आज की टॉप 10 खबर 03 अप्रेल 2026 शुक्रवार

———————-

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 
03  अप्रेल 2026 शुक्रवार

✍️मनोज जायसवाल

———————-

01. हनुमान जयंती समारोह जेपरा(चारामा) आयोजन पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी ने श्रीहनुमान कक्ष के लिए पांच लाख की घोषणा के साथ 11 हजार की नगद सहयोग राशि प्रदान की। 

– चारामा विकासखंड के ग्राम जेपरा में श्रीहनुमान जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर रात्रि में आयोजित जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती किरण नरेटी(अध्यक्ष- जिला पंचायत कांकेर) थी। उन्होंने आयोजन मंच से उपस्थित जन को संबोधित किया। मंच से ही नलकूप खनन और श्रीहनुमान कक्ष के लिए पांच लाख की लागत राशि से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष बनाये घोषणा की। ग्राम की श्रीहनुमान समिति को 11 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग,राशि प्रदान की।

आयोजन में रेणुका सिन्हा, जागेश्वरी भास्कर, तेजेश्वरी सिन्हा, शोहद गंगासागर, अमिता बंजारे, संतोषी सिन्हा, सत्कार पटेल, चिंता राम साहू, हरवंश सिंह मिरी, गणेश कांगे, रोहित जैन, हेम मंडावी, राजेंद्र सलाम सहित अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। नागपुर से आये कला जगत के साथियों ने सुंदर भाव भक्ति का गायन किया।

 ————————

02. कांकेर में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित भव्य शोभा यात्रा में कांकेर विधानसभा के विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

 ———————

03.कलमकारों की नगरी‚ उत्तर बस्तर कांकेर में सर्जना के मंच पर आगंतुक महान साहित्यिक विभुतियाें के हाथों सम्मानित होंगी छत्तीसगढ के कलमकार। आयोजन को लेकर साहित्य कला जगत परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण।

—आने वाले 10 मई को छत्तीसगढ में महिला कलमकारों की जानीमानी साहित्यिक संस्था ”सर्जना महिला साहित्य समिति” कांकेर द्वारा वार्षिक अधिवेशन का आयोजन करने जा रहा है,जहां छत्तीसगढ सहित देश की नामचीन विभुतियां शिरकत करने जा रही है।यह आयोजन पूर्व की तरह ही नगर के कांकेर सिटी मॉल में आयोजित होगा। आगंतुक अतिथि साहित्य कला विभुतियों में आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’, विश्ववाणी हिन्दी संस्थान जबलपुर, हास्य व्यंग्य के कवि स्व.सुरेंद्र दुबे की धर्म पत्नी डॉ. शशि दुबे रायपुर, छत्तीसगढ के वरिष्ठ साहित्यकार,गीतकार चितरंजन कर एवं देवदास के आने की स्वीकृति संस्था को मिल चुकी है।

————————

04. विनोबा के अनुयायियों का चारामा नगर आगमन विधायक ने उनके विचारों को सुना।

—राष्ट्रीय राजमार्ग 30 स्थित विनोबा आश्रम जैसाकर्रा ( चारामा ) में विनोबा विचार सद्भावना यात्रा के पहुंचने पर आयोजित कार्यक्रम में भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी शामिल हुई। उन्होंनेा आचार्य विनोबा के अनुयायियों के विचारों को सुना। इस अवसर पर,हिरवेन्द्र साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी चारामा, सत्तार खान पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत चारामा,रवि नायक सरपंच जैसाकर्रा , महेंद्र नायक उप सरपंच एवं छात्र छात्राएं एवं उनके पलकगण आदि उपस्थित रहे।

 ————————

05 . कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर की पहल: मावा मोदोल कोचिंग प्रवेश परीक्षा 5 अप्रैल को, 1555 युवा होंगे शामिल।

–  युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने और उनके उज्ज्वल भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए “मावा मोदोल” निःशुल्क कोचिंग सेंटर के नवीन बैच हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 5 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। यह पहल जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी  नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर तथा जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा संचालित की जा रही है।

 ————————

06. गांव-गांव कांग्रेस का विस्तार: दुर्गूकोदल में बूथ कमेटी गठन तेज, संगठन को मिल रही नई मजबूती। 

-प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “विधानसभा गांव चलो अभियान” के तहत दुर्गूकोदल क्षेत्र में संगठन विस्तार की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत भंडारडिगी में बूथ क्रमांक 52 ब की नई कमेटी का गठन किया गया, जिससे पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। दुर्गूकोदल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धनेश नरेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए बूथ कमेटी का गठन किया। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।बूथ कमेटी गठन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए गांव स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। बूथ कमेटी ही चुनावी रणनीति का आधार होती है, जो मतदाताओं तक सीधा संपर्क स्थापित करने में अहम भूमिका निभाती है।इसके अलावा विकासखंड क्षेत्र में अन्य स्थानों पर भी बूथ गठन की प्रक्रिया तेजी से जारी है। दुर्गूकोदल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धनेश नरेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए बूथ कमेटी का गठन किया। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।बूथ कमेटी गठन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए गांव स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। बूथ कमेटी ही चुनावी रणनीति का आधार होती है, जो मतदाताओं तक सीधा संपर्क स्थापित करने में अहम भूमिका निभाती है।
इसके अलावा विकासखंड क्षेत्र में अन्य स्थानों पर भी बूथ गठन की प्रक्रिया तेजी से जारी है। 

 ————————

07. गोयल ग्रुप की संवेदनशील पहल: दिवंगत मजदूर परिवार को मिला 15 लाख का सहारा ।

— दुर्गूकोंदल के ग्राम हाहालद्दी स्थित गोयल ग्रुप की श्री बजरंग आयरन ओर माइंस से एक संवेदनशील और प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां कंपनी की पहल से एक दिवंगत श्रमिक के परिवार को आर्थिक संबल मिला है। ग्राम पड़गाल निवासी श्रमिक स्वर्गीय झिट्टी राम कुमेटी का कुछ समय पूर्व खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया था। उनके असामयिक निधन से परिवार के सामने भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया था।इस कठिन समय में खदान के मजदूरों और प्रबंधन ने मिलकर जिम्मेदारी निभाने का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। बीमा प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्वर्गीय झिट्टी राम कुमेटी की पत्नी के खाते में 15 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। यह आर्थिक सहायता परिवार के लिए राहत लेकर आई और उनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।जैसे ही इस सहायता राशि की जानकारी अन्य मजदूरों को मिली, उन्होंने खदान के उपमहाप्रबंधक   डी. एन. महंतो से मुलाकात कर गोयल ग्रुप की इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दिवंगत श्रमिक के पुत्र कृष्णा कुमेटी ने मिठाई खिलाकर सभी मजदूरों और प्रबंधन का धन्यवाद किया, जो भावुक क्षणों से भरा रहा।कार्यक्रम के दौरान खदान के अन्य श्रमिक—भगवानी राम सिन्हा, लीलेश पुड़ो, मंगिया कुमेटी, बोधराय मरकाम, कमलेश मंडावी, दया राम, धन्ना लाल और छबि जाड़े सहित कई लोग उपस्थित रहे।

————————

08. केशकाल से कांकेर यातायात रहेंगी प्रभावित।

—केशकाल में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर विशाल एवं भव्य शोभायात्रा (रैली) का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा समयरू शाम 5रू00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक केशकाल क्षेत्र में सभी प्रकार के भारी वाहनों (ट्रक आदि) का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। अतः सभी ट्रक चालक एवं परिवहन से जुड़े साथियों से अनुरोध है कि वे अपने वाहनों को कांकेर शहर के आसपास स्थित ढाबों एवं सुरक्षित स्थानों पर खड़ा करें और निर्धारित समय के बाद ही आगे की यात्रा प्रारंभ करें। केवल भारी ट्रक रुकेंगे बस छोटी गाड़ियों का आवगमन जारी रहेगा। उक्त् जानकारी यातायात पुलिस कांकेर द्वारा ग्रुपों के माध्यम से भी जारी की गई है।

————————

05 .चारामा के कोरर चौक में आज ट्रक एवं कार के बीच जबर्दस्त भिडंत।

— आज चारामा के कोरर चौक में ट्रक एवं कार के आमने सामने भिडंत हो गई,जहां कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वही ट्रक का चालक डर के चलते वहां से भाग निकला। यातायात पुलिस द्वारा हटा कर कर यातायात दुरूस्त किया।

————————

10. मौसम में फिर बदलाव दिखा।  

–आज दोपहर बाद देर शाम फिर से मौसम का मिजाज बदलता दिखा। इन दिनों खुब गर्मी पड रही है,जिसके चलते किसानों के खेतों में रबी की फसल लहलहा रही है। खुब गर्मी पडने से कीट पतंगों बीमारियों से किसानों को राहत है। गर्मी के चलते कीटनाशक दवाईयां भी काम नहीं कर रही है। इसी के चलते कृषि दवाई दुकान सुने सुने नजर आ रहे हैं।

————————

विशेष-

बाल विवाह रोकने कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील
बाल विवाह एक सामाजिक कुप्रथा, इसे जड़ से खत्म करना बेहद जरूरी

-निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिलेवासियों से अक्षय तृतीया पर्व के अवसर पर बाल विवाह की रोकथाम करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुप्रथा है, जिसे जड़ से खत्म करना बेहद जरूरी है। बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का निर्मम उल्लंघन है। बाल विवाह के कारण बच्चे के पूर्ण और परिपक्व व्यक्ति के रूप में विकसित होने के अधिकार, अच्छा स्वास्थ्य, पोषण व शिक्षा पाने और हिंसा, उत्पीड़न व शोषण से बचाव के मूलभूत अधिकारों का हनन होता है। कम उम्र में विवाह से बालिका का शारीरिक विकास रूक जाता है। वहीं गंभीर संक्रामक यौन बीमारियों की चपेट में आने का खतरा भी बढ़ जाता है और उनके स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ता है।श्री क्षीरसागर ने अपनी अपील में कहा है कि बाल विवाह के कारण कम उम्र की मां और उसके बच्चे दोनों की जान और सेहत खतरे में पड़ जाती है। बाल विवाह के कारण जननांग पूर्ण विकसित नहीं होने से गर्भपात का खतरा भी बढ़ जाता है। कम उम्र की मां के नवजात शिशुओं का वजन कम रह जाता है, साथ ही उनके सामने कुपोषण व खून की कमी की भी ज्यादा आशंका बनी रहती है। बाल विवाह की वजह से बहुत सारे बच्चे अनपढ़ और अकुशल रह जाते हैं जिससे उनके सामने अच्छे रोजगार पाने और बड़े होने पर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने की ज्यादा संभावना नहीं बचती है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत 21 वर्ष से कम आयु के लड़के और 18 वर्ष के कम उम्र की लड़की का विवाह करवाना तथा ऐसे विवाह में सम्मिलित होना दण्डनीय अपराध है। जिसके अंतर्गत 02 वर्ष तक का कठोर कारावास अथवा 01 लाख रूपए तक का जुर्माना हो सकता है, अथवा दोनों से दण्डित किया जा सकता है। बाल विवाह होने की सूचना ग्राम पंचायत स्तर पर बाल संरक्षण समिति, अनुविभागीय दंडाधिकारी, संबंधित पुलिस थाना, महिला एवं बाल विकास विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सरपंच, कोटवार, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं महिला हेल्पलाइन नम्बर 181 इत्यादि को दी जा सकती है।

————————

मुख्य सचिव लेंगे जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक
-छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव श्री विकास शील 04 अप्रैल शनिवार को कांकेर प्रवास के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में प्रगति की समीक्षा करेंगे। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने उक्त बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया है। मुख्य सचिव श्री विकास शील समीक्षा बैठक के पूर्व निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज तेलगरा, मावा मोदोल एवं सेंट्रल लाईब्रेरी, निर्माणाधीन नालंदा परिसर, नरहरदेव पीएमश्री विद्यालय का निरीक्षण करेंगे इसके अलावा कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर का निरीक्षण कर किसानों से चर्चा भी करेंगे। समीक्षा बैठक के बाद मुख्य सचिव के द्वारा पर्यटन आधारित आजीविका केंद्र खमढोड़गी का अवलोकन भी किया जाएगा।

————————

भारतीय सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 10 अप्रैल तक
-भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 फरवरी से शुरू होकर 01 अप्रैल तक निर्धारित था, जिसे बढ़ाकर अब 10 अप्रैल तक कर दिया गया है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार अग्निवीर की भर्ती के लिए भारतीय सेना की वेबसाईट www.joinindionarmy.nic.in पर पात्र आवेदक आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर की भर्ती जनरल तकनीकी क्लर्क, स्टोर कीपर, ट्रेडमैन आठवीं, दसवीं पास, महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्मगुरू, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों पर भर्ती के लिए जारी किया गया है।अभ्यर्थी अग्निवीर के दो पदों के लिए अपनी योग्यतानुसार आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर क्लर्क के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा (सी.ई.ई.) के समय टायपिंग टेस्ट भी देना होगा। ऑनलाईन परीक्षा (सी.ई.ई.) 01 जून से 10 जून के मध्य आयोजित होने की संभावना है। विस्तृत जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212 अथवा 0771-2965214 पर संपर्क किया जा सकता है।

————————

पॉलिटेक्निक में प्रवेश हेतु आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ
-छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट (पीपीटी) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। तकनीकी शिक्षा के अंतर्गत पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है।प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर र्डॉ शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 मार्च बुधवार से शुरू होकर 17 अप्रैल शुक्रवार शाम 05 बजे तक किए जा सकेंगे। जिन अभ्यर्थियों को आवेदन में संशोधन करना हो वे 18 अप्रैल से 20 अप्रैल के शाम 05 बजे तक सुधार कर सकते हैं। प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट की अनंतिम परीक्षा तिथि 07 मई गुरुवार निर्धारित की गई है, जिसका आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 01.15 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। यह परीक्षा प्रदेश के 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित होगी। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के स्थानीय अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने पर शुल्क वापसी का प्रावधान भी रखा गया है। अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।

————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 02 अप्रेल 2026 गुरूवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  02  अप्रेल 2026 गुरूवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय ”सर्जना,कांकेर के कार्यक्रम में आगमन होगा कवयित्री महादेवी वर्मा के भाईजी का ”…

आज की टॉप 10 खबर 01 अप्रेल 2026 बुधवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  01  अप्रेल 2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय ”मुर्ख दुसरे को क्या बनाएं खुद बन रहे होते हैं ” —आज 01…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *