आज की टॉप 10 खबर 12 अक्टूबर 2025 रविवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
12 अक्टूबर 2025  रविवार

✍️मनोज जायसवाल

———————–
संपादकीय—

अशाेक कुमार‚ कला क्षेत्र में पद्म भूषण से अलंकृत…

जन्मदिवस पर सादर…..

—कला क्षेत्र में पद्म भूषण,कला क्षेत्र का सर्वोच्च दादा साहब फाल्के एवं संगीत नाटक अकादमी एवं फिल्म फेयर पुरस्कार से अलंकृत हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता निर्माता निर्देशक रहे अशाेक कुमार के 13 अक्टूबर जन्मदिवस पर सादर प्रणाम है। पूरा नाम कुमुद कुमार गांगुली था। फिल्म जगत में दादा मुनी नाम से लोकप्रिय अशाेक कुमार की जीवन नैया कैरियर का प्रथम पड़ाव रहा।अछूत कन्या,इज्जत,किस्मत,नया संसार,साजन,आधी रात,काफिला,शोले,एक ही रास्ता,शतरंज,चलती का नाम गाड़ी,सवेरा,हावड़ा ब्रिज,धूल का फूल,आंचल,मासूम,पूजा के फुल,दूज का चांद,इंतकाम,आंसु बन गये फुल,गरम मसाला,चला मुरारी हीरो बनने,सफेद झूठ,नजराना प्यार का,जनता हवलदार,अमरद्वीप,अपना कानून,मेंहदी रंग लायेगी,अनोखा बंधन,लव इन गोवा,हादसा,चोर पुलिस,फिर आई बरसात,तवायफ,वतन के रखवाले,प्यार की जीत,ममता की छांव में आदि फिल्में थी। 10 दिसंबर 2001 को कला जगत सहित दुनियां को अलविदा कहा।

✍️मनोज जायसवाल

——————— 

x—–विज्ञापन———–x
x—–विज्ञापन———–x
x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

——————— 

01.जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर में 1369 मरीजों का उपचार। आयुर्वेद को अपने जीवन में अपनाएं – विधायक श्री नेताम।

— शासकीय कोमलदेव जिला चिकित्सालय कांकेर के परिसर में रविवार को एक दिवसीय निःशुल्क जिला स्तरीय आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 1369 मरीजों का उपचार किया जाकर निःशुल्क दिवाईयां दी गई साथ ही चिकित्सा परामर्श दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कांकेर  आशाराम नेताम ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, इसे अपने जीवन में अपनाए और तन व मन को स्वस्थ्य बनाए रखें। हमारे पुरखे आयुर्वेदिक पद्धति से अपना ईलाइ करते थे, जो उनकी लंबी आयु और स्वस्थ्य जीवन का राज था। आज के भाग-दौड़ वाली जिंदगी में हम अपने शरीर का ध्यान नहीं रखते, खान-पान का भी ध्यान नहीं रखते और ईलाज के लिए शार्टकट को अपनाते है, जिससे हमारी आयु घटती जा रही है। हमारे आस-पास आयुर्वेदिक पेड़-पौधे उपलब्ध है, जिसे पहचानने की जरूरत है। हमारे बुर्जूग इन्ही जड़ी-बुटियों से अपना ईलाज करते थे जिससे वे स्वस्थ्य रहते थे, ़हमें भी इनके उपयोग को अपनाना चाहिए। आयुष चिकित्सा शिविर को संबोधित करते हुए हस्त शिल्प बोर्ड के अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपुत ने कहा कि प्राचीन काल से ही आयुर्वेद का उपयोग हो रहा है। वर्तमान में यह और ज्यादा प्रासंगिक हो गया है। सरकार द्वारा आयुर्वेद के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। गांवों में भी आयुष केन्द्र खोले जा रहे हैं तथा इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग अब जैविक खेती को भी अपना रहे हैं, जो आयुर्वेद के महत्व को दर्शाता है। कार्यक्रम को नगर पालिका परिषद कांकेर के अक्ष्यक्ष अरूण कौशिक और पूर्व सांसद श्री मोहन मण्डावी ने भी संबोधित किया तथा आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में अतिथियों द्वारा बच्चों को स्वर्ण भस्म की दो-दो बूंद भी पिलाई गई।  स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार, हर दिन, हर घर आयुर्वेद थीम पर आयोजित इस एक दिवसीय निःशुल्क जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 1369 मरीजों का उपचार किया गया तथा निःशुल्क दवाईयां वितरित की गई। शिविर में आयुर्वेद से 491, होम्योपैथी 283, यूनानी 96, स्वर्ण प्राशन 26, रक्त जांच 117, नेत्र जांच 55, पंच कर्म 38 और एक्यू पंचर के 21 मरीजों का उपचार किया गया। साथही अग्निकर्म 07 लोगों ने लाभ लिए तथा 165 लोगो को योग परामर्श दिया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले, नगर पालिका परिषद कांकेर के उपाध्यक्ष   उत्तम यादव, वार्ड पार्षद मंजू सारथी, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीमती ललिता शर्मा, शिविर के नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद मिश्रा सहित गणमान्य नागरिक, आयुर्वेद, युनानी एवं होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से संबंधित डॉक्टरगण और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में मौजूद थे।

———————–

02.चारामा पुलिस द्वारा कूट रचित दस्तावेज के आधार पर वन अधिकार पट्टा प्राप्त किए 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

— पुलिस जानकारी अनुसार  मामले संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि ग्राम मयाना के आवेदक गण एवं ग्रामवासी मयाना द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चारामा को ग्राम पंचायत मयाना में शासकीय भूमि में अवैध पट्टा वितरण किए जाने के संबंध में शिकायत देने पर शिकायत जांच कर आरोपी जीवन ठाकुर एवं अन्य के द्वारा अवैध वन अधिकार मान्यता पत्र कूट रचना व धोखाधड़ी से बनवाकर शासन को 5,17,773 रुपए का हानि पहुंचा है की जांच रिपोर्ट पर से थाना चारामा में अपराध क्रमांक 123/ 25 कायम कर विवेचना में लिया गया था। कि उमनि. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  आई. के. एलिसेला के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक   दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी कांकेर   मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान कार्यवाही करते हुए आरोपितों 1. जीवन ठाकुर पिता रामदयाल उम्र 49 वर्ष निवासी मयाना. 2 शोप सिंह पिता शिव प्रसाद उम्र 60 वर्ष निवासी मयाना. 3 नीरज कुमार पोया पिता जीवन उम्र 23 वर्ष सभी निवासी – ग्राम मयाना थाना चारामा, जिला उ.ब. कांकेर को धारा 420, 467, 468, 34 आईपीसी एवं 340 बीएनएस में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक श्री तेज वर्मा, थाना प्रभारी चारामा, उपनिरीक्षक रनेश सेठिया, सउनि भकेश पटेल, आरक्षक अनिल जैन, जितेंद्र नाग एवं अन्य थाना चारामा स्टॉफ का अहम भूमिका रहा है।

———————–

03. लाभ अर्जित करने के नियत से नशीली टेबलेट एवं सीरप को कांकेर शहर में बिक्री करवाना पड़ा भारी । प्रतिबंधित टेबलेट एवं सीरप बेचने वाले 01 फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।  नशीली टेबलेट एवं सीरप को उड़ीसा मेडिकल दुकान से बिक्री करने वाले 01 आरोपी गिरफ्तार।

—पुलिस जानकारी अनुसार  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्र कार है कि श्रीमान उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उ.ब.कांकेर  आई.के. एलिसेला(भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल (भापुसे) भानुप्रतापपुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में एवं अनु. अधिकारी पुलिस श्री मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में शहर में दिन में पैदल, बाईक गस्त एवं रात्रि गस्त पेट्रोलिग बढ़ाकर शराबियों, नशेड़ी, गजेड़ियो, अवैध शराब बिक्री, नशीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले के विरूध थाना कांकेर में दर्ज अपराध के फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया जिसमें—मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.09.2025 को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि दिनेश कोर्राम निवासी अघन नगर कांकेर, राजकुमार सरकार निवासी राजापारा कांकेर तथा विधि से संघर्षरत बालक सभी अपने कब्जे में अवैध मादक पदार्थ नशीली प्रतिबंधित टेबलेट एवं सिरप रखकर नया बस स्टैंड बाजार डोम में बिकी हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पहुंचकर तस्दीक करने पर नया बस स्टैंड बाजार डोम में 03 व्यक्ति एक लाल काला रंग की स्कुटी के पास खड़े होकर आपस में कुछ बातचीत कर रहे थे जो पुलिस वाहन को देखकर इधर उधर भागने लगे जिन्हें हमराह स्टाफ एवं गवाहान की मदद से घेराबंदी कर पकड़कर अभिरक्षा में पुलिस द्वारा गवाहो के समक्ष 1.संदेही दिनेश कोर्राम के नीला रंग के जींस पाकेट से नीला रंग के जींस पैकेट में रखा NITROSUN 10 टेबलेट 60 नग एवं ANYREX plus सिरप 02 नग शीशी व एक पुरानी इस्तेमाली लाल काला रंग का होण्डा डीओ स्कुटी क सीजी 19 बीपी 9711 एवं उसके डिग्गी में रखा NITROSUN 10 टेबलेट 42 नग एवं ANYREX plus सिरप 02 नग शीशी तथा एक पुरानी इस्तेमाली क्रीम कलर का वन प्लस नाॅर्ड सी.ई. लाईट मोबाईल कुल मादक पदार्थ नशीली NITROSUN 10 टेबलेट 102 नग एवं ANYREX plus सिरप 04 नग शीशी संदेही की आधिपत्य से बरामद हुआ तथा संदेही राजकुमार सरकार के ग्रे कलर के लोवर पाॅकेट से NITROSUN 10 टेबलेट 50 नग एवं ANYREX plus सिरप 02 नग शीशी एवं एक पुरानी इस्तेमाली मोबाईल संदेही की आधिपत्य से बरामद हुआ एवं विधि से संघर्षरत् बालक के काला रंग के लोवर पाकेट से NITROSUN 10 टेबलेट 50 नग एवं ANYREX plus सिरप 02 नग शीशी बरामद हुआ थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 357/2025 धारा 21, 22, 29 NDPS ACT कायम कर विवेचना में लिया गया उक्त प्रकरण के संदेहियों से पुछताछ के दौरान अपने साथी अल्ताफ (खिलौड़ी) निवासी कांकेर, वरूण नेताम निवासी कांकेर, निमेश मेहरा निवासी टिकरापारा संतोषी मंदिर के सामने कांकेर के साथ ग्राम पोड़ी उड़ीसा के राजु मेडिकल स्टोर से खरीद कर लाकर योजना बनाकर लाभ अर्जित करने के लिए कांकेर शहर में बिकी करना बताये प्रकरण में फरार आरोपी जामी राजु पिता रूशीदासु उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम पोड़िया गोपीसायपारा जिला मलकानगिरी थाना पोड़िया(उड़िसा) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कांकेर में न्यायिक रिमाण्ड पर दिनांक 12.10.2025 को पेश किया गया सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, के नेतृत्व में, उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, प्रआर.सत्य प्रकाश, ओमप्रकाश कृषान,आर शक्ति सिंह का अहम भूमिका रहा है।

———————–

04.जनक नगर बस्ती   में जन सहयोग ने चलाया स्वच्छता मुहिम।

—समाज सेवी संस्था “जन सहयोग ” द्वारा आज रविवार 12 अक्टूबर को प्रातः काल संघ शताब्दी वर्ष, जनक नगर बस्ती तैयारी में सहयोग देते हुए श्री देवभूमि राजा पारा वार्ड कोमलदेव अस्पताल के सामने स्वच्छता अभियान एवं सेवा कार्य किया गया ,जिसमें जन- सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा संजय कुंजाम ,धर्मेंद्र देव, शैलेन्द्र देहारी, देवेंद्र ध्रुव आदि साथियों का  बहुमूल्य सहयोग प्राप्त हुआ।स्वच्छता अभियान में कोमल देव अस्पताल परिसर से कई ट्राली कचरा इकट्ठा कर पूर्व निर्धारित स्थान में इसका निष्पादन किया गया। सभी लोगों तथा सभी संस्थाओं को सहयोग देने वाली “जन सहयोग संस्था ” के इस कार्य की सबने प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि संघ द्वारा इस वर्ष का विजयदशमी कार्यक्रम उत्सव 14 अक्टूबर को संध्याकाल 5:00 बजे देवभूमि राजा पारा स्थित श्रीराम जानकी मैदान में मनाया जाएगा, जिसके मुख्य अतिथि जैन समाज के अध्यक्ष  देवेंद्र जैन होंगे।

———————–

05.आज ग्राम मुड़पार (सरोना) में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल त होकर ग्राम के सर्वांगीण विकास हेतु हाईमास्क लाईट हेतु भूमिपूजन एवं पानी टैंकर का लोकार्पण किया गया। 

———————–

06.ग्राम  जामगांव इमलीपारा में आयोजित 7 दिवसीय ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट क्लब के समापन कार्यक्रम में  कांकेर विधायक आशा राम नेताम  शामिल  हुए।

———————–

07.

08.

09.

10.

———————–

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। शुभ रात्रि… 🙏

———————–

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 05 दिसंबर 2025 शुक्रवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   05  दिसंबर  2025 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ————————– संपादकीय— ख्यातिप्राप्त और सुन्दर अभिनेत्रियों में से एक ”नादिरा”  आज  जन्म दिवस पर सादर ….…

आज की टॉप 10 खबर 04 दिसंबर 2025 गुरूवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   04  दिसंबर  2025 गुरूवार ✍️मनोज जायसवाल ————————– संपादकीय— 60–70 के दशक में धुम मचाने वाले मशहुर अभिनेता शशि कपुर  आज 8 वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *