आज की टॉप 10 खबर 14 सितंबर 2025 रविवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
14  सितंबर  2025 रविवार

✍️मनोज जायसवाल

————— 
संपादकीय—

लीड खबर का आशय स्टैंडर्ड नहीं
(आज विश्व हिंदी दिवस पर विशेष….)

-तमाम हिन्दी के मात्राओं की त्रुटियों के बावजूद लीड खबर के नाम सोशल पटल पर वायरल कर झूठी वाहवाही का प्रयास किया जा रहा है।

दौर अब वह नहीं रहा जहां सुबह आंचलिक अखबारी पेज का इंतजार किया जाए। चाय पीते पहले पहल जरूर अखबार की मुख्य बैनर पेज पर नजर डाली जाती है। अमूमन खबरों की हेड लाइन लोगों के समझने के लिए काफी है। सोशल मीडिया का दौर इतना त्वरित है कि खबरों के लिए इंतजार की बात नहीं रही। घटना दुर्घटना हादसे हो, या कोई प्रशासनिक खबर। । कार्य कर रहे पोर्टल तत्काल इन खबरों को सोशल माध्यम तक आज हर हाथों में पहुंचा रहे हैं। लोगों को जब सारी चीजें पहले पहल मिल रही हैं, तो तो पेज भरते लीड कहलाने वाली उन खबरों को पाठक वो गंभीरता से नहीं पढ़ रहा है, क्योंकि हेडलाईन से ही समझ चुका है कि उसके पास त्वरित आने वाले पोर्टल वाट्सअप से खबर मिली चुकी है।एक समय वह था जब बारिश के दिनों में नदी नालों में तूफान की वजह तीन दिन पुरानी अखबार भी पढ़ी जाती थी। आंचलिक लीड खबरों के नाम पर भी छोटी जगहों पर जितनी वाहवाही बटोरने का प्रयास हो रहा होता है, कई दफा उन्हें खुद पता नहीं होता कि हिंदी की कितनी व्याकरणीय त्रुटि के बीच लेखन किया जा रहा है। किस प्रकार वह बिना विचार किए मन में जो बात आ रही है, उसे खबर बनाते आंचलिक लीड खबरों के नाम पेज भरा जा रहा है। जहां इस बात से खबर बनाने वाला गदगद है, कि वह आज लीड खबर लगाया है।यह भी देखने आ रहा है कि सोशल पटल के चलते अब पाठन में लोगों की रूचि नहीं रही। अखबर नये के नये किसी कोने में पड़ा होता है। पाठक दूर की बात कई एजेंट या आंचलिक पत्रकार स्वयं अखबार आने पर अपनी लिखी खबरों को तरजीह देते पढ़ लेता है। जिस दिन उन्होंने खबर नहीं लिखा उस दिन युं ही झांक लेता है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि पाठन के प्रति जब कई सुदूर के आंचलिक पत्रकार की ये उदासीनता हो तो लेखन में भला कैसे स्टैंडर्ड लाया जा सकता है।जबकि उनके द्वारा लिखी गयी खबरों में आम बोलचाल और वह खबर भी बताया जाता है शब्दों से भरा होता है। कई बार उनकी कई शब्दावली देखें तो उन्हें कौन बताए कि उन शब्दों को साहित्य जगत के जानकार बिल्कुल पसंद नहीं करते। ऐसा गलती हो क्यों ना। लिखने वाले की एजुकेशन भी तो महत्व रखता है,जिसे कि आम लोगों के बीच जानी जाती है।निश्चित रूप से एजुकेशन अल्पता के चलते कहीं किसी की शैली, तो किसी के शब्दों की चोरी हो रही होती है। हो क्यों ना! उनके मस्तिष्क पटल में विचार के तंतु जो कार्य नहीं किया करते या खुद जोर डालने से रहे। यही कारण है कि अल्प एजुकेशन से लेखन किये जाने के चलते लेखन में वह जीवंतता नहीं आ सकती। विचार चाहिए। स्टोरी तो छोड़िए मात्राओं के ज्ञान नहंी होने के चलते लेखन में अत्यावश्यक मात्राओं का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। बावजूद इसके उनके अखबार के आंचलिक सुर्खियों में लगने पर सोशल पटल पर चेंप कर पूरे गर्व के साथ वायरल किया जा रहा है।लीड बड़ी पेज भरने वाली खबरों का आशय यह नहीं है कि लेखन में स्टैंडर्ड है। बल्कि संक्षेप में उन सारी बातों पर लेखन जरूर स्टैंडर्ड है। जिसे आज साहित्यकार के साथ आम बुद्धिजीवी पाठक जानता है। गौर करने वाली बात कि मुख्य पेज के सिंगल कॉलम बड़े चाव से पढ़ी जाती है, बड़े विस्तार वाली खबर भले न पढ़े जाये।
—मनोज जायसवाल
————–

01. मुख्यमंत्री का नरहरपुर ठाकुर जोहरनी में आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री को  अपने बीच देख प्रफुल्लित हुए लोग।

-प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का आज कांकेर जिले के नरहरपुर प्रवास पर हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों, आदिवासी समाज के पदाधिकारियो और प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद कांकेर भोजराज नाग, विधायक कांकेर आशाराम नेताम, पुलिस उप महानिरीक्षक अमित तुकाराम कांबले, कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार मुख्यमंत्री को पारंपरिक पगड़ी पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में नई शिक्षा नीति‚ छत्तीसगढ गठन पश्चात रजत जयंती आयोजन‚ प्रदेश में शैक्षणिक संस्थान पर अपनी बातें कही। कहा—हमारे कोई बच्चे शिक्षा से वंचित ना रहें। देश की राजधानी में भी हमने बच्चों के लिए व्यवस्था की है। लोगों के वन भुमि पट्टा में भी उत्तराधिकारी के  नाम की व्यवस्था कर रहे हैं। उन्होंने  आने वाले समय पुनः आने की बात कही। ठाकुर जोहरनी कार्यक्रम में भारी मात्रा में लोगों की भीड रही। मांग पत्रों में बागोड एनीकट उद्वहन सिंचाई योजना हेतु   20 करोड‚ 132केवी उच्चताप विधुत केंद्र की स्थापना नरहरपुर में  जिसकी लागत 20 करोड है‚की  मंच से घोषणा की। इसके साथ नरहरपुर में मावा मोदोल लाईब्रेरी स्थापना  के लिए 20 लाख। ग्राम ढोढरापहन नरहरपुर में  गोंडवाना भवन बनाया जायेगा। नरहरपुर में सर्वसुविधायुक्त विश्राम गृह के लिए 20 लाख की घोषणा। क्षेत्र में 12 मुढा क्षेत्र है‚जहां एक एक क्षेत्र के हिसाब से  1 करोड 20 लाख की घोषणा की। कांकेर से नरहरपुर मार्ग जिसकी लागत 4022.71 लाख है‚जिसका भुमिपूजन किया गया।

चित्र—मुख्यमंत्री के नरहरपुर(कांकेर)आगमन पर हेलीपेड पर आत्मीय स्वागत किेये जाने के बाद मंच की ओर प्रस्थान करते हुए।

————–

02.मुख्यमंत्री श्री साय ने नरहरपुर में किया 75.31 करोड़ रुपए के 11 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन। क्षेत्रवासियों को मिली विभिन्न सौगातें प्रदान की।

—प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज कांकेर जिले के नरहरपुर विकासखंड मुख्यालय में आयोजित गोंडवाना समाज के “ठाकुर जोहारनी“ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नरहरपुर क्षेत्र के 11 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, जिनकी कुल लागत 75 करोड़ 31 लाख 72 हजार रुपए है।
इन निर्माण कार्यों में लोक निर्माण विभाग कांकेर द्वारा अमोड़ा-नरहरपुर मार्ग ( लंबाई 16 कि.मी.) के चौड़ीकरण कार्य पर 40 करोड़ 22 लाख 71 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी विभाग से भैंसमुण्डी से झलियामारी मार्ग (लंबाई 4.67 कि.मी.) पर 4 करोड़ 90 लाख 16 हजार रुपये का कार्य शामिल है। साथ ही नरहरपुर हाई स्कूल बिरनपुर, नावडबरी और रावस में तीनों स्कूल भवन निर्माण कार्यों पर 75.23-75.23 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्यों का भूमिपूजन आज मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।इसी प्रकार जल संसाधन विभाग कांकेर द्वारा नरहरपुर टूरी व्यपवर्तन योजना के तहत नहर का जीर्णोद्धार एवं लाइनिंग कार्य हेतु (8 करोड़ 94 लाख 51 हजार रू.), पैरी नदी पर धनेसरा एनीकट निर्माण (4 करोड़ 82 लाख 54 हजार रू.), सिहारी नाला तालाब एवं नहर कार्य का जीर्णोद्धार व शूटफॉल निर्माण (3 करोड़ 84 लाख 12 हजार रू.), बागोड़ एनीकट दायीं तट पर बाढ़ नियंत्रण कार्य (4 करोड़ 31 लाख 90 हजार रू.) तथा कोचवाही नाला एनीकट निर्माण (4 करोड़ 37 लाख 33 हजार) के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इसके अतिरिक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा आदिवासी बालक आश्रम चरभट्टी भवन निर्माण कार्य पर 1 करोड़ 62 लाख 76 हजार रुपये के निर्माण कार्यों का आज भूमिपूजन मुख्यमंत्री ने किया।

चित्र—मुख्यमंत्री विष्णु देव साय क्षेत्र में कई निर्माण कार्यों का भुमिपूजन करते हुए।

————–

विशेष-
कोरर के घोड़दा में शेड का लोकार्पण एवं रामधुनी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए वन मंत्री
प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप आज जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। वे कांकेर के कोरर के समीप ग्राम घोड़दा में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर नवनिर्मित शेड का लोकार्पण किया। तत्पश्चात रामधुनी कार्यक्रम में भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं समस्त प्रदेशवासियों के खुशहाली व समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर कांकेर लोकसभा सांसद  भोजराज अन्य जनप्रतिनिधी सहित ग्राम एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

————————–

03.आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला कांकेर और निशुल्क ट्रेनिंग ले रहे बच्चों के द्वारा नरहरदेव स्कूल मैदान से आवारा पशुओं को गोठान में छोड़ा गया नगर पालिका अध्यक्ष  अरुण कौशिक   के अथक प्रयास से शहर में रोड में बैठे आवारा पशुओं को गोठान में रखा गया है कुछ आवारा पशु और बचे हैं वह आए दिन रात्रि में नरहरदेव स्कूल मैदान में जाकर बैठे रहते हैं जिससे पूरा ग्राउंड में गोबर गोबर ही हो जाता है नगर पालिका अध्यक्ष अथक प्रयास से कल से गेट बंद कराया गया है जिससे बहुत कुछ मवेशी आना कम हो गया है और कुछ कमी है उसको भी एक-दो दिन में कंप्लीट करने के लिए नगर पालिका अध्यक्षअरुण कौशिक  से आग्रह किए हैं जिससे काम हो जाएगा करके आश्वासन दिए हैं।

वीडियो—आवारा मवेशियों को गौठान तक छोडते संस्था के सदस्य।

————— 

04.नगर घडी चौक के पास चलाया “साप्ताहिक स्वच्छता अभियान”।

—अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला कांकेर एवं उसके अंतर्गत ट्रेनिंग करने वाले बच्चों के द्वारा प्रत्येक सप्ताह अपने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए “साप्ताहिक स्वच्छता अभियान” चलाया जाता है । इसके अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह रविवार को नरहरदेव मैदान, गड़िया पहाड़, पार्क, कांकेर पुल, आदि स्थान, जहां पर भी स्वच्छता की आवश्यकता है, वहां पर पूर्व सैनिकों और ट्रेनिंग करने वाले बच्चों के द्वारा यह अभियान चलाया जाता है । जिसके अंतर्गत आज दिनांक 14 सितंबर 2025 दिन रविवार को कांकेर जिले के घड़ी चौक के पास स्वच्छता अभियान चलाया गया । वहां पर फैले सभी प्रकार के कचरों को इकठ्ठा करके जलाया गया । पूर्व सैनिक और ट्रेनिंग करने वाले बच्चों ने इस अभियान को पूरे उत्साह और जोश के साथ संपन्न किया । स्वच्छता अभियान के अंत में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” एवं “छत्तीसगढ़ महतारी” की जय घोष के साथ ही साप्ताहिक स्वच्छता अभियान का समापन किया गया । इस अवसर पर संगठन के सोमेश यादव (सचिव), टी के जैन (संगठन सचिव) एवं संयोग साहू (कांकेर जिला प्रभारी) और साथ ही ट्रेनिंग करने वाले बच्चे उपस्थित रहे ।

चित्र—नगर घडी चौक कांकेर के पास स्वच्छता अभियान चलाते सदस्य।

————— 

05. आज हिंदी दिवस के अवसर पर कांकेर नगर के वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य संतोष श्रीवास्तव सम ने  सशक्त हस्ताक्षर‚सशक्त पथ संवाद के पाठकों के लिए कविताएं भेजी है।

मै हिंदी हूँ
=======

मै हिंदी हूँ,
रही सदा ही,
मै तुम्हारे जेहन में,
हर दिल में, हर धड़कन में,
भारत के हर इक मन में।

मै हिंदी हूँ,
रही सदा ही।

मै सखी बन साथ रही थी,
स्वतंत्रता रण में खड़ी थी,
क्या लाठी क्या गोली तुम पर ,
तुमने हर बेड़ी तोड़ी थी।

आजादी पाई फिर तुमने,
मै अभी भी वहीं खड़ी हूँ,
मै हिंदी हूँ,
रही सदा ही।

कितने कितने कष्ट मिले पर,
हाथ कभी न छोड़ी मै,
कितने कितने अपमान मिले पर,
मुख कभी न मोड़ी मै।

तुमने लाया विकास बहुतायत,
मै गुलामी में जकड़ी हूँ,
मै हिंदी हूँ,
रही सदा ही।

आज भी सुनते हो तुम सब,
हक अपना न पाई हूँ,
बस यूँ ही चलती फिरती हूँ,
एक उपादान बन पाई हूँ।

राष्ट्रभाषा कहलाऊँ शायद,
बस यह अंदेशा भरती हूँ,
मै हिंदी हूँ,
रही सदा ही।

शायद कोई पल वह पाऊँ,
जो सबको मेरा महत्व बताये,
भाव स्वदेशी याद कराये,
मुझको मेरा हक दिलवाये।

तब मानूँ सचमुच कि मै,
तुम्हारे माथे की बिंदी हूँ,
मै हिंदी हूँ,
रही सदा ही।

–  संतोष श्रीवास्तव “सम”
कांकेर (छ.ग.)

चित्र—आचार्य संतोष श्रीवास्तव संपादक जागो भारत‚कांकेर

————— 

06.भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावी    ग्राम डोकला‚ भर्रीटोला में आयोजित त्रि-दिवसीय भव्य संगीतमय रामधुनी प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुई। इस अवसर पर हिरवेंद्र साहू‚नरेंद्र यादव‚धन्नू राम साहू सहित आयोजन समिति के सदस्य ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए।

चित्र—ग्राम डोकला में आयोजित रामधुनी कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी।

————–

07. नई उद्योग नीति में बस्तर सम्भाग को विशेष तौर पर फोकस किया जा रहा :  विष्णुदेव साय

—प्रदेश के मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय आज जिले के नरहरपुर प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने आदिवासी समाज द्वारा आयोजित ’ठाकुर जोहारनी’ कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्रवासियों को विभिन्न सौगातें दीं। इस अवसर पर उनके साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री  अर्जुन मुंडा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम के तहत आदिवासी समाज के ईष्ट आराध्य देवी-देवताओं की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नई उद्योग नीति में आदिवासी विकास को प्राथमिकता देते हुए बस्तर सहित सरगुजा को विशेष तौर पर फोकस किया गया है, ताकि यहां के निवासियों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें माकूल लाभ दिलाया जा सके।ब्लॉक मुख्यालय नरहरपुर के उन्मुक्त खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने आदिवासी समाज के ईष्ट देवी-देवताओं का जयघोष करते हुए उपस्थित लोगों को ठाकुर जोहारनी और नवाखाई की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की यह अनूठी परम्परा को आगे भी जीवित रखना होगा और समाज की एकजुटता हमेशा कायम रहनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के लोग आगे बढ़े, सुशिक्षित बनें, इसके लिए पूरे प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि आईआईटी, आईआईएम, ट्रिपल आईआईटी जैसी राष्ट्रव्यापी उच्च शिक्षण संस्थाएं प्रदेश में संचालित हैं, जिससे प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक शिक्षा मुहैय्या हो सके। इसी तरह प्रयास और एकलव्य जैसे श्रेष्ठ संस्थानों के माध्यम से लगातार सुधार के प्रयास हो रहे हैं। दिल्ली में ट्राइबल यूथ हॉस्टल संचालित हैं और प्रदेश भर में नालंदा परिसर स्थापित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सुरक्षा बलों को माओवाद के विरुद्ध अभियान में बड़ी सफलताएं मिल रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की मंशानुसार 31 मार्च 2026 तक इसके खात्मे की बात दोहराई। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मंशानुरूप राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के सहयोग से पशुपालन, मुर्गीपालन आदि रोजगारमूलक गतिविधियों से जोड़ने का कार्य प्रदेश सरकार कर रही है। साथ ही तेंदूपत्ता संग्राहकों के पारिश्रमिक में वृद्धि, चरणपादुका वितरण, रामलला दर्शन योजना सहित ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता और सुगमता लाने अटल डिजिटल सेवा केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार की पीएम जनमन योजना और धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से आदिवासियों के सतत् एवं समग्र विकास को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।’ठाकुर जोहारनी’ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुण्डा ने संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे उत्सव का कार्यक्रम है। जल, जंगल, जमीन और अपनी परंपराओं, लोकनृत्य, गीत, मांदर व मृदंग के साथ जीने वाले आदिवासियों की अपनी पृथक् पहचान है। उन्हें अपनी जड़ें मजबूत करते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा और अधिकारों के प्रति सजग होने नितांत आवश्यक है। साथ ही उन्होंने नशे से दूर रहने की सलाह भी उपस्थित लोगों को दी। कार्यक्रम को सांसद  भोजराज नाग, कांकेर विधायक   आशाराम नेताम और केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम सहित गोंडवाना समाज के सम्भागीय अध्यक्ष श्री सुमेरसिंह नाग एवं जिला अध्यक्ष  राजेश भास्कर तथा  राजाराम तोड़ेम ने भी संबोधित किया।’ठाकुर जोहारनी’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नरहरपुर क्षेत्र के लिए विभिन्न घोषणाएं भी की जिनमें 30 करोड़ की लागत से बागोड़ एनीकट का निर्माण, नरहरपुर में 132 केवी विद्युत सब स्टेशन स्थापना हेतु 30 करोड़ रुपए, नरहरपुर में मावा मोदोल लाइब्रेरी के लिए 20 लाख रुपए, ग्राम ढोढ़रापहार में गोंडवाना सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपए, नरहरपुर में मोबाइल टॉवर की स्थापना, नरहरपुर में सर्वसुविधायुक्त विश्राम गृह निर्माण के लिए 80 लाख रूपए और नरहरपुर विकासखण्ड के गोडवाना समाज के सभी 12 मुड़ा क्षेत्र में 12 टीन शेड निर्माण हेतु 10-10 लाख रुपए के मान से 01 करोड़ 20 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की। इसके अलावा ग्राम धनेसरा में गोंडवाना समाज द्वारा संचालित जंगोरायतार इंग्लिश मीडियम स्कूल हेतु आवश्यक सहयोग करने की भी घोषणा भी मुख्यमंत्री द्वारा की गई।कार्यक्रम में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग, प्रदेश के वन मंत्री श्री केदार कश्यप, कांकेर विधायक  आशाराम नेताम, अंतागढ़ विधायक  विक्रम उसेंडी, केशकाल विधायक  नीलकंठ टेकाम, प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, नगरपालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष   अरुण कौशिक, पूर्व सांसद मोहन मंडावी, पूर्व विधायक द्वय  शिशुपाल शोरी एवं श्रीमती सुमित्रा मारकोले, कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, जिला पंचायत के सीईओहरेश मंडावी और समाज के प्रमुखजन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

चित्र—नरहरपुर के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय।

————–

08. ग्राम हानपतरी, दुर्गूकोंदल जिला कांकेर के तत्वाधान में भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शनिवार, 20 सितम्बर 2025 की शाम 7 बजे से टांगरा मुदिया खेल मैदान, हानपतरी दुर्गूकोदल में आयोजित होगा।इस प्रतियोगिता में सामूहिक नृत्य, युगल नृत्य व एकल नृत्य की प्रतिस्पर्धा होगी। विजेताओं को समिति द्वारा आकर्षक नगद पुरस्कार दिए जाएंगे।

————–

09.हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कांकेर की शिक्षिका  श्रीमती रीना मौर्य द्वारा पाठकों के लिए कविता भेजी गई है। अवश्य पढें…..

”नानी तेरी कहानी”
नानी तेरी मोरनी को नहीं, तुझे ले उड़ा मोर
बीता था बचपन जहाँ, जहाँ सुनी कहानी थी
तेरी उस कहानी मे, एक राजा था और थी एक रानी
वो तो आज भी है, पर नहीं है उसे सुनाने वाली
हर जिद पर, नई कहानी गढ़ने वाली

सुन्दर सुन्दर परियों की बातें बताने वाली
केवल एक ही है, मेरी माँ की माँ मेरी नानी
आज सब हैँ वहां, वही आँगन, वही सवेरा
वहां पंछीयों का रोज़ लगता डेरा
छोटा सा आँगन, चूल्हे मे लगी अंगेठियां
मिट्टी का घर, गगरी का पानी

अधूरी कुछ है तो बस, नानी तेरी कहानी
अब दिल नहीं लगता उस आँगन में
जहाँ कभी दौड़ पड़ता था मन
तेरे बिना सुना सा लगता है आँगन
वो घर अब घर नहीं, जहाँ मेरी नानी नहीं

वक्त गुजर जायेगा, गुजर जाएंगी ये रातें
रह जाएंगी बस नानी तेरी ही यादें
जो धीरे धीरे पीछे चली आ रही हैँ
शायद याद दिलाने को, की भूलना नहीं
भुलना नहीं, कभी रहती थी यहाँ तेरी नानी…

श्रीमती रीना मौर्य
शिक्षिका साहित्यकार‚कांकेर

————–

10.डॉ. नीरेंद्र साहू के कांकेर आगमन पर साहू समाज के प्रदेश पदाधिकारियों का किया सम्मान।

—साहू समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू के साथ समाज के अन्य पदाधिकारी कांकेर पहुंचे। यहां समाजजनों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन भी किया गया। विदित हो साहू समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ. साहू एक माह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कांकेर में बाइक रैली निकाल प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया।साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष के साथ अन्य सभी 8 पद का चुनाव भी निर्विरोध हुआ है। ऐसा इतिहास में 30 वर्ष के बाद पहली बार हुआ है। 31 अगस्त से हर जिला में समाजजनो का आभार करने प्रदेश पदाधिकारी पहुंच रहे हैं। सबसे पहले खैरागढ़ जिला पहुंचे थे। इसके बाद अन्य जिलों में पहुंच रहे हैं। 11 सितंबर को जगदलपुर में समाजजनों से मिलने के बाद 12 सितंबर को कोंडागांव होते कांकेर पहुंचे।शाम 5.30 बजे शहर के ज्ञानी चौक में साहू समाज के युवा प्रकोष्ठ ने स्वागत करते लाइक रैली निकाली। बाइक रैली के साथ साहू समाज के डॉ. साहू को शांतिनगर वार्ड के साहू सदन भवन में लाया गया। यहां समाजजनों ने भव्य स्वागत फूलमाला से किया। फिर माता कर्मा की पूजा व आरती साहू समाज के डॉ. साहू ने की।सदन में सामुदायिक भवन के लिए 35 लाख रुपए देने स्वीकृत दी है। इस कार्य का भूमिपूजन साहू समाज के प्रदेश डॉ. साहू ने किया। फिर सामाजिक भवन में समाज के फिर पदाधिकारियों ने साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष डा नीरेंद्र साहू का स्वागत किया। साथ ही शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर उनका मंच में सम्मानित किया गया।सचिव साहू समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष तिलक राम साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष साधना साहू, समाज के प्रदेश संगठन सचिव डा सुनील साहू, संगठन सचिव चंद्रवती साहू, संयुक्त सचिव प्रदीप साहू, संयुक्त सचिव बीना साहू पहुंचे थे। इनका भी मंच में स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षती कांकेर जिला साहू समाज के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत साहू ने की।साहू समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने कहा जैसे साहू समाज का प्रदेश स्तर में सभी पदों का चुनाव निर्विरोध हुआ है। इसी प्रकार कांकेर के साथ अन्य जिला में संगठन के सभी पदों का चुनाव निर्विरोध होना चाहिए। इससे आपस में सामंजस्य की भावना बनी रहती है। किसी प्रकार का मनमुटाव नहीं होता है। व प्रदेश संयुक्त सचिव व युवाओं मे प्रभावशाली छवि रखने वाले प्रदीप साहू ने समाज को सम्बोधित किया व युवाओं मे जोश भरते हुए कहा की सभी युवा संगठित रहते हुए हर क्षेत्र मे अपनी भूमिका सुनिश्चित कर समाज का नाम रोशन करें।साहू समाज के जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत साहू के साथ जिला साहू समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष के. आर. गजबल्ला सहित गौरीशंकर साहू, सेवक राम साहू, रघुनंदन साहू व नंदकुमार अटभैया ने कहा 30 वर्ष के बाद ऐसा सुनहरा अवसर आया है जब प्रदेश स्तर में संगठन में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए हाने हैं। कार्यक्रम में टी. आर. साहू, हलधर साहू, के आर गजबल्ला, ओमप्रकाश साहू, सोहन साहू,दिनेश साहू, , जगन्नाथ साहू, संयोग साहू, प्रकाश गुरुपंचायन, प्रहलाद साहू, साथ युवा रोशन साहू, तुमेश्वरी, राखी शिल्पा,यानु,योगेश,दीपक जाग्रति कृति,तिलक, छवि,एवन, नितेश,कुम्भज, ओगेश्वर, सहित अन्य वरिष्ठ व युवा व माताए बहनें उपस्थित थे।

चित्र—साहू समाज के निर्वाचित पदाधिकारियों के मनोनयन पश्चात याद के लिए फोटो।

————–

शुभ रात्रि…..

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏

———————-

 

  • Related Posts

    आज की टॉप 10 खबर 11 फरवरी 2026 बुधवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   11  फरवरी  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”जुआ,सट्टा में संलिप्त रहना कौन सा धर्म” —जुआ,सट्टा भी एक बडी सामाजिक बुराई है,और…

    आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *