
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
02 जुलाई 2025 बुधवार
✍️मनोज जायसवाल
——————
01.भानुप्रतापपुर में आदिवासी कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित आदिवासी अधिकार एवं सशक्तिकरण शिविर में शामिल होने आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया (दिल्ली), महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती फुलोदेवी नेताम, आदिवासी कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष जनक ध्रुव एवं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पूर्णचन्द्र पाढ़ी का चारामा विधायक निवास मे आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
चित्र—युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पूर्णचन्द्र पाढ़ी का चारामा विधायक निवास मे आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
——————
02.सिविल मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं का अंतिम वर्ष का प्रोजेक्ट कार्य संपन्न।
— शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर में अंतिम वर्ष सिविल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं का आज प्रोजेक्ट कार्य संपन्न किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रोजेक्ट एवं मॉडल प्रस्तुत किया गया। शासकीय पॉलिटेक्निक के प्राचार्य ने बताया कि इसमें मुख्यतः 20 मंजिल भूकंप रोधी भवन मॉडलिग, सस्पेंशन ब्रिज का मॉडल, हाइड्रो पावर प्लांट डेम (सिविल) का मॉडल व सोलर कुलर वर्किग मॉडल (मैकेनिकल) इत्यादि शामिल था। प्रोजेक्ट कार्य पूरा होने के साथ छात्र-छात्राओं के डिप्लोमा एजुकेशन पूर्ण हुए। प्राचार्य डॉ शैलेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संस्था के स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
चित्र—सिविल मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं का अंतिम वर्ष का प्रोजेक्ट कार्य संपन्न होने के अवसर पर।
——————
03.विधानसभा सत्र हेतु अपर कलेक्टर नोडल अधिकारी नियुक्त
—छत्तीसगढ़ षष्ठम विधानसभा का षष्ठम (मानसून) सत्र 14 जुलाई सोमवार पूर्वान्ह 11 बजे से प्रारंभ होकर 18 जुलाई 2025 तक आहूत किया गया है। विधानसभा सत्र के दौरान त्वरित जानकारी प्राप्त करने के लिए कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुमार कुर्रे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
——————
04.जिले में अब तक 2404.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज।
— जिले में 01 जून से अब तक कुल 2409.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक सर्वाधिक वर्षा बांदे तहसील में 393.7 मिलीमीटर तथा सबसे कम कांकेर तहसील में 90.9 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार भानुप्रतापपुर तहसील में 234.8 मिलीमीटर, दुर्गूकोंदल में 276.9 मिलीमीटर, चारामा़ में 161.2 मिमी., अंतागढ़ में 328.7, पखांजूर में 256.8, नरहरपुर में 172.2, सरोना में 113.5 और आमाबेड़ा में 278.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में भानुप्रतापपुर तहसील में सबसे अधिक 46.4 मिलीमीटर और चारामा तहसील में सबसे कम 1 मिलीमीटर वर्षा आंकी गई है।
—————— ——————
05.‘मोर गांव मोर पानी’ महाभियान : जिले में जल संरक्षण को मिला बढ़ावा।
—कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिले में ‘मोर गांव मोर पानी’ महाभियान के तहत जल संरक्षण और भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य वर्षा ऋतु में जल संचयन कर जिले को जल संकट से स्थायी रूप से निजात दिलाना है, साथ ही मनरेगा योजना के तहत जल संवर्धन के लिए विभिन्न संरचनाओं का निर्माण तेज गति से जारी है।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी ने बताया कि जिले में जल संरक्षण और भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए मोर गांव मोर पानी महाभियान के तहत जिले के ग्राम पंचायतों में पहाड़ी ढलानों पर कुल 3620 से अधिक संरचनाएं बनाई जा चुकी हैं। इस वर्ष 1666 से अधिक जल संरक्षण कार्यों को मंजूरी दी जा चुकी है, इनमें तालाब निर्माण, निजी कृषि तालाब, सोखता गड्ढे, लूज बोल्डर चेक डेम, गैबियन स्ट्रक्चर, अर्दन डैम, चेक डैम, कंटूर ट्रेच, सोक पिट, डिफंक्ट बोरवेल रिचार्ज, परकोलेशन टैंक जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल है। इन संरचनाओं का मुख्य उद्देश्य बरसात के मौसम में नालों के माध्यम से बहकर व्यर्थ जाने वाले पानी को रोकना और उसे धरती में समाहित कर भू-जल स्तर को बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि इन कार्यों की योजना बनाने और कार्यान्वयन में आधुनिक जीआईएस तकनीक (जियोग्राफिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम) का उपयोग किया जा रहा है। इसकी मदद से रिज टू वैली (पहाड़ी से घाटी तक) सिद्धांत पर आधारित स्ट्रक्चर्स की प्लानिंग की गई है ताकि बारिश का पानी व्यवस्थित तरीके से संरचनाओं में एकत्र हो और अधिकतम जल संचयन हो सके। पूर्व में इन क्षेत्रों में वर्षा जल के बहाव से बड़े पैमाने पर मिट्टी कटाव की समस्या उत्पन्न होती थी। अब इन संरचनाओं के निर्माण से न केवल जल संरक्षण होगा, बल्कि मिट्टी कटाव की समस्या पर भी स्थायी समाधान मिलेगा। नालों का बहाव धीमा होगा और पानी धीरे-धीरे भूमि में रिसकर भू-जल भंडार को समृद्ध करेगा। ये प्रयास जिले में जल सुरक्षा सुनिश्चित करने और स्थानीय समुदायों की आजीविका को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध हो रहा है।
चित्र—शासन की महती मोर गांव मोर पानी योजनांतर्गत कार्य को स्वरूप देते मजदूर।
——————
06.छत्तीसगढ़ मध्याह्न भोजन रसोईया को नरेगा में नहीं मिल रहा काम…नरेगा दर पर मानदेय दिया जाए सायं सरकार:- गोपी बढ़ाई।
— गोपी चंद बढ़ाई ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर कहा है कि छत्तीसगढ़ मध्याह्न भोजन रसोईया संघ के मजदूरों का मानदेय सभी विभागों से कम है और कम मानदेय से जीवन चलाना बहुत ही कठिन है सन् 1995 से कार्य कर रहे छग मध्याह्न भोजन रसोईया संघ कर्मियों का मासिक मजदूरी आज 2000 रुपए है जबकि उनके कार्यकाल के अनुसार देखा जाए तो 20000 से 25000 होना चाहिए, प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला में महिला एवं पुरुष मध्याह्न भोजन बनाने का कार्य करते हैं। जिससे उनका मानदेय 2000 रु प्रति माह दी जाती है और अगर रसोईया संघ अपने हक के लिए धरना प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है शासन द्वारा गरीब रसोईया को आश्वासन देकर हमेशा झुठला दिया गया है। स्कूल मध्याह्न भोजन के ऊपर शासन का कहना है कि स्व सहायता समूह चला रहा है। लेकिन सरकार संज्ञान में ले समुह केवल राशन सामग्री ही पहुंचाता है खाना बनाने का काम रसोईया का है। शालाओं में खाना बनाने का कार्य समुह से कोई लेना-देना नहीं है वह काम रसोईया ही करता है समुह का काम शालाओं मे राशन देने का है। स्कूल में रसोईया का पेडाटा भरे जाने के वजह से नरेगा में भी काम नहीं दी जाती है दिनों दिन महंगाई दर बढ़ता जा रहा है और मध्यान्ह भोजन रसोईया का वेतन वृद्धि नहीं हुई है। गोपी बढ़ाई ने सरकार से मांग किया है कि रसोईया कर्मियों को रेगुलर किया जाए और उन्हें नरेगा दर से मानदेय दिया जाए। ताकि मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ के कर्मियों का सही मजदुरी मिल सके।
——————
07.आज दुधावा विश्राम गृह में क्षेत्र के किसानों से विधायक आशा राम नेताम ने मुखातिब होते उनकी समस्याएं सुनी एवं समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
चित्र—दुधावा में किसानों को आज विधायक आशा राम नेताम ने संबोधित किया।
——————
08. हल्की बारिश में कीचडमय हो या है‚नरहरपुर‚अमोडा‚कांकेर मार्ग। सिंगल मार्ग होने के चलते लोगों की तकलीफें बढी।
——————
09. पर्याप्त बारिश नहीं होने से परेशान हैं‚चारामा विकासखंड के किसान।
——————
10.छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त का निधन, दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस।
——————
शुभ रात्रि……
—————–
टीप — खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
——————-