ला, सलाम रिजवी, बीरेश शुक्ला, डॉ. उदयभान सिंह चौहान, कोरमा राव भिलाई, मनोज ठाकुर, संजय मिश्रा (अभनपुर), आभा मरकाम, शिरीष अवस्थी, विकास गुप्ता, चौलेश्वर चन्द्राकर, अनुभवचरण शुक्ल, गंगा यादव, पुष्पेंद्र परिहार, रवि शर्मा, राहुल शुक्ला आदि — ने भी अपने अनुभव साझा किए।

आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

गोष्ठी के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 1 नवम्बर को प्रातः 10 बजे श्री विद्याचरण शुक्ल उद्यान में विद्या भैया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।
साथ ही, आगामी 21 जनवरी 2026 को वृहद प्रादेशिक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्य निर्माण आंदोलन के सहभागी, जनप्रतिनिधि और युवा वर्ग को जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम का संचालन चौलेश्वर चन्द्राकर ने किया आभार प्रदर्शन अनुभवचरण शुक्ल ने किया।कार्यक्रम की जानकारी प्रवक्ता नितिन कुमार झा द्वारा दी गई।

———————–

03. जिला पंचायत सीईओ  मंडावी ने पर्यटक गाइड प्रशिक्षण हेतु 08 सदस्यीय टीम को हरी दिखाकर किया रवाना

— छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा आयोजित पर्यटक गाईड प्रशिक्षण कार्यक्रम में कांकेर जिले के 08 प्रतिभागियों को शामिल किया गया है। उक्त प्रशिक्षण मध्यप्रदेश के आईआईटीटीएम ग्वालियर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें भाग लेने के लिए 08 सदस्यीय युवाओं के दल को आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन श्री हरेश मंडावी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त टीम में दिव्या ठाकुर, आशीष कश्यप, कपिल, राकेश कुमार शोरी, सुप्रिया राठौर, रमेश कुमार, लक्ष्मीकांत साहू, सलीम कुमार शामिल हैं।
———————–

04.कलेक्टर ने किया राज्योत्सव तैयारियों का निरीक्षण

— जिला मुख्यालय कांकेर के नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में 02 नवम्बर से आयोजित राज्योत्सव की तैयारियों का कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और जिला पंचायत सीईओ  हरेश मंडावी ने निरीक्षण कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाने तथा सकारात्मक बदलाव को प्रदर्शित करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राज्योत्सव में विभिन्न विभागां के द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें प्रमुख रूप से जनसम्पर्क विभाग, शिक्षा विभाग, जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास, कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र, पशु चिकित्सा, मत्स्य पालन, उद्यानिकी, रेशम, कौशल विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुष, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, नगरपालिका परिषद कांकेर, विधिक साक्षरता, समाज कल्याण विभाग, ऊर्जा विभाग, वन विभाग, आदिम जाति कल्याण इत्यादि विभाग शामिल हैं। विभागों के द्वारा विगत 25 वर्षों में हुए क्रमिक विकास, प्रगति तथा सकारात्मक परिवर्तन को फोकस किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजन भी किया जाएगा।
राज्योत्सव में रहेगी छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
जिला स्तरीय राज्योत्सव 2025 का आयोजन आगामी 02, 03 एवं 04 नवंबर को नरहरदेव पीएमश्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में किया जाएगा, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य रूप से 02 नवंबर को हिरेश सिन्हा एवं ग्रुप चारामा (आदिवासी आन) द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। 03 नवंबर को कवि सम्मेलन मीर अली मीर (राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त) तथा 04 नवंबर को गरिमा दिवाकर-स्वर्णा दिवाकर (अंजोर लोक कला मंच) की प्रस्तुति दी जाएगी। इनके अतिरिक्त स्थानीय लोक कलाकारों को भी मंचीय कार्यक्रम में प्रदर्शन करने का अवसर दिया जाएगा।

———————–

05. काफी दिनों से खराब मौसम के चलते  किसान परेशान थे‚ आज अलसुबह से  मौसम खुलने तथा धुप निकलने के बाद  खेती कार्यों में आई तेजी।  खेतों में दिखे हार्वेस्टर।

—  हालांकि इस बार  मौसम खराब होने से किसानों को काफी हताशा हुई है। अभी भी खेतों में पानी की धार चल रही है‚लेकिन फसल पक जाने के चलते  चैन हार्वेस्टर से किसान फसलों की कटाई कर रहे हैं। कई खेतों में पुनः धान अंकुरण होने के चलते बर्बादी का  भी आलम देखने मिल रहा है।

———————–

06.    कल 02 अक्टूबर को पत्रकारों का बिलासपुर  में राष्ट्रीय अधिवेशन । राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलावाडिया दो दिन पूर्व ही बिलासपुर पहुंचे हैं।

—कल  02 नवंबर को  छत्तीसगढ की न्यायधानी बिलासपुर में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है‚जिसकी  वृहत स्तर पर तैयारी हो रही है। इस मौके पर सभी प्रदेशों से पत्रकार आयेंगे। छत्तीसगढ के सभी जिलों से पत्रकार  शामिल होकर प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानुन की एकमात्र आवाज को बुलंद करेंगे। साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पत्रकारों का सम्मान किया जायेगा।  आज दिन भर कल के कार्यक्रम के लिए  कार्य किया गया जहां भव्य मंच तैयार है। मौसम के खुल जाने से  किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। कांकेर से अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति जिला इकाई  से जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल सहित तमाम पत्रकार  शामिल होंगे।

———————–

07. क्षेत्र में आज देवउठनी एकादशी‚तुलसी विवाह पर्व बडे धुमधाम से मनायी जा रही है।

———————–

8. आज देवऊठनी एकादशी ‚तुलसी विवाह पर्व के चलते  लखनपुरी साप्ताहिक बाजार में रही भीड। लोगों ने कंद‚मूल‚सब्जी के साथ अत्यावश्यक वस्तुएं जो देवऊठनी पर आवश्यक होती है‚की खरीदी।

———————–

09. सर्व पिछडा वर्ग संगठन जिला कांकेर की  विगत दिनों  स्थापना दिवस कार्यक्रम पर जिला मुख्यालय में बैठक के बीच समीक्षा मीटिंग होगी ऐसी जानकारी आ रही है।

———————-

10.  देवऊठनी एकादशी के बाद आज से ही विवाह लग्न में शादियों का दौर शुरू। इधर मेले मंडईयों का दौर भी होगी  शुरू।

  ———————-

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। शुभ रात्रि… 🙏

———————–

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 28 मार्च 2026 शनिवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  28 मार्च 2026 शनिवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय आनंद बक्शी (गीतकार) बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा, सलामत रहे दोस्ताना हमारा…… सदी…

आज की टॉप 10 खबर 27 मार्च 2026 शुक्रवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  27 मार्च 2026 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय प्रिया राजवंश(अभिनेत्री) — 64-80 दशक की खुबसूरत अभिनेत्री रही। कुदरत,साहेब बहादुर,हँसते जख्म,चन्दा,हिन्दुस्तान की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *