कांकेर आज की टॉप 10 खबर 29 जनवरी 2025 बुधवार

29जनवरी 2025 बुधवार🙏

✍️मनोज जायसवाल

01. चुनावी घमासान के बीच जिले के चारामा विकासखंड के ग्राम पंचायत जेपरा से एक सुंदर तस्वीर सामने आ रही है,जहां आज 29 जनवरी को पंचायत में निर्वाचन प्रक्रिया पर ग्रामवासियों ने सभा आयोजित कर तात्कालीन पूर्व सरपंच रहे सोहद गंगासागर को निर्विरोध सरपंच चुन लिया गया। इसके साथ यहां के सभी 17 वार्ड के लिए पंच भी निर्विरोध चुने गये। तत्संबंध में चुनावी प्रक्रिया पूरी की जायेगी। इसके साथ ही यह क्षेत्र जनपद सदस्य क्रमांक–04 के  लिए जेपरा के ही युवा नेता चित्रकांत सिन्हा को समर्थन देने की चर्चा पर खबर है।

02. आज भानुप्रतापपुर में जनपद सदस्य पद के लिए 11 लोगों ने नामांकन लिया।नाम निर्देशन के तहत अध्यक्ष के लिए 02 एवं 15 वार्ड में पार्षदों के लिए कुल 34 नामांकन दाखिल होने की खबर है। 31 जनवरी को अप. 3.00 बजे तक नाम वापिस लिये जा सकेंगे। साथ ही प्रतीक का भी आबंटन किया जायेगा।

 

03.कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आगामी 01 फरवरी शनिवार को जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालय स्तर पर सभी अनुविभाग अंतर्गत ‘‘दौड़ लगाएगा कांकेर, मतदान करेगा कांकेर’’ की तर्ज पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार एवं मुख्य नगरपालिका एवं नगर पंचायत अधिकारी को स्थानीय स्तर पर तैयारी कर रहे युवाओं के मध्य प्रचार-प्रसार करते हुए मैराथन दौड़ का आयोजन करने के लिए निर्देशित किया है। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला मुख्यालय में पीएमश्री शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट विद्यालय कांकेर में 01 फरवरी को प्रातः 07 बजे आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मैराथन दौड़ आयोजित जाएगी। साथ ही स्वीप के तहत विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

 

04. नगरीय निकाय /त्रिस्तरीय आम निर्वाचन 2025 हेतु मतदान केंद्र एवं मतगणना स्थल में मीडिया प्रतिनिधियों के प्रवेश हेतु प्राधिकार पत्र जारी किया जाना है। तत्संबंध में आग्रह है कि जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि अपने दो-दो पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ्स जिला जनसम्पर्क कार्यालय में 05 फरवरी 2025 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं, जिससे कि मतदान के पूर्व प्राधिकार पत्र जारी किया जा सके।

 

05. नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के तहत आज जिले के नगरीय निकायों में प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (स्क्रूटनी) की गई। इसी क्रम में नगरपालिका परिषद कांकेर के लिए प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की आज संवीक्षा हुई, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सभी 04 प्रपत्र विधिमान्य पाए गए, जबकि पार्षद पद हेतु प्राप्त 57 प्रपत्रों में से 56 विधिमान्य की श्रेणी में पाए गए और एक आवेदन निरस्त किया गया।
रिटर्निंग आफिसर कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 हेतु नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी पश्चात कांकेर नगर पालिका अंतर्गत 56 पार्षद और अध्यक्ष के लिए 04 नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गए। इसी तरह जिले की नगर पंचायत चारामा, भानुप्रतापपुर, पखांजूर और अंतागढ़ में प्राप्त सभी नाम निर्देशन पत्र विधि मान्य पाए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत चारामा में अध्यक्ष पद हेतु 02 और पार्षद हेतु 39, भानुप्रतापपुर में अध्यक्ष पद हेतु 02, पार्षद के लिए 34, अंतागढ़ में अध्यक्ष के लिए 06 और पार्षद के लिए 42 तथा नगर पंचायत पखांजूर में अध्यक्ष हेतु 06 और पार्षद के लिए 47 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से सभी स्क्रूटनी उपरांत सही पाए गए।
उल्लेखनीय है कि नगरपालिका आम निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा आज 29 जनवरी को की गई। नाम वापसी की तिथि 31 जनवरी दोपहर 03 बजे तक, मतदान तिथि 11 फरवरी और प्राप्त मतों की गणना 15 फरवरी को होगी।

 

06. कांकेर नगर में हर रोज एक नया किस्सा सुनने मिल रहा है। सियासी किस्से में हाल में आम आदमी पार्टी में प्रवेश करने वाले समाजसेवी मोहन सेनापति जो अचानक लापता होने की खबरें बतायी थी। अब नामांकन दाखिले के बाद फिर से नगर से गायब है। खबर है कि वे पुट्टपर्ती(आंध्रप्रदेश) यात्रा पर निकल लिये हैं। गौरतलब है कि वे श्रीसत्य साई बाबा के भक्त एवं श्रीसत्य साई सेवा समिति से जुडे हुए हैं।

 

07. गत 18 जनवरी को जिले के डोंगरकटा में पिता पुत्र पर हमला करने वाले भालू का शव मिलने से वन विभाग में हडकंप मचा हुआ है। भालू के हमले से पिता पुत्र की मौत हो गई थी, इसके साथ वन्य कर्मी को भी घायल कर दिया था,जिनका ईलाज रायपुर में जारी है। भालू की मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम से सामने आएगा। भालू का शव पूर्व घटना स्थल से मात्र 200 मी. की दूरी पर मिला है।

 

08. थाना कोडेकुर्से अंतर्गत नाबालिक लडकी को शादी का झांसा देकर पीडिता से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिर्रप्तार किया है।

 

09. जिला पंचायत सदस्य के लिए क्षेत्र में मिथलेश्वरी शोरी का नाम लोगों की जुबां पर। अन्य क्षेत्रों के लिए अभी नाम लोगों की जुबां पर नहीं। लेकिन जल्द पता चलेगा कि मैदान में कौन-कौन होंबे।

 

10. आज चारामा नगर के साथ प्रमुख सेंटर लखनपुरी में भी लोगों की भीड होटल खोमचों पर देखी गई। लखनपुरी साप्ताहिक सब्जी बाजार दिवस पर लोग चुनावी चर्चा में मशगुल रहे। अरौद पलेवा क्षेत्र में दो भाजपा कार्यकर्ताओं के चुनावी मैदान में होने तथा पूर्व जनपद सदस्य दीपा सलाम भी मैदान में होने की खबर है। कोई किसी से कम नहीं है‚ पार्टी की चली तो स्थितियां  अलग हो सकती है। फिलहाल तो प्रत्याशी जनसंपर्क बनाए हुए है‚ नाम वापसी के बाद प्रचार में तेजी से ही माहौल पता चलेगा।

 

टीप- 1. खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।

  • Related Posts

    आज की टॉप 10 खबर 1 फरवरी 2026 बुधवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   11  फरवरी  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”मंच पर थोथी वाहवाही से अधिक दुवाएं” —यही समय होता है, मानवता दिखाने का!…

    आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *