डॉ. नीरेंद्र साहू के कांकेर आगमन पर साहू समाज के प्रदेश पदाधिकारियों का किया सम्मान

(मनोज जायसवाल)

साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष के साथ अन्य सभी 8 पदों का चुनाव भी निर्विरोध हुआ है। ऐसा इतिहास में 30 वर्ष के बाद पहली बार हुआ।

कांकेर(सशक्त पथ संवाद)।साहू समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू के साथ समाज के अन्य पदाधिकारी कांकेर पहुंचे। यहां समाजजनों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन भी किया गया। विदित हो साहू समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ. साहू एक माह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कांकेर में बाइक रैली निकाल कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष के साथ अन्य सभी 8 पदों का चुनाव भी निर्विरोध हुआ है। ऐसा इतिहास में 30 वर्ष के बाद पहली बार हुआ है। 31 अगस्त से हर जिला में समाजजनो का आभार करने प्रदेश पदाधिकारी पहुंच रहे हैं। सबसे पहले खैरागढ़ जिला पहुंचे थे। इसके बाद अन्य जिलों में पहुंच रहे हैं। 11 सितंबर को जगदलपुर में समाजजनों से मिलने के बाद 12 सितंबर को कोंडागांव होते कांकेर पहुंचे।

शाम 5.30 बजे शहर के ज्ञानी चौक में साहू समाज के युवा प्रकोष्ठ ने स्वागत करते लाइक रैली निकाली। बाइक रैली के साथ साहू समाज के डॉ. ध साहू को शांतिनगर वार्ड के साहू सदन भवन में लाया गया। यहां समाजजनों ने भव्य स्वागत फूलमाला से किया। फिर माता कर्मा की पूजा व आरती साहू समाज के डॉ. साहू ने की।

सदन में सामुदायिक भवन के लिए 35 लाख रुपए देने स्वीकृत दी है। इस कार्य का भूमिपूजन साहू समाज के प्रदेश डॉ. नीरेंद्र  साहू ने किया। फिर सामाजिक भवन में समाज के फिर पदाधिकारियों ने साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष डा नीरेंद्र साहू का स्वागत किया। साथ ही शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर उनका मंच में सम्मानित किया गया।

सचिव साहू समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष तिलक राम साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष साधना साहू, समाज के प्रदेश संगठन सचिव डा सुनील साहू, संगठन सचिव चंद्रवती साहू, संयुक्त सचिव प्रदीप साहू, संयुक्त सचिव बीना साहू पहुंचे थे। इनका भी मंच में स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षती कांकेर जिला साहू समाज के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत साहू ने की।

साहू समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने कहा जैसे साहू समाज का प्रदेश स्तर में सभी पदों का चुनाव निर्विरोध हुआ है। इसी प्रकार कांकेर के साथ अन्य जिला में संगठन के सभी पदों का चुनाव निर्विरोध होना चाहिए। इससे आपस में सामंजस्य की भावना बनी रहती है। किसी प्रकार का मनमुटाव नहीं होता है। व प्रदेश संयुक्त सचिव व युवाओं मे प्रभावशाली छवि रखने वाले प्रदीप साहू ने समाज को सम्बोधित किया व युवाओं मे जोश भरते हुए कहा की सभी युवा संगठित रहते हुए हर क्षेत्र मे अपनी भूमिका सुनिश्चित कर समाज का नाम रोशन करें।

साहू समाज के जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत साहू के साथ जिला साहू समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष के.आर. गजबल्ला सहित गौरीशंकर साहू, सेवक राम साहू, रघुनंदन साहू व नंदकुमार अटभैया ने कहा 30 वर्ष के बाद ऐसा सुनहरा अवसर आया है जब प्रदेश स्तर में संगठन में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए हाने हैं। कार्यक्रम में टी. आर. साहू, हलधर साहू, के आर गजबल्ला, ओमप्रकाश साहू, सोहन साहू,दिनेश साहू, , जगन्नाथ साहू, संयोग साहू, प्रकाश गुरुपंचायन, प्रहलाद साहू, साथ युवा रोशन साहू, तुमेश्वरी, राखी शिल्पा,यानु,योगेश,दीपक जाग्रति कृति,तिलक, छवि,एवन, नितेश,कुम्भज, ओगेश्वर, सहित अन्य वरिष्ठ व युवा व माताए बहनें उपस्थित थे।

——————–

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 28 मार्च 2026 शनिवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  28 मार्च 2026 शनिवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय आनंद बक्शी (गीतकार) बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा, सलामत रहे दोस्ताना हमारा…… सदी…

आज की टॉप 10 खबर 27 मार्च 2026 शुक्रवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  27 मार्च 2026 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय प्रिया राजवंश(अभिनेत्री) — 64-80 दशक की खुबसूरत अभिनेत्री रही। कुदरत,साहेब बहादुर,हँसते जख्म,चन्दा,हिन्दुस्तान की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *