आज की टॉप 10 खबर 22 अगस्त 2025 शुक्रवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
22  अगस्त  2025 शुक्रवार

✍️मनोज जायसवाल

——————-
संपादकीय—

”सत्ता” के लिए सडकों में ”होर्डिंग”

—सत्ता के लिए और सत्ता पाने के लिए क्या कुछ नहीं किया जाता। चाहे सामाजिक सत्ता हो या सियासी सत्ता। गरीब के घर भोजन करनाǃ यह अब नया नहीं रह गया। लोगों ने देख लिया है कि गरीब घर भोजन करके किन्हें क्या नसीब होता है। ऐसा भी दिन देखने मिलता है जब गरीब के घर भोजन के बाद उसके यहां की गयी सारी व्यवस्थाएं बाद में हटा भी ली जाती है। यह वक्त है, जब आप जनता को एहसास कराओ कि हम हमेशा हितैषी हैं। तीज त्यौहार का वक्त है। अखबारों में एड देने में जांच के दायरे में आने और रकम राशि अधिक लगने की सोच को साम्य रखते गांव गांव में इन दिनों फलेक्सी बेनर टांगे जा रहे हैं। कई लोगों को खुद का जन्म दिवस याद न रहता हो वह अपने या अपने आका के जन्म दिवस पर नगर में होर्डिंग टांग कर खुद खुश हो रहे या उन्हें खुश कर रहे हैं। ताकि उनकी सत्ता के भागीदारी में हित सध जाये। भले ही आपकी पहूंच कष्ट से कराहते परिवार तक न हो पर उन चौंक चौराहों पर उन्हें अपनी तस्वीर दिखाने का एक ही उपाय है कि बडे फलेक्सी बेनर टांग दो। और उस एक ही बेनर में पोला,तीजा,गणेश और तो और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दे दो। यह भी दिमागी उपज है। लेकिन रूकिये जराǃ भले ही आम जनता कम पढे लिखे होंगे। उन्हें अन्य समझ नहीं होंगी, लेकिन लेकिन अमुूमन चुनाव के चार साल बीत जाने के बाद अंतिम वर्ष में फोटोयुक्त बेनर देखकर जरूर समझ में आ जाएगा कि हां चुनाव आने वाला है। इतने वर्ष में उन कठिन वक्त में चेहरा नहीं दिखा। आज के वक्त में गरीब आदमी भी किसी से सीधे पैसे की उम्मीद नहीं करता। उसका स्वाभिमान जिंदा होता है और मेहनत किये जाने पर उनका जीवनयापन रोजमर्रा चलने की बात स्वयं स्वीकार करता है। लेकिन उसके साथ यदा कदा कभी हादसे हो जाए या कहीं अन्याय हो तब आपका व्यक्तिगत भौतिक उपस्थिति चाहता है। जहां आप खडे हो जाते हैं वहां पर आपका पैसा नगण्य हो जाता है। राजनीति के उन लोलुपों से घिरे उनकी बात मान कर जो मोटिवेट कर रहे होते हैं आकर फैसला उनके अनुसार आप करते हैं।  कभी सोचा कि उन गरीबों के हक के लिए उनके साथ के लिए कोई मोटिवेट करने वाला नहीं होता। सत्ता के लिए आप सारे जोर आजमाइश कर सकते हैं। पर जनता अब काफी जागरूक हो चुकी है। इस बात को हमेशा ध्यान रखना। वह किसी के कहने में किसी फलेक्सी बैनर वार के चक्कर में अब नहीं आने वाली। आज कल तो सडकों के किनारों से उन गरीबों ने ध्यान भी हटा लिया है,कहना है कि क्या करना है। राजाओं की दुनियां,राजाओं का चित्र है। होर्डिंग पर प्रतिदिन ध्यान उसका जाता है,जो उसे लगाया है।

✍️ मनोज जायसवाल

——————- 

01.  प्रदेश भर में एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मी इन दिनों अनिश्चितकालीन हडताल पर चले जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर प्रभाव स्पष्टतया दिखायी देने लगा है। हडताल के आज तीसरे दिन एनएचएम कर्मचारियों ने चारामा तहसील मुख्यालय में रैली निकाली एवं कोरर चौक पर संविदा व्यवस्था का पुतला दहन किया। कर्मियों ने पूरे जोश के साथ अपनी मांगों के संदर्भ नारेबाजी भी की।

वीडियो—चारामा में एनएचएम स्वास्थय  कर्मचारियों ने चारामा सामुदायिक अस्पताल से सदर बाजार होते कोरर चौक तक रैली निकाली।

——————-

02.रजत महोत्सव अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित किया गया।

—छत्तीसगढ़ स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में रजत महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजनांतर्गत वाद-विवाद, रंगोली प्रतियोगिता तथा मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि परियोजना अंतर्गत जिले के ग्राम कोलर, अंतागढ़, तहकाल, कोदागांव, सरंड़ी, हिमोड़ा, छोटेधौसा, कलेपरस, चंदेली, किशनपुरी, तेलगरा, उसेल, चारगांव, पानीडोबीर, कोयलीबेड़ा और संगम में रजत जयंती महोत्सव 2025 के उपलक्ष्य में बालिकाओं के मध्य वाद-विवाद, रंगोली प्रतियोगिता, नारा लेखन एवं रैली के साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

————
विशेष-
-आगामी 30 अगस्त की रात्रि लखनपुरी(चारामा) में श्रीगणेशोत्सव उत्सव के पावन पर्व पर प्रदेश स्तरीय रिकार्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। समिति के अध्यक्ष टेमल साहू ने बताया कि प्रतिभागियों को लिए उचित पुरस्कार रखा गया है। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में आलोक ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा तथा अन्य अतिथि होंगे।
————

03.  विकास पथ पर  166 महतारी सदन हेतु 49 करोड़ 80 लाख रुपये जारी।  कांकेर जिले में बारदेवरी और उमरादाह में बनेंगे महतारी सदन, 30-30 लाख रूपए स्वीकृत।महतारी सदन में कमरा, बरामदा, हाल, किचन, स्टोररूम, पेयजल हेतु ट्यूबवेल और सामुदायिक शौचालय जैसी होंगी सुविधायें उपलब्ध होंगी।

—प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा आपसी समरसता स्थापित करने सामायिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा के निर्देशानुसार महतारी सदन का निर्माण कार्य किया जाना है। उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा के प्रयास से 166 महतारी सदन की स्वीकृति आदेश जारी किया गया है, इसके लिए 49 करोड़ 80 लाख रुपये की स्वीकृति जारी की गई है। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने कहा कि न्यू इंडिया के ग्रोथ साइकल में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत अभियान महिलाओं की क्षमता को देश के विकास के साथ जोड़ रहा है। प्रदेश के ग्राम पंचायतों में बनने जा रहा महतारी सदन भी इसी दिशा में एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि लगातार ग्राम भ्रमण के दौरान महिलाओं द्वारा बैठने की स्थान न होने की शिकायत की और बैठने हेतु स्थान दिलाने की मांग की जाती रही इसलिए महतारी सदन बनाने का विचार आया। ततपश्चात महिलाओं को रोजगार दिलाने और उनको काम काज के लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार गांवों में महतारी सदन बनाने जा रही है। अब तक 368 महतारी सदन की स्वीकृति इसी उद्देश्य को पूर्ति के लिये जारी किया गया है। कार्यों में एकरूपता के दृष्टिकोण से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्य का एक मानक डिजाईन एवं प्राक्कलन तैयार किया गया है। प्रति महतारी सदन की लागत राशि रुपये 30 लाख होगी। कांकेर जिले के लिए दो महतारी सदन निर्माण की स्वीकृति दी गई है। कांकेर विकासखण्ड के ग्राम बारदेवरी और नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम उमरादाह में महतारी सदन निर्माण के लिए 30-30 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं।

——————-

04. पांच वर्षो में सभी ग्राम पंचायतों में महतारी सदन बनाने की   स्वर्णिम योजना।

—प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में महतारी सदन बनाया जाएगा। महतारी सदन बनाने की शुरुआत हो गयी है। पहले चरण में प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में महतारी सदन बनना प्रारंभ किया जा रहा है तथा 5 साल में सभी ग्राम पंचायत में महतारी सदन बनेंगे। प्रदेश में बनने वाले महतारी सदन का निर्माण लगभग 25 सौ वर्गफुट में कराया जाएगा। सदन में कमरा, शौचालय, बरामदा, हाल, किचन और स्टोररूम जैसी सुविधाएं रहेगी। पानी के लिए ट्यूबवेल के साथ वाटर हार्वेस्टिंग भी किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए इसमे बॉउंड्रीवाल भी बनाये जाएंगे। महतारी सदन में सामुदायिक शौचालय का भी निर्माण किया जाएगा।

——————-

05.”आदि कर्मयोगी” अंतर्गत उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन। कांकेर जिले के 552 जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में आदि कर्मयोगी अभियान।

— जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, कलेक्टर  निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   हरेश मण्डावी की उपस्थिति में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिला कार्यालय में उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। उन्मुखीकरण कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी ने कहा कि अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए ग्रामों में लोगों की टीम बनाया जाए। इस टीम में समाज के प्रबुद्ध व सक्रिय लोगों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं पंचायत पदाधिकारियों, सेवाभावी लोगों तथा युवाओं, स्व-सहायता समूहों को शामिल करते हुए अभियान का उद्देश्य व उनकी भूमिका से अवगत कराया जावे, ताकि यह अभियान सफल हो और गांव के सभी पात्र लोग योजनाओं से लाभान्वित हो सके। कलेक्टर  निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने कहा कि यह अभियान बहु-विभागीय समन्वय और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से लागू किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत कांकेर जिले के 552 जनजातीय बाहुल्य ग्राम शामिल किए गए हैं। जिले के निवासियों को इस अभियान से लाभ मिलेगा, इसके लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि धरातल पर योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करे। इस अभियान के तहत जिला स्तर पर मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किया गया है, जिनके द्वारा ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा और इस प्रकार ग्राम स्तर पर कैडर तैयार किए जाएंगें, जिसमें अशासकीय संस्थाएं, स्व-सहायता समूह, पंचायत सचिव, युवा, पंच, फ्रंटलाईन कर्मचारी एवं सेवाभावी संगठन एवं स्वयंसेवक तैयार किए जाएंगे। ये सभी जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में विभिन्न योजनाओं जैसे- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, पीएम जनमन योजना, मूलभूत सुविधाएं जैसे- आवास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार आदि के क्रियान्वयन, उपलब्धता तथा भविष्य में आदिवासी ग्रामों के विकास हेतु ग्राम स्तर पर योजना तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। कलेक्टर ने उन्मुखीकरण कार्यशाला में उपस्थित होने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को उपस्थित होने के लिए आभार व्यक्त किया।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने  हरेश मण्डावी ने आदि कर्मयोगी के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत शासकीय सेवक को आदि कर्मयोगी, जनप्रतिनिधियों को आदि सहयोगी तथा स्व-सहायता समूहों एवं स्वयं सेवी संगठनों को आदि साथी के रूप में चिन्हांकित किया जाएगा, ये सभी उसी गांव के निवासी होंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत गावं में आदि सेवा केन्द्र बनाया जाएगा तथा गांव के सभी पात्र लोगों को लाभान्वित करने के प्रयास होंगे। जनप्रतिनिधिगण जिला स्तर, ब्लॉक स्तर, ग्राम स्तर में अपना सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। सीईओ श्री मण्डावी ने कहा कि इस अभियान के तहत विभिन्न विभागों- वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग इत्यादि के साथ आदि कर्मयोगी अभियान के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक पहल की जा रही है। उनके द्वारा जनपद सीईओ को ग्रामों में आदि सेवा केन्द्र की स्थापना के लिए स्थल चयन करने के निर्देश भी दिए गए। उन्मुखीकरण कार्यशाला में जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सीईओ, मास्टर ट्रेनर्स तथा आदिवासी विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

——————-

06.कांकेर नगर के नये बस स्टैंड में बेतरतीब खडे मोटरसायकल के लिए साफ़-सफ़ाई अभियान के तहत पार्किंग के लिए जगह बनाई गई है। बड़ी चट्टान को तोड़कर आमजन की सुविधा सुनिश्चित की गई कि लोग यहां पर अपनी जागरूकता का परिचय देते हुए कहीं भी बेतरतीब मोटरसायकल खडी ना करें अपितु इस स्थान पर खडी कर निश्चिंत होकर बाजार करें। नगरपालिका परिषद का यह निवेदन भी है।

चित्र—नये बस स्टैण्ड में सफाई कर एक कोने पर मोटरसायकल  पार्किंग बनाया गया है।

——————-

07. कांकेर नगर को सुव्यवस्थित सुंदर बनाये रखने के लिए नगरपालिका परिषद का ध्यान अब सडकों पर बैठे अवारा पशुओं पर गया है,जहां राजमार्ग 30 में कई बार हादसों का शिकार हुए हैं। अब पालिकाध्यक्ष अरूण कौशिक ने स्वयं संज्ञान लेकर इस कार्य का जिम्मा लिया है। इन पशुओं को गौठान की ओर ले जाया जा रहा है। क्रियान्वयन यदि सुचारू रहा तो नगर में सडकों पर अवारा पशु नहीं दिखायी देंगे इसके साथ हादसों पर भी विराम लग जायेगा।

चित्र—पालिकाध्यक्ष की मौजूदगी में टीम द्वारा अवारा पशुओं को गौठान ले जाया जा रहा है।

——————-

08.मोदी की गारंटी पूरा करने को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर कलम रख मशाल उठा आंदोलन के दूसरे चरण में आज 22 अगस्त 25 को पूरे प्रदेश के समस्त 33 जिला मुख्यालय में सरकारी कर्मियों ने पूरी तरह कामकाज ठप कर एक दिन की हड़ताल किया। विदित हो कि फेडरेशन के पूर्व निर्धारित बहुत बड़े आंदोलन को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने दो दिन पूर्व ही सरकारी कर्मियों के महंगाई भत्ता में 2% की वृद्धि की घोषणा की। केवल 2% महंगाई भत्ता की घोषणा से सरकारी कर्मी बिफर गए। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का कहना है कि हमने 2 माह पूर्व मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन को नोटिस देते हुए मोदी की गारंटी पूरी करने सहित 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंप कर एक चरण का आंदोलन कर चुके हैं। सरकार को चाहिए कि वह फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित कर सौहाद्र पूर्ण वातावरण में 11 सूत्रीय मांगों पर चर्चा करें और उसका यथासंभव निराकरण करें

——————-

09.पशुधन का महापर्व पोला पर्व 23 अगस्त को क्षेत्र  में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आज जिले के चारामा विकासखंड में कई साप्ताहिक बाजार में  मिट्टी के बैल‚पोला  की बिक्री हुई।बताते चलें  छत्तीसगढ़ में पोला त्योहार खेती-किसानी से जुड़ा हुआ त्यौहार है। यह भाद्र मास की अमावस्या को मनाया जाता है। पर्व कि मान्यता है कि इस दिन अन्नमाता गर्भ धारण करती है। इस दिन परंपरानुसार खेत जाने की मनाही होती है ‚ गांव में कामकाज बंद रखा जाता है।  किसान अपने घरों में रहकर बैलों को सजाते हैं, उन्हें नहलाकर और पूजा-अर्चना करते हैं। पर्व का मूल यह है कि  बैलों की पूजा और खेती की उन्नति के लिए आशीर्वाद लेना है। किसान अपने बैलों की पूजा-अर्चना कर अच्छी फसल की कामना करते हैं।  

——————-

10. पखांजूर अंतर्गत कापसी के पेनकोडो जंगल तक पहूंचा हाथियों का दल। फसल को पहूंचा रहे नुकसान। 04 घरों को नुकसान पहूंचाया। विभाग की लगातार निगरानी।

——————-

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
———————-

  • Related Posts

    आज की टॉप 10 खबर 11 फरवरी 2026 बुधवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   11  फरवरी  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”मंच पर थोथी वाहवाही से अधिक दुवाएं” —यही समय होता है, मानवता दिखाने का!…

    आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *