कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
10 अक्टूबर 2025 शुक्रवार
✍️मनोज जायसवाल
———————–
संपादकीय—
सिने कला जगत का एक बड़ा नाम भानुरेखा गणेशन‚ प्रसिद्व नाम रेखा जी

आज जन्म दिवस पर सादर……
—तकरीबन पांच दशकों तक दर्शकों के दिलों में राज करने वाली देश में सिने कला जगत का एक बड़ा नाम भानुरेखा गणेशन प्रसिद्व नाम रेखा जी काे कला संगीत जगत से जुडा हर कला साधक सहित देश ही नहीं विदेशों में रहने वाले तमाम आम लोग जानते हैं। उनकी फिल्मों के आज भी लोग कायल हैं। उनका जन्म चेन्नई में 10 अक्टूबर 1954 को हुआ। प्रारंभिक दौर में उन्हें हिंदी बोलचाल में दिक्कते होने लगी थी। सबसे पहले काल कलाकार के रूप में तेलुगु फिल्म रंगुला रत्नम में काम किया। पहले पहल 1970 में प्रथम फिल्म सावन भादो में उनकी भुमिका सराही गई और यह फिल्म उनके कैरियर का प्रथम सफल पडाव साबित हुआ। अमिताभ बच्चन के साथ इनकी जोडी खुब पसंद की जाने लगी। इनकी कई फिल्मों ने बाक्स आफिस में सफलता दिलायी। 1973 में अमिताभ बच्चन ने जया भादुरी से शादी कर ली।संभवतया 1981 में अमिताभ बच्चन के साथ इनकी जोडी को फिल्म सिलसिला में अंतिम बार देखा गया। वर्ष 2007 में शाहरूख खान अभिनीत फिल्म ओम शांति ओम में अंतिम बार दिखायी दी। रेखाजी की चर्चा आज भारतीय सिने कला जगत में हर जगह होती है।आज उनके जन्म दिवस पर सादर……
—✍️मनोज जायसवाल
———————



———————–
01.लाइवलीहुड कॉलेज में रोजगार मेला का आयोजन, बड़ी संख्याओं में युवाओं ने लिया भाग।
—रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर प्रशिक्षित हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण, शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्व-रोजगार हेतु उपलब्ध ऋण सुविधा से अवगत कराने और इच्छुक युवाओं से आवेदन प्राप्त करने तथा युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लाईवलीहुड कॉलेज कांकेर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेला में निजी क्षेत्र के नियोजकों के द्वारा 634 रिक्तियों में भर्ती के लिए स्टॉल लगाया गया था, जिसमें 402 युवाओं ने आवेदन प्रस्तुत किया, इनमें से 134 युवाओं का प्रारंभिक चयन तत्काल कर लिया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों- जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित, श्रम विभाग एवं जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केन्द्र कांकेर के अधिकारियों ने युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़ने के लिए शासन की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराते हुए लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत प्रशिक्षित युवाओं को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया, साथ ही लाईवलीहुड कॉलेज में संचालित विभिन्न कोर्स जैसे जल वितरण संचालक, रिटेल सेल्स, सोलर पैनल तकनीशियन, असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, सुरक्षा गार्ड कोर्स मे प्रशिक्षण के लिए काउंसलिंग भी किया गया। रोजगार मेला में मिला दो युवकों को अनुदान राशि का चेक लाईवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर में आयोजित रोजगार मेला में जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित कांकेर द्वारा संचालित आदिवासी स्वरोजगार योजना के तहत दो हितग्राहियों को स्वीकृत ऋण राशि का चेक प्रदान किया गया। सरोना तहसील के ग्राम मुड़पार निवासी महेन्द्र नेताम को इलेक्ट्रीकल्स व्यवसाय के लिए स्वीकृत ऋण 01 लाख रूपए तथा कांकेर तहसील के ग्राम किरगोली निवासी महंत कुमार नेताम को सेन्ट्रींग व्यवसाय के लिए स्वीकृत ऋण 30 हजार रूपए का अनुदान राशि क्रमशः 10-10 हजार रूपए का चेक वितरित किया गया। इसके साथ ही रोजगार मेला में पहुंचे अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के युवक-युवतियों को स्वरोजगार स्थापना के लिए ऋण सहायता संबंधी आवेदन पत्रों का वितरण भी किया गया।
———————–
02.दिव्यांगजनों को मिला व्हील चेयर, श्रवण यंत्र एवं बैटरी चलित ट्राईसायकिल।
—समाज कल्याण परिसर में विभाग द्वारा 06 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदाय किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत सरोना के संजय कुमार जो पैर से दिव्यांग है की मांग के अनुसार उन्हें ट्राईसायकिल प्रदाय की गई। इसी प्रकार ग्राम मुसुरपुट्टा के भंवरलाल निषाद को व्हील चेयर, ग्राम किरगोली के लालतूराम कुलदीप को श्रवण यंत्र, उदयनगर कांकेर निवासी अशोक पांडे को श्रवण यंत्र, कोयलीबेड़ा के ग्राम कोतुल के गोकुल राम यादव को श्रवण यंत्र तथा ग्राम मरकाटोला के संतोष हिरवानी को बैटरीचलित ट्राईसायकिल प्रदाय किया गया। बैटरीचलित ट्राईसायकिल पाकर दिव्यांग संतोष हिरवानी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इसकी सहायता से अब आने-जाने में आसानी होगी। सहायक उपकरण मिलने पर सभी दिव्यांगजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
———————–
03.एक्सटेंशन रिफॉर्म्स आत्मा योजनान्तर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं भ्रमण।
— ’एक्सटेंशन रिफॉर्म्स ‘आत्मा’ योजनांतर्गत राज्य के अंदर एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण के लिए जनपद अध्यक्ष भानुप्रतापपुर सुनाराम तेता, कृषि सभापति राजकुमार दर्रो एवं अनुविभागीय कृषि अधिकारी लक्ष्मीकांत नाग द्वारा 100 कृषकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई। इसके पश्चात कृषकों को ग्राम चिखलकसा के प्रगतिशील कृषक राजेंद्र राठी के फार्म हाउस का भ्रमण कराया गया, जिसमें उनके द्वारा की जा रही उद्यानिकी फसल जैसे आम, संतरा, नींबू, माल्टा, चकोतरा, बेर तथा सब्जी वर्गीय, लौकी, खीरा, टमाटर, भिंडी पेक हाउस एवं ड्रीप सिस्टम में की जा रही खेती का भ्रमण कराया गया एवं खेती संबंधित अनुभव को कृषकों से साझा किया गया। इस अवसर पर कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सहित प्रधानमंत्री फसल बीमा विकासखण्ड समन्वयक एवं कृषकगण सम्मिलित थे।

———————–
04.चारामा नगर से सटे ग्राम आंवरी में बीते 07 दिनो से चल रहे संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का समापन आज 10 अवटुबर को हो गया। अंतिम दिन कथा के बाद भागवताचार्य आचार्य पं. युवराज पांडेय की विदाई के वक्त लोग भावुक हो गए। समिति एवं ग्रामवासियों के सहयोग से भंडारे का आयोजन था। पं. युवराज पांडेय ने गांव की रानी माई का दर्शन किया एवं लोगों को आशीर्वाद प्रदान किये।

———————––
06. आगामी 17 अक्टूबर को भानुप्रतापपुर में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पिछडा वर्ग स्थापना दिवस अवसर पर पधार रहे हैं। इसे लेकर पिछडा वर्ग संगठन जगह—जगह बैठक कर आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए है। पिछडा वर्ग संगठन के जिलायक्ष माधेश्वर जैन ने बताया कि वे आयोजन की सफलता के लिए हर क्षेत्र में बैठक कर रहे हैं।
———————–
07. कल 11 अक्टूबर को कांकेर जिले का अरौद ऐतिहासिक दशहरा का आयोजन है। यह आयोजन पिछले 04 अक्टूबर को था‚ लेकिन खराब मौसम को देखते हुए निरस्त कर 11 अक्टूबर की तारीख तय किया गया। इस आयोजन में अब मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल होंगे। पूर्व में भानुप्रतापपुर की विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी को आमंत्रित किया गया था‚ लेकिन वे इस दिन कांग्रेस पर्यवेक्षक के रूप में बाहर रहेंगी।
———————–
08. कल पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में कांग्रेस जिलाअध्यक्ष पद के लिए स्पष्ट हो जायेगा। कार्यकर्ता उत्साहित हैं‚कि काफी समय के बाद उन्हें नया जिलाध्यक्ष मिलने वाला है।
———————–
09. जिले में गांव—गांव भालु की चर्चा है। वनों में उनके खाने पीने की कुछ चीज नहीं होने के चलते रिहायशी इलाकों की ओर कूच करते हैं। चारामा विकासखंड के कई गावों में देर शाम होते ही गावों तक पहूंच रहे हैं।
———————–
10.विगत 08 सितंबर को वन परिक्षेत्र चारामा अंतर्गत पुरी परिसर में सर्च वारंट के तहत भारत राम निषाद पिता सुखराम ग्राम पुरी के घर में तलाशी के दौरान अवैध वनोपज जब्त किया गया। इसमें सागौन 28 नग 0.487 घन सेमी। खम्हार 04 नग 0.22 घन मी.। साजा 06 नग 0.71 घन मी.। बीजा 03 नग 0.22 घन मी.। कुल 0.602 घन मी.। वास्तविक वनोपज मुल्य 101641/-रूपये आंकलन किया गया। जे.सी.मारावी उप वन मण्डलाधिकार कोरर के निर्देश पर कार्रवाई किया गया। इस मौके पर अन्य कर्मचारीगणों में भुनेश्वर प्रसाद सुरोजिया परिक्षेत्र सहायक बैजनपुरी, विनोद केमरे परिक्षेत्र सहायक कोरर, डामेंद्र कोर्राम परिक्षेत्र सहायक हाटकर्रा सगऊ राम पद्दा एवं अन्य परिसर रक्षक मौजूद रहे।
———————–
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। शुभ रात्रि… 🙏
———————–







