कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
13 अक्टूबर 2025 सोमवार
✍️मनोज जायसवाल
———————–
संपादकीय—
निरूपा राय‚ जिन्होंने पर्दे पर माँ की भुमिको को सशक्त एवं जीवंत किया…

पुण्यतिथि पर सादर नमन…..
—माँ के किरदार से दिलों की परछाई तक बसने वाली हिन्दी सिने जगत की जिन्हें लोग दुखियारी माँ भी कहते हैं‚ उन्होंने किस प्रकार माँ की किरदार को सशक्तता से जीवंत किया बताने की जरूरत नहीं है।फिल्म गंगा तेरे देश में,छाया,शहनाई,मर्द,बेताब,शहीद,दीवार,अमर अकबर एंथनी,पाताल भैरवी,ग़रीबी,हर हर महादेव,चालबाज, पूरब और पश्चिम,लाल बादशाह जैसे कई फिल्मों में मां का जीवंत किरदार को नया आयाम देने वाली अभिनेत्री निरूपाराय जो 13 अक्टूबर 2004 को कला जगत सहित दुनियां को अलविदा कहते चली गयी पर आज भी मां की भुमिका वाली वह सब फिल्में लोग बड़े ध्यान से देखते हैं। पुण्यतिथी पर सादर प्रणाम….।
—✍️मनोज जायसवाल
———————



x—–विज्ञापन———–x

———————
01.जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर 15 अक्टूबर को।
——राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) अंतर्गत जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध जिला चिकित्सालय कांकेर में 15 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से सायं 04 बजे तक किया जाएगा। उक्त शिविर में रायपुर एन.एच.एम.एम.आई. नारायणा हॉस्पिटल के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. किंजल बक्शी बाल हृदय रोग विशेषज्ञ एवं अन्य विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी. ठाकुर ने चिरायु दलों एवं अन्य विभागों से समन्वय बनाकर लाभार्थियों को स्वास्थ्य शिविर में लाभ पहुंचाने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही पालकों से अपील की है कि शिविर में आकर वे अपने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं।
———————
02. कल 12 अक्टूबर को जिले के नरहरपुर मुख्यालय में पिछडा वर्ग की अत्यावश्यक बैठक रखी गई जिसमें पिछडा वर्ग के जिलाध्यक्ष माधेश्वर जैन सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए। काफी देर चली चर्चा उपरांत आगामी 17 अक्टूबर को पिछडा वर्ग स्थापना दिवस जो कि खेल मैदान भानुप्रतापपुर में आयोजित है‚प्रत्येक परिवार से जाने की बात हुई। इधर आज 13 अक्टूबर को संगठन के जिलाध्यक्ष माधेश्वर जैन आयोजन संंबंधी बातों के तारतम्य कलेक्टर से मिलने पहूंचे थे‚ लेकिन कलेक्टर के नहीं होने पर मुखातिब नहीं हो पाये।

———————
03.आज जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित “हमर लक्ष्य” कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षणिक गुणवत्ता से संबंधित त्रैमासिक परीक्षा परिणामों की समीक्षा बैठक में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। बैठक में जिले के सभी विकासखंडों से आए शिक्षकों एवं अधिकारियों के साथ विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, शिक्षण व्यवस्था में सुधार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।साथ ही आगामी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सुझाव साझा किए गए।
———————
04.पटाखों दुकानों में आग से बचाव हेतु परामर्श जारी।
— जिले में संचालित समस्त स्थायी एवं अस्थायी पटाखा दुकानों में आग से बचाव के लिए नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ मुख्यालय रायपुर से परामर्श जारी किया गया है। जारी की गई एडवायजरी के अनुसार पटाखा दुकान किसी भी ज्वलनशील पदार्थ जैसे कपड़ा, बांस रस्सी, टेंट इत्यादि का न होकर अज्वलनशील सामग्री से बने टिन शेड द्वारा निर्मित होना चाहिए। पटाखा दुकान एक दूसरे से कम से कम 3 मीटर की दूरी पर एवं एक दूसरे के सामने न बनाई जाए। पटाखा दुकानों में प्रकाश व्यवस्था हेतु किसी भी प्रकार के तेल लैप, गैस लैप एवं खुली बिजली बत्ती का प्रयोग प्रतिबंधित होना चाहिए। किसी भी पटाखा दुकान से 50 मीटर के अंदर आतिशबाजी प्रदर्शन प्रतिबंधित होनी चाहिए। विद्युत तारों में ज्वाइन्ट खूला नहीं होना चाहिए एवं प्रत्येक मास्टर स्विच में फ्यूज या सर्किट ब्रेकर लगा होना चाहिए, जिससे शार्ट सर्किट की स्थिति में विद्युत प्रवाह स्वतः बंद हो जाए। दुकानें ट्रांसफार्मर के पास न हो और उसके ऊपर से हाई टेंशन पावर लाईन न गुजरती हो। प्रत्येक पटाखा दुकान में 5 किलोग्राम क्षमता का डीसीपी अग्निशामक यंत्र होना चाहिए। इसकी मारक क्षमता 6 फीट की होती है। दुकानों के सामने कुछ अंतराल में 500 लीटर क्षमता के ड्रम की व्यवस्था बाल्टियों के साथ होनी चाहिए। पटाखा दुकानों के सामने बाईक, कार की पार्किंग प्रतिबंधित होना चाहिए। अग्निशमन वाहन एवं एम्बुलेंस का फोन नंबर, दुकान परिसर के कुछ स्थानों में लगाया जाए तथा अग्निशमन वाहन के मूवमेंट के लिए पर्याप्त स्थान होना चाहिए। जांच के दौरान उक्त नियमों का पालन नहीं पाए पर छत्तीसगढ़ अग्निशमन नियमावाली 2021 तहत् कार्यवाही किया जाएगा।
———————–
05.
06.
07.
08.
09.
10.
———————–
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। शुभ रात्रि… 🙏
———————–






