‘महिला सशक्तिकरण’ सम्मेलन 9 को कांकेर में होगी आगाज

—जिले भर से आयेंगी स्व—सहायता समूह की महिलाएं‚ होगी एकता का आगाज।

कांकेर(सशक्त पथ संवाद)। कल 09 जुलाई बुधवार को न्यु कम्युनिटी हाल कांकेर में 11 बजे से शाम 5.00 बजे तक महिला स्व-सहायता समूह द्वारा महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में मुख्य अतिथि श्रीमती पुर्णिमा कावडे,जनपद अध्यक्ष जनपद पंचायत कांकेर, श्रीमती जागेश्वरी भास्कर,अध्यक्ष जनपद पंचायत चारामा होंगी। मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती माधुरी यदु,श्रीमती मोनिका शाह,सौरभ श्रीवास्तव, मिशन प्रबंधक अर्बन,श्रीमती गोविंदा उधरे क्षेत्रीय प्रबंधक रूलर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी श्रीमती टिकेश्वरी सिन्हा करेंगी जो मुख्य आयोजनकर्ता है। यह आयोजन महिला स्व-सहायता समूह को समर्पित है,जहां इस आयोजन में काफी संख्या में विशिष्ट अतिथिगण एवं महिलाएं शामिल हो रही है।

इस आयोजन के संदर्भ आयोजनकर्ता श्रीमती टिकेश्वरी सिन्हा ने ‘सशक्त पथ संवाद’ से मुखातिब होते आयोजन के उद्वेश्यों पर बताया कि- स्व सहायता समूह की बहनों को किस प्रकार सशक्त किया जाये? यह विचार है। स्व सहायता समूह सरकार और समाज के बीच का अच्छा माध्यम है, जिसमें रोजगार से लेकर आजीविका तक के कार्य किए जाते हैं कई बार जानकारी के अभाव में बहुत सारी योजनाएं, आजीविका के साधन छूट जाते हैं इन सब विषयों पर चर्चा करने के लिए इस कार्यक्रम में हमारे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के अधिकारी भी उपस्थित हैं।

जो  सभी को स्व सहायता समूह को किस प्रकार सशक्त किया जाए और किस प्रकार शहरी और ग्रामीण महिलाओ को आजीविका का साधन उपलब्ध हो इन सभी विषयों पर अपना मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा। यह केवल सम्मेलन ही नहीं, यह एक परिवार का मिलन है। हम सब लोग उपस्थित हो रहे हैं, एकजुट होकर हम सब काम करेंगे आगे की रणनीति तय करके हम अपने काम को मिलकर गति प्रदान करेंगे।

श्रीमती टिकेश्वरी सिन्हा ने सभी महिलाओं को निवेदन किया है कि इस पूरे कार्यक्रम को पूरे ध्यान से सुने समझे और आप लोगों के जो भी विषय रहेंगे वह अंतिम में हमें परिचर्चा में बताएं हम सब मिलकर बेहतर तरीके से काम करेंगे।

 

 

  • Related Posts

    आज की टॉप 10 खबर 11 फरवरी 2026 बुधवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   11  फरवरी  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”जुआ,सट्टा में संलिप्त रहना कौन सा धर्म” —जुआ,सट्टा भी एक बडी सामाजिक बुराई है,और…

    आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *