कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
03 जनवरी 2026 शनिवार
✍️मनोज जायसवाल
————————
संपादकीय
‘निरूपाराय’
“मां” के किरदार काे जीवंत करने वाली महान कलाकार…..

आज जन्म दिवस पर सादर प्रणाम…
—निरूपा राय का जन्म 4 जनवरी 1931 को गुजरात के बलसाड़ में एक मध्यमवर्गीय गुजराती परिवार में हुआ।उनके पिता रेलवे में काम किया करते थे। निरूपा राय ने चौथी तक शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उनका विवाह मुंबई में कार्यरत राशनिंग विभाग के कर्मचारी कमल राय से हो गया। शादी के बाद निरूपा रॉय मुंबई आ गईं। फिल्म रनकदेवी में निरूपा राय 150 रुपए माह पर काम करने लगी, लेकिन बाद में उन्हें इस फिल्म से अलग कर दिया गया। फिल्म रनकदेवी में निरूपा राय 150 रुपए माह पर काम करने लगी, लेकिन बाद में उन्हें इस फिल्म से अलग कर दिया गया।फिल्म रनकदेवी में निरूपा राय 150 रुपए माह पर काम करने लगी, लेकिन बाद में उन्हें इस फिल्म से अलग कर दिया गया।निरूपा राय ने अपने सिने करियर की शुरुआत 1946 में प्रदर्शित गुजराती फिल्म ‘गणसुंदरी’ से की।निरूपा राय ने अपने सिने करियर की शुरुआत 1946 में प्रदर्शित गुजराती फिल्म ‘गणसुंदरी’ से की। 1949 में प्रदर्शित फिल्म ‘हमारी मंजिल’ से उन्होंने हिन्दी फिल्म की ओर भी रुख कर लिया। -1975 में फिल्म ‘दीवार’ में अमिताभ बच्चन की मां की भूमिका निभाने के बाद ‘खून पसीना’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘सुहाग’, ‘इंकलाब’, ‘गिरफ्तार’, ‘मर्द’ और ‘गंगा जमुना सरस्वती’ जैसी फिल्मों में भी वह अमिताभ की मां की भूमिका में दिखाई दी। वर्ष 1999 में प्रदर्शित फिल्म’लाल बादशाह’में वह आखिरी बार मां की भूमिका में दिखी।उन्होंने अपने पांच दशक के लंबे करियर में लगभग 300 फिल्मों में अभिनय किया। अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुगध करने वाली निरूपा राय 13 अक्टूबर 2004 को इस दुनिया को अलविदा कह गयी।
✍️मनोज जायसवाल
————————
01. कल कांकेर नगर के देवमेला पूर्व ही शहर की रौनकता बढी। कांकेर विधायक ने मेला स्थल एवं नगर का निरीक्षण कर अत्यावश्यक निर्देश दिये।
—कल 04 जनवरी को कांकेर में आयोजित होने वाले देव मेला में आमजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इस उद्देश्य से एक दिन पूर्व ही आज सड़क सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कांकेर विधायक आशा राम नेताम द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क पर पड़े असुविधाजनक सामानों को हटाकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया, ताकि आवागमन सुचारु रूप से बना रहे। साथ ही शहर के समस्त व्यापारी भाइयों से व्यवस्था एवं सुविधा बनाए रखने की अपील की गई, जिससे मेला शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण एवं नगरपालिका परिषद के अधिकारी चेम्बर ऑफ कामर्स के पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

————————
02. अवैध शराब बिक्री करने हेतु परिवहन करने वाला आरोपी को थाना भानुप्रतापपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।
— पुलिस जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक राखेचा के निर्देशन पर आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल , अति. पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं एस.डी.ओ.पी शेर बहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना भानुप्रतापपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत अपराध क्रमांक 03/2026 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट करवाई किया जाकर— आरोपी—
(01) झन्नू राम कोरेटी पिता बीरसिंह कोरेटी उम्र 31 वर्ष निवासी कोरेटीपारा बांसला थाना भानुप्रतापपुर जिला कांकेर के कब्जे से एक सफेद रंग की बोरी मे
के अंदर रखा कार्टून में बियर 7 लीटर 800 एमएल कीमती 2430 रुपए एवं मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 19 बीएल 3486 स्प्लेंडर प्लस नीला काला रंग में परिवहन करने से जप्त तक किया गया है, एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले की खिलाफ भी कार्यवाही किया गया जिसमें 04 प्रकरण 185 MV एक्ट तैयार किया गया है। (01) मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 05 एस 1425 संजीव कुमार मंडावी पिता कुंवर सिंह मांडवी निवासी ग्राम चोगेल (2) ट्रक क्रमांक सीजी 08 एएफ 4388- राम्मू राम कलो पिता जग्गू राम कलो उम्र 21 वर्ष निवासी डुमडीसूर (3) ट्रक क्रमांक सीजी 19 बीएफ 8583 – सुरेंद्र कुमार जैन पिता लखन लाल जैन निवासी ग्राम कलंगपुरी (4) मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 24 आर 2245 – भानुप्रसाद मांडवी पिता भावसिंह मांडवी उम्र 34 वर्ष निवासी बोगर हैं।

———————
03. बाढ़ से बचाव के लिए खमढोड़गी जलाशय में किया गया माकड्रिल।
— बारिश के दिनों में बाढ़ की स्थिति निर्मित होने पर बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के उपायों की जानकारी देने के लिए एन.डी.आर.एफ.कटक की 27 सदस्यीय टीम द्वारा आज जिले के कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर की उपस्थिति में खमढोड़गी जलाशय में माकड्रिल किया गया। टीम लीडर हीरा सिंह के नेतृत्व में एन.डी.आर.एफ.और होमगार्ड के जवानों द्वारा बाढ़ के कारण टापू में फंसे लोगों को बचाने, बचाव टीम का बोट पलटने से डूबते हुए व्यक्ति को बचाने, डूबते हुए व्यक्ति को बचाने और उसका त्वरित उपचार का जीवंत अभ्यास के साथ ही स्थानीय संसाधनों जैसे रस्सी,सूखा नारियल, पानी का जेरिकेन, पानी का बोतल, बांस इत्यादि के माध्यम से भी डूबते हुए व्यक्तियों को बचाने का माकड्रिल किया गया।
कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने एन डी आर एफ की टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने अपने सभी उपकरणों का प्रदर्शन करते हुए बाढ़ से बचाव के लिए विभिन्न तरीकों को माकड्रिल किया है, इससे लोगों को बाढ़ से बचाव की जानकारी मिली है।

उन्होंने बताया कि गरियाबंद जिले में पदस्थापना के दौरान बारिश के दिनों में सीकासार जलाशय के निचले क्षेत्र में बाढ़ में फंसे लोगों को एन.डी.आर.एफ. की टीम द्वारा बचाया गया था, इसके लिए उन्होंने धन्यवाद दिया। कलेक्टर ने बताया कि कांकेर जिले में महनदी के किनारे बसे कुछ गांवों को बारिश के दिनों में बाढ़ से बचाव के लिए नियमित रूप से मानीटरिंग किया जाता है। ग्राम पंचायत कोकपुर के सरपंच श्रीमती निशा दुग्गा ने ग्राम खमढोड़गी के जलाशय में माकड्रिल करने के लिए एन.डी.आर.एफ की टीम को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर एसडीएम कांकेर अरूण कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू, कमांडेन्ट एन डी आर एफ नवीन कुमार,संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी आपदा प्रबंधन श्रीमती सरस्वती बंजारे, है डिप्टी कलेक्टर सुश्री रानू मैथ्यू सहित राजस्व,पुलिस, पशुपालन विभाग, खाद्य विभाग, जलसंसाधन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ग्राम पंचायत के उप सरपंच चुनेश्वर जैन, पूर्व सरपंच प्यार सिंह मंडावी ,ग्राम सभा खमढोड़गी के अध्यक्ष अनिता मंडावी सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या में मौजूद थे। माकड्रिल के लिए खमढोड़गी जलाशय पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा जिला प्रशासन के अधिकारियों और एन डी आर एफ टीम के सदस्यों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। ।

———————
04. बीएलओ एवं सुपरवाइज़रों का प्रशिक्षण सम्पन्न। विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा की गई।
— विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 81 कांकेर के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी कांकेर श्री अरूण वर्मा कीअध्यक्षता में गत दिवस जिला पंचायत सभा कक्ष में बीएलओ एवं सुपरवाइज़रों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत प्राप्त नो मैपिंग डाटा, लॉजिकल एरर्स तथा विभिन्न प्रकार के प्राप्त फॉर्मों की विस्तृत समीक्षा की गई, साथ ही आगामी कार्य योजना पर भी चर्चा की गई, ताकि पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण किया जा सके।
बैठक में जानकारी दी गई कि नाम जोड़ने हेतु लगभग 1920 आवेदन फॉर्म प्राप्त हुए हैं, जिसके लिए पर्याप्त संख्या में निर्धारित प्रारूप का वितरण बीएलओ को कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रारूप में परिवर्धन, विलोपन, स्थानांतरण एवं संशोधन से संबंधित दावा-आपत्ति फॉर्म भरने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त प्रत्येक मतदान केंद्र पर निर्धारित प्रारूप में प्राप्त दावा-आपत्ति की जानकारी चस्पा करने के भी स्पष्ट निर्देश दिए गए, ताकि मतदाताओं को सही एवं पारदर्शी जानकारी उपलब्ध हो सके। प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक में सभी संबंधित अधिकारी, बीएलओ एवं सुपरवाइज़र्स उपस्थित थे।

———————–
05. आज़ादी के बाद पहली बार नेवारखेड़ा पहुँची विधायक सावित्री मनोज मंडावी।
—दुर्गूकोंदल अंचल के सुदूर वनांचल ग्राम नेवारखेड़ा में विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी आगमन क्षेत्र के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया। पहली बार किसी निर्वाचित विधायक का इस गांव तक प्रवास में होना अपने आप में अप्रतिम है।

ग्राम नेवारखेड़ा पहुँचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाजों के साथ विधायक का आत्मीय स्वागत किया। वर्षों से उपेक्षित रहे इस गांव में विधायक की मौजूदगी ने ग्रामीणों के मन में यह विश्वास जगाया कि अब शासन-प्रशासन उनकी समस्याओं और जरूरतों को गंभीरता से सुनेगा। ग्रामीणों का कहना था कि आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने यहां तक पहुँचने का प्रयास नहीं किया, लेकिन विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने स्वयं गांव आकर यह साबित कर दिया कि वे हर वर्ग और हर क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विधायक ने ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर विधायक ने नेवारखेड़ा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख रुपये की घोषणा की। इसके साथ ही ग्रामीणों ने क्वाचीकटेल से नेवारखेड़ा मार्ग पर इंदुलनाला में पुलिया निर्माण की समस्या विधायक के समक्ष रखी। बरसात के दिनों में यह नाला आवागमन में बड़ी बाधा बनता है। स्थल निरीक्षण के दौरान विधायक ने बताया कि इस विषय को लेकर उन्होंने शीतकालीन सत्र में विधानसभा में याचिका प्रस्तुत की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।
आयोजन में अनुपा कवाची सरपंच बांगाचार, गोपी बढ़ाई अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल, श्रीमती हेमलता उइके एवं श्रीमती सविता उइके सदस्य जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल, विधायक प्रतिनिधि हुमन मरकाम, सुनाराम तेता अध्यक्ष जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेवारखेड़ा जैसे अंदरूनी क्षेत्र में विधायक के ऐतिहासिक आगमन ने यह स्पष्ट कर दिया कि सावित्री मनोज मंडावी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनसेवा के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। ग्रामीणों को अब उम्मीद है कि यह दौरा उनके गांव के विकास की नई शुरुआत साबित होगा।
–———————
06. नरहरपुर के डूमरपानी में शाकम्भरी जयंती में शामिल हुए कांकेर विधायक आशा राम नेताम ।
—नरहरपुर के डूमरपानी में शाकम्भरी जयंती के पावन अवसर पर कोसरिया मरार पटेल समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। उन्होंने समाज की एकता, संगठन शक्ति एवं सांस्कृतिक चेतना विषय पर अपने उद्बोधन में प्रकाश डाला। इस सफल आयोजन हेतु समस्त समाजजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

———————–
07. पिछले शनिवार को लखनपुरी मेला के बाद आज यहां साप्ताहिक बाजार में काफी भीड रही। जबकि इस वर्ष यहां मेला में रौनकता कम रही। आज साप्ताहिक बाजार में पूर्व की तरह शाक सब्जियां काफी सस्ती बिकी।
———————–
08. जिले में आज छेरछेरा पर्व धुमधाम से मनाया गया। सुबह से छेरछेरा नृत्य करते बच्चों की टोलियां हर जगह नजर आती रही। वर्तमान में बादल आ जाने से ठंड में कुछ राहत मिली है। पर रात्रि में ठंड जरूर है। दिन में तापमान काफी होने के चलते पंखे चलाने की जरूरत पड रही है।
———————–
09. एनजीटी के नियमों का खुला उल्लंघन। महानदी के अरौद घाट से देर रात्रि तक उत्खनन एवं दूरस्थ क्षेत्रों में परिवहन किया जा रहा है। राजमार्ग 30 से चिनौरी होते अरौद घाट तक आवाजाही करने वालों को धुल‚धूएं‚ सडकों में रेत के कणों के गिरने से हो रही है काफी परेशानियां। सडकों की खस्ताहाल। निजी स्वार्थ में संलिप्त कई लोग सत्ता का रूतबा दिखा कर महानदी का सीना चीर रहे हैं। लगातार नदी में खनन के साथ क्षमता से अधिक वजनी ट्रकों के परिवहन एवं रेत के कणों के लोगों की आंखों एवं श्वास के माध्यम लोगों के स्वास्थ्य पर घातक प्रभाव पड रहा है।
———————
10. जिले में ग्रीष्मकालीन धान की बुवाई में जुटे किसान। चारामा विकासखंड के महानदी क्षेत्र के अमुमन गावों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम पूरा।
———————-
विशेष-
चारामा विकासखंड के महानदी अरौद घाट पर एनजीटी के नियमों को धता बताते रात्रि में अवैध तरीके से उत्खनन परिवहन किया जा रहा है। अरौद पुल में मिट्टी जमा होने के साथ प्रधानमंत्री सडकें खस्ताहाल हो रही है।
————————-
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–







