कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
11 मार्च 2026 बुधवार
✍️मनोज जायसवाल
————————
संपादकीय-

✍️मनोज जायसवाल
————————
02. विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के उपलक्ष्य में रैली आयोजित।

—स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा अंधत्व एवं अल्पदृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत 08 से 14 मार्च तक विश्व ग्लूकोमा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध कोमलदेव जिला चिकित्सालय कांकेर से नगर के मुख्य मार्गों में विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के उपलक्ष्य में रैली आयोजित की गई तथा नागरिकों को इसके लक्षण और परीक्षण के संबंध में जागरूक किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी. ठाकुर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ग्लूकोमा एक (काला मोतिया) आंखों का रोग है, यह बीमारी 40 वर्ष से अधिक उम्र वालों को होती है। ग्लूकोमा धीरे-धीरे आंखाे की रोशनी छीन लेता है। इसके प्रभाव से दृष्टि में धीरे-धीरे कमी आना, आंखों में लालिमा, अचानक दृष्टि का जाना, तीव्र दर्द, धुंधली दृष्टि, तेज रोशनी के चारों तरफ इंद्रधनुष रंग के गोले नजर आना, चश्मा नम्बर में लगातार बदलाव होना ग्लूकोमा के सामान्य लक्षण हैं। इस दौरान नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका महिलांग तथा अंधत्व एवं अल्पदृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. सरिता कुमेटी द्वारा ग्लूकोमा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से जनचेतना हेतु प्रस्तुति दी गई, साथ ही शहर में विश्व ग्लूकोमा दिवस पर रैली निकालकर जनजागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार किया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग कांकेर द्वारा जिलावासियों से अनुरोध किया गया है कि विश्व ग्लूकोमा सप्ताह में अपनी आंखों की जांच अधिक से अधिक संख्या में अनिवार्य रूप से कराएं।
————————
02. जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर कलमुच्चे में 13 मार्च को।
—कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार आमजनता की समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन शुक्रवार 13 मार्च को कांकेर विकासखण्ड के कलमुच्चे में जनसमस्या निवारण शिविर लगाया जाएगा। इसमें ग्राम पंचायत कलमुच्चे, पीढ़ापाल, मुरागांव, तुलतुली, मांदरी, कुरिष्टिकुर, कोकपुर, मालगांव, कोड़ेजुंगा और बारदेवरी ग्राम पंचायत के ग्रामीण अपनी मांगों व समस्याओं के समाधान के लिए शिविर में उपस्थित होंगे। उक्त शिविर में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया जाएगा, साथ ही योजनाओं का लाभ उठाने में कोई कठिनाई आ रही हो तो उसका समाधान भी शिविर में मौके पर किया जाएगा। कलेक्टर ने जनसमस्या निवारण शिविर में जिला, संबंधित ब्लॉक स्तरीय एवं क्लस्टर स्तर के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर ग्रामीणों की विभिन्न मांगों और समस्याओं का यथासंभव मौके पर निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
———————
03. ग्राम पंडरीपानी में पीडीएस संचालन हेतु 23 मार्च तक आवेदन आमंत्रित।
—अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर द्वारा विकासखण्ड नरहरपुर अंतर्गत ग्राम पंडरीपानी में शासकीय उचित मूल्य की दुकान आबंटित किए जाने हेतु इच्छुक पात्र एजेंसियों से आगामी 23 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए वृहत्ताकार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, कृषि साख समितियों, वन सुरक्षा समितियों, महिला स्व-सहायता समूह, ग्राम पंचायत एवं अन्य सहकारी समितियां जो शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित करने के इच्छुक हैं, ऐसी संस्था से समस्त दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर में कार्यालयीन समय पर आवेदन आगामी 23 मार्च तक जमा करने कहा गया है।
————————
04. नेशनल लोक अदालत की तैयारी को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने ली विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक।

—आगामी शनिवार 14 मार्च को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारियों एवं अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला न्यायालय कांकेर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजीव कुमार टामक द्वारा की गई। बैठक में बैंक, नगरपालिका, विद्युत एवं दूरसंचार विभाग के अधिकारियों से न्यायालयों में लंबित प्रकरणों को अधिकतम संख्या में राजीनामा, समझौते के माध्यम से नेशनल लोक अदालत में निराकृत कराने पर विशेष बल दिया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन प्रकरणों में समझौते की संभावना है, उनकी सूची शीघ्र तैयार कर संबंधित न्यायालयों में प्रस्तुत करें, ताकि पक्षकारों को समय पर नोटिस जारी किया जा सके। साथ ही प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को भी समय पर प्रस्तुत करने हेतु विभागीय अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए, जिससे अधिकतम मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण संभव हो सके। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर की सचिव श्रीमती शांति प्रभु जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
————————
05. आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 की प्रगति का जायजा लेने के लिए राज्य नीति आयोग से संयुक्त संचालक डॉ. भावना दीक्षित का दौरा हुआ।

— दुर्गूकोदल ब्लॉक में नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 की प्रगति का जायजा लेने के लिए राज्य नीति आयोग से संयुक्त संचालक डॉ. भावना दीक्षित का दौरा हुआ। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शासकीय संस्थानों का निरीक्षण कर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।अपने दौरे के दौरान डॉ. भावना दीक्षित ने सबसे पहले दुर्गूकोदल स्थित कन्या हाई स्कूल तथा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साधूमिचगांव का दौरा किया। यहां स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, मरीजों के उपचार की व्यवस्था, आयुष्मान आरोग्य मंदिर की गतिविधियों तथा स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण दौरे के दौरान जनपद पंचायत के सीईओ सुरेंद्र बंजारे, जिला स्तर से शाहब खान (डिस्ट्रिक्ट फेलो), उत्तम सोनी, स्वास्थ्य विभाग से बीएमओ डॉ. मनोज किशोरे, शिक्षा विभाग से एबीईओ अंजनी मडावी, बीपीएम नंदनी दीवान, महिला एवं बाल विकास विभाग से देवकुमारी परिहार, ब्लॉक फेलो प्रीति गंजीर तथा पशु चिकित्सा विभाग से डॉ. राहुल ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
————————
06.आज नगर के अन्नपूर्णा पारा वार्ड स्थित मुक्तिधाम का निरीक्षण कलेक्टर ने किया।

— आज नगर के अन्नपूर्णा पारा वार्ड स्थित मुक्तिधाम का निरीक्षण कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर एवं सीईओ जिला पंचायत कांकेर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने यहाँ किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। गौरतलब कि पूर्व में इस मुक्तिधाम की स्थिति काफी खराब थी, लेकिन सबकेे सामूहिक प्रयासों से इसे आम नागरिकों के लिए स्वच्छ, व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाया जा रहा है, जो अब लगभग पूर्णता की ओर है। आने वाले समय में यह मुक्तिधाम नागरिकों के लिए एक शांत, स्वच्छ और गरिमामय स्थान के रूप में विकसित होगा।इस अवसर पर नगर पालिका अधिकारी एवं नगर पालिका परिषद के सदस्य भी उपस्थित रहे।
————————
07. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के उपलक्ष्य में कांकेर पुलिस की महिला अधिकारी/कर्मचारियों के लिए दुधावा में पिकनिक कार्यक्रम का आयोजन।

—अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए एक विशेष पिकनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला पुलिसकर्मियों को दैनिक कार्य की व्यस्तता से कुछ समय निकालकर सकारात्मक वातावरण में आपसी संवाद, मनोरंजन एवं उत्साहवर्धन का अवसर प्रदान करना था।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही एक इंटरएक्टिव सेशन भी आयोजित किया गया, जिसमें महिला अधीनस्थ कर्मचारियों की समस्याओं, सुझावों एवं कार्यस्थल से जुड़े अनुभवों को सुना गया।

कांकेर जिले में यह पहली बार है जब महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए इस प्रकार का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम आपसी सहयोग, सौहार्द एवं सकारात्मक वातावरण में शांति एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कांकेर पुलिस द्वारा आगे भी महिला पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाने तथा उनके कल्याण हेतु ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक योगेश साहू, उप पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर, सुश्री प्रतिभा लहरें (DSP IUCAW),सुश्री विंकेश्वरी पिंदे (डीएसपी-मुख्यालय),श्रीमती कविता धुर्वे (डीएसपी-अजाक) एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
————————
08.
————————
09.
—
————————
10.
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–






