आज की टॉप 10 खबर 11 अक्टूबर 2025 शनिवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
11 अक्टूबर 2025  शनिवार

✍️मनोज जायसवाल

———————–
संपादकीय—

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी‚नामचीन समाजसेवी ‚ डॉ. राममनोहर लोहिया

 पुण्यतिथी  पर सादर……नमन

— देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,प्रखर चिंतक,समाजवादी राजनेता डाॅ. राममनोहर लोहिया का जन्म 23 मार्च 1910 को अकबरपुर फैजाबाद में हुआ था। देश की आजादी के समय स्वतंत्रता संग्राम के पूर्व एवं बाद में अपने दम पर शासन का रूख बदलने में अव्वल हाथ रहा है। समाज ही उनका कार्यक्षेत्र रहा। मातृभाशा के प्रति असीम प्रेम था। डाॅ. लोहिया अनेक क्रांतियों एवं सिद्वांतों के जनक रहे हैं।नर नारी की समानता, दिमागी असमानता के खिलाफ,जाति प्रथा के खिलाफ एवं पिछड़ों को विषेश अवसर के लिए,विदेशी गुलामी के खिलाफ,आर्थिक समानता हेतु पैदावार बढ़ाने के पक्ष में,अन्यायी हस्तक्षेप के खिलाफ आदि में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। 1942 में महात्मा गांधी द्वारा भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत की उसमें डाॅ. मनोहर लोहिया भी कूद गए। कई उत्कृष्ट विचारोत्तेजक लेख एवं टिप्पणियां अपने पत्र हरिजन के लिए लिखे।30 सितंबर 1967 को नई दिल्ली के विलिंग्डन अस्पताल जो अब लोहिया अस्पताल कहा जाता है, में 12 अक्टूबर 1967 को अंतिम सांसे लेते हुए देश एवं दुनियां को अलविदा कहा।

✍️मनोज जायसवाल

——————— 

x—–विज्ञापन———–x
x—–विज्ञापन———–x
x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

——————— 

01. पिछडा वर्ग स्थापना दिवस (17 अक्टूबर  भानुप्रतापपुर ) को सफल बनाने पिछडा वर्ग समाज के पदाधिकारी धुंआधार कर रहे बैठक‚ लेकिन समाज के लोगों के साथ प्रशासन की बैठक अभी तक नहीं।

—आगामी 17 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भानुप्रतापपुर नगर आगमन हो रहा है, वे यहां सर्व पिछडा वर्ग के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्संबंध में पिछडा वर्ग संगठन द्वारा पिछले महीने भर पूर्व से तैयारियां की जा रही है।जगह जगह फलेक्स बैनर लगायी जा रही है। जगह-जगह बैठकें ली जा रही है। पिछडा वर्ग संगठन के जिलाध्यक्ष माधेश्वर जैन आयोजन की सफलता के लिए पूरे बस्तर का धुंआधार दौरा कर रहे हैं। आज 11 अक्टूबर को कोण्डागांव जिले के कलार बाहुल्य, जुगानी कलार में सामाजिक जनों के साथ बैठक ली और सभी को पिछडा वर्ग के आयोजन में उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने की अपील की जिस पर समाज के लोगों ने इस कार्यक्रम में आने की बात कही। कल रविवार 12 अक्टूबर को कांकेर के नरहरपुर मुख्यालय में बैठक होंगी जहां भी माधेश्वर जैन उपस्थित रहेंगे। आयोजन के लिए जगन्नाथ साहू, अरविंद जैन, परमानंद साहू, गौरीशंकर साहू, राजकुमार साहू,अलित सिन्हा, जितेंद्र साहू आदि लगे हुए हैं।  आयोजन को अभी पांच दिन शेष है‚ पर  प्रशासन की ओर से पिछडा वर्ग  प्रतिनिधियों की बैठक  की खबरें अभी तक नहीं है।

चित्र—जुगानी‚कलार(कोंडागांव) में पिछडा वर्ग की बैठक करते पदाधिकारी।

——————— 

02. कांकेर जिला  मुख्यालय में भारी बारिश। बारिश के चलते जिले में कई रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम निरस्त। लेकिन अरौद ऐतिहासिक दशहरा उत्सव में मौसम साफ हो जाने के चलते भारी भीड के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। आयोजन पर मंच से पूर्व सांसद मोहन मंडावी ने कहा बस्तर संभाग में प्रथम बस्तर दशहरा एवं दूसरे स्थान पर कांकेर जिले का अरौद दशहरा प्रथम है‚मैं यहां विगत 25 वर्षों से आ रहा हूं। मंच से  तेजेश्वरी गब्बर सिन्हा द्वारा  पांच हजार की राशि मंडली को दी एवं अन्य विकास कार्यों को कराने की घोषणा की।  कांग्रेस के ठाकुर राम कश्यप किन्हीं कारणों से नहीं आ पाए पर उन्होंने अपने प्रतिनिधी के माध्यम पांच हजार की राशि भेजी। कार्यक्रम पूर्व ऐसा नहीं लग रहा था कि यह आयोजन हो पाएगा। प्रारंभिक क्षणों में मौसम ने डरा दिया  था‚ कलाकारों का जोश था‚ बारिश में भी दशहरा मैदान तक लोक कलाकार आ गए । लेकिन कुछ ही क्षणों में बारिश् बंद हुई। लोगों ने यहां आतिश बाजियों का आनंद लिया। व्यवसायियों ने भी खुब व्यापार किया। आयोजन में हर लोग यहां के दृश्य को अपने मोबाईल कैमरे पर कैद करते दिखे। अभी कुछ ही देर में रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होगा।

——————— 

03. इस वक्त जो खबर आ रही है जहां देश के वाराणसी काशी में चल रहे राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही है, कांकेर की डॉ गीता शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में। डॉ. गीता शर्मा कांकेर नगर की साहित्यिक विभुति है‚जिन्हें यहां  का साहित्य बिरादरी उन्हें नगर माता का दर्जा देते हैं।

——————— 

04. आज कांकेर जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष का चुनाव पर्यवेक्षक के आगमन के साथ कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्वजीवियों की रायशुमारी के साथ सम्पन्न होना था‚ लेकिन बताया जा रहा है कि  आज का कार्यक्रम ही निरस्त हो गया है। निरस्त होने का कारण पर्यवेक्षक का नहीं आना और आगामी तिथि के संबंध में आगामी संभवतया 14 अक्टूबर का समय बताया जा रहा है। लेकिन धरातलीय सच पार्टी प्रवक्ताओं के बयान से ही ज्ञात हो पायेगा। लेकिन मीडिया को अभी तक कोई प्रेस विज्ञप्ति वगैरह जारी नहीं हुआ है।

——————— 

05.मोर गांव, मोर पानी महाअभियान : जिले में जल संरक्षण व संवर्धन के क्षेत्र में अभिनव पहल। जल संकट से निबटने मनरेगा के तहत सामुदायिक सहभागिता से हो रहे सार्थक प्रयास।

—जिले में जल संरक्षण एवं भू-जल स्तर के संवर्धन में जिला प्रशासन द्वारा अभिनव पहल की जा रही है। ’’मोर गांव, मोर पानी’’ अभियान के तहत मनरेगा के माध्यम से अनेक संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। यह अभियान सामुदायिक सहभागिता एवं जनभागीदारी पर आधारित है, जिसमें जल संरक्षण एवं संवर्धन से संबंधित कार्य ग्रामीणों और स्व-सहायता समूहों की महिलाओं की सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग के साथ ग्राम पंचायत संसाधन मानचित्र की सहायता से ट्रांजिट वॉक (ग्राम पंचायत भ्रमण) करते हुए कार्य योजना तैयार की जा रही है। जिला पंचायत के सीईओ   हरेश मण्डावी ने बताया कि इसके लिए कार्य योजना तैयार करने में जीआईएस आधारित युक्तधारा पोर्टल का प्रयोग किया जा रहा है। ridge to valley सिद्धांत के आधार पर योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों में जल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूकता लाने प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। वहीं पंचायत एवं शासकीय भवनों की दिवारों पर जल संरक्षण से संबंधित नारे एवं स्लोगन अंकित कराए जा रहे हैं। यह भी बताया गया कि युक्तधारा पोर्टल का उपयोग करते हुए अब तक 10704 कार्यों की कार्य योजन तैयार की जा चुकि हैं, जिनका क्रियान्वयन आगामी वित्तीय वर्ष में किया जाएगा। मोर गांव, मोर पानी अभियान के तहत 1915 जल संरक्षण कार्यों की स्वीकृति प्रदाय की गई है। इस प्रकार जिले में मनरेगा के तहत प्राकृतिक संसाधन, प्रबंधन एवं  आजीविका  संवर्धन के लिए विभिन्न स्थायी परिसंपत्तियों का भी निर्माण किया गया है। इन संरचनाओं से जल संरक्षण और भू-जल स्तर की वृद्धि में मदद मिली है। 

——————— 

06.मुडपार(सरोना) में लगायी गई यातायात की पाठशाला‚ स्कुली छात्र छात्राएं एवं आम लोगों ने लिया लाभ।

—आज एनएसएस कैंप मुड़पार (सरोना) में यातायात की पाठशाला यातायात पुलिस कांकेर द्वारा लगाई गई ।आई. के. एलिसेला, उमनि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशानुसार, दिनेश कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन श्री दीपक साव, रक्षित निरीक्षक यातायात प्रभारी कांकेर के नेतृत्व मे यातायात बल कांकेर के द्वारा ठाकुर भाव सिंह कॉलेज नरहरपुर व हाई स्कूल सरोना के छात्र‚छात्राओं के द्वारा लगाए की सड़क दुर्घटना से बचने के कैसे संकेत देती सड़के कैसे बोलती है के संबंध मे जानकारी दिया गया साथ ही उनको साइबर जागरूकता के बारे मे बताया गया और पुलिस मित्र की जानकारी दी गई कार्यक्रम के दौरान 200 छात्र‚छात्राओं व न्यायाधीश भावेश वट्टी , प्राचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मण शुक्ला , प्राचार्य एस.पी. नेताम, भूपेंद्र सिन्हा, ग्राम सरपंच गंगा राम शोरी जी, उपसरपंच कश्यप  ग्राम पटेल अमर सिंह कुमेटी व ग्रामवासी शामिल हुए।

——————— 

07.  मेंटनेंस के चलते आज चारामा सहित अन्य गावों में भी कई बार बिजली की आवाजाही होती रही। देर शाम  7 बजे के बाद अरौद में बिजली बहाल होने के बाद अरौद दशहरा सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ।

——————– 

08.

09.

10.

———————–

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। शुभ रात्रि… 🙏

———————–

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 05 दिसंबर 2025 शुक्रवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   05  दिसंबर  2025 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ————————– संपादकीय— ख्यातिप्राप्त और सुन्दर अभिनेत्रियों में से एक ”नादिरा”  आज  जन्म दिवस पर सादर ….…

आज की टॉप 10 खबर 04 दिसंबर 2025 गुरूवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   04  दिसंबर  2025 गुरूवार ✍️मनोज जायसवाल ————————– संपादकीय— 60–70 के दशक में धुम मचाने वाले मशहुर अभिनेता शशि कपुर  आज 8 वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *