आज की टॉप 10 खबर 15 जनवरी 2026 गुरूवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
  15 जनवरी  2026  गुरूवार

✍️मनोज जायसवाल

 ————————

संपादकीय

महानदी के अरौद घाट क्षेत्र में अवैध तरीके से रेत उत्खनन के चलते तनाव की स्थिति। क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति तिजेश्वरी सिन्हा ने आगे आकर शिकायत दर्ज करायी।

-अवैध तरीके से रात्रि में भी रेत उत्खनन करते डाका डालने वाले माफिया दे रहे धौंस। अशांति का वातावरण व्याप्त जो कभी भी उग्र हो सकता है। पहले भी किया आगाह।

 जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति श्रीमती तिजेश्वरी सिन्हा ने  महानदी के अरौद रेत खदान ठेकेदार पर धमकी देने का आरोप लगायी है। आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर पहूंच कर एडीशनल एसपी दिनेश सिन्हा को आवेदन सौंप कर वस्तु स्थिति से अवगत करायी। उन्होंने दिये आवेदन में  लिखा है कि  कि मै श्रीमती तेजेश्वरी सिन्हा पति श्री गब्बर सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक- 05 ग्राम भिरौद तह.चारामा की स्थायी निवासी हूं।यह कि मैं अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के संदर्भ एवं आम लोगों से संपर्क करने ग्राम अरौद गई थी,इसी दरम्यां अरौद महानदी पुल की खराब स्थिति की खबर पर देखने के लिए पहूची थी।  यहां रेत ठेकेदार श्रीकांत सोनी द्वारा मेरे पहूंचते ही गलत व्यवहार शुरू कर दिया। जहां इनके खराब व्यवहार को देखते मैं अपने घर आ गई।
कल 14 जनवरी को मुझे काल कर तुम पैसा मंगते हो मैं तुम्हें एक नया पैसा नहीं दूंगा जैसे आरोप बेबुनियाद आरोप लगाते हुए कहा मैं तुम्हारे भाजपा की सदस्यता को रद्दा करवा दूंगा। मैं मुख्यमंत्री का आदमी हूं नही जानते।   तुम्हारे चलते मेरा 07 हाईवा ट्रक के ऊपर कार्रवाई हुआ और थाना चारामा में खडी है। तुम अपने औकात में रहो नहीं तो ठीक नहीं होगा। जैसी भाषा का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही कहा कि यह पांचवी अनुसुचित क्षेत्र ही अच्छा नहीं है,जनप्रतिनिधि पैसे के भुखे हैं,कांकेर के सभी पत्रकारों को पैसा देता हूं मेरा कौन क्या बिगाड लेगा यहां के सभी पत्रकार बिके हुए हैं। जैसी कई असभ्यतापूर्ण बात किया।
मैं भाजपा की समर्पित कार्यकर्ता हूं। रेत ठेकेदार श्रीकांत सोनी द्वारा मुझे भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधी को  धमकी दिये जाने से भाजपा पार्टी की छवि धुमिल हो रही है। महोदय मैं एक महिला जनप्रतिनिधि हूं,अपने क्षेत्र हमेशा अकेला आना जाना रहता है। लेकिन रेत ठेकेदार श्रीकांत सोनी के इस प्रकार से मुझे धौंस बता कर धमकी दिये जाने से मेरे जान को खतरा बना हुआ है। मैं यह आवेदन सौंप रही हूं कि मेरे साथ यदि कोई भी अनहोनी घटना होती है तो रेत ठेकेदार सोनी एवं यहां का प्रशासन भी जिम्मेदार होगा।  यदि इस आवेदन के बाद तत्काल रेत ठेकेदार श्रीकांत सोनी के ऊपर कार्रवाई नहीं होती है, तो मैं अपने सभी महिला जनप्रतिनिधियों एवं आम महिलाओं के साथ कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन के करने बाध्य हो जाऊंगी।
यह खबर आज तेजी से वायरल हो कर सत्ताधारी पार्टी के नेताओं तक पहूंच गया। देखना यह है कि एक महिला जन प्रतिनिधी के साथ इस प्रकार के उत्पीडन की खबरों पर कितना कुछ कार्रवाई होता है।

✍️मनोज जायसवाल

————————
1 . थाना नरहरपुर क्षेत्र में खुडखुडिया (जुआ) के विरूद्ध थाना नरहरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता। घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपियों को।
—पुलिस जानकारी अनुसार  थाना नरहरपुर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 14.01.2026 को रात्रि ग्राम भ्रमण के मुखवीर सूचना मिला कि ग्राम डब्बीपानी रंगमंच के बगल में कुछ लोग खुड़खुड़िया चार्ट बिछाकर गोटी घोलकर अधिक पैसे का लालच देकर रूपये-पैसे का दांव लगाकर खुड़खुड़िया नामक जुआ खेला रहे है कि सुचना को वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक कांकेर   निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक  दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी  अविनाश ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नरहरपुर सोमेश सिँह बघेल के हमराह स्टाफ के सुचना तस्दीक एवं आवश्यक कार्यवाही करने रवाना होकर ग्राम डब्बीपानी रंगमंच के बगल में घेराबंदी कर 06 व्यक्ति को पकड़ा गया जिनके कब्जे से कुल जुमला रकम 7400 रूपये, एक नग सफेद रंग के रेग्जीन फ्लेक्सी जिसमें ईंट, पान, चिड़ी, झण्डा, मुण्डा, हुकुम खुड़खुड़िया चार्ट एवं 06 नग प्लास्टिक गोटी जिसके फलक पर ईंट, पान, चिड़ी, झण्डा, मुण्डा, हुकुम अंकित है एवं 01 नग काले रंग की रेग्जीन लेदर को जप्त किया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 6 (क) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दिया गया। माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया। थाना नरहरपुर में अपराध क्रमांक 17/2025 धारा 6 (क) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 कायम कर आरोपियों का कृत्य अजमानतीय होने से रिमाण्ड फार्म तैयार कर, माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया। विवेचना जारी है उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नरहरपुर निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल, सउनि बुधारूराम मरकाम, प्र.आर. 66, 316, 583, आरक्षक 1090, 449, 880, 1137, 559, 798 का महत्वपुर्ण योगदान रहा।

———————— 

02. भारत निर्वाचन आयोग के सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर श्री गर्ग ने एसआईआर संबंधी दावा-आपत्ति के निराकरण की जानकारी ली।

— भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर   मनीष गर्ग छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज जिले के तहसील कार्यालय चारामा पहुंचे, जहां पर उन्होंने एसआईआर के तहत मतदाता सूची शुद्धिकरण हेतु प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण की जानकारी ली। साथ ही आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण भी किया। उनके साथ भारत निर्वाचन आयोग के प्रमुख सचिव   अरविंद आनंद तथा अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री भोस्कर विलास संदीपन भी उपस्थित थे।

भारत  निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों का दल आज अपरान्ह 2.30 बजे भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-80 के तहत तहसील कार्यालय चारामा पहुंचा, जहां उन्होंने मौके पर सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण किया जा रहा था। इस दौरान सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर श्री गर्ग ने ईआरओ तथा डीईओ लॉगिन के माध्यम से निराकरण के लिए आवेदकों के द्वारा लगाए गए दस्तावेजों का परीक्षण किया। साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा वापस किए गए प्रकरणों के बारे में पूछा। इस दौरान उपस्थित कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा प्राप्त दावा-आपत्तियों एवं उनके निराकरण के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके अलावा आयोग के अधिकारियों ने ईआरओ लॉगिन में दावा-आपत्ति के प्रकरणों में अपलोड दस्तावेजों के संबंध में भी सूक्ष्मता से जानकारी ली। साथ ही दस्तावेज अपलोड करने तथा सत्यापन के संबंध में संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। इस पर आयोग के दल ने संतुष्टि जाहिर करते हुए निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की।


उल्लेखनीय है कि भानुप्रतापपुर विकासखण्ड अंतर्गत एसआईआर के तहत नो-मैपिंग कैटेगरी सी में मतदाताओं की संख्या 2,245 है, जिनमें से 1015 का डीईओ लॉगिन से वेरिफाइड किया जा चुका है। इस दौरान आयोग के दल को जानकारी देते हुए बताया गया जिले में फॉर्म-6 के तहत जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में अब तक कुल 4006 फॉर्म प्राप्त हुए हैं जिनका निराकरण प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार कुर्रे, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री जयशंकर उरांव, अनुविभागीय अधिकारी भानुप्रतापपुर   जी.डी. वाहिले, चारामा   नरेन्द्र बंजारा, तहसीलदार चारामा  सत्येन्द्र शुक्ल सहित निर्वाचन शाखा के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 ———————

03. किसानों की आय दुगनी करने केन्द्र व राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही : सांसद श्री नाग
जिला स्तरीय किसान मेले में दी गई आधुनिक एवं जैविक कृषि तकनीकों की जानकारी।

—छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत वर्ष मनाया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में कृषि विभाग कांकेर द्वारा एक्सटेंशन रिफॉर्म्स आत्मा योजनांतर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता कांकेर विधायक  आशाराम नेताम ने की।

न्यू कम्युनिटी हॉल में आज आयोजित जिला स्तरीय किसान मेला में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए सांसद   भोजराज नाग ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर किसानों की आय दोगुनी करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कोदो, कुटकी एवं रागी जैसे पारंपरिक मोटे अनाजों पर हुए शोध से यह सिद्ध हुआ है कि इनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है और अब इनका उपयोग देशभर में बढ़ रहा है। उन्होंने किसानों से जैविक एवं पारंपरिक खेती को अपनाने का आह्वान किया। सांसद श्री नाग ने कहा कि किसानों को अतिरिक्त आय के लिए स्थानीय बाजार की मांग के अनुसार फसल एवं सब्जी का उत्पादन करना चाहिए, ताकि उपज का वाजिब मूल्य मिल सके। उन्होंने धान की पारंपरिक खेती के साथ-साथ दलहन एवं तिलहन फसलों, फलोद्यान जैसे आम, नारियल आदि की खेती को भी अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इससे कम लागत में ज्यादा फायदेमंद और दीर्घकालिक होता है। उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों के किसान परिवारों के बच्चे भी आज शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर जिले और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने तथा तुलनात्मक खेती अपनाने की सलाह दी और पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने पर बल दिया। इसके पहले, सांसद श्री नाग व अन्य मंचस्थ अतिथियों ने किसान मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन भी किया। इनमें मत्स्य पालन, पशुधन विकास, कृषि विज्ञान केंद्र, उद्यानिकी तथा रेशम विभाग के स्टॉल शामिल थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांकेर विधायक श्री नेताम ने कहा कि ऐसे किसान मेलों में सभी किसानों को भाग लेना चाहिए, जिससे शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में किसान वंचित रह जाते हैं। उन्होंने खेती के साथ-साथ बकरी पालन, मछली पालन एवं शूकर पालन को अतिरिक्त आय के स्रोत के रूप में अपनाने की सलाह दी। साथ ही मिश्रित खेती अपनाने का आग्रह उपस्थित किसानों से किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागीय योजनांतर्गत सामग्री एवं उपकरण व प्रशस्ति पत्र किसानों को प्रदान किए गए।
जिला स्तरीय किसान मेला में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र तायडे़ द्वारा उन्नत कृषि तकनीक एवं एक्सटेंशन रिफॉर्म्स आत्मा योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्नत कृषि तकनीकों, नवीन कृषि प्रयोगों एवं जिले में चल रहे नवाचारों से किसानों को अवगत कराया गया। इस अवसर पर मत्स्य कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा, हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मृदुला भास्कर, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले एवं श्री महेश जैन, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री बीरबल साहू, उपसंचालक कृषि श्री जितेंद्र कोमरा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं जिले भर से आए किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 ———————

04.   30 एवं 31 जनवरी के लिए जारी टोकन के धान की खरीदी अब 29 जनवरी को होगी । 

— समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित किया गया है, लेकिन 31 जनवरी को शनिवार होने के कारण उक्त तिथि में धान बेचने के लिए जारी किए गए टोकन को शासन स्तर से संशोधित किया जाकर 29 जनवरी को शिफ्ट कर दिया गया है। अतः 30 एवं 31 जनवरी के लिए जारी टोकन का धान अब 29 जनवरी को खरीदा जाएगा।
खाद्य अधिकारी ने जिले के किसानों से अपील करते हुए कहा है कि 30 एवं 31 जनवरी को धान विक्रय के लिए जारी टोकन वाले समस्त किसान धान बेचने के लिए 29 जनवरी को अपने क्षेत्र के खरीदी केन्द्रों में ले जाना सुनिश्चित करें।

 ———————–

05. कोरोना के दौरान कार्य करने वाले अभ्यर्थियों को दिया जाएगा अनुभव प्रमाण-पत्र। स्टॉफ नर्स ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरूष एवं महिला, वार्ड ब्वाय एवं वार्ड आया के पदों पर भर्ती में मान्य किया जाएगा अनुभव प्रमाण-पत्रत्रिस्तरीय पंचायतों को 15वें वित्त अनुदान की प्रथम किश्त जारी।

—स्वास्थ्य विभाग में संभाग एवं जिला स्तरीय तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न पदों जैसे- स्टाफ नर्स, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरूष, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला, वार्ड ब्वाय एवं वार्ड आया इत्यादि पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। व्यापम द्वारा 525 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित किया गया था, जिसका परिणाम वेबसाईट में अपलोड किया जा चुका है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी. ठाकुर ने बताया कि कांकेर जिले में कोरोना महामारी के दौरान एक वर्ष में 06 माह या उससे अधिक कार्य करने वाले अभ्यर्थियों को अनुभव प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे, जो उक्त पदों के लिए मान्य होंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना अवधि के दौरान स्वास्थ्य संस्थाओं में संचालित कोविड अस्पताल में नियुक्त किए गए कर्मचारियों को ही यह अनुभव प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी जिनकी नियुक्ति राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) से हुआ था वे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
कोरोना महामारी के दौरान नियुक्त किए गए स्वास्थ्य कर्मियों को कार्यादेश, ज्वाईनिंग व वेतन संबंधी दस्तावेज भी प्रस्तुत करना होगा। अनुभव प्रमाण पत्र के लिए आवेदन पत्र 29 जनवरी तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय कांकेर में स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रस्तुत किया जा सकता है, अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभ्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत अनुभव प्रमाण पत्र का सत्यापन संभाग स्तरीय समिति द्वारा 30 जनवरी से 08 फरवरी तक किया जाएगा। संभाग स्तरीय समिति द्वारा अनुभव प्रमाण पत्र का सत्यापन होने के बाद संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें रायपुर को प्रस्तुत किया जाएगा। तत्पश्चात 10 से 18 फरवरी तक मेरिट सूची जारी किया जाएगा और मेरिट में दावा आपत्ति के लिए 19 से 24 फरवरी तक अभ्यार्थियों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए जा सकेंगे। अभ्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत दावा आपत्ति के निराकरण पश्चात मेरिट सूची का प्रकाशन विभागीय वेबसाईट www.cghealth.nic.in में 10 मार्च तक अपलोड किया जाएगा।

 ———————

06.जिले में अब तक 66 हजार 938 किसानों को धान विक्रय से मिला 06 अरब 68 करोड़। 95 लाख 50 हजार रूपए का भुगतान। 

—छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। इस खरीफ विपणन वर्ष में कांकेर जिले में अब तक 66 हजार 938 किसानों द्वारा धान का विक्रय किया गया है, जिसके लिए उन्हें 06 अरब 68 करोड़ 95 लाख 50 हजार 639 रूपए का भुगतान किया गया है।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से मिली जानकारी के अनुसार धान खरीदी केंद्र अंतागढ़ के 957 किसानों को 05 करोड़ 17 लाख 77 हजार 307 रूपए, अभनपुर के 447 किसानों को 04 करोड़ 29 लाख 01 हजार 384 रूपए, अमोड़ा के 785 किसानों को 08 करोड़ 15 लाख 55 हजार 521 रूपए, चवांड़ के 557 किसानों को 05 करोड़ 93 लाख 42 हजार 325 रूपए, आमाबेड़ा के 805 किसानों को 05 करोड़ 60 लाख 27 हजार 123 रूपए, उसेली के 279 किसानों को 01 करोड़ 80 लाख 35 हजार 26 रूपए, बण्डापाल के 39 किसानों को 26 लाख 06 हजार 462 रूपए, मातला ब के 86 किसानों को 57 लाख 93 हजार 993 रूपए, आसुलखार के 471 किसानों को 03 करोड़ 59 लाख 43 हजार 232 रूपए, ईच्छापुर के 269 किसानों को 02 करोड़ 79 लाख 94 हजार 840 रूपए, मर्दापोटी के 164 किसानों 01 करोड़ 34 लाख 97 हजार 14 रूपए, आंवरी के 396 किसानों को 03 करोड़ 93 लाख 18 हजार 440 रूपए, उंकारी के 522 किसानों को 05 करोड़ 20 लाख 01 हजार 998 रूपए, उमरादाह के 436 किसानों को 03 करोड़ 82 लाख 45 हजार 841 रूपए, नावडबरी के 201 किसानों को 01 करोड़ 66 लाख 78 हजार 834 रूपए, एसेबेड़ा के 403 किसानों को 04 करोड़ 11 लाख 53 हजार 175 रूपए, पी.व्ही.121 के 401 किसानों को 05 करोड़ 20 लाख 20 हजार 882 रूपए, पी.व्ही.15 के 423 किसानों को 04 करोड़ 68 लाख 15 हजार 624 रूपए, कुरना के 479 किसानों को 05 करोड़ 08 लाख 75 हजार 588 रूपए, चरभट्ठी के 250 किसानों को 02 करोड़ 11 लाख 99 हजार 505 रूपए, हटकाचारामा के 147 किसानों को 01 करोड़ 40 लाख 74 हजार 929 रूपए, केंवटी के 605 किसानों को 05 करोड़ 67 लाख 97 हजार 39 रूपए, कांकेर के 647 किसानों को 05 करोड़ 19 लाख 86 हजार 984 रूपए, दशपुर के 215 किसानों को 01 करोड़ 66 लाख 76 हजार 804 रूपए, कापसी के 536 किसानों को 05 करोड़ 48 लाख 13 हजार 627 रूपए, छोटेकापसी के 530 किसानों को 04 करोड़ 83 लाख 84 हजार 699 रूपए, पी.व्ही. 02 के 430 किसानों को 04 करोड़ 52 लाख 49 हजार 719 रूपए, पी.व्ही 08 के 247 किसानों को 02 करोड़ 62 लाख 31 हजार 918 रूपए, पी.व्ही. 11 के 384 किसानों को 04 करोड़ 20 लाख 03 हजार 269 रूपए, पी.व्ही. 119 के 346 किसानों को 03 करोड़ 81 लाख 11 हजार 198 रूपए, पी.व्ही. 12 के 226 किसानों को 02 करोड़ 35 लाख 93 हजार 30 रूपए, कोटतरा के 782 किसानों को 07 करोड़ 79 लाख 93 हजार 501 रूपए, परसोदा के 323 किसानों को 03 करोड़ 57 लाख 11 हजार 839 रूपए, कोड़ेकुर्से के 439 किसानों को 07 करोड़ 13 लाख 87 हजार 789 रूपए, गोड़पाल के 328 किसानों को 05 करोड़ 04 लाख 09 हजार 121 रूपए, सुरूंगदोह के 399 किसानों को 05 करोड़ 84 लाख 27 हजार 189 रूपए, कोदापाखा के 415 किसानों को 04 करोड़ 41 लाख 04 हजार 771 रूपए, उदनपुर के 310 किसानों को 02 करोड़ 65 लाख 31 हजार 248 रूपए, कोयलीबेड़ा के 746 किसानों को 06 करोड़ 01 लाख 79 हजार 430 रूपए, सिकसोड़ के 189 किसानों को 01 करोड़ 64 लाख 25 हजार 88 रूपए, ईरपानार के 216 किसानों को 03 करोड़ 13 लाख 62 हजार 564 रूपए, कोरेनार के 344 किसानों को 05 करोड़ 78 लाख 76 हजार 533 रूपए, पी.व्ही. 105 के 225 किसानों को 03 करोड़ 34 लाख 16 हजार 852 रूपए, कोरर के 677 किसानों को 07 करोड़ 99 लाख 99 हजार 567 रूपए, सेलेगांव के 374 किसानों को 04 करोड़ 19 लाख 08 हजार 457 रूपए, खरथा के 612 किसानों को 05 करोड़ 58 लाख 74 हजार 504 रूपए, गोण्डाहूर के 694 किसानों को 06 करोड़ 51 लाख 35 हजार 667 रूपए, घोटियावाही के 600 किसानों को 07 करोड़ 10 लाख 24 हजार 244 रूपए, चारगांव के 352 किसानों को 02 करोड़ 33 लाख 01 हजार 06 रूपए, चारामा के 848 किसानों को 07 करोड़ 59 लाख 57 हजार 838 रूपए, चांवड़ी के 556 किसानों को 04 करोड़ 81 लाख 22 हजार 286 रूपए, चिखली के 391 किसानों को 05 करोड़ 95 लाख 98 हजार 17 रूपए, पचांगी के 154 किसानों को 02 करोड़ 43 लाख 23 हजार 127 रूपए, छोटेबेठिया के 1021 किसानों को 16 करोड़ 77 लाख 32 हजार 57 रूपए, टांहकापार के 571 किसानों को 05 करोड़ 81 लाख 03 हजार 940 रूपए, डोकला के 459 किसानों को 03 करोड़ 77 लाख 14 हजार 926 रूपए, माहुद के 397 किसानों को 02 करोड़ 80 लाख 31 हजार 494 रूपए, कोलर के 457 किसानों को 02 करोड़ 17 लाख 93 हजार 57 रूपए, ताड़ोकी के 365 किसानों को 02 करोड़ 68 लाख 17 हजार 553 रूपए, दुधावा के 449 किसानों को 04 करोड़ 97 लाख 87 हजार 287 रूपए, मुसुरपुट्टा के 273 किसानों को 02 करोड़ 77 लाख 71 हजार 368 रूपए, सारवण्डी के 263 किसानों को 02 करोड़ 77 लाख 64 हजार 55 रूपए, जामगांव के 428 किसानों को 04 करोड़ 26 हजार 516 रूपए, दबेना के 470 किसानों को 03 करोड़ 51 लाख 41 हजार 54 रूपए, दमकसा के 877 किसानों को 06 करोड़ 53 लाख 75 हजार 394 रूपए, पुजारीपारा के 338 किसानों को 02 करोड़ 25 लाख 50 हजार 260 रूपए, कोण्डे के 283 किसानों को 03 करोड़ 01 लाख 42 रूपए, दुर्गूकोंदल के 700 किसानों को 06 करोड़ 01 लाख 73 हजार 932 रूपए, नरहरपुर के 715 किसानों को 06 करोड़ 21 लाख 06 हजार 602 रूपए, नाथियानवागांव के 662 किसानों को 05 करोड़ 46 लाख 01 हजार 578 रूपए, सरंगपाल के 662 किसानों को 01 करोड़ 84 लाख 28 हजार 766 रूपए, चांदीपुर के 205 किसानों को 02 करोड़ 23 लाख 22 हजार 804 रूपए, पखांजूर के 342 किसानों को 03 करोड़ 53 लाख 47 हजार 280 रूपए, पी.व्ही. 22 के 507 किसानों को 04 करोड़ 85 लाख 92 हजार 821 रूपए, पी.व्ही. 24 के 442 किसानों को 04 करोड़ 70 लाख 19 हजार 518 रूपए, पी.व्ही. 39 के 495 किसानों को 05 करोड़ 52 लाख 81 हजार 918 रूपए, मटोली के 564 किसानों को 05 करोड़ 75 लाख 48 हजार 58 रूपए, पटौद के 418 किसानों को 03 करोड़ 34 लाख 57 हजार 580 रूपए, पुसवाड़ा के 281 किसानों को 02 करोड़ 55 लाख 17 हजार 329 रूपए, बेवरती के 266 किसानों को 02 करोड़ 61 लाख 89 हजार 634 रूपए, पंडरीपानी के 605 किसानों को 05 करोड़ 94 लाख 99 हजार 471 रूपए, काटागांव के 370 किसानों को 04 करोड़ 67 लाख 29 हजार 776 रूपए, पुरी के 479 किसानों को 05 करोड़ 10 लाख 76 हजार 96 रूपए, मरकाटोला के 512 किसानों को 06 करोड़ 33 लाख 01 हजार 548 रूपए, पी.व्ही. 16 के 235 किसानों को 02 करोड़ 10 लाख 84 हजार 471 रूपए, हांकेर के 327 किसानों को 03 करोड़ 63 लाख 01 हजार 496 रूपए, पी.व्ही. 32 के 423 किसानों को 03 करोड़ 96 लाख 66 हजार 379 रूपए, पी.व्ही. 26 के 530 किसानों को 02 करोड़ 21 लाख 92 हजार 263 रूपए, तेलावट के 443 किसानों को 04 करोड़ 31 लाख 75 हजार 849 रूपए, पीढ़ापाल के 458 किसानों को 04 करोड़ 66 लाख 80 हजार 914 रूपए, सुरेली के 301 किसानों को 02 करोड़ 69 लाख 17 हजार 305 रूपए, पोडगांव के 401 किसानों को 01 करोड़ 87 लाख 67 हजार 655 रूपए, कनेचूर के 372 किसानों को 03 करोड़ 15 लाख 67 हजार 334 रूपए, बैजनपुरी के 553 किसानों को 06 करोड़ 17 लाख 84 हजार 815 रूपए, बड़गांव के 370 किसानों को 04 करोड़ 70 लाख 36 हजार 553 रूपए, मदले के 467 किसानों को 05 करोड़ 63 लाख 09 हजार 12 रूपए, डंवरखार के 387 किसानों को 03 करोड़ 03 लाख 38 हजार 92 रूपए, बुदेली के 750 किसानों को 06 करोड़ 37 लाख 66 हजार 202 रूपए, बागोडार के 420 किसानों को 04 करोड़ 49 लाख 74 हजार 89 रूपए, सुभियामुरपार के 145 किसानों को 01 करोड़ 48 लाख 57 हजार 767 रूपए, सिदेसर के 398 किसानों को 03 करोड़ 93 लाख 09 हजार 42 रूपए, पी.व्ही. 78 के 460 किसानों को 06 करोड़ 03 लाख 02 हजार 555 रूपए, पी.व्ही. 84 के 367 किसानों को 07 करोड़ 24 लाख 37 हजार 963 रूपए, पी.व्ही. 89 के 394 किसानों को 05 करोड़ 26 लाख 76 हजार 425 रूपए, पी.व्ही. 99 के 445 किसानों को 07 करोड़ 89 लाख 68 हजार 421 रूपए, बेलगाल के 211 किसानों को 03 करोड़ 69 लाख 22 हजार 929 रूपए, बांदे के 474 किसानों को 05 करोड़ 86 लाख 26 हजार 231 रूपए, बादल के 454 किसानों को 04 करोड़ 28 लाख 89 हजार 946 रूपए, कोदागांव के 581 किसानों को 05 करोड़ 94 लाख 45 हजार 515 रूपए, बारदेवरी के 683 किसानों को 05 करोड़ 87 लाख 11 हजार 515 रूपए, परतापुर के 191 किसानों को 02 करोड़ 70 लाख 70 हजार 262 रूपए, पी.व्ही. 68 के 185 किसानों को 02 करोड़ 24 लाख 31 हजार 628 रूपए, बारदा के 454 किसानों को 04 करोड़ 62 लाख 65 हजार 291 रूपए, बासनवाही के 647 किसानों को 07 करोड़ 45 लाख 78 हजार 238 रूपए, मांडाभर्री के 456 किसानों को 05 करोड़ 52 लाख 23 हजार 686 रूपए, डुमरपानी के 465 किसानों को 04 करोड़ 56 लाख 07 हजार 676 रूपए, थानाबोड़ी के 138 किसानों को 01 करोड़ 51 लाख 88 हजार 47 रूपए, बिरनपुर के 461 किसानों को 04 करोड़ 27 लाख 23 हजार 726 रूपए, भैंसासुर के 581 किसानों को 05 करोड़ 14 लाख 76 हजार 856 रूपए, कच्चे के 279 किसानों को 02 करोड़ 70 लाख 80 हजार 271 रूपए, भानुप्रतापपुर के 596 किसानों को 05 करोड़ 62 लाख 61 हजार 07 रूपए, भानबेड़ा के 643 किसानों को 05 करोड़ 400 रूपए, कापसी के 245 किसानों को 02 करोड़ 14 लाख 10 हजार 355 रूपए, तालाकुर्रा के 428 किसानों को 05 करोड़ 50 लाख 90 हजार 163 रूपए, पोटगांव के 494 किसानों को 05 करोड़ 69 लाख 01 हजार 800 रूपए, मरकाटोला के 542 किसानों को 05 करोड़ 42 लाख 05 हजार 61 रूपए, मालगांव के 788 किसानों को 07 करोड़ 57 लाख 23 हजार 330 रूपए, उड़कुड़ा के 618 किसानों को 06 करोड़ 08 लाख 96 हजार 701 रूपए, चिनौरी के 622 किसानों को 06 करोड़ 92 लाख 98 हजार 172 रूपए, लखनपुरी के 706 किसानों को 06 करोड़ 96 लाख 25 हजार 918 रूपए, लिलेझर के 559 किसानों को 05 करोड़ 02 लाख 48 हजार 222 रूपए, लोहत्तर के 338 किसानों को 03 करोड़ 09 लाख 21 हजार 994 रूपए, पलेवा के 558 किसानों को 03 करोड़ 24 लाख 09 हजार 505 रूपए, शाहवाड़ा के 259 किसानों को 02 करोड़ 11 लाख 84 हजार 705 रूपए, संगम के 740 किसानों को 09 करोड़ 36 लाख 69 हजार 320 रूपए, संबलपुर के 1171 किसानों को 09 करोड़ 99 लाख 62 हजार 448 रूपए, सरण्डी के 585 किसानों को 03 करोड़ 56 लाख 65 हजार 664 रूपए, कुम्हानखार के 244 किसानों को 02 करोड़ 51 लाख 71 हजार 959 रूपए, ठेमा के 411 किसानों को 03 करोड़ 39 लाख 16 हजार 940 रूपए, मालगांव के 260 किसानों को 02 करोड़ 48 लाख 02 हजार 730 रूपए, सरोना के 817 किसानों को 08 करोड़ 44 लाख 04 हजार 987 रूपए, गितपहर के 317 किसानों को 03 करोड़ 39 लाख 82 हजार 585 रूपए, रानीडोंगरी के 331 किसानों को 02 करोड़ 94 लाख 25 हजार 504 रूपए, हल्बा के 483 किसानों को 04 करोड़ 38 लाख 41 हजार 183 रूपए, बारवी के 388 किसानों को 03 करोड़ 19 लाख 67 हजार 203 रूपए, हाटकर्रा के 387 किसानों को 02 करोड़ 90 लाख 03 हजार 464 रूपए, हाटकोंदल के 514 किसानों को 04 करोड़ 82 लाख 5़6 हजार 192 रूपए, जेपरा के 426 किसानों को 04 करोड़ 06 लाख 12 हजार 563 रूपए और धान खरीदी केन्द्र हाराडुला के 545 किसानों को 05 करोड़ 06 लाख 52 हजार 57 रूपए का भुगतान किया गया है।
 ———————–

07. मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय देंगे 2 अरब 84 करोड़ रुपये के 87 विकास कार्यों की सौगात। पखांजूर में आयोजित कार्यक्रम में 02 अरब 78 करोड़ 86 लाख रूपए के 85 कार्यों की रखेंगे आधारशिला, 05 करोड़ 79 लाख रूपए के दो कार्यों करेंगे लोकार्पण  मुख्यमंत्री   के प्रवास के दौरान कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी। 

— प्रदेश के मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय 16 जनवरी को कांकेर जिले के पखांजूर के नर-नारायण मेला पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जहां पर उनके द्वारा 2 अरब 84 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत के 87 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। इसमें 02 अरब 78 करोड़ 86 लाख रूपए के 85 विकास कार्यों की आधारशिला तथा 05 करोड़ 79 लाख रूपए के दो कार्यों का लोकार्पण शामिल है, जिनमें विभिन्न सड़क, पुल, सेतु, शिक्षा, जल संसाधन, भवन निर्माण एवं सामाजिक अधोसंरचना से जुड़े कार्यों की सौगात जिले की जनता को मिलेगी।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के अंतागढ़ विकासखण्ड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 07 सड़क निर्माण कार्य जिनमें कोसरीडा से पटेलपारा हुरतराई (कोयलीबेड़ा), मातला ‘अ’ से मानकोट सड़क, अंतागढ़ मुख्य मार्ग से कामता पटेलपारा, सारंडी से गुंजनार (कचवार), उसेली से खड़गांव, तुमसनार से बेलोडी स्कूलपारा, हलाईनार से सरपंच पारा मार्ग शामिल है। इसके अलावा चारामा विकासखण्ड में किशनपुरी से पदमपुर नयागढ़पारा तक सड़क निर्माण, कांकेर विकासखण्ड में पीढ़ापाल-मुरागांव से टोंडामरका सड़क निर्माण, नरहरपुर विकासखण्ड में बहनापानी से खुलगुडरा सड़क, बांसपत्तर-तिरियारपानी से सरायपानी, झुलनातेंदु से पारधीपारा, नरहरपुर बाजारपारा से नदियापारा (मारवाड़ी) तक सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया जाएगा।
इसी प्रकार सेतु निर्माण संभाग कांकेर द्वारा उच्च स्तरीय पुलों का निर्माण किया जाएगा, जिनमें अंतागढ़ विकासखण्ड के सोनपुर-नारायणपुर मार्ग में कोटरी नदी पर पुल निर्माण, राजनांदगांव-बैलाडिला मार्ग तके खंडी नदी पुल निर्माण एवं अंतागढ़-बेड़मा राज्य मार्ग निर्गुण नाला पुल चारामा विकासखण्ड में चारभाटा-मरकाटोला मार्ग में सिरसिदा नाला पर पुल निर्माण, कांकेर-देवरी-पीढ़ापाल मार्ग में चिनार नदी पुल निर्माण, नरहरपुर विकासखण्ड में मुड़पार-नरहरपुर-मुरूमसिल्ली मार्ग झुरा (सुरही) नदी पुल निर्माण, भानुप्रतापपुर विकासखण्ड अंतर्गत कांकेर-भानुप्रतापपुर-मानपुर मार्ग में जंजाली नाला पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण, संबलपुर-सिलपट मार्ग में संबलपुर नाला पर पुल निर्माण का भूमिपूजन शामिल है। इसी प्रकार जल संसाधन विभाग के अंतर्गत कोयलीबेड़ा विकासखण्ड में मंडागांव स्टॉपडेम निर्माण कार्य, मडपा (मड़ाम) निरूल नाला में स्टॉपडेम निर्माण, चारगांव तालाब नहर लाइनिंग एवं स्ट्रक्चर निर्माण, सिकसोड़ तालाब के स्लूस संरचना एवं सायफन निर्माण कार्य, पी.व्ही. 101 विष्णुपुर में स्टापडेम निर्माण, छोटेबेठिया-2 स्टॉपडेम निर्माण, नर-नारायण एनीकट सत्यानंद नाला, पी.व्ही. 89 विवेकनगर में एनीकट निर्माण, पखांजूर जलाशय बांध एवं नहर जीर्णोद्धार तथा लाईनिंग कार्य, निरीक्षण गृह अनुविभागीय कार्यालय कापसी एवं मरम्मत कार्य तथा अंतागढ़ विकासखण्ड के आमाबेड़ा तालाब के स्लूस संरचना मरम्मत कार्य का भूमिपूजन शामिल है। लोक निर्माण संभाग भानुप्रतापपुर अंतर्गत ग्राम जातेवाड़ा से मदले मार्ग निर्माण पुल-पुलिया सहित, ग्राम महेन्द्रपुर से गुलालबोड़ी मार्ग पुल-पुलिया सहित, ग्राम परलकोट डेम मार्ग का मजबूतीकरण, ग्राम सोढ़े से गुट्टापारा तक पहुंच मार्ग, मुख्य मार्ग से पदबेड़ा तक पहुंच मार्ग, पखांजूर के घोड़ागांव से अंजाड़ी तक पहुंच मार्ग, ग्राम कोटनखोड़ से नीचे कामता तक सड़क निर्माण, ग्राम आमकोट से डुटापिपली तक पुल-पुलिया सहित मार्ग निर्माण का भूमिपूजन शामिल है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना भानुप्रतापपुर अंतर्गत पखांजूर-मायापुर सड़क का मजबूतीकरण एवं नवीनीकरण कार्य, संगम से स्वरूपनगर पी.व्ही. 62 सड़क का मजबूतीकरण, दुर्गूकोंदल से कोदापाखा सड़क का मजबूतीकरण, कुरूषबोडी से कोटोडी मार्ग में आरडी 02 हजार मीटर पर वृहद पुल निर्माण, कुरूषबोडी से कोटोडी मार्ग में आरडी 7500 मीटर पर वृहद पुल का निर्माण, कोयलीबेड़ा- परतापुर-जिरमतराई से कड़मे मार्ग पर वृहद पुल, भुरका मार्ग में वृहद पुल का निर्माण, धनेली से पटेलपारा सड़क निर्माण कार्य, तेंडाईकोंदल से आवासपारा सड़क निर्माण, मुंगवाल अटल चौक से डोंगरीपारा सड़क निर्माण, साधुमिचगांव से ओंडाहूर सड़क निर्माण, ओंडाहूर से गार्डा तक सड़क निर्माण, केंवटी पखांजूर रोड से भुस्की सड़क निर्माण, गुरवंडी से खेड़ेगांव सड़क निर्माण, दुर्गूकोंदल कर्रमपानी रोड से दियागांव सड़क निर्माण, केंवटी पखांजूर रोड से छिंदटोला सड़क निर्माण, नेड़गांव से रसोली सड़क निर्माण, ओटेकासा से पटेलपारा गुडरापारा सड़क निर्माण, चेमल से भेजर सड़क निर्माण, साधुमिचगांव से पुड़ोमिचगांव तक सड़क निर्माण, आलपरस से गुंदुल सड़क निर्माण, कड़मे रोड से जिरामतराई सलिहापारा सड़क निर्माण, बोवेली से बलाईकच्छार खासपारा सड़क निर्माण, टेकामेटा से पुसकट्टा सड़क निर्माण, छोटेझाड़कट्टा से देवीपारा सड़क निर्माण, मुरवंडी से पित्तेगुड़म सड़क निर्माण, बांदे पखांजूर रोड से प्रेमनगर पी.व्ही. 34 सड़क निर्माण, जबेली से भुरभुसी सड़क निर्माण, मेनरोड से चरदरहा सड़क निर्माण, पी.व्ही. 24 से नवागोंडाहूर सड़क निर्माण, उजाला से बोगनभोदिया सड़क निर्माण, छिंदपाल से संटोला सड़क निर्माण, कोयलीबेड़ा पोरोण्डी रोड से नयापारा सड़क निर्माण, जलवाही से हनफरसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन शामिल है। इसके साथ ही कांकेर विकासखण्ड में तहसील कार्यालय के समीप लाइब्रेरी एवं हॉल निर्माण का कार्य, विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी भवन कांकेर, चाईल्ड हेल्प लाइन कांकेर तथा अंतागढ़ विकासखण्ड में चार सामुदायिक भवन निर्माण, भानुप्रतापपुर में दो सामुदायिक भवन निर्माण एवं कांकेर में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन शामिल है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री साय दो कार्यों का लोकार्पण भी इस दौरान करेंगे जिनकी लागत 5 करोड़ 79 लाख 16 हजार रूपए है। इसमें नरहरपुर विकासखण्ड में ग्राम बांसपत्तर से तितियारपानी मार्ग में टुरी नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण और दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम मेड़ो में हायर सेकण्डरी स्कूल भवन निर्माण कार्य सम्मिलित है।
   ———————–

08. पीएमश्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय दुर्गूकोंदल में पालक-शिक्षक सम्मेलन, बाल विवाह विरोधी शपथ भी दिलाई गई।

— दुर्गूकोंदल अंतर्गत आज दिनांक 15 जनवरी 2026, गुरुवार को पीएमश्री शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय दुर्गूकोंदल में पालक-शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्राचार्य अजय नेताम, व्याख्याता दिलीप सेवता, शाला समिति अध्यक्ष अशोक जैन, जनप्रतिनिधि, पालकगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक बदलाव का सकारात्मक संदेश समाज तक पहुंचा।

———————–

09. पालक–शिक्षक संवाद से शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर, हानपतरी में सम्मेलन संपन्न

—दुर्गूकोदल अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल हानपतरी में दिनांक 15 जनवरी 2026 को पालक–बालक–शिक्षक सम्मेलन का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य पालकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर छात्रों की शैक्षणिक एवं सर्वांगीण प्रगति को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा। कार्यक्रम में पवन वैद्य, नवाब खान, गजेन्द्र शांडिल्य, हीराकंवर, लता ध्रुव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक–शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएं एवं पालक सम्मेलन में शामिल हुए ।

 ———————

10. शासकीय कन्या हाईस्कूल दुर्गूकोदल में मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन, शिक्षा गुणवत्ता पर हुई विस्तृत चर्चा ।

—मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता योजना के अंतर्गत आज दिनांक 15 जनवरी 2026 को शासकीय कन्या हाईस्कूल दुर्गूकोदल में मेघा पालक-शिक्षक सम्मेलन 2026 का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह सम्मेलन जिला कलेक्टर  निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष  तेनसिंह नरेटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि प्राचार्य  एस.एस. कोमरे की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सम्मेलन का आयोजन अर्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2025-26 के पश्चात किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य पालकों और शिक्षकों के बीच संवाद स्थापित कर छात्राओं की शैक्षणिक, मानसिक एवं शारीरिक प्रगति को और बेहतर बनाना रहा। सम्मेलन में पालकों के साथ अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 ———————-

विशेष—

पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला उ0ब0कांकेर के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत का लिया गया संकल्प।

—्बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अवसर पर भारत सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग, मंत्रालय के निर्देशानुसार दिनांक- 27.11.2025 से 08.03.2026 तक 100 दिनों तक बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत दिनांक 15.01.2026 पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिन्हा द्वारा अन्य राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ दिलाया गया।

————————–

बोर केबल वायर चोरी करने वाले 02 आरोपी एवं 01 विधि से संघर्षरत पुलिस ने किया गिरफ़्तार। चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी भी पुलिस के गिरफ्त मे।

—मामले संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी उदित वीर पासी पिता स्व. रविन्द्रनाथ पासी उम्र 37 वर्ष ग्राम सिगारभाट कांकेर थाना कांकेर जिला कांकेर ने दिनांक 14.01.2026 को थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरा फार्म हाउस ग्राम देवकोगेरा थाना कांकेर जिला कांकेर में स्थित है मै अपने फार्म हाउस देवकोगेरा गया था तो देखा कि मेरे फार्म हाउस मे 04 नग बोर मे लगे 04 कोर केबल वायर नही था कोई अज्ञात चोर द्वारा बोर केबल को काट कर ले गये जिसकी कीमत 52000 रू है मेरे द्वारा आसपास पता तलाश किया कोई पता नही चला। कोई अज्ञात चोर फार्म हाउस से 04 बोर केबल को चोरी कर ले गया है जिससे मुझे आर्थिक नुकसान हुआ है कि रिपोर्ट अपराध क्रमांकः-24/2026 धारा-303(2),बीएनएस, कायम कर विवेचना में लिया उक्त आरोपियों एवं केबल वायर खरीदार को पुलिस द्वारा त्वारित कार्यवाही करते हुऐ आज दिनांक 15.01.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड लिया गया सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में उनि सुरेन्द्र मानिकपुरी प्रआर.सुरेश भुआर्य,आर.श्रवण ठाकुर, आर.पुरन साहू आर. आर.रामराम जुर्री एवं थाना पेट्रोलिंग पार्टी का अहम भूमिका रहा है।

——————————

  शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 ———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

आज की टॉप 10 खबर 09 फरवरी 2026 सोमवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   09  फरवरी  2026 सोमवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  ”जीवन को कैसे स्मार्ट बनायेगी ये स्मार्ट मीटर” लगातार महंगाई से त्रस्त लोगों के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *