
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
10 अगस्त 2025 रविवार
✍️मनोज जायसवाल
————–
संपादकीय-
अल्प शिक्षित,शिक्षितों को दे रहे ज्ञान….
कई अल्प शिक्षित लोग पैसे के बल पर उच्च शिक्षितों को ज्ञान दे रहे हैं। पैसे ही सब कुछ होने की धुन में ये खुद को नहीं देख रहे कि उनकी बौद्विक क्षमता कितनी है। कई तो शिक्षा संस्थान चला रहे हैं। इन्हें यह भी नहीं पता कि दुनियां में वे लोग भी है, आपकी बौद्विक क्षमताएं किसी डिग्रियों से नहीं अपितु आपके शब्द ही उत्तर दे जाते हैं। सबसे बडी विडंबना कि स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षितों को इन अल्प शिक्षितों से सम्मान लेना पडता है। अल्प दिनों के भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने वाले अर्थ की अंधी दौड में जब इनके समय चक्र के चलते कठिन समय आता है,तब इनका ना तो दिमाग काम करता है,ना ही पैसा! इनका वो घमंड चुर-चुर हो चुका होता है,जब वे यह मानते थे कि उनके पास अनंत पैसा है,जो उन्हें कोई तकलीफ नहीं होगा। इस अंधी दौड में तो संभवतया कुछ को ऐसा भी लगता है कि वे नहीं मरेंगे। पूरी जिंदगी शिक्षा से दूर होकर दौडने वाले सामाजिक सरोकार में जब शामिल होने को जाता है तो इनके साथ चलने वाले कोई नहीं होते।
-मनोज जायसवाल
————–
01. श्रीसत्य साई सेवा संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश की क्रिकेट टीम 15 अगस्त से पुट्टपर्ती(आंध्रप्रदेश) स्थित प्रशांति निलयम स्टेडियम में अपना सर्वश्रेष्ठ मैच खेलेगी। यह जीवन भर की उपलब्धि है, भगवान श्री सत्य साई बाबा के जन्म भूमि पर भगवान की दिव्य उपस्थिति में उनके सामने खेलना, छत्तीसगढ़ की टीम सबसे अनुशासित, सुव्यवस्थित और टीम भावना से परिपूर्ण है। उम्मीद है कि टीम अपनी खेल भावना से भगवान बाबा को प्रसन्न करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाएंगे। टीम चाहे जीते या नहीं, खेल जीतना चाहिए। हमें अपने खेल से सभी का दिल जीतना चाहिए, यही हमारा आदर्श वाक्य है।
छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम में कांकेर जिले से निम्नानुसार 5 चयनित खिलाडियों में-1. अभिषेक कोर्राम 2.शशांक नेताम 3.अजय नेताम 4.गुलशन रंगारी 5.सत्यजीत राय है।
————–
02.कांकेर नगर साहित्य कला की उर्वरा धरा रही है। यहां के कलाकारों ने मायानगरी मुबई बालीवुड तक दस्तक दी है। छालीवुड में अहम योगदान रहा है। कांकेर जिला फिल्म निर्माण का बेहतर स्पाट रहा है,यही कारण है कि कई फिल्मों की शुटिंग यहां हुई है। कई एलबम की शुटिंग यहां होती रहती है। आज चारामा तहसील मुख्यालय से सटे ग्राम आंवरी रानी माई पहाडी मंदिर परिसर के नीचे छत्तीसगढी एलबम गढ डोंगरी(बस्तरिया रेला) की शुटिंग की गई।
चित्र—गढडोंगरी एलबम में छत्तीसगढ के कलाकार।
इस एलबम में लीड गायक संदीप देवांगन,दीपिका नुरेटी,संगीतकार रमाकांत साहू हैं। प्रेरणास्त्रोत डॉ. विजय तिवारी के मार्गदर्शन में एलबम का निर्माण चल रहा है।
————–
03.कांकेर नगर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता चंद्रिका प्रसाद सुरोजिया का आज दोपहर को 84 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। वे राधिका प्रसाद सुरोजिया,विनोद सुरोजिया के बड़े भाई एवं वीरेंद्र,शिवेंद्र एवं रुपेद्र सुरोजिया के पिताजी थे। सहज,सरल, विनम्र व्यक्तित्व के धनी श्रीसुरोजिया नेलंबे समय तक उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक के सामने अपने आमापारा स्थित निवास में जीवन व्यतीत किये, बाद में यहां उन्होने यहां व्यवसायिक काम्प्लेक्स का निर्माण कराया जिसके कारण बाद में वे परिवार सहित अपने गृह ग्राम बोदेली चले गये। अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम बोदेली में किया गया जिसमें ग्राम एवं जिले के गणमान्य नागरिकगण बडी संख्या में शामिल हुये।
चित्र—स्व. चंद्रिका प्रसाद सुरोजिया‚बोदेली(कांकेर)
————–
04.धर्मांतरण के खिलाफ एकजुट ग्रामीण। गांव में पादरियों के प्रवेश पर प्रतिबंध का बोर्ड लगा कर किया जा रहा विरोध। परवी गांव में आक्रोश में ग्रामीण। भानुप्रतापपुर के अन्य गावों में भी लगाया गया है‚इस प्रकार के बोर्ड।
————–
05.
06.
07.
08.
09.
10.
टीप — खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
———————