
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
18 मार्च 2025 मंगलवार
✍️मनोज जायसवाल
––––––––––––––––––
कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदकों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में पीएम आवास दिलाने, पेंशन दिलाने, राशन कार्ड बनाने, बिजली खंभा लगाने, ट्यूबवेल लगाने, रेलिंग बनाने, रोजगार प्रदान करने जैसे विभिन्न प्रकार की मांगों व समस्याओं से संबंधित कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए।
––––––––––––––––––
01. जिले में आज हुए तीन जनपदों के चुनाव में दो में कांग्रेस तथा एक पर भाजपा ने सत्ता स्थापित किया। चारामा के संदर्भ बात करें तो तनावपूर्ण एवं विवादों के बीच ही चुनाव सम्पन्न हुआ। कांग्रेस समर्थित 10 एवं भाजपा समर्थित 7 प्रत्याशी जीतकर आये थे। तय था कि कांग्रेस ही अध्यक्ष पद पर काबिज होगी। लेकिन कांग्रेस क्रास वोटिंग से खुद को रोक नहीं पाई।
02. चारामा में हुए इस निर्वाचन में कांग्रेस से रमशिला मंडावी एवं भाजपा से जागेश्वरी भास्कर ने नामांकन डाला जहां भाजपा की जागेश्वरी भास्कर को 9 और कांग्रेस के रमशिला मंडावी को 8 मत पडे। ठीक इसके उलट उपाध्यक्ष के निर्वाचन में भाजपा से अमिता बंजारे एवं कांग्रेस से ठाकुर राम कश्यप ने नामांकन डाला जहां अमिता बंजारे को 08 और ठाकुर राम कश्यप को 09 मत पडे जहां ठाकुर राम कश्यप उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
03. इस तरह आज चारामा में भाजपा कांग्रेस दोनों ने खुशियां मनायी। बताते चलें जागेश्वरी भास्कर महिला स्व-सहायता समूह से जुडकर लगातार महिलाओं के बीच कार्य करती रही है,जिस तरह अनेकानेक कार्यों से महिलाओे को जोडा और राजनीतिक क्षेत्र में आकर क्षेत्र में जनपद सदस्य निर्वाचित हुए इसके साथ ही अब वे चारामा जनपद पंचायत की अध्यक्ष निर्वाचित हुई है। कांग्रेस ग्रुप में 10 लोग बैठे थे,बावजूद क्रास वोटिंग हुआ जो दुर्भाग्य है। इसकी व्यापक समीक्षा की जायेगी। उक्त बातें ठाकुर राम कश्यप ने मीडिया से कही।
04.- चार वर्षों से प्यार का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस के गिरफ्त में। थाना कांकेर द्वारा महिला संबंधि लैंगिक मामलों में लगातार त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार।इंस्टाग्राम सोशल मिडिया से हुई पहचान 04 वर्षों शादी करने की बात बोलकर लगातार पीड़िता से दुष्कर्म।
05. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का संचालन गत 01 मार्च से किया जा रहा है। केन्द्रों में परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन व आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन व निरीक्षण करने कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज सुबह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगारभाट का आकस्मिक दौरा किया, जहां पर कक्षा 12वीं के परीक्षार्थी रसायन विज्ञान एवं कला संकाय के राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा दे रहे थे। इस दौरान परीक्षा कक्ष में पर्यवेक्षक एवं शिक्षक ड्यूटी पर उपस्थित मिले। परीक्षा केन्द्र में विद्युत, पेयजल आदि की उपयुक्त व्यवस्था थी।
06. कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर नियद नेल्लानार योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने जिले में ब्लॉक एवं जिला स्तर पर आयोजित होने वाले बस्तर पंडुम उत्सव की जानकारी लेते हुए सफल आयोजन के लिए जिला पंचायत के सीईओ को निर्देशित किया।
07. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर की आदिवासी लोक संस्कृति, परंपराओं, पोशाकों, व्यंजनों व लोक नृत्यों सहित विभिन्न विधाओं से आम जनमानस को अवगत कराने के उद्देश्य से “बस्तर पण्डुम“ नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। संदर्भ आज कांकेर ब्लॉक के ग्राम खमढोड़गी में विकासखण्ड स्तरीय बस्तर पंडुम में विभिन्न लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि कांकेर विधायक आशाराम नेताम उपस्थित थे।
08. इसी तरह बुधवार 19 मार्च को चारामा के ग्राम भिरौद में तथा 20 मार्च को भानुप्रतापपुर ब्लॉक के ग्राम कराठी में और दुर्गूकोंदल के ग्राम पंचायत खुटगांव के सामुदायिक भवन में विकासखण्ड स्तरीय बस्तर पंडुम का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार आगामी 26 मार्च को जिला स्तरीय बस्तर पंडुम का आयोजन कांकेर के ग्राम सिंगारभाट में किया जाएगा।
09. समग्र शिक्षा अंतर्गत विकासखण्ड दुर्गूकोंदल, कांकेर, कोयलीबेड़ा एवं नरहरपुर में संचालित नेताजा सुभाष चन्द्र बोस 200 सीटर कन्या आवासीय विद्यालय में रिक्त लेखापाल पर भर्ती किए जाने हेतु मेरिट सूची के आधार पर महिला अभ्यर्थियों की 21 मार्च को प्रातः10.30 बजे पीएमश्री उत्कृष्ट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरदेव में कौशल परीक्षा का आयोजन किया गया है। कौशल परीक्षा में बुलाए जाने वाले विकासखण्डवार महिला अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय समग्र शिक्षा के सूचना पटल पर एवं जिले की वेबसाइट kanker.gov.in में अवलोकनार्थ उपलब्ध है।
10.मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पारदर्शी खनन नीति, ई-नीलामी, डिजिटल निगरानी और पर्यावरण-संवेदनशील खनन रणनीतियों को अपनाकर प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक विकास को नए आयाम दिए हैं।खनिज संसाधनों के सुव्यवस्थित उत्खनन के चलते बीते वर्षों में छत्तीसगढ़ के खनिज राजस्व में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य के गठन के समय की तुलना में खनिज राजस्व में 30 गुना वृद्धि हुई है, जो 2023-24 में 13,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया और 2024-25 में अप्रैल से फरवरी तक ही 11,581 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया जा चुका है। यह पारदर्शी खनन नीति और प्रभावी प्रशासन का परिणाम है। अब तक 44 खनिज ब्लॉकों की ई-नीलामी सफलतापूर्वक की जा चुकी है, जिसमें अब तक चूना पत्थर के 14, लौह अयस्क के 9, बॉक्साइट के 11, स्वर्ण के 3, निकल, क्रोमियम के 2, ग्रेफाइट के 2, ग्लूकोनाइट के 2 और लिथियम के 1 खनिज ब्लाक की निलामी की गई है।
टीप- 1. खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏