कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
17 अक्टूबर 2025 शुक्रवार
✍️मनोज जायसवाल
———————–
संपादकीय—
स्मिता पाटिल‚ कम उम्र में दुनियां से विदा लेने वाली सशक्त अभिनेत्री…..

मंजी अदाकारा के जन्म दिवस पर सादर…..
—नमक हलाल,वारिस,इंसानियत के दुशमन,शक्ति,मंथन,निशांत जैसी कई फिल्मों में सशक्त भुमिका निभाने वाली सुप्रसिद्व अभिनेत्री थी, स्मिता पाटिल।17अक्टूबर 1955 को पुणे महाराष्ट्र में जन्मी स्मिता पाटिल ने पुणे में ही फिल्म एण्ड टेलीविजन इंस्टिट्युट आफ इंडिया से स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी। जहां निशांत जैसी फिल्म कैरियर की प्रथम सीढ़ी का काम की वहीं मंथन जैसी फिल्म के लिए गुजरात से पांच लाख किसानों ने फिल्म के लिए अथक सहयोग किया और यह फिल्म सुपरहिट रही। साथ ही प्रमुख फिल्मों में सितम,गलियों का बादशाह,मिर्च मसाला,नजराना,अनोखा रिशता,गुलामी,आखिर क्यों,कसम पैदा करने वाले की,दर्द का रिशता,अर्थ,बाजार,चक्र,डांस डांस आदि हैं। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार,फिल्म फेयर पुरस्कार के साथ 1985 में पद्मश्री पुरस्कार से अलंकृत किया गया। दो दशकों तक दर्शकों के दिलों में छाए रहने वाली इस अभिनेत्री ने महज 31 वर्ष की कम उम्र में 13 दिसंबर 1986 को कला जगत सहित दुनियां को अलविदा कह दिया। पर आज भी स्मिता पाटिल की फिल्में टीवी पर दर्शक उसी चाव से देखते हैं।
—✍️मनोज जायसवाल
———————



x—–विज्ञापन———–x

———————
01.मुख्यमंत्री ने की जिले के सभी विकासखंड में सामुदायिक भवन निर्माण और पोस्ट मेट्रिक छात्रावास में ओबीसी सीटों में वृद्धि करने की घोषणा। 90 करोड़ रूपए के 26 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास।
—प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जिले के भानुप्रतापपुर में आयोजित सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के 13वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 90 करोड़ रुपए के 26 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले के प्रत्येक विकासखंड में 50-50 लाख रुपए की लागत से एक-एक सामुदायिक भवन का निर्माण तथा पोस्ट मेट्रिक छात्रावासों में ओबीसी विद्यार्थियों की सीटों में वृद्धि करने की घोषणा की। कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी भी उपस्थित थे। भानुप्रतापपुर के हायर सेकंडरी स्कूल मैदान में आयोजित सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्रीसाय ने समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पिछड़ा वर्ग के विकास और हितों को लेकर चिंतित है।

पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक अधिकार भी दिया गया है, इसके लिए पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन भी किया गया है। उन्होंने कहा कि आज का दिन प्रदेश ही नहीं, देश के लिए भी ऐतिहासिक है, क्योंकि बस्तर के विकास में सबसे बड़ी बाधा नक्सलवाद समाप्ति की ओर है। मुख्यमंत्री ने बताया कि शासन की रीति-नीति से प्रभावित होकर जगदलपुर में आज 210 भटके हुए लोग मुख्यधारा में शामिल हुए, उन्होंने इस दौरान 153 हथियार भी डाले। श्रीसाय ने कहा कि मोदी की गारंटी को पूर्ण करने प्रदेश सरकार पिछले 22 महीनों में शिद्दत से प्रयास कर रही है। वायदे के अनुसार सरकार ने तेंदूपत्ता खरीदी की कीमत में वृद्धि की, 3100 रुपए प्रति कि्ंवटल के मान से धान खरीदा, रामलला दर्शन योजना लागू की, मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना को पुनः लागू किया। इसके अलावा और भी अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के उपस्थितजनों को 13वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शासन की योजनाओं से जुड़ने की अपील भी की। इसके पहले उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सामाजिकजनों को बधाई देते हुए समाज में अपनी भूमिका सशक्त करने का आह्वान किया। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों को मेहनतकश बताते हुए आने वाली पीढ़ी को बेहतर ढंग से शिक्षित करने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने जिले में संचालित मावा मोदोल कोचिंग संस्थान की सराहना करते हुए अधिक से अधिक युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए अनुकूल बनाने की बात कही।
लाेकार्पण‚शिलान्यास

मुख्यमंत्री श्री साय ने सर्व पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के दौरान आज कुल 90 करोड़ 06 लाख 88 रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 56 करोड़ 51 लाख 40 हजार रुपए की लागत से 14 विकास कार्य का शिलान्यास तथा 33 करोड़ 55 लाख 48 हजार रुपए के 12 निर्माण कार्यों का लोकार्पण सम्मिलित है। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने ओबीसी वर्ग के तीन मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।
ये थे‚उपस्थित
इस अवसर पर सांसद भोजराज नाग, अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी, भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी, कांकेर विधायक आशाराम नेताम, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, राज्य हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, नगरपालिका कांकेर के अध्यक्ष अरुण कौशिक, नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर, डीआईजी कांकेर अमित तुकाराम कांबले, कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, एसएसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला, अंतागढ़ एडीएम एएस पैकरा, जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी, एसडीएम भानुप्रतापपुर जीडी वाहिले एवं पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा, श्रीमती सुमित्रा मारकोले सहित पिछड़ा वर्ग समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ साहू, बस्तर संभाग अध्यक्ष तरुण धाकड़, उपाध्यक्ष अरविंद जैन पिछडा वर्ग के कांकेर जिलाध्यक्ष माधेश्वर जैन सहित समाज के प्रमुखजन और विभिन्न पिछड़ा वर्ग समाज के पदाधिकारीगण काफी संख्या में उपस्थित थे।
———————-
02.मुख्यमंत्री ने किया 90.06 करोड़ रूपए के 26 विकास कार्यों का लोकर्पण व शिलान्यास। भानुप्रतापपुर में आयोजित सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की दी सौगात।
—प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जिले के भानुप्रतापपुर में आयोजित सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के 13वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 90 करोड़ 06 लाख 88 हजार रूपए की लागत के 26 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 56 करोड़ 51 लाख 04 हजार रूपए के 14 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 33 करोड़ 55 लाख 48 हजार रूपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने हाई स्कूल मैदान भानुप्रतापपुर में आयोजित कार्यक्रम में 03 करोड़ 72 लाख 84 हजार रूपए की लागत से ग्राम पी.व्ही. 11 तक लंबाई 04 किलोमीटर पुल-पुलिया सहित पहुंच मार्ग लंबाई 03 किलोमीटर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसी तरह आवासपारा वेयर हाउस से पी.व्ही. 24 तक 04 किलोमीटर की पुल-पुलिया निर्माण कार्य हेतु 04 करोड़ 10 लाख 99 हजार रूपए, ग्राम बेलगांव से पी.व्ही. 87 बांदे मार्ग में 07 किलोमीटर पुल-पुलिया सहित पहुंच मार्ग 03 कि.मी. निर्माण कार्य के लिए 07 करोड़ 19 लाख 95 हजार रूपए, कोयलीबेड़ा प्रतापुर रोड से पोरोण्डी आर.डी. 19400 मीटर की वृहद पुल निर्माण कार्य हेतु 02 करोड़ 22 लाख 72 हजार रूपए का भूमिपूजन शामिल है। इसके अलावा उन्होंने भानुप्रतापपुर में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 50 लाख रूपए, कनकपुर-ईराबोड़ी-आसुलखार मार्ग के 2/6 किलोमीटर नदी में सेतु निर्माण कार्य हेतु 05 करोड़ 30 लाख 61 हजार रूपए, टी-03 नीलझर से गुमझीर पहुंच मार्ग में वृहद पुलिया निर्माण कार्य हेतु 02 करोड़ 74 लाख 77 हजार रूपए, सुरेली नाला एट आर.डी. 1100 मीटर में वृहद पुल निर्माण कार्य हेतु 04 करो़ड़ 86 लाख 59 हजार रूपए, सुरेली नाला एट आर.डी. 5600 मीटर में वृहद पुल निर्माण कार्य हेतु 03 करोड़ 04 लाख 39 हजार रूपए, एडगुड़ से खण्डीघाट सी.एफ कैम्प आर.डी. 1450 मीटर में वृहद पुल निर्माण कार्य हेतु 02 करोड़ 82 लाख रूपए, कुरूषबोड़ी से कोटोडी आर.डी. 2000 मीटर में वृहद पुल-पुलिया निर्माण कार्य हेतु 05 करोड़ 49 लाख 21 हजार रूपए की लागत वाला कार्य सम्मिलित है। इसी तरह ग्राम कुरूषबोड़ी से कोटोड़ी आर.डी. 7500 मीटर में वृहद पुल-पुलिया निर्माण कार्य हेतु 03 करोड़ 65 लाख 21 हजार रूपए, झिरमतराई से कड़में के आर.डी. 6600 मीटर में वृहद पुल-पुलिया निर्माण कार्य हेतु 07 करोड़ 60 लाख 92 हजार रूपए तथा भुरका नाला एट आर.डी. 4800 मीटर में वृहद पुलिया निर्माण कार्य के लिए 03 करोड़ 21 लाख 20 हजार रूपए का भूमिपूजन किया।मुख्यमंत्री द्वारा गुंदूल से मर्राम 2.60 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य के लिए 02 करोड़ 15 लाख 75 हजार रूपए, आलपरस से आलपर 2.50 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य हेतु 02 करोड़ 17 लाख 63 हजार रूपए, पानीडोबीर से गुन्दुल तक 3.25 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य हेतु 02 करोड़ 77 लाख 05 हजार रूपए, नेताजी सुभाषचंद्र बोद कन्या आवासीय विद्यालय भवन निर्माण कार्य हेतु 04 करोड़ 01 लाख 05 हजार रूपए, बोकराटोला से संतरई सड़क निर्माण कार्य हेतु 02 करोड़ 35 लाख 27 हजार रूपए का लोकार्पण किया गया। इसी तरह पानीडोबीर से मटियापारा (मर्राम) आर.डी. 4000 मीटर पर 3ग्6 स्पॉन पुलिया निर्माण कार्य हेतु 59 लाख रूपए, एल 099 टी-07 पानीडोबीर से मटियापारा लंबाई 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य हेतु 03 करोड़ 41 लाख 76 हजार रूपए, एल 099 एल 37 खासपारा केसेकोड़ी से नयापारा केसेकोड़ी तक 03 किलोमीटर लंबाई सड़क निर्माण कार्य हेतु 01 करोड 71 लाख 70 हजार रूपए, एल 027 कामतेड़ा पानीडोबीर रोड से किसकोड़ी तक 6.30 किलोमीटर लंबाई की सड़क निर्माण कार्य हेतु 03 करोड़ 42 लाख 22 हजार रूपए, एल 037 कामतेड़ा से गट्टापाल लंबाई 11.50 किलोमीटर के सड़क निर्माण कार्य हेतु 07 करोड़ 52 लाख 31 हजार रूपए, एल 098 एल 40 आलपरस से आलपरस नयापारा लंबाई 02 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य हेतु 86 लाख 54 हजार रूपए और एल-040 चिलपरस से आलपरस लंबाई 4.60 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य के लिए 02 करोड़ 55 लाख 20 हजार रूपए का लोकार्पण आज भानुप्रतापपुर के हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, सांसद श्री भोजराज नाग सहित अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम उसेण्डी, भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मण्डावी, कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम के अलावा वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी और समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।
विशेष-
-बीती 16 अक्टूबर की रात्रि चारामा,रतेसरा से लेकर माकडी,कांकेर तक देर रात्रि 1 से 4 बजे तक भारी मात्रा में फाग,कोहरा व्याप्त होने से वाहनों की आवाजाही बंद सी हो गई। कई गाडिया इंडिकेटर जला कर काफी धीमे रूप से चल रही थी, तो अमूमन ड्रायवरों ने ढाबों में अपनी वाहन रोक दी।
— आज भानुप्रतापपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन पूर्व एक दिग्गज भाजपा कार्यकर्ता की ऐन एंट्री गेट पर तनाव व्याप्त हो गया। किसी तरह मामला शांत हुआ। पुलिस अधिकारी उन्हें पास लिस्ट में नाम न होने का हवाला देकर अंदर जाने नहीं दे रहे थे‚ इधर भाजपा कार्यकर्ता भी लामबंद हो रहे थे कि एक कार्यकर्ता को एंट्री नहीं दिया जा रहा है‚ तो कोई नहीं जाएगा।
—सर्व पिछडा वर्ग के इस आयोजन में पिछडा वर्ग की कई महिला पदाधिकारी नाराज रही। उनका नाम स्वागत सम्मान की लिस्ट में नहीं लिया गया। कार्ड में नाम नहीं छापा गया। यहां तक कि उन्हें बमुश्किल प्रवेश मिला। कांकेर के जवाहर नगर की भाजपा पार्षद चित्ररेखा जैन काफी नाराज नजर आई। उन्हें पास नहीं मिलने पर आम लोगों के पीछे जाकर बैठना पडा। चारामा विकासखंड से पिछडा वर्ग के बहुत कम लोग ही आयोजन में शामिल हो पाए।
— पिछडा वर्ग मंच पर मुख्यमंत्री द्वारा समाज के लिए घोषणा का पिटारा खोल दिया। लेकिन मुल मुद्दे आरक्षण पर कोई बात नहीं हुई। जिसे लेकर नाराजगी पहले भी रही और रहेगी‚ क्योंकि आरक्षण प्रमुख मांगों में शुमार है।
———————-
03.भाईदूज 23 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित।
—राज्य शासन द्वारा 21 अक्टूबर मंगलवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के फलस्वरूप जिला प्रशासन द्वारा उक्त दिवस के घोषित स्थानीय अवकाश को परिवर्तन करते हुए उसके स्थान पर अब 23 अक्टूबर गुरूवार को भाईदूज के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय, उप कोषालय पर लागू नहीं होगा।
———————-
04.बालिका सशक्तिकरण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
—कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में चारामा परियोजना के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरी में बालिका सशक्तिकरण माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेंटल हेल्थ एवं स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के संबंध में स्वास्थ्य विभाग से चिरायु टीम के द्वारा छात्र-छात्राओं को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र के जेंडर विशेषज्ञ खुलेश साहू के द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाएं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, हेल्पलाइन नंबर 1091, 181, 1073, 108, 101, 102, 1930, सखी वन स्टॉप सेंटर, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महतारी वंदन योजना, सक्षम योजना, महिला कोष आदि योजनाओं की जानकारी दी गई। परियोजना अधिकारी द्वारा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, गुड टच बेड टच, मासिक धर्म स्वच्छता, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के संबंध में जानकारी व शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग से परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
———————-
05.राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन।
—शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर में छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी भिलाई के द्वारा आज राज्य स्तरीय एकीकृत क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके तहत शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर को रस्साकसी खेल के आयोजन की जिम्मेदारी मिली।इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में शासकीय पॉलिटेक्निक दुर्ग ने प्रथम एवं शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर ने प्रथम एवं शासकीय पॉलिटेक्निक धमतरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार संपन्न प्रतिस्पर्धा से अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्था के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने आयोजन समिति को बधाई दी। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी, पर्यवेक्षक, रैफरी सहित संस्था के सभी तकनीकी स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
———————-
06.पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में हुई मृत्यु की दण्डाधिकारी जांच का आदेश।
—कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने थाना कांकेर क्षेत्रांतर्गत ग्राम छिंदखड़क के जंगल पहाड़ी में पुलिस फोर्स एवं नक्सलियों के मध्य हुई मुठभेड़ की घटना की दण्डाधिकारी जांच का आदेश दिए हैं। जारी आदेशानुसार कांकेर थाना अंतर्गत 28 सितम्बर 2025 को ग्राम छिंदखड़क के जंगल पहाड़ी में पुलिस एवं नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ हुई थी, जिसमें तीन अज्ञात नक्सली 02 पुरूष और 01 महिला माओवादी की मृत्यु हो गई थी। इसकी दण्डाधिकारी जांच किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की मांग अनुसार घटना की निष्पक्ष जांच, गंभीरता एवं आवश्यकता को देखते हुए अपर कलेक्टर एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी कांकेर अरूण कुमार वर्मा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच अधिकारी को दण्डाधिकारी जांच के उपरांत निर्धारित 11 बिन्दुओं के आधार पर प्रतिवेदन तैयार कर 20 दिवस के भीतर प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है।
———————-
07.खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, मिठाई दुकानों का निरीक्षण, नमूने लिए गए।
— आगामी दीपावली त्यौहार के मद्देनज़र कलेक्टर के आदेशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले के विभिन्न मिष्ठान प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं त्यौहार के अवसर पर मानव उपभोग हेतु स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों के निर्माण के निर्देश दिए गए। सभी प्रतिष्ठानों को सफाई व्यवस्था बनाए रखने तथा स्वच्छ परिवेश में मिठाई एवं नमकीन तैयार करने हेतु हिदायत दी गई। इस दौरान विभिन्न मिष्ठान प्रतिष्ठानों से कुल 09 मिठाई एवं नमकीन के नमूने संकलित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजे गए हैं। तीन प्रतिष्ठानों को अनियमितता पाए जाने पर तत्काल सुधार हेतु नोटिस जारी किया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब तक जिले के समस्त ब्लॉकों से कुल 30 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु प्रेषित किए जा चुके हैं। वहीं, चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, स्ट्रीट फूड विक्रेताओं एवं किराना दुकानों से 128 खाद्य नमूने लिए गए। मौके पर प्रारंभिक जांच में अमानक पाए गए खाद्य पदार्थों को नष्ट किया गया। इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान मिठाइयों की पैकिंग में अखबारी कागज का उपयोग करते पाए जाने पर तत्काल उसे नष्ट करवाया गया एवं भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी गई। खाद्य सुरक्षा विभाग ने आमजन से अपील की है कि दीपावली पर्व पर मिठाइयाँ खरीदते समय रंग युक्त मिठाइयों से बचें एवं पैक्ड खाद्य सामग्री की मैन्युफैक्चरिंग एवं एक्सपायरी डेट अवश्य जांचें। संपूर्ण कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सुस्मित देवांगन, भारत भूषण पटेल एवं खाद्य निरीक्षक श्री उमेश सिन्हा की संयुक्त टीम उपस्थित रही।

———————-
08.कांकेर ब्लॉक की दीदियां समूह से जुड़कर बेहतर आय अर्जित कर रहीं : विधायक श्री नेताम। महिला समूहों के वार्षिक अधिवेशन में शामिल होकर किया प्रोत्साहित।
—ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बिहान कार्यक्रम अंतर्गत गठित महिला स्व-सहायता समूहों का दो दिवसीय वार्षिक आमसभा महिला अधिवेशन 15 एवं 16 अक्टूबर को आयोजित किया गया, जिसमें कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशाराम नेताम ने शामिल होकर समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित एवं प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि कांकेर विकासखण्ड की महिलाएं विभिन्न स्व-सहायता समूहों से जुड़कर एक ओर अपनी निश्चित आय अर्जित कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर आत्मनिर्भरता के शिखर की ओर लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से संबल और सुदृढ़ बनाने विभिन्न योजनाएं संचालित कर हर संभव सहायता कर रहे हैं। इस दौरान विधायक श्री नेताम ने सभी महिलाओं को अपनी शुभकामनाएं दीं।उक्त अधिवेशन में चार कलस्टर संगठन के 94 ग्राम संगठन पदाधिकारी, पीआरपी तथा सभी कैडर उपस्थित थे। इस दौरान समूह की महिलाओं के द्वारा विभिन्न गतिविधियों खेल, नाटक, सफलता की कहानी, गीत आदि के माध्यम से समूह से जुड़ने से लेकर अब तक के सफलतापूर्वक सफर के बारे में बारी-बारी से जानकारी दी। साथ ही स्थायी आजीविका, स्वरोजगार, स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देना तथा स्थानीय बाजार से विक्रय कर आय अर्जित करने सहित नशा मुक्ति अभियान, वित्तीय साक्षरता, लखपति दीदी एवं कौशल विकास के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यकम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित जनपद पंचायत कांकेर की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा कावड़े, उपाध्यक्ष श्रीमती तारूणी ठाकुर आदि ने भी महिलाओं को अपने सारगर्भित उद्बोधन से प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया। उल्लेखनीय है कि उक्त दो दिवसीय अधिवेशन के पहले दिन दो कलस्टर आदर्श महिला कलस्टर संगठन गढ़पिछवाड़ी (सिंगारभाट), कंचन महिला कलस्टर संगठन बारदेवरी और आज दूसरे दिनमहानदी महिला कलस्टर संगठन माकडीखूना एवं जागरूक महिला कलस्टर संगठन धनेलीकन्हार की महिलाएं इसमें सम्मिलित हुईं। अधिवेशन में जनपद पंचायत कांकेर के सीइओ श्री अश्वनी यादव, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।

———————-
09.विकास और प्रीति को मिली एक लाख रूपए की दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन राशि।
—छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग की दिव्यांगजन कल्याणकारी योजनाओं से दिव्यांगजनों को सहायता दी जा रही है। इसके तहत दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत दिव्यांगजन के विवाह उपरांत प्रोत्साहन राशि प्रति हितग्राही 50 हजार रूपए की एकमुश्त स्वीकृत की जाती है, ताकि भावी जीवनयापन हेतु दिव्यांगजनों को आर्थिक मदद मिल सके।
उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि दिव्यांग दंपति श्री विकास कुमार व श्रीमति प्रीति साहू द्वारा विवाह के 06 महीने के भीतर दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन के लाभ हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस पर कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी दोनों 80 प्रतिशत् श्रवणबाधित दिव्यांग होने पर दोनो को 50-50 हजार रूपए, कुल एक लाख रूपए की विवाह प्रोत्साहन राशि संचालक समाज कल्याण रायपुर द्वारा स्वीकृत की गयी है। राशि स्वीकृत होने पर दिव्यांग दम्पति द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गयी एवं शासन की योजनाओं के प्रति भरोसा जताया है। ज्ञात हो कि इस दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना हेतु अनिवार्य पात्रता दिव्यांग 40 प्रतिशत् या उससे अधिक हो व आयकरदाता ना हो, जिसकी आयु 18 वर्ष से अधिक तथा 45 वर्ष से कम एवं विवाह सम्पन्न होने के अधिकतम 06 माह के भीतर आवेदन को जनपद, स्थानीय निकाय, उपसंचालक रामाज कल्याण में आवेदन कर सकते हैं।

———————-
10.राजमार्ग में खडी ट्रक से टकराई महेंद्रा बस‚ यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई। तत्काल घायलों को अस्पताल पहूंचाया।
—बीती 16 अक्टूबर की रात्रि 4.30 बजे जंगलवार कॉलेज के पास जगदलपुर से आ रही महेंद्रा बस का सामने तुरंत पंचर हुए ट्रक से टकराने से हादसा हो गया। तत्काल बस में सवार 12 घायलों को अस्पताल रिफर किया गया। हाईवे पेट्रोलिंग और यातायात टीम के द्वारा रोड क्लियर कराया गया। ड्राइवर का पैर फ्रेक्चर है, जिसे भी अस्पताल भेजा गया। बाकी लोगों केा सामान्य चोट है जिनका इलाज कर घर भेज दिया गया है।

———————-–
विशेष—
गृह निर्माण मंडल दे रहा वैध व विकसित कॉलोनी में भवन प्राप्त करने का सुनहरा अवसर।
—मनुष्य की चार मूलभूत आवश्यकताओं में एक है- सुविधायुक्त आवास। कम आय वाले परिवारों को खुद का आवास तैयार करने में काफी परेशानियों और वित्तीय लागत से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा जिले में अटल विहार योजना द्वारा कम लागत में सर्वसुविधायुक्त आवास तैयार कर आम लोगों के सपनों को साकार किया जा रहा है। इसके तहत कांकेर नगर के श्रीरामनगर कांकेर में मण्डल द्वारा कॉलोनी विकसित की गई है।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल प्रक्षेत्र कोण्डागांव के संपदा अधिकारी ने बताया कि नगरपालिका सीमा क्षेत्र में प्रयास आवासीय विद्यालय के समीप मण्डल द्वारा विकसित एवं राज्य प्रवर्तित अटल विहार योजना श्रीरामनगर कांकेर में 354 नग विभिन्न श्रेणियों के भवनों का निर्माण एवं विकास कार्य किया जाना है। योजना के प्रारंभिक चरणों में 216 नग भवनों निर्माण कर विक्रय किया जा चुका है और 33 नग भवनों का निर्माण प्रगति पर है। जिले मे अटल विहार योजना के तहत कॉलोनी विकसित की गई, जो पूर्णताः की ओर है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी का विकास कार्य भी पूर्णता की ओर है तथा निर्मित व विक्रित सभी भवनों में आबंटी निवासरत हैं। शेष 105 नग भवनों का निर्माण शीघ्र किया जाएगा, जिसका पंजीयन/बुकिंग जारी है। कांकेर शहर के भीतर विकसित कॉलोनी में भवन क्रय करने का यह अच्छा अवसर है। निर्माण हेतु प्रस्तावित भवनों जिनमें सीनियर एम.आई.जी. का ऑफसेट मूल्य 39.24 से 44.13 लाख के बीच है। इसी प्रकार जूनियर एम.आई.जी. भवनों का ऑफसेट मूल्य 30.35 लाख से 34.83 लाख रूपए है। भवनों की पंजीयन/बुकिंग भवन मूल्य का 10 प्रतिशत है।
इसी प्रकार छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा अटल आवास योजना के तहत ग्राम कराठी भानुप्रतापपुर में कॉलोनी विकसित की गई है। योजना के प्रथम चरण में 126 नग अटल आवास भवनों का निर्माण कर विक्रय किया जा चुका है। निर्मित व विक्रित सभी भवनों में आबंटी निवासरत हैं तथा 87 नग ईडब्ल्यूएस भवनों का पंजीयन/बुकिंग जारी है। भानुप्रतापपुर में विकसित कॉलोनी में भवन क्रय करने का यह अच्छा अवसर है। ईडब्ल्यूएस भवन का ऑफसेट मूल्य 6.75 लाख रूपए तथा इसकी धरोहर राशि 25 हजार रूपए निर्धारित है। संपदा अधिकारी ने जानकारी दी है कि भवनों का आबंटन ऑनलाइन ऑफर के माध्यम से स्ववित्तीय आधार पर किया जाएगा। भवन क्रय करने हेतु किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु मण्डल की वेबसाइट www.cghb.gov.in टोल फ्री नं. 18001216313 अथवा उपसंभाग कार्यालय इमलीपारा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कांकेर में या मोबाइल नं. 8109135551, 7697192220, 9770233073 से संपर्क किया जा सकता है।
———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। शुभ रात्रि… 🙏
———————–







