आज की टॉप 10 खबर 10 नवंबर 2025 सोमवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
  10 नवंबर  2025 सोमवार

✍️मनोज जायसवाल

————————–

संपादकीय—

माला सिन्हा‚तब के दशक की खुबसुरत अभिनेत्री

11 नवंबर को जन्म दिवस पर सादर…

—60 के दशक में माला सिन्हा हिन्दी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री रही है। माला सिन्हा का जन्म 11 नवंबर, 1936 को नेपाल में हुआ था। बचपने से गायकी और अभिनय का शौक था। बांग्ला फिल्मों से हिन्दी फिल्मों में आयी माला की प्यासा फिर सुबह होगी‚उजाला‚ अनपढ़‚आंखें‚गीत‚गुमराह‚गहरा दाग़‚ जहांआरा‚अपने हुए पराये‚संजोग‚हरियाली और रास्ता‚हिमालय की गोद में धूल का फूल‚दिल तेरा दीवाना‚धर्म पुत्र उनकी प्रमुख फिल्मे है। पारिवारिक फिल्मों के लिए उनका नाम पहले पहल जाना जाता है।राधा का संगम और जिद के बाद संभवतया फिल्म से अलविदा भी कह दिया। फिल्म माटिघर के समय फिल्म निर्देशक चिदंबर प्रसाद लोहानी से मुलाकात के बाद उसी से शादी भी हो गई। उनकी पुत्री प्रतिभा सिन्हा जी है। 

✍️मनोज जायसवाल

———————— 

01. हत्या के मामले में चौकी हल्बा थाना नरहरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता । अंधे कत्ल की गुत्थी हल्बा चौकी पुलिस ने निपटाया  त्वरित प्रयास से 24 घण्टें के भीतर आरोपी कैटिज कुलदीप ग्राम किलेपार को मृतक संतुराम की हत्या के किया गिरफ्तार।

—पुलिस जानकारी अनुसार गत 08 नवंबर  को ग्राम किलेपार में संतुराम देशमुख की हत्या की सूचना मिलने पर थाना नरहरपुर प्रभारी निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल, चौकी हल्बा प्रभारी निरीक्षक कोमल भूपेन्द्र पटेल के हमराह टीम गठित कर मौका पहुंचकर शव का निरीक्षण कर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मृतक संतु राम देशमुख पिता बरातु देशमुख उम्र 54 वर्ष की हत्या करने का मामला पाये जाने से चौकी हल्बा थाना नरहरपुर में अपराध 136/2025 धारा 103(1) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता के मद्देनजर   उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला उ.ब कांकेर  आई. के. ऐलेसेला के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक  दिनेश सिन्हा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर (DRG)  अविनाश ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नरहरपुर निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल, निरीक्षक कोमल भूपेन्द्र पटेल चौकी प्रभारी हल्बा के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले में अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ कर घटना स्थल के आसपास लोगों व ग्रामीणों से बारिकी से पूछताछ किया गया और अज्ञात आरोपी के पतासाजी के लिय मुखबिर तैनात किया गया। जिससे पुलिस को जानकारी मिली कि कैटिज कुलदीप नामक व्यक्ति घटना के समय घटना स्थल के आसपास देखा गया है।

संदेही कैटिज कुलदीप को पुलिस अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पुछताछ किया गया जिसने आरोपी कैटिज कुलदीप के द्वारा बताया कि दिनांक 08.11.2025 के दोपहर करीब 03.00 बजे वह मृतक जिस मकान में रहता था उसके बाड़ी में अनाधिकृत रूप से पाया गया जिस पर मृतक संतु राम के द्वारा आरोपी कैटिज कुलदीप को मां बहन की गाली गलौच किया गया। जिससे आक्रोश में आकर कैटिज कुलदीप के द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट किया। जिससे संतुराम जमीन पर गिर गया। तब आरोपी के द्वारा ईंट पत्थर से मृतक के सिर में वार किया गया जिससे संतु राम बेहोश हो गया। फिर आरोपी आक्रोश में आकर हत्या के नियत से अपने घर से चाकू लेकर आया और संतु राम के गर्दन, सीना एवं चेहरे पर बार बार चाकू से वार करके संतु राम की हत्या कर दिया। और वहां से भाग कर चाकू को घर के कुंए में फेंक दिया तथा पहने खून से सने कपडा को घर में छुपा दिया। पुलिस द्वारा हत्या में प्रयुक्त चाकू और आरोपी के खून से सने कपडा को जप्त कर किया गया है। तथा आरोपी कैटिज कुलदीप पिता प्रमोद कुलदीप उम्र 19 वर्ष निवासी किलेपार चौकी हल्बा थाना नरहरपुर को पुलिस के द्वारा ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

——————–

02. नियद नेल्लानार योजना : क्लस्टर ग्राम पानीडोबीर में शासन की योजनाएं मूर्तरूप ले रहीं ।

— नियद नेल्लानार योजना के तहत चयनित क्लस्टर ग्राम पानीडोबीर में शासन की विभिन्न योजनाएं अपने पैर पसारने लगी हैं। कभी संवेदनशील माने जाने वाले इस गांव में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित हो रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इसी ग्राम की श्रीमती सुखबती, जो कभी कच्चे खपरैलयुक्त सीलन भरे घर में जीवन गुजारने विवश थी, आज पक्के आवास का सपना अब मूर्तरूप ले चुका है।माओवाद प्रभावित ग्रामों के ग्रामीणों को शासन की योजनाओं के लाभ दिलाने के उद्देश्य से राज्य शासन ने नियद नेल्लानार योजना शुरू की है। इस योजना के तहत विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पक्के आवास स्वीकृत कर ग्रामीणों को लाभ दिया जा रहा है। क्लस्टर ग्राम पानीडोबीर की रहने वाले श्रीमती सुखबती, पति   कुंवरसिंह ने बताया कि वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 01 लाख 20 हजार रूपए की स्वीकृति शासन से प्राप्त हुई, जिसके बाद अपना आवास निर्माण का कार्य शुरू किया। उन्होंने बताया कि उक्त ग्राम संवेदनशील एवं माओवाद प्रभावित होने के कारण शुरूआत में निर्माण सामग्री इकट्ठा करने अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा। 20 किलोमीटर दूर जनपद पंचायत मुख्यालय जाकर हर जरूरत की सामग्री जुटाने में दिक्कते होती थी, वहीं मजदूर भी आसानी से उपलब्ध नहीं होते थे। ऐसे में नियद नेल्लानार योजना की सहायता से पंचायत एवं सरकार का बड़ा सहयोग मिला। श्रीमती सुखबती ने बताया कि भावसार फाउण्डेशन के जरिए स्थानीय युवकों को राजमिस्त्री का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे निर्माण कार्य आसान हो गया, वहीं तकनीकी समस्याओं का समाधान भी हुआ। 01 लाख 20 हजार रूपए की राशि के अलावा खुद के आवास निर्माण में मनरेगा से 90 दिनों की मजदूरी भी मिली। इसके अलावा 45 हजार रूपए की व्यक्तिगत राशि लगाकर उक्त आवास को बेहतर ढंग से बनवाया। श्रीमती सुखबती ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शासन की इस योजना से उनकी तकदीर और घर की तस्वीर बदल गई है। कच्चे खपरैलयुक्त घर की जगह आज पक्के आवास ने जगह ले ली है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना को लागू करने के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना के चलते उनका सपना अब मूर्तरूप ले चुका है।

 ———————

03.भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल कांकेर द्वारा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कार्यशाला आयोजित।
 

—आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय “कमल सदन” कांकेर में शहर मंडल कांकेर द्वारा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) विषय पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन, विधायक आशाराम नेताम, मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा की उपस्थिति में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष महेश जैन ने कहा कि आने वाले समय में भगवान बिरसा मुंडा  की जयंती, सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती तथा वंदे मातरम् गीत की 150वीं जयंती के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इन आयोजनों में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।इस कार्यशाला में प्रमुख वक्ता जिला मंत्री श्री अनूप राठौर जी ने मतदाता पुनरीक्षण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कार्यकर्ता बी.एल.ओ. के साथ समन्वय स्थापित कर मतदाता सूची का पुनरीक्षण पूर्ण करें तथा किसी भी त्रुटि की स्थिति में तत्परता से सुधार करवाएं।कार्यशाला की अध्यक्षता तनुज ठाकुर ने की।कार्यशाला में पूर्व जिला महामंत्री विजय   मंडावी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री गिरधर यादव ने किया तथा आभार प्रदर्शन जयंत अटभैया ने किया।

ये थे‚ उपस्थित
पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, जिला उपाध्यक्ष अरविंद जैन, जिला मंत्री अनिता सोनी, जिला कोषाध्यक्ष बृजमोहन तिवारी, नगरपालिका उपाध्यक्ष उत्तम यादव , योगेश साहू, मीरा सलाम, शंकुतला जैन, प्यारी साहू, योगिता ठाकुर, ललिता सिन्हा, बी.एल.ए. सिन्हा, अनूप शर्मा, विजय लखवानी, विरेन्द्र साहू, अंजू नेगी, राजू नेताम, सलीम मेमन, अजय (पप्पू) मोटवानी, धनेश यादव, प्रशांत यादव, घनेन्द्र सिंह ठाकुर, जतिन अटभैया, प्रवेश चौहान, सपन श्रीवास्तव, मोन्टी खटवानी, प्रदीप चन्द्रोल, नरेन्द्र शर्मा, राकेश शर्मा सहित शहर मंडल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

———————–

04.भानुप्रतापपुर विधायक ने अपना काफिला रूकवा कर दुर्घटना में घायल की सहायता की।

—भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी ने आज अपने दुर्गूकोदल प्रवास के दौरान मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल युवकों की तत्काल सहायता की। जानकारी के अनुसार कनेचूर के पास दो युवक मोटरसाइकिल से जाते समय लोहे के खंभे से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दौरान घटनास्थल से गुजर रही विधायक श्रीमती मंडावी ने स्थिति देख अपना काफिला रुकवाया और घायलों की स्थिति की स्वयं जानकारी ली।उन्होंने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा एवं जिला अस्पताल के चिकित्सकों से संपर्क कर उपचार हेतु आवश्यक निर्देश दिए। विधायक ने यह सुनिश्चित किया कि घायलों को समय पर प्राथमिक उपचार और आगे के लिए समुचित चिकित्सीय व्यवस्था मिल सके।इस पूरे दौरान विधायक प्रतिनिधि किशोर नेताम भी साथ उपस्थित रहे।स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने विधायक के इस त्वरित मानवीय कदम की सराहना की और कहा कि संकट की घड़ी में ऐसा सहयोग जनप्रतिनिधि के जनसेवा के वास्तविक स्वरूप को दर्शाता है।

———————–

06. जिले के आकांक्षी ब्लॉक दुर्गूकोदल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत परेकोडो में आज लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी से फाउंडेशन कोर्स के अंतर्गत आए आईएएस, आईपीएस, आईएफएस एवं अन्य अखिल भारतीय एवं केंद्रीय सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों के दल ने फील्ड स्टडी एवं अनुसंधान उद्देश्यों हेतु दौरा किया। 

———————–

07.क्षेत्र के आदिवासी समुदाय में गोदावरी कंपनी की माइनिंग गतिविधियों के खिलाफ गहरा आक्रोश है। आदिवासी नेता कोमल हुपेंडी के नेतृत्व में, प्रभावित गांवों की जनता अब जाग गई है और कंपनी पर विकास के नाम पर ठगी और खुलेआम माइनिंग नियमों के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगा रही है। प्रमुखः लगाये जा रहे आरोप एवं उल्लंघन में —अवैध निर्माण: कंपनी ने बिना किसी अनुमति के वन मार्ग में लगभग 40 मीटर पक्की सड़क का निर्माण कर दिया है।अवैध वृक्ष कटाई: ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी ने माइनिंग क्षेत्र में बिना अनुमति के 5 हजार से अधिक पेड़ काट दिए हैं। जल प्रदूषण: किसान माइनिंग क्षेत्र से निकलने वाले लाल पानी से परेशान हैं, जो कृषि और जल स्रोतों को दूषित कर रहा है। 15 साल से विकास शून्य: क्षेत्र में माइनिंग शुरू हुए 15 साल से अधिक समय हो गया है, लेकिन आदिवासियों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति अभी भी दयनीय बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी द्वारा कोई भी ठोस विकास कार्य नहीं किया गया है। सीएसआर और डीएमएफ फंड का दुरुपयोग: प्रभावित गांवों में कोई कार्य नहीं कर रही है।

———————–
विशेष-
-जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और गौरव की प्रतीक प्रेरणा-पुरुष भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आज जनजाति गौरव दिवस का आयोजन भारतीय जनता पार्टी मंडल दुर्गूकोदल के तत्वावधान में बड़े ही गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन कन्या हाई स्कूल एवं 200 सीटर कन्या आवासीय विद्यालय, दुर्गूकोदल में किया गया।भाजपा मंडल अध्यक्ष बिदेसिंह कल्लो, मंडल महामंत्री रामचंद्र कल्लो,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष धरम मंडावी,  जनभागीदारी समिति अध्यक्ष (शासकीय महाविद्यालय) विजय पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सिरो कोमरे, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सोमल जैन, रघुनाथ मंडावी, योगेश कुलदीप, भगवान गावड़े, दीपक पुड़ोविशेष रूप से उपस्थित रहे।शाला परिवार की ओर से प्राचार्य सदेसिंह कोमरे, संगीता केकती, मनीषा सिन्हा, रामेश्वरी शांडिल्य, मीना धीमर, सावित्री ठाकुर, जागेंद्र डहरे,वैभव तिवारी, प्रियंका,बागमरिया,खिलेश्वरी उयके, मनीषा धुर्वे,तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

———————–

08.अलाव में गिरने से  कांग्रेसी नेता जनपद सदस्य रह चुके दुग्गा का निधन, क्षेत्र में शोक।

—क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व जनपद सदस्य ग्राम भीरावाही निवासी पुसऊराम दुग्गा का बीती रात असामयिक निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुसऊराम दुग्गा रात को अलाव जलाकर वहीं पर सो रहे थे। उसी दौरान उन्हें अचानक अटैक आया और वे संतुलन खोते हुए जलते हुए अलाव में गिर पड़े। घटना में वे गंभीर रूप से झुलस गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन समेत ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।पुसऊराम दुग्गा लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। उनके निधन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शोपसिंह आचला ने गहरा शोक व्यक्त किया है। लोगों ने श्रद्वांजलि दी है।

———————–

09.  आज चारामा विकासखंड के ग्राम पिपरौद के लोगों ने कलेक्टर से मिल कर महानदी से  बडे पैमाने पर रेत उत्खनन नहीं किये जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा। सडक में संभावित हादसों एवं महानदी में  भविष्य की पीढी के लिए रेत की अनुपलब्धता होने पर चिंता जाहिर की।

———————–

10. जिले में रात्रि में पड रही कडाके की ठंड।  क्षेत्र में फसल कटाई जोरों पर। 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू पर लेम्पस कर्मियों  के हडताल पर चले जाने के चलते संशय की स्थिति।

———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। शुभ रात्रि… 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 05 दिसंबर 2025 शुक्रवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   05  दिसंबर  2025 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ————————– संपादकीय— ख्यातिप्राप्त और सुन्दर अभिनेत्रियों में से एक ”नादिरा”  आज  जन्म दिवस पर सादर ….…

आज की टॉप 10 खबर 04 दिसंबर 2025 गुरूवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   04  दिसंबर  2025 गुरूवार ✍️मनोज जायसवाल ————————– संपादकीय— 60–70 के दशक में धुम मचाने वाले मशहुर अभिनेता शशि कपुर  आज 8 वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *