आज की टॉप 10 खबर 03 फरवरी 2025 सोमवार

03 फरवरी 2025 सोमवार🙏
✍️मनोज जायसवाल

01. चारामा विकासखंड के आदर्श ग्राम जेपरा जहां इस बार पूरे पंचायत जनप्रतिनिधी सरपंच से लेकर पूरे वार्ड निर्विरोध निर्वाचित है। उसी गांव का युवा उत्साही,मिलनसार सबके दुःख सुख में साथ रहने वाले पूर्व जनपद सदस्य रहे सुरूचि चित्रकांत सिन्हा क्षेत्र में गोलू के नाम जाना जाने वाले चित्रकांत आज जेपरा क्षेत्र के कई लोगों के साथ नामांकन दाखिल किया।  इस जनपद क्षेत्र में  दो ही उम्मीदवार है‚ सुरूचि चित्रकांत सिन्हा के विरूद्व  पुर्णिमा जितेंद्र साहू है। यदि राजनीतिक पार्टी की बात करें तो ये दोनों प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी  के ही है।

02. कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने आज कोकपुर आयोजन स्थल से अपनी कथा सुनानी प्रारंभ की। शिवकथा माघ के इस पवित्र महीने के बस्तर दण्डकारण्य क्षेत्र में सभी शिवभक्तों की कामना थी,शिव की कृपा से यह आयोजन हो रही है। शिव को कैसे पाया जाय। शिव की आराधना,उपासना कैसे की जाये तैंतीस कोटि देवताओं में सरलता निर्मलता रख सकते हैं, वो शिव है। मॉ कांकेश्वरी का दर्शन गए तो अपने बच्चों की रक्षा के लिए मॉं एवं महादेव पहाड पर ऊपर बैठे हैं। कहा- राजा जमाने में वहां से फांसी दिया जाता ना जाता पर उससे पूर्व महादेव बैठकर कांकेर को क्या देना नहीं देना यह तय करते थे।

03. आज नगर के अलबेला पारा स्थित हेलीपेड के आसपास घास फूंस में आग लग गई लेकिन कोई भी विभागीय कर्मी आग बुझाने नहीं आया।

04. आज चारामा में देवांगन समाज द्वारा मॉ परमेश्वरी जयंती धूमधाम से मनाया गया। गरियाबंद के महाराज पं. रामानुज पांडेय आ नगर आगमन हुआ। डीजे की धून पर लोगों ने खुशियां मनाई। नगर पंचायत अध्यक्ष के कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी भुनेश्वर नागराज ने सघन जनसंपर्क किया।

05. मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत जिला स्तरीय स्वीप फुटबॉल प्रतियोगिता ‘खेलेगा कांकेर मतदान करेगा कांकेर’ का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के 8 टीमों ने भाग लिया। समापन दिवस में नरहरपुर फुटबॉल क्लब और कांकेर फुटबॉल के मध्य फाइनल मैच खेला गया, जिसमें नरहरपुर फुटबॉल क्लब की टीम पेनल्टी शूटआउट में कांकेर फुटबॉल क्लब 3-5 से जीत हासिल की। इस अवसर पर कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

06. नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकायों में अध्यक्ष एवं पार्षद पद हेतु इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) के माध्यम से आगामी 11 फरवरी को प्रातः 08 बजे से शाम 05 बजे तक मतदान सम्पन्न कराया जाएगा। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि ईव्हीएम मशीन में अध्यक्ष पद के अभ्यर्थी हेतु पहले बटन दबाया जाएगा जो कि सफेद रंग के लेबल का होगा।

07. उल्लेखनीय है कि नगरपालिका परिषद कांकेर में अध्यक्ष पद सहित 21 वार्डों के पार्षद के लिए मतदान 11 फरवरी को किया जाएगा। इसके अलावा जिले की नगर पंचायत चारामा, भानुप्रतापपुर, पखांजूर और अंतागढ़ में अध्यक्ष सहित 15-15 वार्डों के लिए पार्षद का चयन मतदाताओं के द्वारा किया जाएगा।

08. खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत जिले के 149 धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से 05 लाख 31 हजार 429 मेट्रिक टन का उपार्जन किया गया। इसके लिए 05 लाख 44 हजार 224 मेट्रिक टन खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसी तरह रकबा समर्पण के मामले में भी कांकेर जिला राज्य में प्रथम स्थान पर है। जिले के 38 हजार 22 किसानों के द्वारा 11 हजार 495 हेक्टेयर रकबे का समर्पण किया गया है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष जिले के 01 लाख 05 हजार 576 किसानों ने 01 लाख 45 हजार 508 हेक्टेयर क्षेत्र का पंजीयन धान बेचने हेतु कराया था, इनमें से 94 हजार 734 किसानों ने 01 लाख 2 हजार 414 हेक्टेयर रकबे का धान 149 उपार्जन केन्द्रों में बेचा, जो कि कुल रकबे का 70 प्रतिशत है।

09. चारामा तहसील कार्यालय में विगत कई वर्षों से रखी कैनन कंपनी की मंहगी बडी प्रिंटर धूल खाते पडी है। चारामा दौरे पर कलेक्टर के साथ ही कमिश्नर ने भी इसे कार्य में लाने सुधारने आदेश दिया गया था पर आज भी यह वैसे ही यह लाखों की मशीन धूल खा रही है।

10. आज कोकपुर कथास्थल से पं. प्रदीप मिश्रा ने पुनः दोहराया कि आपका ध्यान बार-बार कोकपुर की ओर,मोबाईल की ओर,टीवी की ओर जाये तो समझना कथा स्वयं महादेव सुनना चाह रहे हैं। कोकपुर के आयोजन संदर्भ इस बात की चर्चा है कि मीडिया तक को उपेक्षित किया गया है,जहां पंडाल पर जाने पर उन्हें सम्मानजनक स्थान मिलना दूर सही सलूक तक नहीं हो रहा है। संभवतया यही कारण है कि  यहां की मीडिया में स्थानीय कवरेज नहीं हो रहा है।

 

टीप- 1. खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।

  • Related Posts

    आज की टॉप 10 खबर 11 फरवरी 2026 बुधवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   11  फरवरी  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”मंच पर थोथी वाहवाही से अधिक दुवाएं” —यही समय होता है, मानवता दिखाने का!…

    आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *