कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
13 जनवरी 2026 मंगलवार
✍️मनोज जायसवाल
————————
संपादकीय


—चारामा वि.खं. के ग्राम अरौद में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ। जहां स्वरांजलि मानस परिवार भैंसाकट्टा द्वारा मानस गायन किया गया वहीं स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। आयोजन में ग्राम शाहवाडा के तमेश कुमार निषाद पिता राधेलाल माता उमा बाई निषाद धर्मांतरित व्यक्ति परिवार द्वारा मूल सनातन हिंदु धर्म में वापसी की। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्वनाथ बोगी,सामाजिक समरसता प्रमुख छत्तीसगढ विशेष अतिथि विजय मंडावी जिला सचिव सर्व आदिवासी समाज कांकेर,त्रिवेणी साहू पूर्व अध्यक्ष जिला साहू समाज कांकेर थे। इसके साथ ही जगदीश शोरी अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला समन्वयक कांकेर थे।

चित्र— कार्यक्रम के अंत में भारत माता की आरती की गई।
इसके साथ ही प्रमुख रूप से तरूण देवदास,पुरूषोत्तम सोनी,कांशीराम जैन,रघुनंदन साहू,राजेंद्र ठाकुर,पुनीत माली,गोविंद पटेल,राधेश्याम कोडप्पा,युवराज जैन सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुई। आभार प्रदर्शन अरौद के पूर्व उप सरपंच बीआर हिरवानी ने किया।
————————
02. झाड़ फूंक का झांसा एवं ताबीज देकर महिला से 1,50,000/- रूपये का धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपितों को कांकेर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
— मामले संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया पंचमी चक्रधारी पति स्व.रधुनाथ चक्रधारी उम्र 38 वर्ष साकिन बाबू साल्हेटोला ने दिनांक 12.01.2026 को थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि सांप वाला शाबिर खान और उसका साथी अफसर खान दोनों मेरे घर आकर मेरी बच्ची समरिका चक्रधारी के जादू टोना का ईलाज करने की बात बोलकर पूजा पाठ करने के लिए 21 लीटर तेल, नारियल, अगरबत्ती, नीबू आदि सामान नाम पर मुझसे 5000 रूपये और तीन बार में 45000 रु. 45000 रूपये 45000 रूपये एव बकरा बली के नाम पर 5000 रूपये कुल 150000/- रूपये लेकर धोखाधड़ी किये हैं कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांकः-23/2026 धारा-318(4),351(3), 3(5),बीएनएस, 6 .ग.टो.प्र.नि.अधि.2005 कायम कर विवेचना में लिया उक्त आरोपियों को पुलिस द्वारा त्वारित कार्यवाही करते हुऐ आज दिनांक 13.01.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड लिया गया सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में उनि मनोरथ जोशी आर.राकेश लकड़ा, आर.अनिल मरकाम आर. मआर.अंजली गोटा एवं थाना पेट्रोलिंग पार्टी का अहम भूमिका रहा है।
———————
03.एसआईआर अंतर्गत सुनवाई हेतु ऑनलाइन दस्तावेज 14 फरवरी तक ।
—भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर कार्यक्रम के तहत अनमैप्ड मतदाताओं की सुनवाई निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा 14 फरवरी तक किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार कुर्रे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के ECINET (ईसीआई नेट) पोर्टल पर एसआईआर 2026 प्रक्रिया के दौरान मतदाता को जारी नोटिस के संबंध में आवश्यक दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड करने के लिए नया फीचर उपलब्ध कराया गया है। मतदाता ई-साईन के माध्यम से स्वयं अपना दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। इसके लिए जिन निर्वाचकों को नोटिस जारी किया गया है वे https://Voters.eci.gov.in में जाकर एसआईआर-2026 के जारी नोटिस के विरूद्ध दस्तावेज जमा कर सकते
———————
04. मछली पालकों के लिए एनएफडीपी पर पंजीकरण अनिवार्य। जिले में पंजीयन का कार्य प्रारम्भ, अब तक 2350 मत्स्य कृषकों ने कराया पंजीयन।
—शासन द्वारा प्रधानमंत्री किसान समृद्धि सह योजना के तहत विभिन्न घटकों का लाभ प्राप्त करने के लिए एन.एफ.डी.पी. पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। एन.एफ.डी.पी. का मुख्य उद्देश्य सभी मत्स्य पालक, मत्स्य पालन समूहों एवं मत्स्य समितियों के लिए कार्य आधारित पहचान के डाटाबेस निर्माण के माध्यम से भारतीय मत्स्य पालन को औपचारिक रूप देना है।सहायक संचालक मछलीपालन ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान समृद्धि सह योजना के तहत् मत्स्य पालन अन्तर्गत संचालित समस्त योजनाओं के लाभ प्राप्त करने हेतु एन.एफ.डी.पी. पर पंजीकरण अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि उक्त कार्य अन्तर्गत मछली पालन, मत्स्याखेट एवं मछली बेचने के व्यवसाय से जुड़े सभी लोगों का पंजीयन कॉमन सर्विस सेन्टर (च्वाईस सेन्टर) के माध्यम से किया जाना है। यदि परिवार के सभी सदस्य मछली पालन कार्य में संलग्न है तो सभी का पंजीयन व्यक्तिगत रूप से किया जाएगा। पंजीयन के पश्चात् मत्स्य विभाग से सत्यापन के बाद उनके बैंक खातें में 80 रूपये शासन की ओर से प्राप्त होंगे तथा कॉमन सर्विस सेन्टर को उनके प्रत्येक एन्ट्री पर 20 रूपये कमीशन के रूप में प्राप्त होगा। पंजीयन हेतु मत्स्य कृषकों को अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा आधार लिंक मोबाईल नम्बर के साथ कॉमन सर्विस सेन्टर (च्वाईस सेन्टर) में एन्ट्री कार्य कराना होगा। इसके अलावा पंजीयन हेतु आधार लिंक मोबाईल नम्बर पर प्राप्त ओटीपी अनिवार्य होगा। पंजीयन पश्चात् प्रारंभ में अस्थायी प्रमाण पत्र प्राप्त होगा तथा कृषकों का मत्स्य विभाग से सत्यापन पश्चात् स्थायी प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।उन्होंने बताया यह भी बताया कि जिले में पंजीयन का कार्य प्रारम्भ हो चुका है तथा वर्तमान स्थिति तक कॉमन सर्विस सेन्टर (च्वाईस सेन्टर) द्वारा 2350 मत्स्य कृषकों का पंजीयन किया जा चुका है। उन्होंने जिले के सभी मत्स्य कृषकों को अधिक से अधिक पंजीयन कराने की अपील की है।
———————–
05. महिला आईटीआई कांकेर में अप्रेंंटिसशिप प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 15 जनवरी को।
— शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में एल एण्ड टी कन्स्ट्रक्शन मुंबई द्वारा 15 जनवरी को प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक अप्रेंंटिसशिप प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में आईटीआई उत्तीर्ण व्यवसाय ड्राफ्ट्समेन सिविल, राजमिस्त्री, विद्युतकार, वायरमेन एवं समस्त इंजीनियरिंग व्यवसाय के पुरूष अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। चयन पश्चात अभ्यर्थी को दो महीने का प्रशिक्षण, हॉस्टल एवं भोजन निःशुल्क प्रदाय किया जाएगा। तत्पश्चात् प्रशिक्षण उपरांत प्रतिमाह 18000 रूपये प्रदान किया जायेगा।
–———————
06.कलेक्टर की पहल से सेंट्रल लाईब्रेरी बना जिले के विद्यार्थियों के सपनों की उड़ान।
07. 15 जनवरी को सभी शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में पालक-बालक-शिक्षक सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश।
—जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने तथा कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा सहित वार्षिक परीक्षाओं में शत प्रतिशत परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने अहम निर्णय लिया है। इसके तहत 15 जनवरी को जिले की सभी शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में पालक-बालक-शिक्षक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मिशन समन्वयक द्वारा सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, बीआरसी, संकुल प्राचार्यों एवं संस्था प्रमुखों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी संबंधितों को निर्देशित करते हुए कहा कि यह सम्मेलन औपचारिक न होकर शैक्षणिक समीक्षा, उत्तरदायित्व निर्धारण एवं आगामी कार्ययोजना का प्रभावी मंच न हो तथा सम्मेलन आयोजित न करने अथवा केवल खानापूर्ति करने वाली संस्थाओं के विरुद्ध कठोर प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी।
———————–
08. उदयपुर‚राजस्थान में कांकेर से चार छात्र छात्राएं भाग लेने पहूंचे।

—इंटर स्टेट युथ एक्सचेंज प्रोग्राम 2025-26 उदयपुर,राजस्थान में आज 13 जनवरी से 17 जनवरी तक कांकेर से चार छात्र छात्राएं जिसमें रानु गुप्ता,भूमि नागवंशी,प्रेम श्रीवास,अक्षय नेताम सहित छत्तीसगढ से कुल 35 छात्र रवाना हुए हैं।
———————–
09.
—
———————
10.
—
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–







