आज की टॉप 10 खबर 13 दिसंबर 2025 शनिवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
  13  दिसंबर  2025 शनिवार

✍️मनोज जायसवाल

————————–

संपादकीय—

एनजीटी के नियम बता कर पूछिये कि महानदी से रेत खनन कितना लीगल हो रहा है!

—हाराडुला के बाद अब महानदी के अरौद‚ भिरौद‚शाहवाडा‚नारा या अन्य पुलों की तो नहींॽ

चारामा विकासखंड से बहने वाली महानदी से रेत उत्खनन हमेशा सुर्खियों में रहा है,अब तो खनन प्रारंभ होने के बाद इसकी ही चर्चाएं व्याप्त है। इस बार शासन द्वारा रेत रायल्टी पहले पहल जमा कराये जाने के बाद खनन शुरू किया जा रहा है, लेकिन कुछ रेत उत्खनन करने वाले लोग आम लोगों के सामने सब कुछ लीगल का दावा करते ऐसे बात कर रहे हैं कि उन्हें सभी ओर से हरी झंडी मिल गयी है।
लोगों के सामने लीगल के नाम तो कभी ऊंचे राजनीतिक पहूंच के नाम धौंस दिया जा रहा है। सेटिंग का जबर्दस्त खेल भी हो रहा है,जो पूर्व से होता आ रहा है। आम जनता को भी पता है,जिन्हें ये रेत उत्खनन करने वाले नासमझ उन जागरूकों के पास मिथ्या समझाने की गलती कर रहे हैं। यदि आप लीगल उत्खनन कर रहे हैं तो क्या इसका नियम यही है कि बडी चैन माउंटेन मशीनों से उत्खनन करें?, रात्रि में खनन एवं परिवहन के करें? प्रधानमंत्री सडकों पर क्षमता से अधिक वजनी ट्रकों का परिवहन करें? कितना लीगल और कितना खनन में उत्खनन के अवैध तरीके हैं,इसे यहां की जनता अच्छी तरह जानती है। रेत उत्खनन के लिए नदी तट पर अस्थायी पुल बनाने के लिए मानक दिशा निर्देशों के विकास पर एनजीटी ने ने राष्ट्रव्यापी अध्ययन का आदेश दिया है,लेकिन कई टन वजनी ट्रकों को जलमग्न पुलों से ले जाया जा रहा है,जिसके चलते पुल टूट रहे हैं। जो पुल अभी नहीं टूटे निरंतर उपयोग से वो भी कमजोर होने की कगार पर है!
सेटिंग के खेल में यह देखा जा रहा है कि यदा कदा रेत भरी ओवरलोडेड हाईवा रोकी जाती है,फिर अंततः तल्ख पैसों से सेटिंग कर ली जाती है,फिर होता रहता है,परिवहन। कब तक…आखिर कब तक कुछ पैसों के लिए आप समझौता करते रहेंगे?शायद अभी विचार नहीं है कि आपके भविष्य की पीढी अदद रेत के लिए कितना परेशान होगी? अभी भी समय है,लीगन के नाम आपके पास धौंस बताने वालों को आप नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल(एनजीटी) का नियम बताइये और पूछिये कि आप कितने लीगल हैं?

✍️मनोज जायसवाल

———————— 

01. सोलर तकनीशियन कोर्स में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के लिए काउंसलिंग 15 दिसम्बर को। 

– जिले के बेरोजगार युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने एवं उन्हे आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार स्व-रोजगार से जोड़कर उन्हें सक्षम बनाने के लिए लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में 30 सीटों में सोलर पैनल इंस्टालेशन तकनीशियन (सूर्यमित्र) में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। केन्द्र सरकार के द्वारा पीएम सूर्य घर गुफ्त बिजली योजना के तहत् 10 करोड़ परिवारों को मुफ्त बिजली प्रदाय करने की योजना है जिससे सोलर पैनल तकनीशियन कोर्स में रोजगार, स्व-रोजगार की संभावना बढ़ गई है। रोजगार, स्व-रोजगार की संभावनाओं को देखते हुए जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ने के लिए कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरेश मण्डावी के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिये 15 दिसम्बर को लाईवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में प्रातः 10 से सायं 04 बजे तक काउंसिंलिंग का आयोजन किया गया है। जिले के ऐसे युवा जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है जो इस प्रशिक्षण से जुड़कर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं, वे शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, 02 पासपोर्ट साईज फोटोग्रॉफ, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ निर्धारित समय में काउंसिंलिंग में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते है।
———————— 

02. कलेक्टर ने किया धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण।

  —कलेक्टर  निलेश महादेव क्षीरसागर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  हरेश मंडावी ने जिले के सुदूर वनांचल में स्थित अंतागढ़ विकाखण्ड के ग्राम भैसासुर में स्थित धान खरीरी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान खरीदी की प्रक्रिया, तौल व्यवस्था, नमी की जांच, रिकॉर्ड संधारण एवं किसानों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। मौके पर उपस्थित प्रबंधक को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार पारदर्शी एवं सुचारू रूप से धान खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समय पर तौल, त्वरित भुगतान एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने केंद्र परिसर में साफ-सफाई, छाया, पेयजल तथा बैठने की उचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से संवाद कर धान खरीदी व्यवस्था के संबंध में फीडबैक भी लिया। किसानों ने अब तक की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।
  ———————

03.  निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयावधि में हो – सी.ई.ओ. जिला पंचायत   हरेश मण्डावी।

— जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  हरेश मण्डावी ने आज ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के निर्माण कार्यों के साथ पंचायतों के कार्या की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के तहत् अन्य प्रगतिरत कार्या एवं महतारी सदन सह सामुदायिक शौचालय के कार्या को समय पर गुणवत्तापूर्णढ़ग से समय सीमा में पूर्ण करने, अंतागढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को तहसील कार्यालय अंतागढ़ के लिए स्थल उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कांकेर   विजय कुमार मांडवे को सभी प्रगतिरत कार्या का निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा गया। जिले में सभी अप्रारंभ कार्या को तत्काल प्रारंभ करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायतों में संचालित कार्यों को भी शीघ्रता से पूर्ण कराने व मूल्यांकन सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा उदय नाग, भानुप्रतापपुर जी.एल.चुरेन्द्र, दुर्गूकोंदल सुरेन्द्र कुमार बंजारे, कांकेर अश्वनी यादव, नरहरपुर बेनु सुखदेवे, अंतागढ सुश्री स्वेता साहू , चारामा जी.एस.कवर, अनुविभागीय अधिकारी आरईएस कांकेर त्रिलोक कुटारे, नरहरपुर नरेन्द्र ठाकुर, चारामा खिलेश साहू, दुर्गूकोंदल देवेन्द्र हटिले, कोयलीबेड़ा सी.एल.स्वर्णकार, अंतागढ सन्दीप रवि़, भानुप्रतापपुर रविशंकर सोनी सहित सभी उपअभियंता उपस्थित थे।

  ———————

04.उच्च न्यायालय बिलासपुर के माननीय न्यायमूर्ति श्री अमितेन्द्र किशोर प्रसाद जी ने किया नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ, नेशनल लोक अदालत में 01 लाख 53 हजार 296 प्रकरणों का निराकरण।

— जिला न्यायालय कांकेर एवं सभी तहसील स्तरीय न्यायालयों में 13 दिसम्बर शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बैंक संबंधी प्रकरण, बिजली बिल एवं टेलीफोन बिल विवाद, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण,.पारिवारिक एवं वैवाहिक विवाद, चेक बाउंस प्रकरण (धारा 138 एन.आई. एक्ट),सिविल एवं अन्य समझौतापूर्ण प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने जिले के नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपने लंबित प्रकरणों का आपसी समझौते के आधार पर त्वरित, सुलभ एवं निःशुल्क निराकरण कराने हेतु नेशनल लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ। जिले के नागरिकों से उन्होंने आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि को न्यायालय में उपस्थित होकर अपने प्रकरणों का शीघ्र समाधान प्राप्त करें जिले में आयोजित नेशनल लोक अदालत में विभिन्न मामलों का त्वरित, सौहार्दपूर्ण वं आपसी सहमति से 01 लाख 53 हजार 296 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिला न्यायालय कांकेर में आयोजित नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के माननीय न्यायमूर्ति  अमितेन्द्र किशोर प्रसाद के द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय न्यायमूर्ति   ने कहा कि कांकेर की इस पुण्य धरा पर उपस्थित होकर मुझे अत्यंत गर्व की अनुभूति हो रही है। यह एक प्राचीन नगरी है, जिसके विषय में मैंने पूर्व से बहुत सुना है। आज यहाँ आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, इसके लिए मैं आप सभी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाया। पोर्टफोलियो न्यायमूर्ति के रूप में आज इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि भविष्य में अधिक से अधिक पक्षकार न्यायालयीन विवादों से परे लोक अदालत के माध्यम से विवादों के समाधान की दिशा में अग्रसर होंगे।


लोक अदालत की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए माननीय न्यायमूर्ति श्री अमितेन्द्र किशोर प्रसाद जी ने कहा कि यह एक ऐसा मंच है, जहाँ ऐसे विवादों का समाधान किया जाता है, जिनमें आपसी समझौते की संभावना होती है। न्यायालयीन प्रक्रिया से हटकर, आपसी सहमति और सौहार्द के साथ मामलों का निपटारा करना लोक अदालत का मूल उद्देश्य है। मीडिएशन के पश्चात लोक अदालत विवादों के समाधान की एक प्रभावी व्यवस्था है, जहाँ पक्षकार मिल-जुलकर अपने विवादों का समाधान कर सकते हैं। माननीय न्यायमूर्ति ने कहा कि पारंपरिक न्यायालयों में पक्षकार, अधिवक्ता और न्यायालय के बीच प्रक्रिया चलती है, जबकि लोक अदालत में पक्षकार स्वयं अपने विवाद का समाधान करने का निर्णय लेते हैं। यह केवल समझौता नहीं, बल्कि विश्वास और सहमति का परिणाम होता है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सदैव यही कोशिश रहती है कि बातचीत के माध्यम से विवाद सुलझें और समझौते में किसी प्रकार की कानूनी बाधा न आए। कानून की व्याख्या न्यायालय में होती रहेगी, किंतु लोक अदालत वह मंच है जहाँ पक्षकार स्वतंत्र रूप से, बिना किसी दबाव के, स्वयं निर्णय ले सकते हैं।

न्यायमूर्ति ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत आयोजित प्रत्येक कार्यक्रम हम सभी के लिए विशेष महत्व रखता है। ऐसे आयोजनों में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक होती है। दैनिक न्यायिक कार्यों के अतिरिक्त जब लोक अदालत अथवा विधिक सेवा से संबंधित कोई भी कार्यक्रम आयोजित होता है, तो उसमें सम्मिलित होना हमारे लिए गौरव का विषय होता है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत जैसे आयोजनों के माध्यम से आम नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों और न्यायिक अधिकारियों को अनौपचारिक रूप से एक-दूसरे से संवाद करने का अवसर प्राप्त होता है। इससे सद्भावना और विश्वास का वातावरण निर्मित होता है।

 

माननीय न्यायमूर्ति जी द्वारा इस अवसर पर न्यायालय का निरीक्षण कर प्रकरणों के निराकरण की जानकारी भी ली गई। कार्यक्रम में रजिस्ट्रार विजलेंस छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट बिलासपुर से श्री मंसूर अहमद, प्रधान जिला एंव सत्र न्यायाधीश उत्तर बस्तर कांकेर श्री संजीव कुमार टामक, कुटुम्ब न्यायालय कांकेर के न्यायाधीश श्री रमाशंकर प्रसाद, कलेक्टर कांकेर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, अध्यक्ष बार एसोसिएशन कांकेर श्री धनराज जैन, जिला एवं अतिरिक्त न्यायाधीश श्रीमती विभा पाण्डेय, मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट श्री भास्कर मिश्र, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शांति प्रभु जैन, न्यायायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रेणी सुश्री सुनिती नेताम, एसडीएम श्री अरूण वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री बी.एस. ठाकुर एवं श्री टी.पी. देव एवं अन्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट और अधिवक्तागण बड़ी संख्या में मौजूद थे।

नेशनल लोक अदालत में 01 लाख 53 हजार 296 प्रकरणों का निराकरण  जिले में आयोजित नेशनल लोक अदालत में विभिन्न मामलों का त्वरित, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी सहमति से 01 लाख 53 हजार 296 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिले में कुल 09 खण्डपीठ गठित किए गए, जिनमें कांकेर न्यायालय में कुल 05, तालुका भानुप्रतापपुर में 02 एवं तालुका पखांजूर में 02 खण्डपीठ का गठन किया गया था।  खण्डपीठ क्रमांक 01 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तर बस्तर कांकेर श्री संजीव कुमार टामक, खण्डपीठ क्रमांक 02 कुटूम्ब न्यायाधीश कांकेर श्री रमाशंकर प्रसाद, खण्डपीठ क्रमांक 03 प्रथम अपर एवं जिला सत्र न्यायाधीश श्रीमती विभा पाण्डेय, खण्डपीठ क्रमांक 04 मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री भास्कर मिश्र, खण्डपीठ क्रमांक 05 न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रेणी कांकेर सुश्री सुनीति नेताम तथा तालुका भानुप्रतापपुर में खण्डपीठ क्रमांक 01 जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश भानुप्रतापपुर   दीपक के. गुप्ता, खण्डपीठ क्रमांक 02 सिविल जज सीनियर डिवीजन   गुलपन राम यादव और तालुका पखांजूर में खण्डपीठ क्रमांक 01 जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पखांजूर   विजय कुमार मिंज एवं खण्डपीठ क्रमांक 02 न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रेणी पखांजूर  ध्रुवराज ग्वाल की अध्यक्षता में खण्डपीठ का गठन किया गया था।

इसी प्रकार राजस्व न्यायालय में 01 खण्डपीठ का गठन किया गया, जिसमें राजस्व प्रकरणो का निराकरण किया गया। नेशनल लोक अदालत के माध्यम से 3925 लंबित प्रकरणों में 3456 प्रकरण निराकृत किया गया, जिसमें कुल अवार्ड राशि 04 करोड़ 85 लाख 28 हजार 844 रूपए पारित किया गया। प्रिलिटिगेशन प्रकरणों जैसे- बैंक वसूली, विद्युत एवं जलकर, टेलीफोन में कुल 01 लाख 49 हजार 840 रूपए मामले पेश किए गए, जिसमें सभी प्रकरण निराकृत हुए एवं समझौता की गई राशि 34 लाख 31 हजार 533 रूपए वसूल की गई है। नेशनल लोक अदालत के माध्यम से न्याय पालिका द्वारा आम नागरिको को त्वरित, सरल एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। माननीय न्यायामूर्ति   अमितेन्द्र किशोर प्रसाद ने किया वृक्षारोपण नेशनल लोक अदालत के अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के  न्यायमूर्ति  अमितेन्द्र किशोर प्रसाद के द्वारा जिला न्यायालय परिसर कांकेर में वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने चन्दन का पौधा लगाकर प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया। मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तर बस्तर कांकेर श्री संजीव कुमार टामक, परिवार न्यायालय कांकेर के न्यायाधीश  रमाशंकर प्रसाद, कलेक्टर कांकेर   निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, प्रथम अपर एवं जिला सत्र न्यायाधीश श्रीमती विभा पाण्डेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री भास्कर मिश्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्रीमती शांति प्रभु जैन, अध्यक्ष बार एसोसिएशन कांकेर  धनराज जैन एसडीएम कांकेर श्री अरूण वर्मा सहित न्यायिक मजिस्ट्रेट व अधिवक्तागण मौजूद थे।

———————–

05.   शोक-समाचार

पुष्कर साहू

-जिले के चारामा विकासखंड के ग्राम अरौद निवासी होरहार, प्रतिभावान छात्र रहे पुष्कर साहू का कल देर शाम 7 बजे आकस्मिक निधन हो गया। वे के एक्सिस बैंक मुख्य शाखा बेमेतरा में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर पदस्थ थे। कुछ समय पूर्व ही वे कांकेर एसबीआई में भी कार्य किया। आज जैसे ही उनका पार्थिव देह अरौद पहूंचा लोग उन्हें श्रद्वांजलि देने बडी संख्या में कतार में लोग नजर आए। आज महानदी अरौद घाट पर उनको अंत्येष्टि दी गई। इस अवसर पर ग्राम एवं क्षेत्रवासी बडी संख्या में शामिल हुएं लोगों ने दो मिनट मौन श्रद्वांजलि दी..

———————

06 .  


———————–

07.


 ———————–

08

———————–

09. 

———————-

10. ———————–

 

  शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 ———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

आज की टॉप 10 खबर 09 फरवरी 2026 सोमवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   09  फरवरी  2026 सोमवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  ”जीवन को कैसे स्मार्ट बनायेगी ये स्मार्ट मीटर” लगातार महंगाई से त्रस्त लोगों के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *