आज की टॉप 10 खबर 23 नवंबर 2025 रविवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
  23  नवंबर  2025  रविवार

✍️मनोज जायसवाल

————————–

संपादकीय—

”जिनका पूरा जीवन मानवता को समर्पित रहा”

—आज 23 नवंबर  को 100 वें जन्म दिवस पर विशेष…

–  छत्तीसगढ के नवा रायपुर में भी श्रीसत्य साई सुपरस्पेशिलिटी हास्पिटल जहां केश काउंटर नहीं ।  किया जाता है‚निःशुल्क ईलाज। जन्म शताब्दी समारोह में इस बार 100 वें जन्म दिवस पर शामिल हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

—प्रभावशाली आध्यामिक गुरूओं में एक श्रीसत्य साई बाबा जिनका बचपन का नाम सत्य नारायण राजू था का जन्म 23 नवंबर 1926 को हुआ था।जहां भक्त उन्हें शिरडी के साई का अवतार मानते हैं और ऐसा उन्होंने हाथों से फूल बिखरा कर किया। चुंकि पिता संगीत में रूचि रखते थे और श्रीसत्य साई के जन्म के समय दीवारों पर टंगे वाद्य यंत्रों को स्वमेव बजना भी एक बड़ा चमत्कार था।वह वाद्य यंत्र म्युजियम में आज भी देखे जा सकते हैं। आंध्र प्रदेश अनंतपुर जिला अंतर्गत पुट्टपर्ती गांव में सामान्य परिवार में जन्मे श्रीसत्य साई बाबा ने 20 अक्टूबर 1940 को मात्र 14 वर्ष की उम्र में खुद को शिरडी वाले साई बाबा का अवतार कहा। इस शरीर को पूर्व शरीर कहा। जीवन भर अपने चमत्कारों के लिए प्रसिद्ध रहे।मैं देह स्वरूप नहीं, मैं आत्मा स्वरूप हूं। अमूमन प्रवचनों में श्रीसत्य साई बाबा यह बात बताते थे। यह भी भविष्यवाणी कर दी थी कि 2024 में प्रेमा साई के रूप में उनका अवतरण होगा। बाबा की प्रसिद्ध न भारत अपितु पूरे विश्व में फैली और बड़े बड़े महान लोग बाबाजी के भक्त बन गये। यह भी बता दें कि आंध्र में जब उस वक्त अकाल पड़ा था तब 750 गावों के लिए पानी की व्यवस्था की। बैंगलोर में सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल एवं एसएसआई एचएमएस खोला गया।पुट्टपर्ती में भी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल है। विश्व के 148 देशों में श्रीसत्य साई केंद्र स्थापित हैं। भारत में कई साई संगठन हैं,जहां बाबा के आध्यात्मिक संदेशों का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय कि यहाँ नवा रायपुर में श्रीसत्य साई अस्पताल है। दिल के आकार में निर्मित की गयी इस अस्पताल में बच्चों के दिल का आपरेशन निःशुल्क किया जाता है। श्रीसत्य साई भौतिक रूप से भले ही हमारे बीच न हों पर उनकी सुक्ष्म उपस्थिति हमेशा भक्तों के साथ होती है।बताया जाता है कि यह 1952 में तब का चित्र है जब श्रीसत्य साई बाल्यावस्था में थे। माताजी एवं पिता के साथ खडे हैं। वह समय भी कितना स्वर्णिम रहा होगा यह महसूस किया जा सकता है। श्रीसत्य साई बाबा के भक्तों में महान क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से लेकर तात्कालीन प्रधानमंत्री एवं अन्य महान व्यक्ति रहे हैं,जो पुट्टपर्ती में कई बार जाकर बाबाजी से मुलाकात किए। पुट्टपर्ती तक तब रेल सुविधा नहीं थी जहां यहां आने वाले भक्तों की परेशानियों को देखते हुए तात्कालीन रेलमंत्री द्वारा रेल सुविधा का सौगात दिया गया।आज भी भक्त प्रशांति रेलवे स्टेशन या धर्मावरम स्टेशन से पुट्टपर्ती को जाते हैं।पुट्टपर्ती में कई दर्शनीय जगह है,जो बाबा जी के पुण्य प्रताप से निर्माण हुआ है। यह महीना ही श्रीसत्य साई जन्म उत्सव के रूप में जाता है। जिन्होंने श्रीसत्य साई का दर्शन भौतिक रूप से न भी कर पाए हों निश्चित रूप से पुट्टपर्ती जाकर उन सभी लीला स्थलों सहित समाधि का दर्शन करें ऐसा लगेगा कि बाबा की सुक्ष्म उपस्थिति बिल्कुल उनके साथ है।
✍️मनोज जायसवाल

———————— 

01.  विश्व के जानेमाने आध्यात्मिक गुरू  भक्तों के भगवान  श्रीसत्य साई  जयंती आज 23 नवंबर को कांकेर नगर में पूरे धुमधाम से मनायी गई

—विश्व के जानेमाने आध्यात्मिक गुरू भक्तों के भगवान श्रीसत्य साई की 100 वीं जयंती आज  कांकेर नगर में पूरे धुमधाम से मनायी गई। इस अवसर पर अलसुबह से  भक्तों द्वारा नगर संकीर्तन भजन गाते हुए किया गया। श्रीसत्य साई मंदिर हाल में भजन का आयोजन हुआ। जरूरतमंदों को गर्म कपडे कंबल का वितरण किया गया।नारायण सेवा का आयोजन हुआ जहां नारायणों ने भोजन किया यह कार्यक्रम देर शाम तक जारी रहा। बताते चलें  विश्व के तकरीबन 140 देशों में  श्रीसत्य साई बाबा के अनुयासी वास करते हैं। इस बार  पृट्टपर्ती‚आध्रप्रदेश में जन्म शताब्दी समारोह चल रहा है। जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आगमन हुआ। इस वक्त वहां काफी भीड चल रहा है। छत्तीसगढ में भी काफी संख्या में श्रीसत्य साई बाबा को मानने वाले भक्त हैं। नवा रायपुर में श्रीसत्य साई ट्रस्ट की ओर से  ऐसा अस्पताल संचालित है‚जहां बच्चों के हार्ट का निःशुल्क आपरेशन किया जाता है। इस अस्पताल में केश काउंटर ही नहीं है। छत्तीसगढ के अमुमन शहरों नगरों गावों में श्रीसत्य साई सेवा समिति संगठन है।

  ——————–

02 जिला साहू समाज का निर्वाचन आज  23 नवंबर को साहू सदन में सम्पन्न हुआ। सेलेगांव‚कोरर  निवासी बंशीलाल साहू  सहित टीम ने  सामाजिक सत्ता में जीत दर्ज की। कांकेर में खुब मनाया गया जश्न।

 —कांकेर जिला साहू समाज का निर्वाचन आज 23 नवंबर को कांकेर नगर के साहू सदन में सम्पन्न हुआ,जहां   समाज के विधिअनुरूप निर्वाचन सम्पन्न हुआ जिसमें  बंशीलाल साहू ने जिला साहू समाज के जिलाध्यक्ष पद में जीत हासिल की। इसके साथ उनकी पूरी टीम ने भी जीत दर्ज किया। देर शाम घोषणा होते ही कांकेर नगर में जश्न मनाया गया। पटाखों के साथ रंग गुलाल लेकर सामाजिक सौहर्द्रता के साथ  जश्न मनाया गया। सामाजिक जनों ने इनकी पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इसके साथ जिले के जनप्रतनिधियों कांकेर विधायक आशा राम नेताम‚भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी सहित कांग्रेस के नरेंद्र यादव‚हिरवेंद्र साहू एवं कई समाज प्रमुखों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सर्व पिछडा वर्ग के जिलाध्यक्ष माधेश्वर जैन ने भी उन्हें बधाई दी है।
 ———————

03  जबलपुर में कांकेर की  डॉ. गीता शर्मा  प्रतिष्ठित कादम्बरी  सम्मान से अलंकृत।

——संस्कारधानी जबलपुर की प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्था “कादम्बरी” द्वारा गत 22 नवंबर को देश के 14 प्रांतों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, झारखंड, उडीसा, हरियाणा, तेलंगाना, महाराष्ट्र , जम्मू-कश्मीर, गुजरात एवं दिल्ली के 127 साहित्यकारों को उनकी श्रेष्ठ कृतियों के आधार पर, लगभग 4 लाख रुपयों की सम्मान धनराशि के साथ सम्मानित किया गया। जिसमें कांकेर जिले की आन -बान -शान, बहुमुखी प्रतिभा के धनी, अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त ज्योतिर्विद, सूर्य पंचांग के संपादक वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. श्रीमती गीता शर्मा को उनके दीर्घकालीन साहित्यिक अवदान हेतु सम्मानित किया गया है। उनके इस उपलब्धि पर कांकेर जिले के साहित्यकारों में हर्ष व्याप्त है‚ सभी कलमकारो ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

 ———————

04. चारामा  विकासखंड के  लखनपुरी  क्षेत्र  के ग्राम उडकुडा में दो बच्चों की तालाब में डुबने से मौत हो गई ।

— जिले के चारामा विकासखंड के ग्राम लखनपुरी से 3 किमी पर स्थित उडकुडा के दो  बच्चे अपरान्ह तालाब में डुब गए। उन्हें  निकाल कर शासकीय सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। अस्पताल सुत्रों से मिली जानकारी मुताबिक लोमेश जुर्री पिता तिलेश जुर्री 06 वर्ष‚अगेश जुर्री पिता योगेश्वर  06 वर्ष  की मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्राम उडकुडा में मातम पसरा हुआ है। 

———————–

05. जौहरी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल भाठागांव‚रायपुर के डॉ. महावीर सिंह जौहरी ने आज कांकेर नगर पहूंच  कर रोगियों से मिले।

—जौहरी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल भाठागांव रायपुर के डॉ. महावीर सिंह जौहरी ने आज कांकेर नगर पहूंच रोगियों से मिले। उनके द्वारा स्पाईन, डिस्क संबधी समस्या, मांसपेशियों में कमजोरी,ऐंठन,पैर सुन्न होना, ब्रेन ट्युमर,नींद की कमी, मस्तिष्क संबंधी समस्या,स्पलेंडिसिस, रीढ की हड्डी की समस्या, माईग्रेन,स्ट्रोक,लकवा, कमजोरी जकडन आदि समस्या के ईलाज की बातें सशक्त हस्ताक्षर को बतायी। काफी संख्या में गंभीर रोगियों के लिए दवाईयां लिखी। कांकेर में  हर महीने  वे चौथे रविवार को  यहां के एलआईसी  आफिस के बाजू में  भगवती मेडिकल के बाजू में  सुबह 11 बजे  से  अपरान्ह 3.00 बजे तक मरीज देखेंगे। कांकेर में पहले ही दिन उन्हें अच्छा प्रतिसाद देखने मिला।  उन्होंने बताया कि आगे बात कर प्रसुति‚ स्त्री रोग‚ निःसंतान दम्पति विशेषज्ञ एण्डोस्कोपिक गायनिक सर्जन डॉ. अलका जौहरी भी मरीजों के सेवार्थ उपस्थित होंगी।

———————

06. मोबाईल दुकान से कुल 06 नग मोबाईल कीमती 45800 रु को किया गया बरामद।

— पुलिस जानकारी अनुसार मामले संक्षिप्त विवरण  में  प्रार्थी नरेन्द्र साहू पिता विजय लाल साहू निवासी बरदेभाठा थाना कांकेर जिला कांकेर थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने नाम से नरेन्द्र मोबाईल दुकान महाराणा प्रताप चैंक नया बस स्टैण्ड के सामने दुकान हैं जिसमें दिनांक 20.11.2025 के रात्रि करीबन 3.30 बजे के आस- पास अज्ञात व्यक्ति के द्वारा टीना शीट को तोड़कर अन्दर घुसकर दुकान में रखे 06 नग नये मोबाईल जिसका विवरण इस प्रकार हैर- 1. Oppo A/128. -865206074825172-01 नग किमती 11350 रूपये, 2. REAL ME C 718/64 -867121083951356-01 नग किमती 7650 रूपये, 3. NARZO 80  LITE 6/128 0.-67121082973518-01 नग किमती 8350 रुपये 4. RAEDMI 13C6/128 -868511067116530-01 नग कीमती  9450 रूपये, 5. OPPO  A3X 4/128 -865424078873433-01 नग किमती 9000 रूपये कुल किमती 45800 रूपये का फोन को चोरी कर ले गया है, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध 409/25 धारा 331(4),05(ं) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान थाना कांकेर पुलिस द्वारा अज्ञात चोर के संबंध में लगातार पतासाजी करते हुऐ दिनांक 23.11.2025 को शिवनगर कांकेर में आरोपी को घेराबंदी कर पूछताछ करने पर अपना नाम दिनेश कुमार मण्डावी निवासी फुन्डेर थाना धनोरा जिला कोण्डागांव का रहना बताया एवं घटना दिनांक को चोरी करना कबूल करने पर दिनांक 23.11.2025 को गिरफ्तार किया गया एवं चोरी हुऐ 06 नग मोबाईल को बरामद कर विधिवत् कार्यवाही किया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, प्रधान आरक्षक शिव बेसरे, पुरन साहू, रूद्र जुर्री, थाना कांकेर पेट्रोलिंग टीम का अहम भूमिका रहा है।

———————

07.राष्ट्रीय गौरव एवं एकता के संदेश के साथ निकाला गया ‘यूनिटी मार्च’ ।

—देश के लौहपुरुष के नाम से विख्यात सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज जिला मुख्यालय में युनिटी मार्च का आयोजन किया गया, जिसके तहत कांकेर नगर और आसपास के ग्रामों में जनप्रतिनिधियों, नगरवासियों, स्वयंसेवी संगठनों और अधिकारी कर्मचारियों ने पैदल यात्रा की। यह मार्च आज सुबह 09 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 01 बजे नरहरदेव खेल मैदान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद   भोजराज नाग और कांकेर विधायक  आशाराम नेताम ने हाथों में राष्ट्र ध्वज तिरंगा लेकर यूनिटी मार्च में हिस्सा लिया और पैदल यात्रा की। इस दौरान जगह-जगह मार्च में शामिल लोगों का स्वागत किया गया।गोविंदपुर स्थित खेल मैदान में मार्च के प्रारंभ में सांसद श्री नाग ने संबोधित करते हुए कहा कि देशवासियों को एकता के पथ पर सदैव साथ रहना होगा और भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प भी तभी पूरा होगा जब प्रत्येक नागरिक कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहेगा। श्री नाग ने लौहपुरुष सरदार पटेल के व्यक्तित्व और ऐतिहासिक कार्यों को याद करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को सरदार पटेल का देश के प्रति अतुलनीय योगदान को कभी भूलना नहीं चाहिए, बल्कि सदैव याद रखने की जरूरत है। साथ ही यह भी कहा कि सरदार पटेल के अखंड भारत के सपने को आगे ले जाने जिम्मेदारी आज की युवा पीढ़ी के कंधों पर है। इस दौरान उन्होंने सभी उपस्थित जनों को स्वदेशी अपनाने और नशामुक्त भारत अभियान को सफल बनाने की शपथ भी दिलाई।उद्बोधन के पश्चात पदयात्रा प्रारंभ हुई जो ग्राम अर्जुनी–भीरावाही– खपरापारा– अलबेलापारा– पुराना बस स्टैंड, ऊपर नीचे रोड के बाद घड़ी चौक– अंबेडकर चौक से होते हुए पुनः घड़ी चौक पहुंची और अंततः नरहरदेव पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के डोम में समापन हुआ। मार्च के दौरान मार्ग में शहीदों को प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इनमें बस्तर के महान क्रांतिकारी गुंडाधूर, संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर, शहीद शिव कुमार एवं शहीद राजेंद्र नाविक की प्रतिमाएं शामिल थीं। साथ ही एक पेड़ मां के नाम के तहत विभिन्न जगहों पर पौध रोपण भी किया। सांसद श्री नाग एवं विधायक श्री नेताम ने ग्राम अर्जुनी, भीरावाही एवं अलबेलापारा में आयोजित मंचीय कार्यक्रमों में भी ग्रामीणों को संबोधित कर सरदार पटेल के योगदान के बारे में अवगत कराया। कांकेर विधायक श्री नेताम ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होती है। आज जिस उत्साह के साथ युवाओं ने यूनिटी मार्च में हिस्सा लिया, वह इस बात का प्रमाण है कि कांकेर की युवा शक्ति जागरूक, संगठित और देशहित के लिए सदैव तैयार हैं। उन्होंने सामाजिक सद्भाव और परस्पर सौहार्द्रता बनाए रखने की अपील करते हुए अपने गांव और शहर को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने की बात कही। जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जनप्रतिनिधियों, नागरिकों के अलावा विभिन्न विभागों अधिकारी कर्मचारियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नरहरदेव स्कूल के डोम में यूनिटी मार्च के समापन अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण विद्यार्थियों के द्वारा किया गया।इस अवसर पर राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष  भरत मटियारा,नगर पालिका कांकेर के अध्यक्ष  अरुण कौशिक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर,  महेश जैन, कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी, एसडीएम कांकेर  अरुण वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी, रेडक्रॉस तथा पुलिस बल के जवान सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

———————

08.हड़ताल खत्मः बिना शर्त काम पर लौटे धान केंद्रों के कर्मचारी।

—धान खरीदी केंद्रों के कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को बिना किसी शर्त के समाप्त हो गई। हड़ताल करने वाले सहकारी समितियों के पदाधिकारियों पर की गई बर्खास्तगी की कार्रवाई के बाद शेष कर्मचारियों ने काम पर लौटने की घोषणा की है। माना जा रहा है कि सोमवार से धान खरीदी की प्रक्रिया में तेजी आएगी। 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी से पहले ही प्रदेशभर के सहकारी समितियों के कर्मचारी चार सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। इनमें विभागीय भर्ती के सेवा नियमों में संशोधन, दो साल का बकाया सूखत की राशि 500 करोड़ देने, शून्य शार्टेज होने पर पांच रुपए प्रति क्विंटल ठेके पर रखे गए ऑपरेटर्स के कारण बढ़ा तनाव।  हड़ताल के दौरान सभी सोसायटियों में कम्प्यूटर ऑपरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। लेकिन हड़ताल खत्म होने के बाद ऑपरेटर्स भी सोसा यटियों में लौट गए हैं। ऐसे में अब दोनों के बीच काम को लेकर तनाव की स्थिति है। वहीं दूसरी ओर सोसायटी प्रबंधक भी यह सोचकर परेशान हैं कि आखिर इन ऑपरेटर्स को पैसों को भुगतान कहां से किया जाएगा। प्रोत्साहन देने तथा कम्प्यूटर आपरेटर को 12 महीने का वेतन देने जैसी मांगे शामिल हैं। प्रदेश की 2058 पैक्सा समितियों के अधीन स्थापित 2739 केन्द्रों में धान खरीदी की जा रही है  

———————–

09.जनजातीय गौरव पर एक दिवसीय कार्यशाला पीजी कालेज कांकेर में किया गया।

—अग्रणी महाविद्यालय भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर में भगवान बिरसा मुण्डा जयंती तथा जनजातीय गौरव माह के उपलक्ष्य में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि आशारमा नेताम (विधायक, विधानसभा क्षेत्र कांकेर) मुख्य वक्ता विकास मरकाम (अध्यक्ष, छ.ग. आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य स्वस्थ्य परंपरा एवं औषधि पादम बोर्ड, राज्य मंत्री) विशिष्ट अतिथि देवेन्द्र भाऊ (अध्यक्ष जनभागीदारी) थे तथा अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चेतन राम पटेल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का प्रांरभ एन.एस.एस के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत नृत्य तथा जनजातिय शहीदों के छायाचित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुआ। राजकीय गीत के पश्चात डॉ. लक्ष्मी लेकाम द्वारा परिचयात्मक उद्बोधन तथा प्राचार्य स्वागत भाषण दिया गया। मुख्य वक्ता विकास मरकाम ने भगवान बिरसा मुण्डा की अमर कहानी के साथ-साथ शहीद गेंदसिंह, वीरनारयण सिंह गुण्डाधुर, लांगुर किसान (सरगुजा) आदि की वीर गाथा का वर्णन किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन सबका संघर्ष अविस्मरणीय है और वर्तमान शासन प्रशासन द्वारा इस दिशा में अथक प्रयास किया जा रहा है। जिससे हम उन शहीदों को भी जान पाए है जो गुमनाम शहादत के पीछे थे। विधायक आशाराम नेताम ने कहा हमारे आदिवासी भाइयों का जीवन पड़ा कठिन होता है। इस संच से मैं शासन प्रशासन को धन्यवाद देता हॅू कि जनजातिय गौरव को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए और विश्व में इस संसकृति को परोसने में उनका अमूल्य योगदान है। हम प्रकृति के पुजारी है और तीर, कमान, भाला हमारी पहचान है। बंदूक हमारी संस्कृति में नहीं है। लोगों से मिलजुल कर रहना हमारी जनजाति का स्वभाव है। आज संस्कृति में पढ़-लिखकर विकृति आ गई है। पाश्चात्य सभ्यता से इसे बचाना होगा।

विशिष्ट अतिथि देवेन्द्र भाऊ ने अपने वक्तव्य की शुरूआत स्वतंत्रता सेवानियों के जयकारे के साथ की। भगवान बिरसा मुण्डा के योगदान तथा सामाजिक उत्थान के लिए उनकी लड़ाई को याद करते हुए बताया कि उन्हे भगवान की पद्वी क्यांे दी जाती है। उन्हें ‘धरती आबा’ (धरती का पिता) कहा जाता है। इस महाविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक स्व. वार्ल्यानी सर को याद करते हुए बताया कि अनेक शोध द्वारा उन्होंने भी वीर शहीदों को सामने लाने में अपना योगदान दिया। महाविद्यालय के आडोटोरियम, खेल परिसर और छात्रावास की मांग भी उन्होने माननीय विधायक महोदय के सम्मुख रखी। कार्यक्रम के अंत में रंगोली प्रतियोगिता, व्यंजन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं जनजातिय फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का पुरस्कार विवरण किया गया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।कार्यक्रम में मंच संचालन अलका केरकेट्टा तथा आभार प्रदर्शन डॉ. आशीष नेताम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार तथा छात्र-छात्राओं की जनजातीय  वेशभूषा में उपस्थिति से शोभा में चार-चांद लग गए।

 

 ———————–

10.करप हाईस्कूल में पूर्व सैनिकों ने ली मोटिवेशनल क्लास।

— हाईस्कूल करप में पूर्व सैनिकों हेमराज निषाद,छगन सिन्हा व सोमेश यादव ने बच्चों की मोटिवेशनल क्लास ली व उन्हें कैरियर गाइडेंस के बहुत से टिप्स बताये। सर्वप्रथम हेमराज निषाद ने बताया कि वह दुधावा में 1997में 11वीं गणित का मेधावी छात्र रहा।बांगाबारी दुधावा से 10किमी दूर पैदल ही स्कूल आता था।मन में जज्बा था कुछ कर दिखाने का।घर में बिजली भी नहीं थी। गणतंत्र दिवस में स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम में कारगिल युद्ध की जीवंत झांकी उनके साथियों दिखाई गई थी, जिसे वह मूक दर्शक बन देख रहा था।फौज में जाने की ठानी और वे सफल भी हुए।छगन सिन्हा केशकाल से हैं,वे दुबले पतले थे, उनके मित्र से प्रेरित होकर फौज में भर्ती हुए।सैनिक बन संघर्ष कर सेवा निवृत हुए।1994 में पटौद स्कूल में 10वीं में टाॅपर रहे सोमेश यादव ने बताया कि अंग्रेजी विषय समझ न आने पर हर दिन घुटना टेकते तंग आकर विषय शिक्षक वैध सर से पूछे थे कि सर मुझे अब घुटना नहीं टेकना है। मुझे अंग्रेजी सीखनी है,यही वो टर्निंग प्वाइंट था कि वे मेहनत कर सर्वाधिक अंक हासिल किए और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। फौज में भर्ती हुए, जम्मू कश्मीर, लद्दाख व सियाचिन ग्लेशियर के संघर्षों की कहानी सुनाई। बच्चे रोमांचित हुए। बहुत से बच्चों ने फौज में जाने हेतु हाथ उठाये। तालियों की गड़गड़ाहट,भारत माता की जय, वंदे मातरम् से माहौल भाव पूर्ण हो गया।भूतपूर्व सैनिक हेमराज निषाद,जो वर्तमान प्राचार्य श्रीमती मीरा आर्ची चौहान के छात्र रहे हैं, ने उन्हें प्राचार्य बनने पर नीले रंग का शाल, मोमेंटो, श्रीफल व गुलदस्ता देकर उनका सम्मान किया और कहा कि आपके मंच संचालन में कारगिल युद्ध की झांकी में कहे गए वाक्यों ने मुझे फौज में भर्ती होने को प्रेरित किया था।अब मैं सफल फौजी के रुप में सेवा देकर सेवा निवृत हो गया हूॅं। इस अवसर पर समस्त बच्चे, शिक्षिका वृंद राखी कोर्राम, दुर्गा नेताम,सुधिया वट्टी , कल्पना वर्मा, सरोजिनी अलमा, हेमलता सिन्हा, दुलारी मैडम व त्रिवेन्द्र नेताम  उपस्थित थे।

  ———————–

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 ———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 11 फरवरी 2026 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   11  फरवरी  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”मंच पर थोथी वाहवाही से अधिक दुवाएं” —यही समय होता है, मानवता दिखाने का!…

आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *