‘संपादकीय-
सुरों की सम्राज्ञी आशा भोसले का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

– भारतीय संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सुरों की सम्राज्ञी और महान पार्श्व गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें एक दिन पहले ही तबीयत बिगड़ने के कारण मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।आशा भोसले ने अपने करियर में हजारों गीतों को अपनी आवाज दी और लगभग आठ दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया। उनकी आवाज में विविधता, ऊर्जा और भावनाओं की गहराई ने उन्हें हर पीढ़ी का पसंदीदा बनाया। ग़ज़ल, फिल्मी गीत, पॉप और शास्त्रीय संगीत—हर शैली में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है।
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
12 अप्रेल 2026 रविवार
✍️मनोज जायसवाल
———————-
01. कांकेर जिला हार्वेस्टर संघ का गठन,धनंजय साहू लखनपुरी सर्वसम्मति से बनाये गये अध्यक्ष।।
कांकेर। आज जिले की उद्योग नगरी लखनपुरी स्थित औद्योगिक क्षेत्र में मां गायत्री हाल में कांकेर जिला हार्वेस्टर संघ का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से धनंजय साहू लखनपुरी को जिलाध्यक्ष बनाया गया। धनंजय साहू पूर्व में भी जेसीबी संघ ब्लाक चारामा के अध्यक्ष रहे हैं, इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है, इसे देखते हुए ही उन्हें जिलाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया है।

संघ के गठन पर कई नियम बनाये गये हैं,जिसमें प्रमुख रूप से बाहर यानि कांकेर के अतिरिक्त अन्यत्र जिले से इस जिले में कार्य करने के नाम पर आने वाले हार्वेस्टर गाडी पर प्रतिबंध। दर-नगद में तीन हजार तथा उधारी होने पर 3200 रखा गया है। उधारी वाले किसान का नाम संघ के वाट्सएप ग्रुप के माध्यम अवगत कराया जायेगा ताकि हार्वेस्टर वाले को यदि विवाद है तो इसका संघ द्वारा समाधान कर किसान का धान कटाई किया जायेगा।
वीडियो-नवगठित हार्वेस्टर संघ कांकेर के नियमों की जानकारी देते हुए नव निर्वाचित कोषाध्यक्ष प्रदीप साहू तेलगरा।
हार्वेस्टर संघ के सदस्यों ने बताया कि बाहर के हार्वेस्टर वाहन जो कि उनके क्षेत्र में धान के रबी फसल पर प्रतिबंध लगाया गया है, वे समृद्व होकर अपने हार्वेस्टर की राशि जमा कर चुके हैं, जो कांकेर क्षेत्र में आकर अल्प दरों पर काम कर रहे हैं, जबकि कांकेर जिले के किसान जो बैंक से कर्जा लेकर हार्वेस्टर लिये हैं, वे अपना किश्त तक जमा कर पाने में बडी आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड रहा है। इसे देखते हुए ही बाहर के हार्वेस्टर वाहनों के इस क्षेत्र में प्रवेश बंद कराने के लिए निर्णय लिया गया है।
नवगठित जिला हार्वेस्टर संघ में प्रमुख रूप से संरक्षक संतु साहू पेटोली, अध्यक्ष धनंजय साहू, पिपरौद,उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश टेकाम पोटगांव, सचिव निलेश कुमार लोन्हारे टिकरापारा, कोषाध्यक्ष प्रदीप साहू, तेलगरा, मीडिया प्रभारी टार्जन कतलाम पिपरौद,पुरन साहू चिनौरी बनाये गये हैं। सदस्यों में दुलेश्वर सिन्हा भानपुरी,दिनेश साहू लखनपुरी, चंचल प्रधान भोथा पुरी, लिकेश्वर गंगबेर, जितेंद्र साहू बागडोंगरी, संतराम साहू पोटगांव,सुंदर लाल साहू पिपरौद,राजेश सिन्हा चिनौरी, ईश्वर कावडे बोदेली, साधु धनकर पेटोली,लोचन कावडे पिपरौद,भुपेश पोया, मयाना,भुखन पटेल मयाना,भूषण पटेल मरकाटोला,दुलारू साहू,फागु साहू कुर्रूभाट,श्यामलाल साहू,संतोष जुर्री कानापोंड,एश्वर्य साहू,नीरज साहू खिलावन साहू ललेश साहू केंवटीनटोला,देवेंद्र,योगेंद्र जैैन,डब्बू परिहार कोकानपुर,रोमन साहू अण्डी, सलेंद्र साहू हेटारकसा, विजय यदू तालाकुर्रा, गुलशन दर्रो भैंसाकन्हार, चीकु मनोज कोरर, मानेश कन्हारिया पोटगांव, थमेंद्र साहू कोकडी, जितेंद्र जैन जेपरा के साथ ही काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे। आगामी मीटिंग ग्राम पोटगांव में 19 अप्रेल को होगी जिसमें जिले के वो हार्वेस्टर मालिक जो नहीं आ पाए शामिल होने का निवेदन किया गया है। धनंजय साहू समेत सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।
———————–
02. आज नरहरपुर मुख्यालय में मदरसा कमेटी द्वारा आयोजित ईद मिलन समारोह में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। उन्होंन कहा- ईद का यह पावन अवसर हमें एकता, सद्भाव और मिलजुलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। आयोजन में काफी संख्या मे समाजवासी उपस्थित हुए। ।

———————
03.उजियारा अभियान के तहत नशे के विरुद्ध कांकेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।अवैध रूप से गांजे की बिक्री करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में ।आरोपी के कब्जे से 2.170 किलो ग्राम गांजा कीमती 1,08000 रू. जप्त।

—पुलिस जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर आकाश श्रीश्रीमाल के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शेर बहादुर सिंह ठाकुर भानुप्रतापपुर के पर्यवेक्षण में दिनांक 10.04.2026 को मुखबीर सूचना प्राप्त होते ही भानुप्रतापपुर पुलिस द्वारा घटना स्थल ग्राम बंधियापारा शाहकट्टा आरोपी द्वारा किलो ग्राम 2.170 ग्राम मादक पदार्थ गांजा अवैध रूप से रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश करते हुए रंगे हाथो पकड़ा गया तत्पश्चात पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना भानुप्रतापपुर में अपराध क्र. 77/2026 धारा 20(b)NDPS ACT के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।
————————
04. एकीकृत कृषि और आजीविका के लिए “दीदी के बखरी “से आ रही नई क्रांति कांकेर जिले की पहल।

-जिले में बिहान योजना के तहत महिलाओ के आजीविका मे वृद्धि हेतु सभी स्तर पर विभिन्न प्रयास किये जा रहे है । जिले में काफ़ी संख्या मे दीदीयां अपने जीवन स्तर मे में सुधार के लिए आय मूलक गतिविधियों से जुड़ी हुई हैं ।क्ष अपनी आय दुगुनी करने के लिए एकीकृत क़ृषि के साथ अन्य लाइवलिहुड एक्टिविटी कर रही है इसमें अपने घर के बखरी (बाड़ी) में व्यावसायिक रूप से सब्जी -भाजी लगाकर उसको बाजार में बिक्री कर अपने आय मे वृद्धि कर रही है ,साथ मे मछली पालन,मुर्गीपालन, बकरी पालन व वनोपज संग्रहण कर रही है। इस प्रकार से एकीकृत क़ृषि जिले के चार विकासखंड_ नरहरपुर, कांकेर, भानुप्रतापपुर, चारामा में संचालित है, जिसमें प्रत्येक संकुल के चार गांव को लिया गया है। योजना का उद्देश्य महिला किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है जिससे उनकी औसत आय प्रतिमाह बीस से पच्चीस हजार तक पहुंच जाए।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी के मार्गदर्शन में यह योजना ज़िले में सुचारु रूप से संचालित हो रही है,यह योजना “दीदी के बखरी” नाम से संचालित है । विकासखण्ड नरहरपुर में 1200, कांकेर में 790, चारामा में 734 एवं भानुप्रतापपुर में 640 इस प्रकार कुल 3364 महिला किसानों द्वारा सब्जी बाड़ी, पोषण वाटिका, मुर्गी पालन, वनोपज संग्रहण, मछली पालन इत्यादि गतिविधियां की जा रही हैं। वित्त वर्ष 2026-27 में 10,780 महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है जिसमे उनका आवश्यक सहयोग करके उनके आय मे वृद्धि का प्रयास किया जायेगा । इनके लिए सभी क्लस्टर लेवल पर आजीविका सेवा केंद्र भी खोला जा रहा है जो दीदियों द्वारा ही संचालित होगा। इसके माध्यम से इनको उक्त गतिविधि के संचालन हेतु आवश्यक बीज, क़ृषि उपकरण, खाद आदि मुहैया कराया जायेगा। जिला पंचायत सीईओ बने श्री मंडावी ने गत दिनों नरहरपुर, चारामा, भानुप्रतापपुर, कांकेर की महिला किसानों से मिलकर उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इसी क्रम में वे नरहरपुर विकासखंड के सुदूर ग्राम पंचायत रावस और बांस पत्तर पहुंचे जहाँ महिला किसान सुरेखा नेताम के द्वारा बनाये गए बखरी मे लगाए ग्राफ्टेड सब्जी_ भाजी और मुर्गी पालन के कार्य को देख कर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने ग्राम ठेमा की महिला किसान नामिका यादव के वनोपज और मुर्गी, मछली पालन के कार्य को देखकर काफ़ी सराहा। आज शनिवार को भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम हाटकर्रा की महिला मोतिन दर्रो के बकरीपालन एवं मछली पालन और सूरजमुखी की खेती के कार्य को देखकर प्रसंशा की। ग्राम धनेली की महिला जमुना कोर्राम से आजीविका डबरी से संबंधित जानकारी ली तथा कठोली की दीदी से चर्चा कर उन्होंने उनकी औसत मासिक आय की जानकारी लेते हुए उन्हें कार्य के प्रति प्रोत्साहित किया। इस प्रकार जिले में महिला आजीविका मे वृद्धि के लिए एकीकृत क़ृषि सबंधित “दीदी के बखरी “कार्य अन्य महिलाओ के लिए भी प्रेरणा बन रहा है जिसे देखकर बाकी दीदीयां भी अपने जीवन स्तर मे सुधार लाने और आय बढ़ाने पर कार्य कर रही है।
————————
05 . उजियारा अभियान के तहत नशे के विरुद्ध कांकेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।अवैध रूप से गांजे की बिक्री करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में ।आरोपी के कब्जे से 2.170 किलो ग्राम गांजा कीमती 1,08000 रू. जप्त।

-पुलिस जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर आकाश श्रीश्रीमाल के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शेर बहादुर सिंह ठाकुर भानुप्रतापपुर के पर्यवेक्षण में दिनांक 10.04.2026 को मुखबीर सूचना प्राप्त होते ही भानुप्रतापपुर पुलिस द्वारा घटना स्थल ग्राम बंधियापारा शाहकट्टा आरोपी द्वारा किलो ग्राम 2.170 ग्राम मादक पदार्थ गांजा अवैध रूप से रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश करते हुए रंगे हाथो पकड़ा गया तत्पश्चात पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना भानुप्रतापपुर में अपराध क्र. 77/2026 धारा 20(b)NDPS ACT के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।
पुलिस टीम का विवरण :- निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर, सहायक उप निरीक्षक रामबीर जाड़े, प्रधान आरक्षक 551 विजय कटकवार, आरक्षक 751 नरेश गावडे, आरक्षक क्रमांक 21 टोमन साहू, महिला आरक्षक क्रमांक 1238 रविता शोरी,
————————
06.कांकेर पुलिस को चोरी के चंद घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता। आरोपियों द्वारा सेन चैक के मिलन मार्केट के दुकान का ताला तोडकर जुमला 27,050 रूपये के समानो की,की गयी थी चोरी। अपराध में संलिप्त दो नफर आरोपियों के कब्जे से चोरी सुदा सम्पति सिगरेट,पान मसाला,पराग बरामद की 100% की गई बरामदगी ।

-पुलिस जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मिलन देवांगन पिता रामनन्दन देवांगन उम्र 36 वर्ष निवासी संरगपाल थाना उपस्थित होकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 09.04.2026 के रात्रि 10.00 बजे अपने दुकान बंद करके अपने घर संरगपाल चला गया था, दूसरे दिन दिनांक 10.04.2026 को सुबह लगभग 10.00 बजे अपने दुकान में आकर देखा उसके दुकान का ताला टूटा हुआ था और दुकान में लगे सीसीटीव्ही कैमरा भी टुटा हुआ था दुकान में रखे सिगरेट पान मसाला व सामानो एवं गल्ले में रखे नगद 1200.00 रूपयें कुल जुमला 27050.00 रूपयें का सामान अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने के प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांकः- 133/2026 धारा-331(4),305(ए) बीएनएस, कायम कर विवेचना में लिया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा (भापुसे) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री योगेश कुमार साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर नोडल) दिनेश कुमार सिन्हा, एसडीओपी श्री मोहसिन खान एवं थाना प्रभारी कांकेर बनसोडे प्रतिक दादासाहेब (भापुसे) त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं माल मशरूका की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया। इस हेतु साइबर सेल कांकेर एवं थाना कांकेर की संयुक्त रूप से एक विशेष टीम गठित की गई। टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन किया गया एवं साइबर सेल से तकनीकी सहायता प्राप्त किया गया. इस दौरान टीम को घटनास्थल के आसपास उपलब्ध सीसीटीवी कैमरा एवं साइबर के तकनीकी विवरणों के आधार पर आरोपियों के संबंध में अहम् जानकारी प्राप्त हुई। टीम को प्राप्त साक्ष्यों आधार पर आरोपियों 01. शिवा बाल्मिकी, 02. भरत साहू होना बताने पर घेराबंदी कर पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। आरोपियों से घटना के संबंध में पुछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि दिनांक 09.04.2026 व 10.04.206 के रात्रि 02-02.30 बजे के मध्य प्रार्थी के दुकान का ताला तोडकर थैला में सिगरेट, पान मसाला व खाने के सामान एवं चिल्हर पैसे को चोरी करना और चोरी का समान सिगरेट, पान मसाला, पराग व खाने पीने का सामान को दोनों ने आपस में बाटकर उक्त सामान को छुपाया गया था. जो दोनों आरोपियों के द्वारा शांतिनगर कांकेर आंगनबाडी के पीछे खण्डहर बाथरूम(स्कूलपारा) क्र.04 से निकाल कर आरोपी शिवा बाल्मिकी एवं आरोपी भरत साहू के पेश करने पर एक- एक थैला(झोला) के अन्दर जुमला किमती 27,050.00 रूपयें का सिगरेट,पान पराग, पान मसाला, का सम्पत्ति को बरामद किया गया। प्रकरण के आरोपी शिवा बाल्मिकी थाना कांकेर में कुल 10 अपराध पंजीबद्ध हैं एवं आरोपी भरत साहू का कुल 01 अपराध दर्ज हैं व आरोपी शिवा बाल्मिकी थाना कांकेर के गुण्डा बदमाश की सूची में नाम दर्ज हैं। आरोपियों के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
————————
07.प्रेस वार्ता में भानुप्रतापपुर की विधायक सावित्री मनोज मंडावी बोलीं बस्तर की खनिज संपदा पर बाहरी कब्जा, स्थानीयों की हो रही अनदेखी।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की मौजूदगी में सरकार पर साधा निशाना
वीडियो-प्रेस वार्ता में भानुप्रतापपुर विधानसभा की विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी।
-बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बिनाका हेरिटेज होटल, जगदलपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बस्तर की खनिज संपदा का लाभ स्थानीय लोगों को नहीं मिल रहा है। इस दौरान भी उपस्थित रहे।पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सावित्री मंडावी ने कहा कि बस्तर क्षेत्र खनिज संपदा से समृद्ध है, लेकिन यहां के स्थानीय निवासियों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने आदिवासी क्षेत्रों में रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन अब उद्योगपतियों के साथ मिलकर खनिज संपदा का दोहन किया जा रहा है।उन्होंने प्रदेश में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह गतिविधियां सरकार के संरक्षण में फल-फूल रही हैं, जो भविष्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है।इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें लखेश्वर बघेल, विक्रम मंडावी, मोहन मरकाम, चंदन कश्यप, राजमन बेंजाम, रेखचंद जैन, देवती कर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
————————
08.उजियारा अभियान में बड़ी सफलता : 67 किलो गांजा जप्त, 33 लाख का गांजा पकड़ा गया।नरहरपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : गांजा से भरी क्रेटा वाहन सहित कुल ₹43.69 लाख का माल जब्त, चालक मौके से फरार।क्रेटा वाहन क्रमांक OD 10 J 3344 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट कर छोडकर हुआ फरार।।

-पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा (भापुसे) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश ठाकुर के पर्यवेक्षण में जिले में चलाए जा रहे “उजियारा अभियान” के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।◽इसी क्रम में दिनांक 11.04.2026 को थाना नरहरपुर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक क्रेटा वाहन क्रमांक OD 10 J 3344 में अवैध गांजा परिवहन कर भारतमाला रोड से डिब्बीपानी की ओर ले जाया जा रहा है।सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई। पुलिस को देख वाहन चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए ग्राम डिब्बीपानी के पास दुर्घटना कर दी तथा वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखी 03 बोरियों से 13 नग पैकेट में कुल 67.380 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। साथ ही एक क्रेटा वाहन (कीमत लगभग ₹10,00,000) जप्त किया गया। इस प्रकार कुल जुमला कीमती ₹43,69,000 का माल बरामद कर गवाहों के समक्ष विधिवत जप्ती की कार्यवाही की गई। आरोपी चालक की तलाश जारी है।
——————–
09 .जिले के विभिन्न पीएमश्री स्कूल के छात्र छात्राओं सहित 95 लाभान्वित।

– दिनांक 11.04.2026 को पुलिस परिवार के 22 स्कूली बच्चों सहित जिले के पीएमश्री शासकीय नरहरदेव हायर सेकेंडरी स्कूल कांकेर तथा पीएमश्री स्कूल नरहरपुर के छात्र छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया । शैक्षणिक भ्रमण अंतर्गत सभी छात्र छात्राओं को मां दंतेश्वरी विमानतल, जगदलपुर जिला बस्तर विजिट कराया गया। एयरफोर्स विंग कमांडर विवेक कुमार साहू एवं सहयोगी जूनियर वारंट ऑफिसर पी. सी. सामल, CPL संदीप यादव, सुमित नेगी, अर्जुन यादव सहित एयरपोर्ट डायरेक्टर व्ही.के.गुप्ता एवं प्रबंधन टीम के द्वारा बच्चों को अलग अलग ग्रुप में बांटकर एयर फोर्स, विमानतल और हवाई जहाज के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। हवाई जहाज के अंदर ले जाकर उसमें बैठने का तारीख, सावधानियां एवं Do’s & Don’ts से अवगत कराया, बच्चों को वायु सेना की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत ब्रीफ करते हुए भविष्य में इस क्षेत्र में करियर संबंधी भी जानकारी प्रदान किया गया । पुष्पेंद्र राठौर मुख्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा एयरपोर्ट सुरक्षा के सम्बन्ध में बताया गया।सभी छात्र छात्राओं में शैक्षणिक भ्रमण के लिए विशेष उत्साह देखा गया। पूरा भ्रमण ज्ञानवर्धक रहा।
————————
10.सर्व पिछडा वर्ग समाज ब्लाक चारामा के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का निर्वाचन साहू सदन जैसाकर्रा चारामा में।

————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






